बुधवार, 24 मार्च 2021

यूके: हाईकोर्ट ने कुंभ मेले को लेकर दिए नए निर्देश

पंकज कपूर       
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुम्भ मेले की निरीक्षण रिपोर्ट देखने के बाद स्वास्थ्य सचिव और मेलाधिकारी को जांच रिपोर्ट पर कार्यवाही करने को कहा। जांच टीम कुछ बिंदुओं पर संतुष्ट दिखी तो कुछ पर नाराज। न्यायालय ने कहा कि कुंम्भ दर्शन के लिए नैगेटिव आर.टी. पी.सी.आर.रिपोर्ट जरूरी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिव भट्ट ने बताया कि हरकी पौड़ी के मेलाघाट स्थित सौचालय क्षतिग्रस्त हालात में हैं। सीवर लाइन बाहर बह रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने शौचालयों के निर्माण साथ कुम्भ मेले में आने वाले भक्तों और यात्रियों के लिए नैगेटिव आर.टी. पी.सी.आर.रिपोर्ट जरूरी रहेगी।

संसद ने वृत्ति आयोग विधेयक-2021 को दी मंजूरी

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। संसद ने बुधवार को राष्ट्रीय सहबद्ध (एलाइड) और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग, विधेयक 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी। जिसे इस क्षेत्र के पेशेवरों की शिक्षा और सेवाओं के मानकों का विनियमन करने, स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने तथा सुधार लाने के उद्देश्य से लाया गया है। यह विधेयक राज्यसभा में पहले ही पारित हो चुका है। लोकसभा में बुधवार को इसे मंजूरी दी गई।
निचले सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि यह विधेयक सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख करने वाले पेशेवरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मरीजों पर केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया है। क्योंकि वास्तव में मरीजों की देखरेख के कार्य में नर्सिंग और सहबद्ध सेवाओं से जुड़े कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

बॉन्ड की बिक्री पर रोक, याचिका पर फैसला सुरक्षित

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक संबंधी याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जाने माने वकील प्रशांत भूषण की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
दलील दी कि यह बॉण्ड एक तरह का दुरुपयोग है।जो शेल कंपनियां कालेधन को सफेद बनाने में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉण्ड कौन खरीद रहा है। यह सिर्फ सरकार को पता होता है। यहां तक कि चुनाव आयोग भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं ले सकता।

कुंभ स्नान: 72 घंटे की रिपोर्ट लेकर आएंगे श्रद्धालु

 पंकज कपूर   
देहरादून। देशभर में लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़ते देख अब कुंभ में भी सरकार श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर रही है। फिलहाल, इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बयान दिया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, अब जो भी हरिद्वार स्नान के लिए आएगा। वह 72 घंटे पहले की कोविड-19 रिपोर्ट लेकर आएगा।

हाईवे पर फटने लगें सिलेंडर, ट्रक पलटने से हादसा

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर के पास आकाशीय बिजली गिरने से गैस-सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया और उसमें आग लग जाने से सिलेंडर फटने से धमाके हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से सड़क पर चल रहा करीब साढ़े चार सौ घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई।
इससे सिलेंडर फटने लगे और करीब दो-ढाई घंटे तक सिलेंडरों में धमाके होते रहे। ट्रक पलटने एवं आग से चालक एवं खलासी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। लेकिन सिलेंडरों में विस्फोट एवं भीषण आग के कारण पास जाने की हिम्मत नहीं हुई और बाद में आग के कमजोर पड़ने एवं धमाके बंद होने पर उस पर काबू पाया गया।

बिहार विधानसभा हंगामा प्रकरण पर बोली राबड़ी

 अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार के विधानसभा में कल जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायको की मांग थी, कि सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लिया जाए। इस दरमियान विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे से निकलने से विपक्ष की कोशिश थी कि रोका जाए। सरकार को इस पुरे हंगामे को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी। अब कल हुई घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष दुबारा सरकार पर हमलावर हो गया है। आज आये वीडियो के अनुसार सदन में पुलिस ने कथित तौर पर आरजेडी विधायक सतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विधानसभा से स्ट्रेचर पर लेकर आया गया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे पेश आया गया। इस दौरान विपक्ष की महिला विधायकों को भी महिला सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान राबड़ी देवी के आरोपों को आधार माने तो महिला विधायक की साडी भी खुल गई। कल हुवे घटनाक्रम के अनुसार विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर निकलने से मना कर रहे थे। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी।

