गुरुवार, 29 जुलाई 2021

अमेरिका के प्रायद्वीप में 8.2 तीव्रता वाला भूकंप

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप में स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार देर रात 8.2 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप के केंद्र की गहराई 45 किमी नीचे थी। हालांकि भूकंप के झटकों के बाद किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं आई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 29 मील नीचे भूकंप महसूस किया। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है।
यूएसजीएस के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं, जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।इन झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेयुटियन द्वीप पर सुनामी की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा गुआम और हवाई में भी सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि अलास्का रिंग ऑफ फायर में आता है। जिसे सीस्मिक एक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है।अलास्का के तलकीतना पर्वतीय क्षेत्र में 31 मई की रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया और हल्के झटके सोमवार सुबह तक आते रहे। भूकंप के झटके होमर से लेकर फेयरबैंक्स तक महसूस किए गए। एंकरेज और वसिला इलाकों में ये झटके काफी तेज थे।

‘जय जय शिव शंकर’ गाना रीक्रिएट कर रिलीज किया

कविता गर्ग               
मुंबई। भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार का गाना ‘जय जय शिव शंकर’ अपने स्टाइल में रीक्रिएट कर रिलीज कर दिया है। खेसारीलाल यादव का गाना ‘जय जय शिव शंकर’, सावन स्पेशल है। जिसे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने का ओरिजनल ट्रैक फ़िल्म आपकी कसम में किशोर कुमार और लता मंगेश्कर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। यह गाना राजेश खन्ना और मुमताज़ पर फिल्माया गया था। इस बार गाना ‘जय जय शिव शंकर’ को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी में रीक्रिएट किया है। 
खेसारीलाल यादव ने इस गाने को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में श्वेता महारा नज़र आ रही हैं। जिनके साथ खेसारी की केमिस्ट्री खूब जम रही है। यह गाना विशुद्ध रूप से भोले बाबा को समर्पित है। खेसारी लाल यादव ने कहा, “हमने नए कॉन्सेप्ट पर काम किया है।
यह किशोर कुमार और लता मंगेशकर का आइकोनिक गाना था, जिसे हमने अपनी भाषा में फिर से बनाने की कोशिश की है उम्मीद है सबों को खूब पसंद आएगी।” गाना ‘जय जय शिव शंकर’ का लिरिक्स अजय मंडल ने तैयार किया है, म्यूजिक शुभम राज का है।

0.39 प्रतिशत से 15,771.45 पर पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग                
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 224.95 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 52,668.66 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,771.45 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ एचसीएल टेक सबसे आगे था, जबकि टाइटन, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, एचडीएफसी और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 135.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,443.71 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 37.05 अंक या 0.24 प्रतिशत टूटकर 15,709.40 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 74.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

मुक्केबाज सतीश ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

टोक्यो। ओलंपिक में भाग ले रहे भारत के पहले सुपर हैवीवेट (प्लस 91 किलो) मुक्केबाज सतीश कुमार ने अपने पहले ही खेलों में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को पहले मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों मुक्केबाजों का यह पहला ओलंपिक है। सतीश ने बंटे हुए फैसले के बावजूद 4 . 1 से जीत दर्ज की।
दो बार एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार को ब्राउन के खराब फुटवर्क का फायदा मिला। उन्हें हालांकि मुकाबले में माथे पर खरोंच भी आई। भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा कि उसे मुकाबले के दौरान तीन बार सिर पर प्रहार के कारण कट लगा है। सतीश ने काफी संभलकर उसका सामना किया वरना ब्राउन के कद काठी को देखते हुए गंभीर चोट लग सकती थी।
अब सतीश का सामना उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से होगा जो मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन हैं। जालोलोव ने अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव को 5 . 0 से हराया। नीवा ने कहा कि वह अपराजेय नहीं है। सतीश ने उसे कभी नहीं हराया लेकिन इंडिया ओपन में आखिरी बार दोनों का सामना हुआ था और वह बंटा हुआ फैसला था। सतीश ने उसे कड़ी चुनौती दी थी।
राष्ट्रमंडल खेल 2018 के रजत पदक विजेता सतीश ने दाहिने हाथ से लगातार पंच लगाते हुए ब्राउन को गलतियां करने पर मजबूर किया। ब्राउन उन्हें एक भी दमदार पंच नहीं लगा सके। नीवा ने कहा कि स्कोर करके तुरंत पीछे हट जाने का लक्ष्य था क्योंकि ब्राउन काफी शक्तिशाली है और खतरनाक हो सकता था। सतीश ने उसे चारों तरफ घुमाकर थकाया।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले सतीश सेना में हैं और पहले कबड्डी खेलते थे। सेना के कोचों ने उनकी अच्छी कद काठी देखकर उन्हें मुक्केबाजी खेलने का मौका दिया। वहीं जमैका की ओर से 1996 के बाद ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले मुक्केबाज ब्राउन उद्घाटन समारोह में अपने देश के ध्वजवाहक थे।

