रविवार, 27 जून 2021

जुलाई से बच्चों को वैक्सीन लगने की उम्मीद जताईं

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी बीच हालांकि, तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार ने राहत भरी खबर दी है। इसके मुताबिक अगली लहर आने में करीब छह से आठ माह का वक्त है। वहीं, देसी वैक्सीन कंपनी जायडस कैडिला का ट्रायल लगभग पूरा हो गया है और अगले कुछ महीनों में इसे बच्चों को लगाया जाना शुरू भी किया जा सकता है।

कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि तीसरी लहर आने में अभी 6-8 महीने का वक्त है। उन्होंने जुलाई या अगस्त से बच्चों को भी वैक्सीन लगने की उम्मीद जताई है। डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, ‘आईसीएमआर ने एक स्टडी की है। उसके अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर देर से आएगी। हमारे पास 6-8 महीने का समय है। सबको टीका लगाने के लिए हमारे पास इतना वक्त है। आने वाले वक्ते में हम हर दिन 1 करोड़ टीके लगाएंगे।’

गाजियाबाद की सड़कों पर किसानों ने हंगामा किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। यूपी बार्डर पर 7 महीनों से धरना दे रहे किसानों का आंदोलन अब अपनी चमक खो चुका है। आंदोलन में जान डालने के लिए किसान नेता हर दिन नई तरकीबें अपना रहे हैं। इसी क्रम में किसान अब ट्रैक्टर रैली जैसे आयोजन कर रहे हैं। आंदोलन में भाग लेने आ रहे किसानों ने आज सुबह गाज़ियाबाद की सड़कों पर जमकर हंगामा किया। किसान प्रदर्शनकारियों की इस शर्मनाक हरकत की शुरुआत इंदिरापुरम, कौशांबी और वैशाली की सड़कों पर हुई। इस दौरान तेज गति में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकले प्रदर्शनकारियों ने स्टंट भी किया। 

स्टंट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगे के दोनों पहिये उठाकर ट्रैक्टर चलाया। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने से सड़कों पर भीड़ नहीं थी वरना किसान इस तरह की करतूत से सड़क हादसा भी हो सकता था।

गाजियाबाद: 2 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया, वायरस

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। जिलें में 2 नए संक्रमित मिले और 2 ही मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में आधिकारिक रूप से एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई और अब जिले में 52 सक्रिय मरीज हैं। रविवार सुबह से दोपहर तीन बजे तक जनपद में कुल 1,113 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर जिलें में 2 नए संक्रमित मिले और 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में आधिकारिक रूप से एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई और अब जिले में 69 सक्रिय मरीज हैं। रविवार सुबह से दोपहर तीन बजे तक जनपद में कुल 2,985 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। 

मेरठ जिलें में 9 नए संक्रमित मिले और 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में आधिकारिक रूप से एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई और अब जिले में 133 सक्रिय मरीज हैं। रविवार सुबह से दोपहर तीन बजे तक जनपद में कुल 80 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।  

