कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा नेताओं को निजी पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा और उसकी सरकार द्वारा हमलों को रेखांकित किया है। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव से पहले बनर्जी का पत्र बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया। ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि मैं भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा और केन्द्र में उसकी सरकार द्वारा हमलों को लेकर अपनी गंभीर चिंताओं से अवगत कराने के लिए आपको, और गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को पत्र लिख रही हूं। राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘अत्यंत गंभीर’’ विषय है।
बुधवार, 31 मार्च 2021
निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण
प्रशासन: उपमुख्यमंत्री को सिरसा से निकाला बाहर
हापुड़: 2 तमंचे हाथ में लेकर युवक का वीडियो वायरल
अयोध्यापुरी चौकी पर समिति की शांति बैठक संपन्न
पंचायत चुनाव को लेकर विवाद, 1 की मौत 1 घायल
खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिये बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुये थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलनी लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
रामसेतु: अक्षय ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी वाली फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा में है। अब इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का किरदार निभाने जा रहे हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई का पता लगा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।
'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया
'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया पंकज कपूर देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...