रविवार, 28 मार्च 2021

ईरान ने चीन से किया 25 साल के लिए समझौता

तेहरान/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान और चीन के बीच दोस्‍ती अब 25 साल के समझौते में तब्‍दील होने जा रही है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ईरान पहुंच गए हैं और दोनों देशों के बीच इस महत्‍वपूर्ण समझौते पर हस्‍ताक्षर हो सकता है। ईरान और चीन ने अगले 10 साल में द्विपक्षीय व्‍यापार को 10 गुना बढ़ाकर 600 अरब डॉलर करने का लक्ष्‍य रखा है। दोनों देश यह समझौता ऐसे समय पर करने जा रहे हैं। जब वे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।ईरान और चीन के बीच समझौते की डिटेल अभी नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें ईरान के प्रमुख क्षेत्रों जैसे ऊर्जा और आधारभूत ढांचे में चीन का निवेश शामिल है। चीन ईरान के सबसे बड़े व्‍यापार भागीदारों में से एक है। ईरान की संवाद एजेंसी इरना के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान व्‍यापक सहयोग के समझौते पर हस्‍ताक्षर होगा। इस समझौते से ठीक पहले ईरान ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रति अपना रुख और कड़ा कर दिया है। इस बीच चीन ने भी ऐलान किया है कि वह ईरान के परमाणु समझौते के बचाव के लिए प्रयास करेगा और चीन-ईरान संबंधों के वैधानिक हितों की रक्षा करेगा। चीन ने यह टिप्‍पणी ऐसे समय पर की है जब उसने ईरान से रेकॉर्ड पैमाने पर तेल खरीदा है। चीन-ईरान के इस महाडील के 18 पन्‍ने के दस्‍तावेजों से पता चलता है कि चीन बहुत कम दाम में अगले 25 साल तक ईरान से तेल खरीदेगा। इसके बदले में चीन बैंकिंग, आधारभूत ढांचे जैसे दूरसंचार, बंदरगाह, रेलवे, और ट्रांसपोर्ट आदि में निवेश करेगा। माना जा रहा है कि इस डील के बाद ईरान की चीन के जीपीएस कहे जाने वाले बाइदू तक पहुंच हो जाएगी। यही नहीं चीन ईरान में 5G सर्विस शुरू करने में मदद कर सकता है। चीन ईरान का सबसे बड़ा व्‍यापारिक भागीदार है। मई 2018 में परमाणु डील से अमेरिका के हटने के बाद ईरान बुरी तरह से अमेरिकी प्रतिबंधों की मार झेल रहा है। इससे उसका तेल निर्यात बहुत कम हो गया है। चीन के साथ डील के बाद उसे अगले 25 साल तक 400 अरब डॉलर का निवेश मिल सकता है। चीन-ईरान डील में सैन्‍य सहयोग जैसे हथियारों का विकास, संयुक्‍त ट्रेनिंग और खुफिया सूचनाओं की ट्रेनिंग भी शामिल है जो ‘आतंकवाद, मादक पदार्थों और इंसानों की तस्‍करी तथा सीमापार अपराधों’ को रोकने के लिए होगा। बता दें कि इस समय ईरान और चीन दोनों की ही अमेरिका से तनातनी चल रही है। ईरान से जहां अमेरिका का परमाणु कार्यक्रम को लेकर गतिरोध चल रहा है। वहीं चीन के साथ बाइडेन प्रशासन का कई मुद्दों पर ‘वॉर’ चल रहा है। चीन और ईरान के बीच अगर यह डील सफल हो जाती है तो भारत को बड़ा झटका लग सकता है। चीन अगर इस इलाके में अपनी सैन्‍य पकड़ बना लेता है तो पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्‍य प्रभाव पर संकट आ जाएगा। चीन अफ्रीका के जिबूती में पहले ही विशाल नेवल बेस बना चुका है। विश्‍लेषकों की मानें तो इस डील से भारत को भी झटका लग सकता है। भारत ने ईरान के बंदरगाह चाबहार के विकास पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। अमेरिका के दबाव की वजह से ईरान के साथ भारत के रिश्ते नाजुक दौर में हैं। चाबहार व्यापारिक के साथ-साथ रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। यह चीन की मदद से विकसित किए गए पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से महज 100 किलोमीटर दूर है। भारत को भी अमेरिका, सऊदी अरब, इजरायल बनाम ईरान में से किसी एक देश को चुनना पड़ सकता है। एक वक्त था जब ईरान भारत का मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता था, लेकिन अमेरिका के दबावों की वजह से नई दिल्ली को तेहरान से तेल आयात को तकरीबन खत्म करना पड़ा। चीन की ईरान में उपस्थिति से भारतीय निवेश के लिए संकट पैदा हो सकता है। भारत चाबहार से जरिए अफगानिस्‍तान तक सीधे अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है। हालांकि, भारत ईरान के साथ संबंधों को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है और हाल ही में उसे कोरोना वायरस की वैक्‍सीन की सप्‍लाइ की है।

