रविवार, 21 मार्च 2021

‘लेटर बम’ ने निकाला उद्धव सरकार का दम

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद तबादला किए गए मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सीएम को लिखे गए लेटर में आरोप है, कि राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसी मामले में गिरफ्तार हुए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपए बार, रेस्टोरेंट और होटल से वसूली करने का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह ने अपने इस पत्र में एसपी पाटील नाम के पुलिस अधिकारी के साथ हुई उनकी बातचीत का जिक्र किया है। नागपुर में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के बाहर पुलिस तैनात किया गया है। बीजेपी यहां गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया, जिससे शिवसेना के नए रास्ते की तलाश की बात कही गई है। इसे लेकर संभावना जताई जा रही है। कि शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के पाले में जा सकती है। संजय ने ट्वीट किया था। शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है। हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।’ इध पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अजीत पवार और जयंत पाटिल को दिल्ली बुलाया है।
वहींं, मामले में तेज होते सियासत के बीच, सरकार के मुखिया उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने कहा कि गृहमंत्री राज्य का है। लेकिन अलग पुलिस कमिश्नर है। किस-किस को क्या कहा है। इसकी जांच भी होनी चाहिए। पुलिस की लॉबी, पुलिस के विवाद, फिर उनके पास से खबरें बाहर आती हैं। लेकिन मूल विषय पीछे रह रहा है। जैसे सुशांत सिंह केस में हुआ। मूल विषय वहां भी पीछे रह गया। इस मामले में मूल विषय अंबानी के घर के बाहर बम मिलना है। राज ठाकरे ने कहा कि मैं आज जो भी कहूंगा उसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दूंगा। क्यूंकि इससे जो अहम मुद्दे है। वो पीछे रह जाते है। कल परमबीर सिंह ने गृहमंत्री पर जो आरोप लगाए वो घटना महाराष्ट्र ही नहीं देश के इतिहास में कभी घटी होगी।
बीजेपी भी हमलावार...
वहीं, बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि हम सवाल पूछना चाहते है। कि क्या इसीलिए सरकार मंदिरों को ना खोलकर डिस्को-पब-बार खोल रही थी। कोरोना काल में जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ाया जा सके? गृहमंत्री अपना इस्तीफा दें।
नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद भी सीएम ने कार्रवाई नहीं की। मीडिया के सामने आकर बात नहीं की। सचिन वाजे को सभी महत्वपूर्ण मामले दिए जाएं ये आदेश मुख्यमंत्री ने दिए थे। पिछले कई महीनों से सचिन वाजे कभी वर्षा बंगले पर और कभी ओबेरॉय में रह रहा था। मुख्यमंत्री को सचिन वाजे साधु संत लग रहे थे। मुख्यमंत्री के लिए सचिन वाजे काम कर रहे थे। देश के बड़े उद्योगपति की जान जोखिम में किसके इशारे पर थी। नारायण राणे ने कहा गृहमंत्री का इस्तीफा बाद में पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।
इसी सब के बीच महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि सीएम और गृहमंत्री के कड़े रुख के बाद का ये (परमबीर सिंह का लेटर) रिएक्शन है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

विश्व: कोरोना से 27.09 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 8,177 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों को आंकड़ा 27.09 लाख के पार पहुंच गया है और संक्रमितों की कुल संख्या 12.28 करोड़ से अधिक हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की कुल संख्या 6.95 करोड़ से अधिक हो गयी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 28 लाख 12 हजार 281 तक पहुंच गयी है। जबकि, अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख नौ हजार 627 हो गयी है और छह करोड़ 95 लाख 23 हजार 91 लोग इससे निजात पा चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 97 लाख 83 हजार से अधिक हो गई है। जबकि पांच लाख 41 हजार 914 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। और यहां अब तक एक करोड़ 19 लाख 50 हजार 459 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। एवं दो लाख 92 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत में भी संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 15 लाख 99 हजार से अधिक हो गयी है। हालांकि देश में अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 20693 और से बढ़ने से 3,09,087 हो गये हैं। इसी अवधि में 197 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,755 हो गयी है।
शीर्ष तीन देशों अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रूस है। जहां कोरोना वायरस से 43.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 93,090 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से प्रभावितों की कुल संख्या 43.04 लाख के पार पहुंच गयी हैं। और 1,26,359 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 42.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 92,119 मरीजों की मौत हुई है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 33.56 लाख से अधिक हो गई है। और 104,612 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 72,910 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 29.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 29,959 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 26.69 लाख से ज्यादा हो गई है। और 74,706 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 61,907 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 22.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 54,517 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 1,97,827 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 20.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और इस महामारी से 49,159 लोग जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना वायरस से 17.93 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 61,724 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में इस वायरस से 15.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 31,334 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 52,082 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के अन्य देशों में भी कोराना का कहर जारी है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया गया