हैरतअंगेज: पानीपत में 300 से ज्यादा लोग गायब

राणा ओबराय    
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में पिछले 800 दिन में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 300 से ज्यादा लोग गायब हैं। इनमें चार साल से 17 साल के नाबालिग अधिक शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
पानीपत शहर से भाजपा के विधायक प्रमोद विज ने पिछले साल और इस साल भी बजट सत्र में यह मामला विधानसभा में उठाया। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का फैसला लिया है। पिछली बार भी सरकार ने सीबीआई जांच का भरोसा दिलाया था। इस बार गृह मंत्री अनिल विज ने सदन से बाहर भी कहा है कि वह इस मामले की तह में जाने के लिए बच्चों के गायब होने के मामलों को सीबीआइ को सौंपेंगे। पानीपत पुलिस ने क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अधीन एक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल बनाने की भी कार्य योजना तैयार की है।

होलिका दहन के समय बरतें सावधानी, लकड़िया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। हमारे देश में सभी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। और होली पर को अलग ही हुडदंग देखने के मिलता है। इस साल 29 मार्च 2021 को होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन होली से एक दिन पहले होलिका की पूजा करके दहन किया जाता है।
हमारे देश में होलिका का अलग महत्व है। पुराणों के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि महादेव ने होली से 8 दिन पहले यानी होलाष्टक के दिन कामदेव यानी अपनी बुराई को भस्म कर दिया था।

देश का पहला एयर प्यूरीफायर फैन लॉन्च किया गया

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण को समस्या को कम करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। लेकिन हमारी वायु इतनी दूषित हो चुकी है कि खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है। जिसे आप वायु प्रदूषण से अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।
दरअसल होम-ग्रोन कंपनी हैवेल्स ने एक सीलिंग फैन लॉन्च किया है। ये भारत का पहला ऐसा फैन है। जो एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी से लैस है। यह कार्बन फिल्टर से लैस है, जो बदबू को दूर करने और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।

हरियाणा: चाचा-भतीजी ने किया देश का नाम रोशन

राणा ओबराय  
यमुनानगर। हरियाणा के जिला यमुनानगर के रहने वाले चाचा-भतीजी ने जर्मनी में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव जीत देश का नाम रोशन किया है। यमुनानगर के अल्हार गांव के रहने वाले राहुल अपने गांव से जर्मनी लेबर का काम करने के लिए गए थे। वहीं उनकी भतीजी कृति अपने पिता के साथ ही जर्मनी में ही रह रही थी।
राहुल और उसके भाई कपिल कंबोज लंबे समय से जर्मनी में रह रहे हैं। राहुल के भाई कपिल कंबोज भी 2016 में क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं। फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र में कुल साढ़े पांच लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता हैं। यही भारतीय उनकी जीत का आधार बने।

प्रेमी युगल का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

नौडीहा। प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार का झारखंड के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया।
दोनों ही सोमवार की सुबह 10 बजे अपने घर से मनसाटांड में हो रहे महायज्ञ को देखने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद उनकी आज जंगल में एक पेड़ से बने फंदे से लटकी लाश बरामद की गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 1 दर्जन घायल

आगरा। यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें बुधवार यानी आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरूग्राम से पश्चिम बंगाल के मालदा शहर जा रही स्लीपर कोच बस मटसेना थाना क्षेत्र में किमी 44 के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
आपको बता दें हादसे में दो बच्चों समेत एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची मटसेना थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एम्बुलेंस से शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया, जहां से शहर के सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद सड़क से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया गया।