72 प्रतिशत लोगों ने मतदान अधिकार का किया प्रयोग

गुवाहाटी। असम में शनिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 72.14 फीसदी वोटिंग हई। 12 जिलों की इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच वोटिंग हुई। इन विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस-एआइयूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इनमें से 42 सीट राज्य के ऊपरी और उत्तरी क्षेत्र के हैं और बाकी 5 सीटें मध्य असम के नागांव जिले के हैं। पहले चरण की वोटिंग में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा की किस्मत दांव पर है। 2016 चुनाव में इनमें से 35 सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी एजीपी ने जीत हासिल की थी। जिसमें बीजेपी अकेले 27 सीटें जीती थी। कांग्रेस को इनमें से 9 सीटें हासिल हुईं थी। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा।आज के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 1 अप्रैल (39 विधानसभा) और तीसरे चरण में 6 अप्रैल (40 विधानसभा) को वोट डाले जाएंगे।

उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

भोपाल। शाम को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस छोटे प्लेन ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भारत सरकार के सर्वे के काम में लगा हुआ था। इसी सिलसिले में यह प्लेन भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में गिरने के बाद आग नहीं लगी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विमान में क्या तकनीकी खराबी आई। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना स्थल पर पहुंचे गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा है। उनके साथ ट्रेनी पायलट समी और राज भी प्लेन में मौजूद थे। दुर्घटना में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू को फिर किया याद

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन और न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास, जिसके लिए हम गर्व करते हैं, गर्व की बातें करते हैं। साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनाव, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल इसी महीने देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। उस दौरान लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के लिए देश एकजुट हो गया था। आज भारत दुनिया में सबसे बड़ा कोरोना वैक्‍सीन कार्यक्रम चला रहा है। कोरोना के खिलाफ कड़ाई भी बेहद जरूरी है।

एक्सप्रेस-वे पर गिरा फ्लाईओवर का स्लैब, 3 घायल

राणा ओबराय   

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए है। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके के लिए शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। रविवार सुबह दौलताबाद इलाके के पास फ्लाईओवर भरभराकर धराशाई हो गया। यहां गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था। इस हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अभी यह साफ नहीं है कि निर्माणाधीन फ्लाओवर किस वजह से अचानक गिर गया। फ्लाईओवर गिरने के बाद इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।

सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, सस्ता हुआ

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव के चलते सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों और कमी आने की संभावना बानी हुई है। बीते 26 दिनों में सोना 1,100 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी की कीमतों में 4,300 रुपये की कमी आई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए दोनों कीमती धातुओं में और गिरावट के संकेत बने हुए हैं।शनिवार 27 मार्च को सोना प्रति 10 ग्राम (स्टैंडर्ड) 46,500 रुपये और चांदी प्रति किलो 66,300 रुपये रही। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इन दिनों गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां भी नई-नई पॉलिसी ला रही हैं। जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। ऐसी पालिसियां लाई जा रही हैं, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद ही साबित होंगी और आसानी से गोल्ड लोन आसानी से मिलेगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-224 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 29, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 27 मार्च 2021

