रविवार, 25 अप्रैल 2021

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या-5977 हुईं

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 567 कोरोना संक्रमित महामारी के खिलाफ अपनी जंग जीत गए। इस अवधि में 714 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 10 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। जिले में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 5977 हो गई है। मेरठ में 24 घंटों की अवधि में 1625 नए संक्रमितों की पहचान हुई जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहाँ 24 घंटों की अवधि में 788 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और अब मेरठ जिले में 11455 सक्रिय संक्रमित हैं। गौतम बुद्ध नगर में 1310 नए संक्रमितों की पहचान हुई और अब यहाँ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6074 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों की अवधि में 11 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई और 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

हापुड़: 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी                    
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अपमिश्रित/अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक बुलेरो पिकअप से 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कीमत लगभग 1.76 लाख रूपये) व दो मोबाइल फोन बरामद।

यूके में कोरोना के 4368 नए मामलें सामने आएं

पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। हालांकि, आज गत दिवस के मुकाबले मरने वालों की संख्या कम रही है। आज यहां 4 हजार 368 नये मामले आये हैं। जबकि 44 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। इधर उत्तराखंड सरकार कोरोना को लेकर और अधिक सख्ती बरतने का मन बना चुकी है। आज भी सबसे अधिक संक्रमितों में देहरादून के लोग शामिल हैं। यहां 1670 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हरिद्वार में 1144 हैं। नैनीताल में 438 तथा पौड़ी गढ़वाल में 390 पाॅजिटव नए केस आये हैं। आप नीचे दी गई सूची में अपने जिले का हाल जान सकते हैं।

मुंबई: राशि ने तेलुगु फिल्म 'थैंक यू' की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग      
मुंबई। अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मिलान (इटली) में अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "थैंक यू" की शूटिंग शुरू कर दी है। टीम शूटिंग के लिए 20 दिनों तक ट्यूरिन शहर में तैनात रहेगी। राशि के साथ चैतन्य की यह दूसरी फिल्म है। "थैंक यू" विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित है। जिन्होंने इससे पहले "मनम" पर भी शॉट्स बुलाए थे। "थैंक यू" के अलावा राशी की आने वाली परियोजनाओं में "तुगलक दरबार", "अरणमनई 3", "मेथवी" और "भ्रामम" शामिल हैं। "अरणमनई 3" एक सफल तमिल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और इसका पहला लुक हाल ही में सामने आया था।

सेंट्रल जेल में 17 केदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

नरेश राघानी         

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में 17 केदियोंं की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने आज बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। रविवार को पीबीएम अस्‍पताल से आई टीम ने जेल परिसर में कोविड वार्ड सहित पूरी जेल को सेनेटाइज किया है। सभी आवश्‍यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि बाहर से आये बंदियों की रविवार को भी जांच की गई है।

देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर ‘इंडिया फाइट्स विद कोविड’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’

पाक ने आधिकारिक तौर पर समर्थन की पेशकश की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर से मचे हाहाकार को देखते हुए पाकिस्तान ने मदद की पेशकश की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार की रात एक ट्वीट कर कहा, कि कोरोना वायरस की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूप में, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद की पेशकश से पहले ईदी फाउंडेशन सामने आया था। इस फाउंडेशन ने भारत में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने का ऑफर दिया। ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन फैसल ईदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर भारत में अपनी टीम को भेजकर मदद की पेशकश की थी। शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘कोविड-19 की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूम में, पाकिस्तान ने वेंटिलेटर, बीए पीएपी, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई और अन्य संबंधित वस्तुओं सहित भारत को आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। हम मानवता पहले की नीति में विश्वास करते हैं।’

आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया से हटवाएं 100 पोस्ट

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। लेकिन इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया पर फेक और गलत खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है। प्याज, तेल, अदरक, सेंधा नमक ना जाने क्या-क्या खाने से कोविड खत्म होने के दावा किए जाए रहे हैं। यहां तक की पुरानी फोटो और वीडियो को संक्रमण से जोड़कर शेयर किया रहा है। इन सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इस तरह से 100 से ज्यादा पोस्ट हटवा दिए हैं। सूचना मंत्रालय ने ट्विटर एवं फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगभग 100 पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कोरोना वायरस पर पोस्ट गलत जानकारी के साथ फैलाएं जा रहे हैं। संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में बाधा और सार्वजनिक व्यवस्थाओं में रुकावट डाल रहे थे। इस लिए हटाने को कहा गया है। बता दें नोवल कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी खबरें, गलत फोटो और आंकड़ों को इंटरनेट पर शेयर किया है। ट्विटर ने कहा कि भारत सरकार के अनुरोध पर कदम उठाया गया है। उन अकाउंट होल्डर्स को सूचित किया गया है। हालांकि कंपनी ने प्रभावित यूजर्स की जानकारी नहीं दी है।

