रविवार, 11 जुलाई 2021

इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या-86 हुईं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के सर्फसाइड शहर में इमारत ढहने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है।
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कावा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इनमें से 62 मृतकों की पहचान कर ली गई है। इमारत ढहने के बाद से 61 लोग अभी लापता हैं।"
इमारत ढहने की घटना के दो सप्ताह बाद भी तलाश एवं बचाव अभयान जारी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शनिवार को इनके दाम बढ़ाये गये थे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य चार राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
देश के अन्य शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर मिला। 
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की इजाजत नहीं

अकांशु उपाध्याय                                                    नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में प्रशिक्षण और बैठक के उद्देश्य के लिए सभागार और सभा भवनों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की अभी इजाजत नहीं होगी। डीडीएमए द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सभागारों और सभा भवनों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशिक्षण तथा बैठक के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी।
अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों और सेवाओं में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्पा, थिएटर, मनोरंजन पार्क, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सव और इस तरह के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर 19 अप्रैल को लागू किए गए लॉकडाउन के कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत सीटों पर बैठाने की क्षमता के साथ चलाने की अनुमति जारी रहेगी। डीटीसी और क्लस्टर बसें भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। जिन गतिविधियों पर पाबंदी हैं। उन पर 26 जुलाई को सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

बारिश के मौसम में गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का मजा

बारिश के मौसम में चटपटे गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का अपना ही मजा होता है। हालांकि इन्हें रोज या ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। लेकिन कभी-कभार तो खाया ही जा सकता है। इसलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं मानसून स्पेशल चटपटी हॉट मैंगो रोल्स की रेसिपी। हॉट मैंगो रोल्स खाने में जितने स्वादिष्ट हैं। इसकी रेसिपी उतनी ही आसान है। इसे घर पर भी मिनटों में बना सकते हैं। 
हॉट मैंगो रोल्स के लिए सामग्री कद्दूकस किए हुए कच्चे आम : 250 ग्राम भुना जीरा : 1 टी स्पून हरे प्याज के पत्ते : 2 हरा धनिया : 1 टी स्पून उबले हुए आलू : 2 मैदा : 3 टेबल स्पून ब्रेड क्रंब्स : 1 कप हरी मिर्च : 2 लाल मिर्च : स्वादानुसार नमक : स्वादानुसार तेल : तलने के लिए यह है विधि कद्दूकस किए कच्चे आम को गरम पानी में 2 मिनट रखकर छान लें। पानी को अच्छी तरह निकाल दें। इस मिश्रण में नमक, मिर्च, आलू, हरा प्याज, हरा धनिया सभी को अच्छी तरह मिला लें। मैदे का घोल बना लें। 
ब्रेड क्रंब्स को प्लेट पर फैला दें। मिश्रण के रोल बनाएं। मैदे के घोल में रोल्स को डिप करके ब्रेड क्रंब्स में लपेट दें। कड़ाही में तेल गरम करें और रोल्स को सुनहरा होने तक तलें। मीठी या हरी चटनी के साथ परोसें। हॉट मैंगो रोल्स के साथ बारिश के मौसम का मजा लें।

24 घंटे में 41,506 नए संक्रमितों की पहचान हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 41,506 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 895 मरीजों की मौत हुई है। इसके एक दिन पूर्व 42,766 नए मरीज और 1206 की मौत हुई थी। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम औए नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर हरसंभव प्रयास जारी है। तेजी से जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देशभर में शनिवार को 18,43,500 सैंपलों की जांच की गई। अब तक कुल 43,08,85,470 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

केंद्र की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट किया है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने वैक्सीन के संबंध में कहा था कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आईं। 
इस ट्वीट के जवाब में डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता पर मैंने आंकड़े पेश किए, राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वो पढ़ते नहीं हैं? क्या वो समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है, कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर विचार करना चाहिए।

आरबीआई ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। अगर आप बैंक में काम करते है तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब बैंक कर्मियों को सरप्राइज लीव दी जाएगी वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरी 10 लीव मिलेगी। आरबीआई ने कहा कि जो बैंक कर्मचारी ट्रेजरी और करेंसी चेस्ट समेत संवेदनशील पदों पर काम करते हैं। उन्हें हर साल कम से कम 10 दिन का सरप्राइज लीव मिलेगा। अचछी बात ये है कि यह छुट्टी उन्हें बिना किसी सूचना के अचानक दी जाएगी।आरबीआई ने ग्रामीण विकास बैंक और सहकारी बैंक समेत बैंकों को भेजी सूचना में विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन उपाय के तहत अप्रत्याशित अवकाश देने की नीति तैयार करने को कहा है। इन छुट्टियों के दौरान कर्मियों को आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल को छोड़कर कोई काम नहीं करना होगा।
बैंक कर्मचारियों के पास सामान्य प्रयोजन से आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा उपलब्ध होती है। बता दें कि पहले भी आरबीआई ने अप्रैल 2015 में इस मुद्दे पर अपने पहले के दिशानिर्देश में ऐसे अवकाश के लिए दिनों की संख्या स्पष्ट नहीं की थी।
लेकिन 23 अप्रैल 2015 के परिपत्र को निरस्त कर दिया। बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया है।