कम: भारतीयों पर टैरिफ लगाने जा रहा हैं अमेरिका

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन करीब 40 भारतीय सामानों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी में है। अमेरिका बदले की कार्रवाई के तौर पर ऐसा कर रहा है। भारत ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर एक्यूलेशन लेवीं यानी, 
डिजिटल सर्विसेस (डीएसटी) है। इसके जवाब में अमेरिका भी चुनिंदा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाने जा रहा है। इनमें झींगा मछली, बासमती चावल और सोने-चांदी के आइटम शामिल हैं।
यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय सामान पर उतनी ही ड्यूटी लगाई जाएगी जितनी भारत डीएसटी के रूप में अमेरिका से कलेक्ट करेगा। अनुमान के मुताबिक यह राशि सालाना 5.5 करोड़ डॉलर होगी। भारत के साथ-साथ 5 अन्य देशों ऑस्ट्रिया, इटली, स्पेन, तुर्की और ब्रिटेन के सामान पर भी इसी तरह का टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। यूएसटीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कि भारत में अमेरिकी कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले डीएसटी की वैल्यू करीब 5.5 करोड़ डॉलर होगी।

भारत-बंगलादेश संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर 5 समझौते

ढाका/ नई दिल्ली। भारत एवं बंगलादेश ने अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आपसी सहयोग के पांच करारों पर हस्ताक्षर किये और दोनों पड़ोसियों के रिश्तों की मधुरता एवं अमरता की कामना की। भारत ने बंगलादेश को उपहार स्वरूप 12 लाख कोविड टीके और 109 एंबुलेंस सौंपी। बंगलादेश की दो दिन की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेजबान प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। दोनों देशों के बीच हुए पांच समझौतों में कारोबार और बंगलादेश में आईटी क्षेत्र की अवसंरचना के विकास में भारत के सहयोग को लेकर करार शामिल है। बैठक में बंगलादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन, भारत के विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला और भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी भी उपस्थित थे।

अन्तरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के दिए आदेश

राणा ओबराय    
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति राजन गुप्ता की अध्यक्षता में 13वीं हाई पावर्ड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। हाई पावर्ड कमेटी के आदेशों के तहत पहले रिहा किये गए ऐसे 2017 दोषियों/विचाराधीन कैदियों की पैरोल/अन्तरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अनुमति दी गयी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया, कि इस बैठक में हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, राजीव अरोड़ा,जेल महानिदेशक (सेवानिवृत्त) श्री के. सेल्वराज और जिला और सत्र न्यायाधीश/सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद गोयल उपस्थित थे। बैठक में कमेटी ने प्रथम चरण, द्वितीय चरण व तृतीय चरण के तहत अपराधियों के आत्मसर्पण के सम्बन्ध में जेल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई जिसमें यह पाया गया है कि 879 दोषियों में से 851 ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 8 दोषियों की उच्च न्यायालय ने पैरोल बढ़ा दी है। इसके अलावा 1 दोषी को सरकार द्वारा समय से पहले रिहा कर दिया गया है और 11 दोषियों की मृत्यु हो गयी तथा 8 अपराधी फरार हो गये। कमेटी ने स्वैच्छिक सहमति पर केन्द्र सरकार द्वारा तय मानदण्डों के तहत पात्र सभी कैदियों को कोविड टीकाकरण की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्षों/जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को सप्ताह में एक बार जेलों का दौरा करने के लिए भी कहा गया है। समिति ने बीते 11 फरवरी को आयोजित बैठक में जेल अधिकारियों को 2580 दोषियों जो जघन्य अपराधों में शामिल थे, के पुन: प्रवेश के लिए निर्देश दिए। अब जेलों में कैदियों की वर्तमान तादाद को देखते हुए तथा कोविड-19 की वृद्धि तथा 2580 दोषियों की पुन: भर्ती के मद्देनजर दिनांक 31-05-2021 तक हाई पावर्ड कमेटी ने 2017 (658 $ 1359) दोषियों/विचाराधीन कैदियों की पैरोल/अन्तरिम जमानत बढ़ा दी है, जिन्हें 7 साल की सजा हुई अथवा जिनको उन अपराधों के लिए मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें अधिकतम कारावास की अवधि 7 साल तक की है। जेल अधिकारियों को 10-05-2021 तक आत्मसमर्पण योजना प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। रिलीज की तारीख के आधार पर आत्मसमर्पण की तारीख तय की जानी चाहिए अर्थात जिस दोषी/विचाराधीन कैदी को पहले छोड़ा गया है, वह पहले आत्मसमर्पण करेगा। इसके अलावा साक्षात्कार आयोजित करने अथवा कैदियों के साथ मिलन करने में जेल अधिकारियों द्वारा कठिनाईयों का सामना करने के कारण, कमेटी ने कैदियों के अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के सम्बन्ध में जेल विभाग के हालिया प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसमे कमेटी नें प्रतिदिन सभी कार्य दिवसों पर 4:00 बजे तक क्रमश: 1000, 1001 से 1500, 1501 से 2000 और 2001 या अधिक क्षमता वाली जेलों में, प्रतिदिन अधिकतम क्रमश: 80, 120, 150 और 180 आगंतुकों को अनुमति दी है। वकीलों को सभी कार्य दिवसों में 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच विचाराधीन कैदियों से मिलने की अनुमति दी गयी है।