हर बड़ा कदम उठाने में कृतसंकल्पित हैं सरकार: यूपी

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा,वस्त्रोद्योग एवं एनआरआई विभाग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को खुल्दाबाद, राजरूपपुर एवं सुलेमसराय में सरकारी राशन वितरण दुकान का औचक निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण हेतु हर बड़ा कदम उठाने में कृतसंकल्पित है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने खुल्दाबाद में सुनील गुप्ता की उचित दर विक्रेता दुकान में अंगूठा लगाने के लेकर तौल तक देखा और कहा, राशन में घटतौली नहीं होनी चाहिए। राशन वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। 
आए हुए कार्डधारकों से बातचीत कर पूछा, कि आज मेरे आने पर ही पूरा राशन दे रहे कि हमेशा देते है। लोगों ने वितरण प्रणाली से प्रसन्नता जाहिर किया। कुछ महिलाओं ने यूनिट कटने की शिकायत की। जिसपर साथ चल रहे जिला आपूर्ति अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच कराकर सही करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात राजरूपपुर साजिद अंसारी की दुकान पर पहुँचे तो काफी भीड़ जमा हुए थे।
सभी से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनकर राशन लेने की अपील किया और राशन को अपने सामने तौल कराकर लाभार्थी को अपने हाथों से राशन का किट सौंपा। तदुपरांत सुलेमसराय पहुँचे तो राशन लेने वालों की बड़ी लंबी कतार देखा तो सभी से योगी सरकार के मुफ्त राशन की जानकारी लेते हुए संवाद करते हुए कहा मैं दुकान का निरीक्षण इसलिए कर रहा हूँ कि गरीबों को तीन माह का मुफ्त राशन पूरा मिले। घटतौली की शिकायतें बहुत मिलतीं है। उसमें अंकुश लगें, साथ ही गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्यवाही भी होगी। पार्षद अमरजीत सिंह से कहा जनता की कठिनाइयों को सुलभ बनाने में सहयोग करें। 
गरीबों के लिए योगी सरकार ने कई कल्याणकारी कदम उठाएं है। राशन में किसी भी प्रकार की हेराफेरी करने की गुंजाइश नहीं है। राशन वितरण प्रक्रिया ऑनलाईन बना दिया गया है। हर लाभार्थियों को नई प्रक्रिया को समझना होगा और सावधानीपूर्वक उठान करें। कोविंड के दौरान कई गरीब परिवारों की आय प्रभावित हुए है। उसी को देखते हुए योगी सरकार ने तीन माह निःशुल्क राशन देने का फैसला किया है। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार,सप्लाई इंस्पेक्टर अर्पिता उपाध्याय,महामंत्री रमेश पासी, गौरव गुप्ता,संजय कुशवाहा,पार्षद अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

सपाईयों ने सीएम योगी का पुतला दहन किया, विरोध

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। भाजपा शासन मे ज़िला पंचायत सदस्यों के साथ हो रही उत्पीड़न की कार्यवाही के विरोध मे सिविल लाईन्स सुभाष चौराहे पर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव और विश्वविद्यालय मार्ग पर छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमज़ा के नेत्रित्व मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपाईयों ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। सुभाष चौराहे पर पुतला दहन के दौरान पुलिस से झड़प के बाद दो दर्जन सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। 
वहीं, विश्विविद्यालय से निकले अदील हमज़ा के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ता ज़मीन पर धरना देकर बैठ गए और योगी सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी शुरु कर दी। मुख्मंत्री का पुतला भी फूंका। महानगर मीडिया प्रभारी सै. मो. अस्करी के अनुसार, सपा पदाधिकारीयों ने गोरखपुर मे योगी आदित्यनाथ पर सपा से ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ हुए भाजपाई गुण्डागर्दी और प्रदेश के अनेको पंचायत अध्यक्षीय के चुनाव मे प्रशासन व भाजपाईयो द्वारा सपाईयो पर ज़ुल्म ज़यादती करने पर योगी सरकार पर दोषारोपण करते हुए चेतावनी दी की भाजपा सत्ता का दुर उपयोग कर सपा के साथ छल कपट कर अपने प्रत्याशीयों को जिताना चाहती है, जो सपा कार्यकर्ता बरदाश्त नहीं करेंगे। संदीप यादव ने पुलिस प्रशासन पर सपा कार्यकर्ताओं पर जबरन लाठी चार्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। वही, अदील हमज़ा ने भी पुलिस के दम पर लोकतंत्र की हत्या और शान्तिपूर्वक धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी को भाजपा के इशारे पर उठाया गया क़दम बताया। 
महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रवींद्र यादव रवि,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मो. शारिक,सपा प्रवक्ता सै. मो. अस्करी आदि ने युवा नेताओं पर पुलिसया लाठी चार्ज और गिरफ्तारी की निन्दा की। कहा, सपा कार्यकर्ताओं पर अगर जबरन पुलिस के दम पर उत्पीड़न की कार्यवाही पर अंकुश नही लगाया जाता तो सपा जेल भरो आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। 
सुभाष चौराहे से गिरफ्तार नेताओं मे संदीप यादव,बब्लू शंकर रावत,अरुण यादव,जय सिंह,शीबू यादव,सौरभ यादव,संदीप बगिया,विकास बालाजी, मोहित यादव, सुमित यादव,शुभम यादव,प्रिंस सिंह बागी,रक्षा मंत्री यादव,शिवा केसरवानी,दीपेश कुशवाहा,मोनू यादव वही विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमज़ा के साथ गिरफ्तार किए गए लोगों मे राहुल पटेल,मुबाशिर हारुन,हरेन्द्र यादव, सुधीर,उपेन्द्र भारतीय,सवील,रवि प्रकाश,राजा,प्रकाश आदि कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