करंट लगने से 1 ही परिवार के 6 लोगों की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर               
छतरपुर। जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। ये लोग घर में बने पानी के टैंक को साफ कर रहे थे, इसी दौरान वे लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छह लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।
यह हादसा छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआ झाला का है। 
जहां रहने वाले अहिरवार परिवार के लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा। जिसे करंट लगा। उसे बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य उतरा। इसी तरह से एक-दूसरे को बचाने के लिए टैंक में लोग उतरते रहे और छह की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारी सीताराम अवास्य ने बताया जा रहा है कि टैंक में से पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह पानी में करंट आ गया है। मरने वालों में लक्षमण अहिरवार, शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाया

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और कंधार के आस-पास के नए इलाकों पर तालिबाल के कब्जे के मद्देनजर इस दक्षिणी अफगान शहर में अपने वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया है। इस संबंधी जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह समेत भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान को शनिवार को भेजा गया। क्षेत्र में कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का कदम उठाया है।
काबुल में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा था कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव को लेकर नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ”हम स्थिति के अनुसार कदम उठाएंगे।” अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक अपने सैनिकों की मौजूदगी के बाद अमेरिका अगस्त अंत तक अपने सुरक्षा बलों की वापसी की प्रक्रिया पूरा करना चाहता है। वहीं, अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बीच पिछले कुछ सप्ताह से अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।
क्षेत्र में हिंसा बढ़ने के मद्देनजर कम से कम दो विदेशी मिशन ने उत्तरी बाल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में अपना संचालन बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को लेकर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच, अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजे ने मंगलवार को विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला को अफगानिस्तान में स्थिति से अवगत कराया। भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान की यात्रा करने वाले, वहां रहने और काम करने वाले सभी भारतीयों से पिछले हफ्ते कहा था कि वे अपनी सुरक्षा के संबंध में पूरी सावधानी बरतें और देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रकार की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति ”खतरनाक” बनी हुई है और आतंकवादी समूहों ने नागरिकों को निशाना बनाने सहित कई खतरनाक हमले किए हैं और भारतीय नागरिकों को अपहरण का अतिरिक्त ”गंभीर खतरा” है। भारत अफगानिस्तान के नेतृत्व, स्वामित्व और नियंत्रण वाली एक राष्ट्रीय शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने मार्च में भारत का दौरा किया था। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से अवगत कराया था।

'जीरे' का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

भारत में जीरे का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यहां हर घर की रसोई में आपको जीरा मिल जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिजों और विटामिन-ए, बी, सी और ई जैसे विटामिन से भरपूर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधियों में भी जीरे का महत्व बहुत है। इसके बीजों को मोटापे और डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी जीरा बहुत उपयोगी है। इसी तरह जीरे का पानी भी सेहत को लाभ पहुंचाता है।

वजन घटाने में है सहायक

मोटापा या वजन कम करने के लिए जीरे का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट अगर जीरे के पानी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन तेजी से कम होता है। इसका प्रभाव महज कुछ ही दिनों में दिखने लगता है।

शुगर लेवल करता है नियंत्रित

आयुर्वेद के मुताबिक, जीरे में मधुमेह रोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी शुगर लेवल (शर्करा का स्तर) को नियंत्रित करने में उपयोगी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

पाचन को बनाता है बेहतर

अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए जीरा एक बेहतरीन औषधी है। यह पाचन को बेहतर और मजबूत बनाता है। इसके अलावा जीरे के पानी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है।

कैसे बनाएं जीरे का पानी ?

