मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

सीजी: 10 दिनों के लॉकडाउन का आज पहला दिन

अंबिकापुर। जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन का मंगलवार को पहला दिन हैं। जिला प्रशासन सम्पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने कमर कस चुका हैं। इसी संबंध में सरगुजा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर में तीन लेयर में नकाबन्दी की व्यवस्था की गई है। पहले लेयर में शहर के आउटर में चिन्हाकिंत मार्गों पर 8 फिक्स पॉइंट बनाई गई हैं, जो शहर में प्रवेश द्वार के रूप में होंगे। दूसरे लेयर में शहर के अंधरूनी इलाकों के सभी चौक-चौराहों पर 18 फिक्स पॉइंट बनाई गई हैं और 6 पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई हैं। आवश्यकता अनुसार यह पेट्रोलिंग विभीन्न जगहों पर पहुँचकर हालात को काबू करने में कारगर होंगी। इसके प्रभारी सीएसपी अंबिकापुर होंगे। इस दौरान करीबन 300 जवानों की तैनाती की गई है। जो अलग-अलग पाले में ड्यूटी करेंगे। शहर के बाहरी और अंधरूनी इलाकों में तैनात पुलिस के जवानों के अलावा पटवारी, तहसीलदार, आरआई भी संयुक्त रूप से रहेंगे।

चारों तरफ से बाड़ को बंद कर गोलियां बरसाईं

धमतरी। अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने कहा, चारों तरफ से बाड़ को बंद करके अंधाधुंध गोली बरसाएंं। इसके परिणाम स्वरूप 1000 लोगों की निर्मम हत्या हो गई। तब से लेकर आज तक इस दिवस को देश में इस कृत्य में शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रीतेश गांधी ने कहा कि परातंत्र भारत के इतिहास में क्रूरता की दासता कहता हुआ जलियांवाला बाग भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है। इसकी जितनी ज्यादा निंदा की जा सके उतनी कम है। भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक बलिदानों में उत्तम कोटि का बलिदान के रूप में जलियांवाला बाग कांड को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि मानवता व इंसानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए जनरल डायर के कृत्य को आमानवीय बताते हुए मानवता पर काला धब्बा कहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए हमारे पुरखों के त्याग व बलिदान की गाथा को सुरक्षित और संवर्धित कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति जारी हैं: सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन तथा जिला प्रशासन के समन्वय से राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में आवश्यकतानुसार इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही हैं। कल राज्य को मिले 9100 रेमडेसिविर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण कर दिया गया हैं। राज्य को मंगलवार को और इंजेक्शन की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कल सन फार्मा की ओर से 4600 , आजायडस कैडिला के 1600, मायलॉन के 2600 की आपूर्ति वेयर हाउस को और 300 इंजेक्शन की आपूर्ति निजी अस्पतालों के लिए की हैं। आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा।

वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस श्रेनु

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारीख डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहीं है। ये वेबसीरिज 'डैमेज्ड 3' से डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक नवोदित पत्रकार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज से एक्ट्रेस आमना शरीफ भी अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि श्रेनु 'हवन', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'एक बार फिर', 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

उत्तराखंड: कोरोना मामलों के बीच त्योहार शुरू हुए

पंकज कपूर       
देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच त्योहार भी शुरू हो गए हैं। नवरात्र, रमजान और लगन भी इसी बीच शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में लगाए गए नाइट कर्फ्यू में थोड़ी ढील दे दी है। अब यहां नाइट कर्फ्यू रात 10 के बजाय 10:30 बजे से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने जनता से भी अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव के लिए नियमों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने समस्त ज़िलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविद से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।
बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार 24 घंटे में 1334 नए संक्रमित मिले हैं। ये संख्या इस साल की सबसे ज्यादा एक दिन के संक्रमितों की संख्या है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 110146 हो गई है। इस दौरान सात लोगों की मौत भी हुई है और 605 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस 7846 हो गए हैं।

नशा: दावा नकारने के मामले में अहम टिप्पणी की

अकांशु उपाध्याय         
 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने करीब 14 साल पहले इंडिया गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। लग्जरी पोर्शे कार के दावे के मामले में एक अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर दुर्घटना के दौरान ड्राइवर नशे की हालत में है तो बीमा कंपनी को दावा नकारने का हक है। उस वक्त आयोग ने फैसले में बीमा कंपनी के दावे से मुकरना गलत ठहराया था। आयोग के फैसले के खिलाफ बीमा कंपनी में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 181 केस का फैसला लिखने वाले जस्टिस जो सेट में ब्रिटेन स्कॉटलैंड और अमेरिकी कानूनों चिकित्सा साथियों का हवाला भी दिया।

राज्यसभा सदस्य अनिल पाएं गए कोरोना संक्रमित

पंकज कपूर       
हल्द्वानी। उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अब यहां से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि बलूनी कैंसर की जंग जीतकर लौटे हैं। मुंबई के एक अस्पताल में लंबे समय तक वह भर्ती रहे थे। तब भी उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर कैंसर को मात दे दी थी। अब यहां भी उनके समर्थक कह रहे हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे।
इधर, तीन दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए अखिल भारतीय अखाडा परिषद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का ऑक्सीजन लेवल नियंत्रण में है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1767 मरीज जान भी गंवा चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 7846 है।
 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...