यूपी में बढ़ा कोरोना, 638 लोग संक्रमित मिलें

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में मंगलवार को केवल 1.19 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 638 लोग संक्रमित पाए गए। सोमवार को 1.35 लाख लोगों का टेस्ट किया गया था, जिसमें 542 लोग संक्रमित पाए गए थे। यानी संक्रमण की दर भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। अब लखनऊ में 954 रोगी हैं। राजधानी सहित 15 जिलों में संक्रमण बढ़ा है। कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बलिया व आगरा शामिल हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-220 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 25, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:39।

5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 23 मार्च 2021

टॉमहॉक क्रूज का अपग्रेडेड वर्जन नौसेना में शामिल

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग/ मास्को। चीन और रूस से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका विध्वंसक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन को नौसेना में शामिल करने जा रहा है। यह मिसाइल इतनी ताकतवर है, कि अमेरिका ने पिछले 30 सालों में जितनी भी जंग लड़ी हैं। उन सभी में इस मिसाइल का इस्तेमाल जमकर किया गया है। हाल में ही इसके नए वर्जन ब्लॉक 'वी' टॉमहॉक का परीक्षण किया गय है। इस दौरान मिसाइल ने पहले से निर्धारित अपने सभी पैरामीटर को पूरा किया है। शीतयुद्ध जमाने की इस मिसाइल में कई बड़े बदलाव कर अमेरिका इसे भविष्य के युद्धों के लिए तैयार कर रहा है। यह वही मिसाइल है, जिससे अमेरिका ने 2017 और 2018 में सीरिया और लीबिया में तबाही मचाई थी। इस मिसाइल ने इराक के खिलाफ खाड़ी युद्ध के दौरान भी अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। 

वित्तमंत्री निर्मला ने दी अलग विधेयक को मंजूरी

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। विपक्ष के पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरने के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में कहा, कि अगर जीएसटी परिषद की अगली बैठक के एजेंडे में पेट्रोल एवं डीजल को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाता है तो वह उस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। वित्त मंत्री ने निचले सदन में वित्त विधेयक 2021 पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। मंत्री के जवाब के बाद लोकसभा ने कुछ सदस्यों के कटौती प्रस्तावों को अस्वीकार करते हुए एवं कुछ सरकारी संशोधनों को स्वीकार करते हुए ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले लोकसभा ने अगले वित्त वर्ष के बजट में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के लिए प्रस्तावित अनुदानों की मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को बुधवार को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से मंजूरी प्रदान कर दी थी। इसके बाद बजटीय प्रक्रिया के तहत वित्त विधेयक को लोकसभा की मंजूरी के लिये पेश किया गया और वित्त विधेयक को मंजूरी प्रदान करने के साथ संसद में आम बजट को मंजूरी देने की प्रक्रिया पूरी हुई। सीतारमण ने कहा कि कुछ सदस्यों ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कही है। इस बारे में यह समझना जरूरी है कि ईधन पर राज्य भी कर लगाते हैं। केवल केंद्र सरकार ही कर नहीं लगाती।

हादसा: बॉयलर फटने से 2 की मौत, 16 घायल

बृजेश केसरवानी                                          प्रयागराज। जिले के गंगापार फूलपुर में स्थित इफको संयंत्र में मंगलवार को बायलर फटने से वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, 16 लोग घायल हो गए। इफको फूलपुर के जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्र ने बताया, कि बायलर फटने की घटना दोपहर करीब सवा एक बजे की है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया, कि घटनास्थल पर मृत व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में मरने वाले कर्मी का नाम अजय (30 वर्ष) है। इस घटना में 16 लोग घायल हुए है, जो खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के विरुद्ध आंदोलन

