रविवार, 28 मार्च 2021

एक्सप्रेस-वे पर गिरा फ्लाईओवर का स्लैब, 3 घायल

राणा ओबराय   

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए है। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके के लिए शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। रविवार सुबह दौलताबाद इलाके के पास फ्लाईओवर भरभराकर धराशाई हो गया। यहां गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था। इस हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अभी यह साफ नहीं है कि निर्माणाधीन फ्लाओवर किस वजह से अचानक गिर गया। फ्लाईओवर गिरने के बाद इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...