भाजपा के पास नही है जीत का आधार और उम्मीदवार

राणा ओबराय     

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की सेंधमारी करना पुरानी आदत हैं। क्योंकि, भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी की लोकप्रियता और जनहित के किये कार्यों पर खुद को ही विश्वास नहीं है।
जींद उपचुनाव में डॉ मिड्डा को पार्टी में शामिल कर औऱ जनता को मंत्री बनाने का लालच देकर चुनाव जीता था। आजतक डॉ मिड्डा मंत्री बनने के लिए तड़फ रहा है!भाजपा को बरोदा उपचुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ा। अब दो उपचुनाव की फिर आहट शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले हरियाणा के पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने कालका विधानसभा में जनता की नब्ज टटोलने के लिए कुछ दिन गुजारे थे। शायद बात नही बनी! अब हरियाणा विधानसभा की दो सीटें कालका और ऐलनाबाद खाली होने के बाद उपचुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसा भी हो सकता है कि भाजपा ऐलनाबाद उपचुनाव में बाहरी गोपाल कांडा को अपना प्रत्याशी घोषित न कर दे। सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा कालका विधानसभा सीट से उपचुनाव में प्रत्याशी हो सकते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विनोद शर्मा को भाजपा में शामिल कराने की मुहिम छेड़ी और अंतत: वे अपने मकसद में कामयाब हो गए। गत वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी और विनोद शर्मा ने नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। नडडा ने उन्हें बीजेपी का पटका पहनाकर सदस्यता प्राप्त प्रदान की। अब देखना होगा कि कालका उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा या विनोद शर्मा में से होगा कौन? गौरतलब है कि कालका सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद कर दी गई थी, तो ऐलनाबाद के विधायक इनेलो के अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। दोनों सीटों के उपुचनाव में हरियाणा के दिग्गज नेताओं की फिर कड़ी परीक्षा होगी। विनोद शर्मा को उपचुनाव में कालका से लड़ाने की योजना पर काम कर रहे मनोहरलाल और भाजपा पार्टी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल विनोद शर्मा को न केवल भाजपा में लाना चाहते हैं। बल्कि, वे उन्हें उपचुनाव में कालका से चुनाव लड़ाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। ऐसा करके रामविलास शर्मा और लतिका शर्मा को इस क्षेत्र की चुनावी राजनीति से दूर धकेलने में कामयाब हो जाएंगे। विनोद शर्मा ने 2014 में अपनी खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा तो उनकी पत्नी शक्ति रानी में कालका से भाग्य आजमाया था, परंतु उस समय वह 7000 के आसपास वोटो तक सिमट कर रह गई। परंतु अब परिस्थितियां और हैं और लगता है कि विनोद शर्मा का भाजपा में आने का अर्थ कालका से चुनाव लडऩा भी हो सकता है। अब यह भी साफ हो गया है कि हरियाणा का मंत्रिमंडल विस्तार अब उपचुनाव से पहले होने वाला नहीं है। क्योंकि यदि वास्तव में विनोद शर्मा ने कालका से ही उपचुनाव लड़ा तो भारतीय जनता पार्टी मंत्रिमंडल में खाली पड़ी एक सीट का हवाला देकर और विनोद शर्मा को मंत्री बनाने का वायदा कर उन की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। शैलजा हुड्डा में फिर दिखेगी टिकट की तकरार कालका चूंकि अंबाला संसदीय क्षेत्र में आता है। लिहाजा कालका में सैलजा हर सूरत में चाहेंगी कि उनकी पसंद के ही उम्मीदवार को विधानसभा की टिकट मिले, जबकि हुड्डा अपनी ताकत बढ़ाने के लिए अपनी पसंद को ज्यादा तरजीह देते दिखाई देंगे। ऐसा ही ऐलनाबाद में होने वाला है। इस सीट पर सीधे-सीधे हुड्डा व अभय चौटाला में जंग होने वाली है। सैलजा चाहेगी कि ऐलनाबाद में हुड्डा की पसंद का उम्मीदवार मैदान में उतरे, ताकि उनके पास भी हुड्डा के विरुद्ध बोलने को कुछ मसाला तैयार हो सके। ऐसे में इन सीटों सीटों के चुनाव बेहद रोचक होने जा रहे हैं।

