शनिवार, 10 जुलाई 2021

विकासखंड में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की

बांदा। जनपद में शनिवार को हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में जसपुरा विकासखंड व नरैनी विकासखंड में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही जिले के सभी आठों ब्लॉकों में भाजपा का कब्जा हो गया है। आज केवल नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई।इसके भाजपा भाजपा ने जीत हासिल की। जनपद के नरैनी विकासखंड में आज हुए मतदान में 129 में से 128 मत पड़े, जिसमें भाजपा के मनफूल सिंह पटेल ने 65 और सपा के कमलेश पटेल ने 60 मत हासिल किए। हार का अंतर मात्र 85 मत रहे।

 जसपुरा  विकासखंड से ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी निषाद ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी विमला यादव को 45 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देते हुए जसपुरा ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा जमाया।  जसपुरा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख पद के संपन्न हुए चुनाव में कुल 53 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी राज कुमारी निषाद को 48 मत प्राप्त हुए और सपा प्रत्याशी विमला यादव को मात्र 03 मत से संतोष करना पड़ा, जबकि दो मत अनवैलेट पाए गए।

इसके पहले बड़ोखर ब्लॉक में नगर पंचायत मटौंध चेयरमैन चौधरी सुधीर सिंह के पुत्र स्वर्ण सिंह कमासिन ब्लाक में राजेंद्र गर्ग, बिसंडा ब्लाक में शंभू प्रसाद व तिंदवारी ब्लाक में दीपशिखा सिंह ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। सभी भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं गुरुवार को बबेरू ब्लाक में सपा की रेखा देवी निर्दलीय ममता देवी द्वारा नाम वापसी के बाद भाजपा के रमाकांत पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इस तरह आज केवल नरैनी व जसपुरा ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। 

मतदान के बाद मतगणना में भाजपा के दोनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए। यहां मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य, बलराम सिंह कछवाह, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, राम सुफल सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा विवेकानंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राकेश सिंह चौहान, दीपक सिंह गौर, कृष्ण कुमार शुक्ला किसान मोर्चा अध्यक्ष, राज बहादुर सिंह राजू प्रधान जसपुरा सहित भारी मात्रा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...