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा लें और उसे एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर उस पानी को छानकर पी लें। इसके लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें तो यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

ट्विटर ने विनय को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है। भारत में नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का अनुपालन करने में विफल रहने की वजह से ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में थी। नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक प्रयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियांं। मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करने की जरूरत है। ये तीन अधिकारी भारत के निवासी होने चाहिए। ट्विटर की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार विनय प्रकाश कंपनी के निवासी शिकायत अधिकारी (आरजीओ) हैं।

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन राहत की बाद यह रही, कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या वायरस की चपेट में आने वाले लोगों से थोड़ी अधिक रही तथा मौतों का आंकड़ा एक बार फिर हजार के नीचे आ गया। 
इस बीच शनिवार को 37 लाख 23 हजार 267 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,611 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ आठ लाख 36 हजार 327 हो गया है। इस दौरान 41हजार 526 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 75 हजार 064 हो गयी है। सक्रिय मामले 915 घटकर चार लाख 54 हजार 118 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 895 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख आठ हजार 040 हो गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-330 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 12, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 10 जुलाई 2021

सैनिकों को शक्तिशाली बनाने की तैयारी कर रहा चीन

बीजिंग। चीन आने वाले समय में दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए तरह-तरह के नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा रहता है। अब वह अपने सैनिकों को शक्तिशाली बनाने के लिए ऐसा काम कर रहा है। जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, चीन अपने सैनिकों को ज्यादा क्षमतावान बनाने के लिए गर्भवती महिलाओं के जेनेटिक डेटा का चोरी-छिपे अध्ययन कर रहा है। 
अमेरिकी सलाहकार समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन को यह जानकारी देते हुए सतर्क किया है। अमेरिकी सलाहकारों का कहना है कि आने वाले समय में जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिए चीन अपनी सेना को ज्यादा ताकतवर बना लेगा जो, कि अमेरिका के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी बीजीआई ग्रुप ने अब तक 80 लाख चीनी महिलाओं का डेटा गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा कर लिया है। दरअसल, यह कंपनी चीन समेत दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (प्रीनेटल टेस्ट) कराने के लिए प्रसिद्ध है। इस जांच में यह पता लगाया जाता है कि कहीं भ्रूण में कोई जीन संबंधी दोष तो नहीं है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस जांच के बहाने बीजीआई ग्रुप ने बड़ी संख्या में गर्भवतियों का जीन डेटा एकत्र कर लिया है। चोरी किए गए डेटा में महिला की उम्र, वजन, लंबाई व जन्म स्थान की जानकारी है। इस आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए वह ऐसे मानव गुणों का पता लगा रहे हैं। जिनसे भविष्य में पैदा होने वाली आबादी के शारीरिक गुणों में बदलाव किया जा सके।

पीएम की अध्यक्षता में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व है

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई मंत्रिपरिषद वास्तव में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व है। योगी ने अपने ट्वीट में कहा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी का नया मंत्रिमंडल वास्तव में संपूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे महापुरुषों ने, खासकर बाबा साहब और लोहिया जैसे चिंतकों ने देश में जिस जनप्रतिनिधित्व और जनभागीदारी की कल्पना की थी। आदरणीय मोदी के नेतृत्व में वो सरकार से लेकर समाज तक साकार हो रही है।” उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ”लोहिया का मानना था कि पिछड़ों को शक्ति देकर ही परिपक्व लोकतंत्र संभव है। प्रधानमंत्री ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और ओबीसी नेतृत्व को मंत्रिमंडल में बड़ी भागीदारी देकर देश की जिम्मेदारी भी दी है। 

लोहिया आज होते तो अपने विचार बीज को फलित होते देख हर्ष से भरे होते।” आदित्यनाथ ने कहा, ”आज जब देश इतने बड़े सार्थक और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। दुर्भाग्य से कुछ लोग इसमें भी राजनैतिक विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को लोहिया ने कहा था, कि सामाजिक परिवर्तन के बड़े काम जब प्रारंभ होते हैं तो कुछ लोग आवेश में इसका विरोध करते हैं”।

विकासखंड में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की

बांदा। जनपद में शनिवार को हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में जसपुरा विकासखंड व नरैनी विकासखंड में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही जिले के सभी आठों ब्लॉकों में भाजपा का कब्जा हो गया है। आज केवल नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई।इसके भाजपा भाजपा ने जीत हासिल की। जनपद के नरैनी विकासखंड में आज हुए मतदान में 129 में से 128 मत पड़े, जिसमें भाजपा के मनफूल सिंह पटेल ने 65 और सपा के कमलेश पटेल ने 60 मत हासिल किए। हार का अंतर मात्र 85 मत रहे।

 जसपुरा  विकासखंड से ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी निषाद ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी विमला यादव को 45 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देते हुए जसपुरा ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा जमाया।  जसपुरा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख पद के संपन्न हुए चुनाव में कुल 53 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी राज कुमारी निषाद को 48 मत प्राप्त हुए और सपा प्रत्याशी विमला यादव को मात्र 03 मत से संतोष करना पड़ा, जबकि दो मत अनवैलेट पाए गए।