सीएम की टीम ने चुनावी करंट दौड़ाना शुरू किया

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई बड़ी उठापटक और बदलाव के बाद अब चुनावी समीकरण तैयारी की जा रही है। इस विधामसभा चुनाव में कांग्रेस के अंदर ही शह और मात का खेल भी खेला जाएगा। इन आशंकाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल खबर ये है कि पूर्व सीएम हरीश रावत की टीम ने रणनीतिक तौर पर चुनावी करंट दौड़ाना शुरू कर दिया है। देहरादून के एक होटल में हरीश रावत के ऊपर बनाये गए और गाये गए गीत की लॉन्चिंग होने जा रही है।

24 घंटे में कोरोना के 43,509 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,509 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,28,114 हो गई। वहीं, लगतार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 640 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,22,662 हो गई। पउपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,03,840 हो गई है। जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 4,404 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रिय दर 97.38 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.38 प्रतिशत है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-348 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 30, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 28 जुलाई 2021

रसायन का रिसाव होने के बाद 2 की मौंत: यूएसए

वाशिंगटन डीसी। टेक्सास के ला पोर्ते में एक संयंत्र से मंगलवार की शाम रसायन का रिसाव होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंपनी ल्योंडेल बेसल के प्रवक्ता चेवेलियर ग्रे ने बताया कि शाम सात बजकर 35 मिनट पर ला पोर्ते परिसर में स्थित संयंत्र में एसेटिक एसिड का रिसाव हुआ था। ‘चैनल इंडस्ट्रीज म्यूचल एड’ और शहर के आपदा मोचक बल के अधिकारी मंगलवार रात को घटनास्थल पर मौजूद थे। ग्रे ने बताया कि दो लोग “गंभीर रूप से घायल” हुए थे और चार अन्य जल गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरिस काउंटी के फील्ड मार्शल कार्यालय ने बाद में कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की।

‘चैनल इंडस्ट्रीज म्यूचल एड’ और शहर के आपदा मोचक बल के अधिकारी मंगलवार रात को घटनास्थल पर मौजूद थे। ग्रे ने बताया कि दो लोग “गंभीर रूप से घायल” हुए थे और चार अन्य जल गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरिस काउंटी के फील्ड मार्शल कार्यालय ने बाद में कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की।


सुरक्षा माह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद हापुड़ में एआरटीओ कार्यालय पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा महा के तहत 5 जुलाई  2021 से 28 जुलाई 2021 के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दौर में टेंपो,टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में एआरटीओ परिवर्तन अजीत कुमार श्रीवास्तव व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार सहायक संभागीय परिवहन, उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम हापुड़ राकेश शर्मा, सहायक निरीक्षक यातायात राम आसरे तिवारी, प्रधान सहायक विजय कुमार गुप्ता सहित कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी एवं काफी संख्या में टेम्पो, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सड़क के नियम आदि की जानकारी दी गयी।

12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे 'शिक्षा' मंत्री

मनोज सिंह ठाकुर             

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार कल 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकेण्डरी (अंध, मूक, बधिर) श्रेणी के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावक के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है। विद्यार्थी और अभिभावक एमपी बोर्ड के पोर्टल के अलावा अन्य पोर्टलों में परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