चुनाव: गाजियाबाद में शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले के लिए चुनाव की सूचना जारी करेंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों का दाखिला, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना व परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खण्ड मुख्यालय के तय मतगणना स्थल पर होगी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकास खण्ड के मतगणना स्थल पर व परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी।

गाजियाबाद में होली मिलन के लिए लेनी होगीं अनुमति

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। कोविड 19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी ने होली सहित सभी पर्वों, त्योहारों, और पंचायत चुनावों आदि के आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार जनपद में प्रस्तावित सभी प्रकार की रेन डांस पार्टी, मुक्त संगम नृत्य पार्टी और सभी प्रकार की पार्टियों को दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई हैं। आदेश के अनुसार होली समेत अन्य पर्वों व त्योहारों, पंचायत चुनाव आदि के लिए समारोह आयोजित करने से पहले प्रशासन को एक शपथ पत्र देना होगा। इस पत्र में इस बात का वायदा करना होगा कि कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। समारोह में 60 साल से अधिक बुजुर्गों व 10 साल से कम उम्र के बच्चों भाग नहीं ले सकते हैं।

किसानों ने किया विकास प्राधिकरण का विरोध

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आवास योजना के लिए अधिग्रहित 800 एकड़ भूमि के मालिक किसान प्राइमरी स्कूल सदरपुर में पिछले 10 महीने से एक समान मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 गांवों के ये किसान पिछले 3 वर्षों से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधियों सभी के चक्कर लगाकर हताश हो चुके हैं। आज शनिवार को किसानों ने अपने धरने प्रदर्शन पर ढोल बजाकर जिला प्रशासन के कानों तक पीड़ित किसानों ने अपनी आवाज पहुंचाने का अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था, कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अब यह ढोल कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन समय तक के लिए बजाया जाएगा।  किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरदीप शर्मा ने कहा कि  हम अब लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को लेकर हम लोगों ने सभी तैयारी कर ली हैं। इस विरोध प्रदर्शन में बॉस चौधरी, गौरी शंकर, अनुराग दीप,  कौशिक, प्रशांत चौधरी, सुनील शेरावत, महेंद्र मुखिया, रामनाथ, और जसवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

पद भरने की मांग को लेकर विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के छात्रों ने जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाले छात्रों ने कहा, कि देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6074 पद रिक्त हैं। जिनमें से 75% आरक्षित श्रेणी के हैं। अन्य पिछड़े वर्ग की आधे से ज्यादा पद खाली हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने कहा कि आदेशों की चेतावनी के बाद भी विश्वविद्यालयों में अभी तक भर्तियां नहीं हुई है और ना हीं यूजीसी ने अनुदान रोका उन्होंने भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राष्ट्रपति से अनुरोध किया है। इतना ही नहीं, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रपति से यह भी कहा कि अन्यथा की स्थिति में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्र प्रकोष्ठ इंडियन रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन देशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर आनंद प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर भारती, नियाज अहमद, मनोज कुमार, गोविंद पाल, अनिल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
गणेश साहू