अश्वनी उपाध्याय          

गाजियाबाद। कुछ दिन पहले जनपद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जनपद के विजय नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय, अम्बेडकर नगर का दौरा किया था। यहाँ उन्होंने पाया, कि स्कूल में लाइटें और पंखे आदि खराब हो गए हैं। यह देख कर एसोसिएशन के अधिकारियों ने इस सरकारी स्कूल समेत जनपद के अन्य सरकारी स्कूलों की भी दशा सुधारने का फैसला किया। इसी क्रम में आज जीपीए टीम ने प्रथम चरण में प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर नगर में नये पंखे, ट्यूब लाइट और बल्ब लगवाए। इसके साथ ही बच्चों को बिस्किट आदि वितरित कर अपने अभियान की शुरुआत की।  इसके साथ ही अम्बेडकर नगर निवासियों को सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जीपीए की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने कहा कि हम देश के प्रत्येक बच्चे के सस्ती और सुलभ शिक्षा के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह तभी सम्भव है जब देश और प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाये। जीपीए के उपाध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने कहा कि जल्दी ही जीपीए गाजियाबाद के अन्य जगहों पर भी सरकारी विद्यालयों को चिन्हित कर उनकी दशा को सुधारने का प्रयास करेगी। जीपीए के मनोज शर्मा ने कहा अब समय आ गया है कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को पुनः जीवित करने के लिए बड़े निर्णय करने होंगे अन्यथा शिक्षा आम बच्चों से दूर होती चली जायेगी और एक विशेष वर्ग तक सीमित रह जायेगी। इस मौके पर साधना सिंह  अनिल सिंह , विनय कक्कड़, जगदीश बिष्ट, कौशलेंद्र सिंह, जसवीर रावत, कौशल ठाकुर, नरेश कसोना, हरेंद्र नेगी, और अमित सूद आदि शामिल रहे।

जिला मुख्यालय में विकास योजना की बैठक की

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला मुख्यालय सभागार में जिला विकास योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 217 करोड़ 49 लाख 13 हजार रुपए के बजट का अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री खन्ना ने कहा कि विकास की दृष्टि से जिला योजना एक बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभागीय अधिकारियों द्वारा 217.49 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदित किया जा रहा है। सभी विभागीय अधिकारी अप्रैल से जिला योजना के कार्यों को संपादित कराने एवं शासन से बजट मुक्त कराने की दिशा में निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यक्रमों का समय पर संपादन होकर सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य को लाभ प्राप्त हो सके।

ब्राह्मणों का षड्यंत्र, देश के लिए जहर साबित होगा

मेरठ। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राम सुरेश वर्मा ने अपने वक्तव्य में ग्राम मुरलीपुर में कहा, कि किसानों के तीन और एक मजदूर दबे कुचले वर्ग के लिए वर्तमान भाजपा सरकार के जहर से भी ज्यादा  कानून बनाए हैं। जो देश को बेरोजगारी गुलामी की ओर धकेल रहा है। लेकिन, जनता इसका विरोध कर रही है।  तब भी केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। 
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के किसान जागृति कार्यक्रम में  संचालन राम सिंगार पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश प्रभारी नहीं किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  आरडी गादरे ने कहा, कि आज मंगलवार को देश में भुखमरी, बेरोजगारी किसान गरीब मजदूर मजलूम  दबे कुचले वर्गों का जबरदस्त तरीके से कुचलने का काम किया जा रहा है। लेकिन, हमें इस जेहाद में इस क्रांतिकारी आंदोलन में हिम्मत नहीं हार नहीं है। यह भाजपा का षड्यंत्र जनता की अब समझ में आ गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा के माननीय सुरेश वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने वक्तव्य में कहा, कि हमारा देश 3:30 पर्सेंट विदेशी यहूदी ब्राह्मण केसर यंत्र को समझने के लिए जनता को बहुत कुर्बानी देनी होगी। बैठक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सैनी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पश्चिमांचल प्रभारी राम सिंगार बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी और मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे, जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद इस्तयाक, उपाध्यक्ष जबर पाल सिंह, डी एस पी जाटव धर्मेंद्र कुमार, गुर्जर मुनकाद, अली राजपूत, वसीम सैफी, आसिफ कुरेशी, चौधरी विजेंद्र पाल सिंह, धीरेंद्र कुमार, भड़ाना सत्येंद्र गौतम, मनोज कुमार जाटव, दिनेश कुमार, गुर्जर चौधरी, वीरेंद्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, वीरेश सैनी, राम नरेश कश्यप, ओंकार प्रजापति एहतेशाम रंगरेज मनोज भड़ाना, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट अंजार अंसारी, सुरेश यादव आदि।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...