इसके पहले बड़ोखर ब्लॉक में नगर पंचायत मटौंध चेयरमैन चौधरी सुधीर सिंह के पुत्र स्वर्ण सिंह कमासिन ब्लाक में राजेंद्र गर्ग, बिसंडा ब्लाक में शंभू प्रसाद व तिंदवारी ब्लाक में दीपशिखा सिंह ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। सभी भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं गुरुवार को बबेरू ब्लाक में सपा की रेखा देवी निर्दलीय ममता देवी द्वारा नाम वापसी के बाद भाजपा के रमाकांत पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इस तरह आज केवल नरैनी व जसपुरा ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। 

मतदान के बाद मतगणना में भाजपा के दोनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। यहां मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य, बलराम सिंह कछवाह, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, राम सुफल सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा विवेकानंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राकेश सिंह चौहान, दीपक सिंह गौर, कृष्ण कुमार शुक्ला किसान मोर्चा अध्यक्ष, राज बहादुर सिंह राजू प्रधान जसपुरा सहित भारी मात्रा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लालकिला को ड्रोन सिस्टम से लैस करने की तैयारी

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही चौकसी के बीच लालकिला को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस करने की तैयारी हो रही है। दरअसल जम्मू हमले के बाद से ही खुफिया इकाइयां हवाई मार्ग से खतरे का इनपुट मुहैया करा रही हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा से जुड़े सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। आकाश मार्ग की सुरक्षा का आलम यह है कि एक तरफ तो हेलीकाप्टर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो टीम आकाश मार्ग से सुरक्षा की कमान संभालेगी। वहीं आसमान को सुरक्षित करने के लिए ‘एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ की लालकिले पर तैनाती की जाएगी। ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने के आदेश के लिए सीआरपीसी की धारा-144 के तहत यह निषेधाज्ञा भी जल्द ही जारी करेगी।

जम्मू के सतवारी एयरबेस पर ड्रोन के जरिए हुए हमले के बाद से राजधानी दिल्ली सहित देश के भर रक्षा संस्थानों व सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने का खुफिया अलर्ट मिल रहा है। तभी से पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के बैटरी से चलने वाले एयरक्राफ्ट, क्वाडॉप्टर्स और पैरा जंपिंग उड़ान पर पैनी नजर रखी जा रही है।

लुटियन जोन इलाके से लेकर लालकिले तक पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वीआईपी रूट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। रूट के अलावा लालकिले और आसपास के दायरे में करीब पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस 16 कमांडो वाहन 'पराक्रम' को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाया जा रहा है। सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर इन कमांडो वाहनों के साथ सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी पोजिशन ले रहे हैं। इसमें से कुछ आसपास के इलाके में गश्त भी करेंगी। इसके अलावा लालकिले और आसपास के इलाकों में स्थित उंची इमारतों पर दूरबीन और अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूफ टॉप दस्ते की तैनाती की जा रही है। जगह-जगह मचान बनाकर भी कमांडो दस्ते की तैनाती की शुरू कर दी गई है। लालकिले की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारियों के बीच आपस में पल-पल की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वैकल्पिक तौर पर दो कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं। 

लालकिले व आसपास के पूरे इलाके को सीसीटीवी से लैस कर दिया जाएगा। ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पर पैनी नजर रखी जा सके। डॉग स्क्वॉड व बम स्क्वॉड की टीम हर कुछ घंटे पर इलाके की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। आकाशीय हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एक तरफ जहां सुरक्षा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार इंटेलीजेंस यूनिट के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध लोगों व उनकी संदिग्ध हरकतों पर नजर रखी जा रही है। इसमें विशेष रूप से ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जा रही है और हवा में उड़ने वाली चीजों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है।

कॉलेजों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू

गांधीनगर। गुजरात में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है। छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा। लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर ने पीएम से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे धामी की प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य में विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ ही केंद्रीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। धामी अपने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

तालिबान ने चीन को अफगानिस्तान का दोस्त बताया

बीजिंग/ काबुल। तालिबान ने कहा है कि वह चीन को अफगानिस्तान के ‘मित्र’ के रूप में देखता है और बीजिंग को आश्वस्त किया कि वह अशांत शिंजियांग प्रांत के उइगुर इस्लामी चरमपंथियों को अपने यहां पनाह नहीं देगा। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। उइगुर इस्लामी चरमपंथी चीन सरकार के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन गये हैं। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अधिक से अधिक क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, चीन को इस बात की चिंता की सता रही है कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटआईएम) का केंद्र बन जाएगा। जो एक अलगाववादी संगठन है और आतंकी संगठन अलकायदा से संबद्ध है। संसाधन बहुल शिंजियांग की करीब 80 किलोमीटर लंबी सीमा अफगानिस्तान से लगी हुई है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...