बुधवार, 28 जुलाई 2021

बोम्मई ने कर्नाटक के नए सीएम के रूप में शपथ लीं

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के करीबी माने जाने वाले बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। शपथ लेने से पहले बोम्मई अंजनेय मंदिर पहुंचे और वहां भगवान का आशीर्वाद लिया। शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा कि शाम को हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी, जिसमें राज्य में कोविड और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी।कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुआ था। 
जल संसाधन एवं सहयोग मंत्रालय के साथ-साथ उन्होंने हवेरी और उडुपी जिलों के प्रभारी मंत्री के तौर पर भी काम किया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक बासवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल के साथ की थी। 12 साल पहले 2008 में वह भाजपा में शामिल हुए और तभी लगातार पार्टी में ऊपर चढ़ते चले गए। नए सीएम भी लिंगायत समुदाय से आते हैं। अभी तक वह राज्य के गृह मंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। खेती से जुडे़ होने के नाते कर्नाटक के सिंचाई मामलों का जानकार माना जाता है। राज्य में कई सिंचाई परियोजनाएं शुरू करने की वजह से उनकी सराहना की जाती है। 
उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत की पहली 100 फीसदी पाइप सिंचाई परियोजना लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
कर्नाटक की आबादी में लिंगायत समुदाय की भागीदारी करीब 17 फीसदी है। 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 100 से ज्यादा सीटों पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा ने येदियुरप्पा के हटने के बाद लिंगायत समुदाय के ही किसी व्यक्ति को नया सीएम बनाकर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता का गणित साधने की कोशिश की है।

196 अधिकारियों को समय-पूर्व सेवानिवृत्त किया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में सूचित किया कि पिछले तीन साल में अपेक्षाजनक काम नहीं करने वाले कुल 196 सरकारी अधिकारियों को समय-पूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया। सरकार ने कहा कि कुल अधिकारियों में 111 समूह ए के और 85 अधिकारी समूह बी के थे।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ”सरकारी कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा सतत प्रक्रिया है और केंद्र सरकार कामकाज तथा ईमानदारी के आधार पर लंबे समय से अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करती आ रही है।

राजनीति: चेहरा बनाएं जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी

मिनाक्षी लोढी        
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के मुद्दे पर बुधवार को मिलीजुली प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मैं बिल्ली के गले में घंटी बांधने में सभी विपक्षी दलों की सहायता करना चाहती हूं। 
मैं नेता नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ता बनना बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि विपक्षी दलों की एकता अपने आप आकार लेगी। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आईं बनर्जी ने बुधवार को कहा, “मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और इसी तरह काम करना चाहती हूं।” उन्होंने भाजपा के चुनावी नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मैं सच्चा दिन देखना चाहती हूं, बहुत दिन अच्छे दिन देख लिये।” हूं।”पेगासस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि स्थिति आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है और केंद्र सरकार जवाब नहीं दे रही। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने कहा, “सभी जगह वे प्रवर्तन निदेशालय आयकर विभाग को छापा मारने के लिए भेज रहे हैं। यहां कोई जवाब नहीं दे रहा है। लोकतंत्र में सरकार को जवाब देना चाहिए। स्थिति बेहद गंभीर है, यह आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है।”
बनर्जी से यहां संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह विपक्ष का चेहरा बनना चाहती हैं। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं कोई राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं। यह परिस्थिति, सरंचना पर निर्भर करता है। अगर कोई और नेतृत्व करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं। जब इस मुद्दे पर चर्चा होगी। तब हम निर्णय ले सकते है। मैं अपना निर्णय किसी पर थोप नहीं सकती।”

सूची में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बरकरार

आबुधाबी। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बरकरार हैं। राहुल और कोहली हालांकि उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जो श्रीलंका में टी20 श्रृंखला खेल रही है। 
लेकिन इस श्रृंखला में खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रैंकिंग में फायदा मिला जो रविवार को हुए पहले टी20 मैच में 22 रन देकर चार विकेट झटकने की बदौलत गेंदबाजों की सूची में 16वें स्थान पर पहुंच गये। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पहले मैच में किफायती रहे थे, उन्हें 10 पायदान का फायदा मिला जिससे वह सूची में 21वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे।श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर हैं। टी20 बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा नहीं खेलने के कारण 14वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि शिखर धवन 38 गेंद में 46 रन की पारी की बदौलत 29वें स्थान पर पहुंच गये। वनडे सूची में कोहली और रोहित शीर्ष 10 में पाकिस्तान के बाबर आजम के पीछे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर काबिज एकमात्र भारतीय हैं। आल राउंडर सूची में रविंद्र जडेजा नौवे स्थान पर बरकरार हैं।