हापुड़: पुलिस ने 1 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी        
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत शातिर अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का व 1 तमंचा शराब कारतूस बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद गाजियाबाद/नोएडा/मेरठ/बागपत/बिजनौर व जनपद में हत्या/लूट/अपहरण/गैंगस्टर/आर्म्स एक्ट। आदि के कुल 33 मुकदमे पंजीकृत हैं।

जिला प्रशासनिक अधिकारी नीरज को किया सम्मानित

अतुल त्यागी         
हापुड़। शनिवार को उत्तर-प्रदेश वैश्य महासम्मलेन के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार जादौन (आइपीएस) को सम्मान पत्र , फूलो का बुके और शॉल पहनाकर होली की बधाई दी। युवा वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जनपद जनपद के कप्तान नीरज कुमार जादौन से कहा, कि जनपद की समस्त जनता व युवा वैश्य महासम्मेलन आपके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की कामना करती हैं। आपके नेतृत्व में व प्रशासन के सहयोग से हापुड़ शहर की समस्त जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके लिए युवा वैश्य महासम्मेलन आपको व तमाम पुलिस प्रशासन को हृदय से आभार व्यक्त करता हैं।
इस अवसर पर युवा वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष सचिन गोयल , महामंत्री अनुज गोयल, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग,कुबेर गोयल ,सुमित कंसल एवं राहुल बंसल आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

देश में तेजी से बढ़ रही महामारी की दूसरी लहर, रफ्तार

 अकांंशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसे कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है जो पहले से ज्यादा घातक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। इन पांच राज्यों में लॉकडाउन के हालात बन गए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 36,902 नए मामले पाए गए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 2,661, कर्नाटक में 2,523, छत्तीसगढ़ में 2,419 और गुजरात में 1,961 नए केस पाए गए हैं। इन राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा और राजस्थान में भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। केरल में 1989, तमिलनाडु में 1,779 और दिल्ली में 1,515 नए मामले सामने आए हैं। 80 फीसद नए मामले सिर्फ छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात से ही हैं। शुक्रवार को करीब 5 महीने बाद देश में पहली बार 1 दिन में 59 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। और करीब 4 महीने बाद सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख के पार चले गए हैं।
महाराष्ट्र में रात का कर्फ्यू: कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 28 मार्च से रात का कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया भी है। कि अगर वे कोरोना के नियमों का पालन नहीं करते हैं। तो पाबंदियां और सख्त की जाएंगी।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक होलिका दहन नहीं मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो पाएगा। इस बारे में शिवराज सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं गुजरात में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में गुरुवार को 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 23 करोड़ 86 लाख चार हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

3700 करोड़ के घोटाले के मामले में सीबीआई का छापा

भोपाल। सीबीआई ने गुरुवार देश के 11 राज्यों में 100 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने मप्र में भोपाल और निवाड़ी में दो जगह छापा मारा। सीबीआई को बैंक फ्रॉड से सम्बंधित 3700 करोड़ के घोटाले की जानकारी मिली थी।( इनमें भोपाल के दो बैंकों में 200 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसके बाद इस बड़ी छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। भोपाल में आईओबी (इंडियन ओवरसीज बैंक) बैंक के चीफ मैनेजर सतीश चंद्र अग्रवाल औऱ बिल्डर सिद्धपाल सिंह भदौरिया के घर, ऑफिस में सीबीआई ने मारा छापा। बिल्डर सिद्धपाल सिंह पर आईओबी बैंक से 4 करोड़ फ्रॉड करने का आरोप है।

रंगों का और हंसी-खुशी का त्योहार है 'होली'

होली रंगों का और हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है। जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं। वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है। जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं। गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है। जहाँ उनका स्वागत गुझिया,नमकीन व ठंडाई से किया जाता है। होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है।



पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...