145 शिकायतों में से 14 का निस्तारण किया: कौशाम्बी

कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी जनसुनवाई का कार्यक्रम अपने केंद्रीय कार्यालय भरवारी में किया। जन सुनवाई के दौरान लगभग 145 से भी अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। 14 शिकायतों का विधायक ने तत्काल मौके पर ही निस्तारण किया। शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया। शिकायतों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास, इलाज हेतु सहायता राशि, हैंडपंप व जमीनी विवाद और आपसी विवाद से संबंधित रहा। 
पुरानी बाजार से सुमन देवी अपने पति समेत ससुराल वालों पर लगातार उत्पीड़न किए जाने पर विधायक को शिकायती-पत्र दिया। चरवा से कुसुम पाल ने अपने पति सास ससुर और देवर पर घर से निकाल दिए जाने का शिकायती-पत्र दिया, बदमिया देवी पत्नी शिवचंद मितवा पुर से कैंसर पीड़ित ने विधायक गुप्ता को इलाज हेतु प्रार्थना पत्र दिया। जीतू गुप्ता भरवारी से दोनों आंखों में पूर्व में ट्रेन में सफर करतेे समय किसी ने दोनों आंखों में तेजाब डाल दियाा था। जिससे जीतूू गुप्ता की दोनों आंखें चली गई थी पैसे ना होने के अभाव में इलाज नहीं हो सका, आज प्रार्थना-पत्र दिया। विधायक ने तत्काल सहयोग करते हुए पूरी इलाज व चेन्नई आने जाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली। 
चमरूपुर से अनीता देवी ने अपने मोहल्ले की नाली बनवाने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया। लल्लू आसवा से जमीन पैैमाइश कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। मितवा पुर से अमरनाथ ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जगनी देवी बरई सलेमपुर व कमलेश गौतम दरवेशपुर से प्रधानमंत्री आवास हेतु प्रार्थना-पत्र दिया। विठुरा से प्रमोद शुक्ला ने चुनावी रंजिश में फर्जी मुकदमे में गांव के ही लोगों पर फंसाए जाने का प्रार्थना-पत्र दिया। सभी शिकायतों का विधायक ने अवलोकन किया साथ ही अविलंब निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
गणेश साहू 

बीयर व शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया: हापुड़

अतुल त्यागी             
हापुड़। डीएम और एसपी पहले ही ठेका संचालकों को ठेको पर रजिस्टर बनाने का निर्देश दे चुके हैं। कितनी शराब आई और कितनी बिकी एवं कितनी बाकी बची ? इससे क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकेगी। जिसको लेकर अधिकारी एक्शन में नजर आ रहे हैं। बीयर और शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कप्तान के निर्देशन पर हापुड़ पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में शराब/बियर की दुकानों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। किसी प्रकार की ठेको पर कमी पाई गई तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर सभी ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया साथ ही ओवर रेटिंग के बारे में शराब खरीदने वाले लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन सब कुछ ठीक नजर आया, वरना ठेका संचालकों को कार्रवाई भुगतनी पड़ सकती थी। कप्तान के निर्देशों पर हापुड़ में पुलिस की सख्ती से हड़कंप।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...