एसबीआई ने भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। आनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं।

कोरोना: नाक में सरसों या नारियल का तेल लगाएं

कोरोना महामारी में हर कोई बेहाल है। इसमें तमाम लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं। जो बहुत ही घातक साबित हो रही है। ऐसे में अगर आपको संक्रमण से बचना है तो बस एक छोटा सा, सस्ता एवं भारतीय पारंपिरक नुस्खा अपनाना होगा। इसके कारण से आप काफी हद तक कोरोना से बच पाएंगे। बस आपको नाक में सरसों या नारियल का तेल लगाना है। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू आयुर्वेद संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. केएन द्विवेदी बताते हैं कि सरसों को तेल सूक्ष्म वायरस के जीवन चक्र को बाधित करता है। इससे वायरस का मल्टी प्लीकेशन रूक जाता है। इसलिए नाक के अंदर सरसों का तेल लगाकर तेज सांस खींचें, जिससे तेल नाक के भीतर तक चला जाए। ऐसा दोनों नासारंध्रों से यह करें।
आयुष मंत्रालय के आयुष क्वाथ का मानकीकरण करने वाले प्रो. द्विवेदी बाते हैं कि सरसों तेल में इसेंशियल ऑयल्स होते हैं। जो दालचीनी से 10 गुना अधिक वायरस रोधक सक्षम होते हैं। इसके तत्व फंगश प्रतिरोधक, वायरस प्रतिरोधक भी है। वहीं नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड से वायरस के सेल वॉल रप्चर यानी फूट जाते हैं। सरसों एवं नारियल तेल दोनों ही वायरस को शरीर में घुसने से रोकने में सहायक माने जाते हैं।
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होती है। जो वायरस के सेल में मेंबरेन को क्रास करती है। सेल के भीतर जाती है और वह वहां लॉरेट साल्ट में बदल जाती है। वह वायरस के सेल वॉल को रप्चर यानी फोड़ देती है। जिससे वायरस का वहीं पर अंत हो जाता है। इस प्रकार दोनों वायरस के शरीर में घुसने से रोकने में वरदान साबित हो सकते हैं।

सहारनपुर: जिला कारागार में मिलें 63 कोरोना पॉजिटिव

गोपीचंद           
सहारनपुर। जिला कारागार में कल मिले थे 22 बंदी कोरोना पॉजिटिव। आज आई रिपोर्ट के अनुसार, जिला कारागार में 63 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलें। जेल प्रशासन में मचा हड़कंप किशोर कारागार को तत्काल कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील किया गया। किशोर कारागार में बंद बच्चे भी निकल सकते है। कोरोना पॉजिटिव, तो वहीं एक बाहुबली माननीय भी बंद है। जिला कारागार सहारनपुर में करीब 18 सौ बन्दी हैं और इनके बीच ड्यूटी कर रहे रक्षक भी निकल सकते हैं कोरोना पॉजिटिव।‌ नहीं हुई अभी तक भी किसी भी जेल कर्मचारी की कोरोना की जांच, जिला कारागार में कोरोना आया कैसे? वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे के पास इसका नहीं है कोई जवाब ? जेल प्रशासन में मचा हड़कंप।

जनपद के आला अधिकारी चीख-चीख कर परेशान

अतुल त्यागी                       
हापुड़। कितनी आश्चर्यजनक बात है, सरकार चीख रही है। जनपद के आला अधिकारी चीख-चीख कर परेशान हैं। मगर, प्रत्याशी बेफिकर महामारी को निमंत्रण दे रही हैं। साथ में भारी तादाद में समर्थक इकट्ठा करें। कम से कम गरीबों को तो बकस दो इनका ख्याल करो। दुनिया राम का नाम ले रही है और राजनीति अपना पूरा काम कर रही है। बड़े अफसोस की बात है, कि दुनिया इस मामले को लेकर परेशान हैं। मगर, राजनीति के राजनेता कोराना को या तो निमंत्रण कर रही हैं या वोट के चक्कर में आम जनता को भी दांव पर लगा रहे है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...