चरवा ग्राम सभा को नगर पंचायत की श्रेणी में किया

कौशाम्बी। चरवा ग्राम सभा पूर्व में ग्राम पंचायत थी परन्तु लगभग 6 माह पूर्व नये शासनादेश के अनुसार चरवा ग्राम सभा को नगर पंचायत की श्रेणी में कर दिया गया है। 
आपको बता दे की विगत 14 माह पूर्व शासन के आदेश पर ग्राम चरवा में गौशाला के निर्माण हेतु भूमि अधिगृहीत करके सरकारी गौशीला का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गौशाला का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया। परन्तु चरवा ग्राम सभा जब ग्राम पंचायत से नगर पंचायत में परिवर्तित हुआ तो गौशाला का निर्माण कार्य बन्द कर दिया गया। वर्तमान समय में उक्त गौशाला निर्माण का कार्य बन्द है तथा आधा निर्माण हुआ है। आवारा मवेशी खुले आम घूम रहे है तथा साधारण किसान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। फसलों की पैदावार से किसान अपना परिवार चलाते है। परन्तु आवारा पशुओं द्वारा आये दिन किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया जाता है। जिससे किसानों को अत्यधिक क्षति हो रही है तथा किसानों के समक्ष जीतिकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो रही है। गौशाला के निर्माण कार्य में अत्यधिक लापरवाही सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जा रहा है जिससे गौशाला का निर्माण कार्य बाधित है। पूर्व में उक्त समस्या के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और आवारा मवेशियों की कोई व्यवस्था नही हो रही है और न ही गौशाला का निर्माण कार्य हो पा रहा है। निर्माणधीन गौशाला का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित विभाग को उचित आदेश पारित किये जाने का ग्रामीणों ने अनुरोध किया है।
विजय कुमार 

सरकारी नीति के अनुसार फैसला करने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत से बचाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग करने वाले प्रतिवेदन पर फैसला करे। क्योंकि ऑनलाइन गेम के कारण बच्चों को मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो रही हैं। वहीं केरल के सीएम विजयन ने कहा कि इसके पीछे बुरी ताकतें हैं। जो बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही हैं। यह सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने इसको लेकर एक याचिका का निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले पर लागू कानून, नियमों, विनियमन और सरकारी नीति के अनुसार प्रतिवेदन पर फैसला करने का निर्देश दिया। इस याचिका में ऑफलाइन और ऑनलाइन गेम दोनों की ही सामग्री की निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए एक नियामक प्राधिकरण का गठन करने का भी अनुरोध किया गया है।

भाजपा विधायक ने नियंत्रण कानून लाने की मांग की

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख से अलग रुख अपनाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने बुधवार को विधानसभा के पटल पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की। विधायक विजय कुमार खेमका ने इस आशय का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में कहा गया है। “हम सभी जातियों और समुदायों में दो बच्चों के मानदंड को लागू करने की आवश्यकता की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।” हालांकि, सरकार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कुछ नहीं कहा। प्रस्ताव में करुणाकरण समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की गई है, जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने जैसे उपाय प्रस्तावित किए गए थे। 

इससे पहले बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए खेमका ने कहा, ”हम सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करते हैं। यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाना।” यह पूछे जाने पर कि क्या यह नीतीश कुमार को परेशान करने के लिए भाजपा की रणनीति है।जो अब बिहार में राजग सरकार में मजबूत स्थित में है। जिसपर खेमका ने कहा, “यह पार्टी के बारे में नहीं है।बल्कि यह पूरे समाज के बारे में है।”

नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन नहीं किया

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। एक अस्थायी कर्मी को मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ) नियुक्त करने पर बुधवार को नाखुशी जतायी और कहा कि मोइक्रोब्लॉगिंग साइट ने नये सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन नहीं किया। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि नियमों के अनुसार सीसीओ के तौर पर प्रबंधन के एक अहम व्यक्ति या एक वरिष्ठ कर्मचारी को नियुक्त करना अनिवार्य है। कजबकि ट्विटर ने अपने हलफनामे में कहा कि उसने तीसरी पार्टी के ठेकेदार के जरिए एक अस्थायी कर्मचारी नियुक्त किया है।

अदालत ने कहा, ”सीसीओ ने अपने हलफनामे में स्पष्ट कहा है कि वह एक कर्मचारी नहीं है। यह अपने आप में नियम के खिलाफ है। नियम को लेकर कुछ गंभीरता होनी चाहिए।” उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे ट्विटर द्वारा अस्थायी कर्मचारी शब्द के इस्तेमाल को लेकर कुछ आपत्ति है। खासतौर से तब जब यह पता नहीं है कि तीसरी पार्टी का ठेकेदार कौन है। न्यायाधीश ने ट्विटर से कहा, ”अस्थायी कर्मचारी क्या होता है? मुझे नहीं पता इसका क्या मतलब होगा। मुझे इस शब्द से दिक्कत है। अस्थायी फिर तीसरी पार्टी का ठेकेदार। क्या है यह? मैं हलफनामे से खुश नहीं हू।”

पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए: मुफ्ती

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे के हल तथा इस क्षेत्र में रक्तपात पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने यहां पीडीपी के 22 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ” भारत और पाकिस्तान के बीच (इस साल के फरवरी का) संघर्षविराम बातचीत का ही नतीजा है। तब, यदि महबूबा कहती है कि कश्मीर मुद्दे के समाधान और खूनखराबे को बंद करने के लिए पाकिस्तान से बात करो, तो उसमें गलत क्या है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति में सुधार के लिए पड़ोसी देश से बातचीत करने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए।


नीतिगत फैसले के आने से पहले जारी गिरावट थमीं

कविता गर्ग            

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के आने से पहले रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई और रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 प्रति डालर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि मासांत से पहले और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के आने से पहले रुपये में एक सीमित दायरे में घटबढ हुई।अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.44 प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.31 के उच्च स्तर और 74.49 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में प्रति डालर नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 74.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विगत दो सत्रों में रुपये में सात पैसे की गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीपपरमार ने कहा कि मासांत की डॉलर मांग के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद रुपये में सुधार आया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 92.49 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 135.05 अंक की गिरावट के साथ 52,443.71 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.77 प्रतिशत बढ़कर 75.05 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,459.08 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बाजार सूत्रों ने कहा कि शुरूआती दो सत्रों में रुपया में गिरावट रही। लेकिन बाजार बंद होने से पहले रुपया ने वापसी की। घरेलू बाजारों से मिले संकेतों की वजह से रुपये में मजबूती देखने को मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और रुपये में बढ़त सीमित ही रही।

24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामलें सामने आएं

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,08,313 हो गई है। वहीं इस बीमारी से एक और रोगी की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 22,755 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक कुशीनगर जिले में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 89 नए मामलों में से 22 मामले कानपुर जिले में और हापुड़ में सात नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 116 लोगों ने महामारी को मात दी है। प्रदेश में संक्रमण के 768 उपचाराधीन मामले हैं।

उत्तराखंड में 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

पंकज कपूर             
देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। नदिया उफान पर, बड़े-बड़े पत्थरों का पहाड़ों से गिरने का सिलसिला जारी है। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से 1 अगस्त तक कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन राज्य के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की आशंका है।
30-31 जुलाई व 1 अगस्त को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों मे चट्टान गिरने, भूस्खलन, सड़कों में मलबा आने की घटनाएं हो सकती है। निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

राकेश ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के वरिष्ठ अधिकारी राकेश अस्थाना ने बुधवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की। मध्य दिल्ली के जय सिंह मार्ग पर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर राकेश अस्थाना को पुलिस बल ने रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अस्थाना ने पत्रकारों से कहा, “मैंने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। 
मैं पुलिस की बुनियादी अवधारणाओं में विश्वास करता हूं जो कानून और व्यवस्था को बनाए रखना व अपराध की रोकथाम है।यही वह बुनियादी काम है, जो हमें करने चाहिए। अगर इन चीजों को सही तरीके से किया जाए तो समाज में शांति बनी रहती है। कुछ विशेष समस्याएं हैं, जिनके लिए अलग से एसओपी (मानक संचालन प्रक्रियाएं) है। हम उसके अनुसार काम करेंगे।” अस्थाना ने अतीत के प्रदर्शनों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना भी की और कहा कि वह समाज में बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस का अतीत शानदार रहा है। बल ने अतीत में बहुत अच्छे काम किए गए हैं। कई जटिल मामले सुलझाए हैं।
दिल्ली पुलिस ने कई जटिल स्थितियों को संभाला है। मैं टीम वर्क में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस टीम वर्क से हम समाज में बेहतरी और शांति बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।” गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा था कि अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
अस्थाना की नियुक्ति 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले हुई है। उनका कार्यकाल एक साल का होगा। इस तरह के बहुत कम उदाहरण हैं, जब अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से बाहर के किसी आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया हो। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक रह चुके हैं। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान,उनका जांच एजेंसी के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ विवाद हो गया था जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। दिलचस्प है कि वर्मा सीबीआई निदेशक बनने से पहले दिल्ली पुलिस के आयुक्त थे। जून के अंत में पुलिस आयुक्त पद से एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

बंगाल: सीएम ममता की सोनिया गांधी से मुलाकात

मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि ममता ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर उनसे मुलाकात की। ममता ने इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।
कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है।कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...