भ्रष्टाचार केस के सिलसिले में 12 स्थानों पर छापे

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में राज्य के आठ शहरों में 12 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन स्थानों में एसीपी संजय पाटिल और डीसीपी राजू भुजबल के परिसर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छापे मुंबई, पुणे, अहमदनगर, नासिक, ठाणे, सोलापुर, सांगली और उस्मानाबाद में मारे गए।
पुणे और मुंबई में मुठभेड़ विशेषज्ञ पाटिल के परिसरों पर और अहमदनगर और मुंबई में भुजबल से जुड़े परिसरों पर भी अभियान के दौरान छापेमारी की गई। यह अभियान मंगलवार की रात समाप्त हुआ। अन्य परिसर कथित बिचौलियों के हैं।
जिनके नाम का खुलासा एजेंसी ने नहीं किया है। सीबीआई ने सार्वजनिक कर्तव्य के अनुचित एवं बेईमान उद्देश्य के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास करने के लिए भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं एवं आपराधिक साजिश से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत देशमुख एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को शहर के बार एवं रेस्त्राओं से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया, “प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि मामले में संज्ञेय अपराध हुआ है जहां महाराष्ट्र के गृह मंत्री, अनिल देशमुख और अन्य अज्ञातों ने अपने सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित और बेईमान प्रदर्शन के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया है।”
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई नियमावली के अनुसार, यह आकलन करने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है कि क्या आरोपों में पूर्ण जांच के लिए नियमित मामले में आगे बढ़ने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री है।

अफगानिस्तान में स्थिति पर विस्तृत चर्चा: राजनाथ

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक बैठक में शरीक हुए। जहां क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और अफगानिस्तान में स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। रक्षा मंत्री एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए तीन दिनों के दौरे पर मंगलवार को ताजिकिस्तान की राजधानी पहुंचे थे।
एससीओ आठ देशों का एक प्रभावशाली समूह है। बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने बेलारूस के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु के साथ संक्षिप्त वार्ता की।रूस में भारतीय दूतावास ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ”गर्मजोशी भरी और विश्वसनीय मित्रता, दुशांबे में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक से अलग रूसी रक्षा मंत्री शोइगु के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। दोनों मंत्रियों ने हमारे रक्षा संबंधों के मजबूत बने रहने की बात दोहराई।” अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अपने संबोधन के दौरान सिंह द्वारा आतंकवाद सहित क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है।
राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बैठक में उनके शामिल होने से जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में चर्चा में मुख्य जोर क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियां और अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर रहा। द्विपक्षीय और परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री के अपने ताजिकिस्तानी समकक्ष कर्नल जनरल शेर अली मिर्जा के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है। चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगहे भी एससीओ बैठक में शामिल हो रहे हैं।
ताजिकिस्तान इस साल एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है और मंत्रीस्तरीय तथा अधिकारी स्तर की कई बैठकें आयोजित कर रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए 14 जुलाई को दुशांबे का दौरा किया था।

5 जी नेटवर्क पर स्मार्टफोन का परीक्षण किया: जियो

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो के सहयोग से 5जी नेटवर्क पर रेनो6 सीरीज के स्मार्टफोन का परीक्षण किया है। जियो और दूसरी दूरसंचार कंपनियों ने देश भर के चुनिंदा शहरों में 5जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू कर दिया है।
ओप्पो ने एक बयान में कहा, ”जियो द्वारा उपलब्ध कराए गए 5जी एसए नेटवर्क वातावरण के तहत रेनो6 सीरीज के लिए 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क परीक्षण किया है। ओप्पो रेनो6 सीरीज के परीक्षण के अत्यधिक सकारात्मक परिणाम मिले हैं।” कंपनी ने 14 जुलाई को 29,900 रुपये से 39,990 रुपये तक कीमत वाले रेनो6 श्रृंखला के 5जी स्मार्टफोन जारी किए थे और 20 जुलाई से भारतीय बाजार में इनकी बिक्री शुरू हुई।

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...