बुधवार, 23 जून 2021

रोज 12 लाख लोगों को टीका लगाने के निर्देश: यूपी

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण लगाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से हर रोज दस से 12 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि जून के लिए उत्तर प्रदेश ने एक करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य तय किया है। अब तक 89 लाख से अधिक डोज एडमिनिस्टर किये जा चुके हैं। 21 जून से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन महाभियान के लगातार दूसरे दिन निर्धारित 06 लाख के लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया। पहले दिन जहां 07 लाख 29 हजार 197 लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया था, वहीं कल 22 जून को 08 लाख 24 हजार 08 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। 
अब तक 02 करोड़ 72 लाख 53 हजार से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये गए हैं। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं। उन्होने कहा कि कल हुए 08 लाख से अधिक वैक्सीनेशन में 05 लाख 32 हजार से अधिक लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। टीकाकरण के लिए ब्लॉक को आधार बनाकर गांवों में वैक्सीनेशन को तेज करने का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। एक जुलाई से क्लस्टर आधारित इस कार्ययोजना को सभी जिलों में लागू किया जाए। एक जुलाई से हर दिन 10 से 12 लाख वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 3,666 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 788 हो चुकी है। 
प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं। उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 02 लाख 69 हजार 472 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 208 नए मामले आये हैं, जबकि 302 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 2,205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश, ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। सभी 75 जिलों में सवा 05 सौ से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराये जा रहे हैं। अब तक 110 प्लान्ट क्रियाशील हो चुके हैं। प्लांट स्थापना से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जाए।

चार धाम यात्रा शुरू करने की इजाजत देनी चाहिए

पंकज कपूर             
देहरादून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा है, कि कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब धीमा पड़ गया है और जन जीवन भी सामान्य होता जा रहा है। इसलिए उत्तराखंड सरकार को चार धाम यात्रा शीघ्र शुरू करने की इजाजत देनी चाहिए। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दूधेश्वरनाथ मठ गाजियाबाद के श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा है कि अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीहरिगिरी महाराज ने उत्तराखंड सरकार से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति देने की अपील की और कहा कि जब स्थिति सामान्य हो रही है तो कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थित ये चारों धाम सिर्फ गर्मियों में सिर्फ छह महीने के लिए खुलते हैं और इन धामों में यात्रा का यही सर्वोत्तम काल होता है। कोरोना की दूसरी लहर का असर भी अब कम हो गया है और उत्तराखंड शासन ने भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसलिए राज्य सरकार को चारों धामों की यात्रा कोरोना दिशानिर्देशों के पालन के साथ प्रारंभ करने की अनुमति देनी जानी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पवित्र गंगा में स्नान की अनुमति प्रदान कर दी है और प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी है। लेकिन उत्तराखंड में गंगा में श्रद्धालुओं को स्नान की अभी अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य का पर्यटन उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए चार धाम यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।

10 बच्चों को जन्म देने वाली महिला को अरेस्ट किया

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि उसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। इस महिला के बारे में अब कहा जा रहा है कि उसने खुद से ये कहानी बनाई थी। पुलिस ने इस महिला को अरेस्ट कर लिया है और उसे एक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने 37 साल की महिला गोसियामी को जोहानसबर्ग में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। इस महिला को लेकर उनके पार्टनर तेबोहो सोतेत्सी ने दावा किया था कि इस खबर के वायरल होने के बाद से ही ना तो वे गोसियामी को मिल पाए हैं और ना ही इन बच्चों को उन्होंने देखा है। 
37 साल की इस महिला ने 7 जून को सुर्खियां बटोरी थीं जब दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया में सामने आया था कि इस महिला ने 10 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। तेबोहो ने शुरुआत में खुद ही मीडिया को इन बच्चों को लेकर जानकारी दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद वे अपने बयान से पलट गए थे। तेबोहो ने कहा था कि गोसियामी ना तो अपनी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी दे रही है और ना ही बच्चों को लेकर कुछ बता रही है। दक्षिण अफ्रीका नेशनल डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ का कहना है कि उन्होंने खुद जांच की है और पाया है कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि इस महिला ने एक साथ 10 बच्चों को पैदा किया है।

बस की चपेट में आने से बाइक सवार मौसी की मौंत

हरिओम उपाध्याय           
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एमएफ हाईवे पर मुरादाबाद से सवारियां लेकर जा रही डबल डेकर बस की चपेट में आकर बाइक सवार साले, बहनोई और मौसी की मौत हो गई। बेकाबू बस ने बिजली का पोल तोड़ने के साथ ही खोखा भी रौंद डाला। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां कहा कि बीती देर शाम सिविल लाइंस के थाना क्षेत्र में पराग दूध फैक्ट्री के सामने बदायूँ की ओर से आ रही डबल डेकर बस ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 
इस हादसे में बाइक सवार विनोद ,उसका बहनोई शेषपाल व विनोद की मौसी प्रेमदेवी की मौत हो गई।विनोद एवं शीशपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमा देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि बस तीव्र गति बस अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को कुचलती हुई। खोखे में जा घुसी और बिजली के पोल से टकराकर रुक गई।

अफ्रीका: आतंकियों ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या की

प्रिटोरिया। उत्तर बुर्किना फासों में अज्ञात आतंकवादियों ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है।
स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा, "उत्तरी बुर्किना फासो में अज्ञात आतंकवादियों ने कल (सोमवार) को घात लगकार हमला किया तथा 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।" सूत्रों के मुताबिक छह अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो साहेल के कुख्यात क्षेत्र में स्थित है। जो आतंकवादी गतिविधियों और डाकुओं के लिए एक पनाहगार है। नाइजर और माली की सीमा से लगे देश बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र विशेष रूप से विभिन्न सशस्त्र समूहों के आतंकवादियों के हमले होते रहते है।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम आज रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को इनके मूल्य बढ़ाये गये थे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये और डीजल की कीमत 88.23 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.27 रुपये और डीजल की कीमत 3.08 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था।
दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 103.63 रुपये और 95.72 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 98.65 रुपये का और डीजल 92.83 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपये और डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर मिला।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

5 माह तक अतिरिक्त अनाज के आवंटन को मंजूरी दी

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पांच माह के लिए अतिरिक्त अनाज के आवंटन को बुधवार को मंजूरी दे दी। यह आवंटन जुलाई से नवम्बर के लिए किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। इस योजना के तहत पांच माह तक देश के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले 81.35 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर करीब 64031 करोड़ रुपये के सब्सिडी दिए जाने का अनुमान है। 
केन्द्र सरकार इस योजना के लिए पूरी राशि उपलब्ध करा रही है।अनाज के परिवहन तथा डीलर के कमीशन आदि पर करीब 3234.85 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। इस प्रकार इस योजना पर कुल व्यय 67266.44 करोड़ रुपये होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चावल या गेहूं के आवंटन पर निर्णय करेगा। इस योजना के लिए लगभग 204 लाख टन अनाज की जरुरत होगी।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...