 पंकज कपूर 
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी विनीत कुमार अपनी विशेष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए सराहनीय काम किया है। उन्होंने जनपद के मानसिक दिव्यांगजनों को जनपदस्तर पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलबध हो सके यह सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा समाज कल्याण विभाग को 1 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
उल्लेखनीय है, कि जनपद में मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाये जाने के संबंध में मानसिक दिव्यांगजनों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय होने के कारण उनके द्वारा जनपद से बाहर जाकर प्रमाण पत्र बनाया जाना सम्भव नही हो पा रहा था। जिस संबंध में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को 1 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त करते हुए विभाग को मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु नुमार्इशखेत मैदान में 06 व 07 अप्रैल 2021 को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये है।
इस शिविर में सुशीला तिवारी हास्पिटल से मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा जो जनपद के मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनायेंगे। जिलाधिकारी द्वारा अवमुक्त की गयी। धनराशि के माध्यम से जहॉ एक ओर जनपद के गरीब व असहाय मानसिक दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने व ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी वहीं दूसरी ओर इस शिविर से जनपदस्तर पर ही मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बन सकेंगे। विदित है, कि समाज कल्याण विभाग द्वारा इस संबंध में गरूड़ क्षेत्रान्तर्गत 94, कपकोट क्षेत्रान्तर्गत 143 तथा बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत 44 इस प्रकार लगभग 281 मानसिक दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है। जिनके मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाना प्रस्तावित है।

बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी

मेरठ। पिछले दस दिनों से जनपद में बाल श्रम की रोकथाम के लिए कार्यवाही व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन मेरठ व थाना एएचटीयू और श्रम विभाग अधिकारी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा मेरठ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया टीम द्वारा लोगों को बताया गया, कि बालको से काम कराना कानूनी अपराध है और यदि आपको कोई ऐसा बालक दिखाई देता है तो आप उसकी सूचना चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर दे सकते हैं। चाइल्ड लाइन मेरठ द्वारा टीम सरधना मेरठ में तीन बालकों से बाल श्रम कराया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। चाइल्ड लाइन मेरठ एवं थाना एएचटीयू और श्रम विभाग सरधना की संयुक्त टीम द्वारा बालकों को बाल कल्याण समिति मेरठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति मेरठ के आदेश अनुसार उक्त तीनों बालकों को राजकीय बाल गृह में आश्रय प्रदान कराया गया। वही अब सभी बच्चो का स्वस्थ व आयु परीक्षण कराया जाएगा। चाइल्ड लाइन मेरठ में थाना एएचटीयू और श्रम विभाग अधिकारी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम की रोकथाम हेतु यह जागरूकता अभियान 25 मार्च तक जनपद मेरठ में चलाया जाएगा।

सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किया कार्यक्रम

मेरठ। प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा के परतापुर इन्ड्रस्टियल एस्टेट स्थित उद्योग मन्दिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत रू0 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। इसके बाद मेरठ दक्षिण विधानसभा में दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें मंशा देवी मन्दिर, जागृति विहार में रू0 50.47 लाख की लाखत से होने वाले सौन्दर्यकरण एवं पर्यटन विकास और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत राजकीय महिला डिग्री कालेज, ग्राम महरौली विकास खण्ड मेेरठ में रू0 1079.00 लाख की लाखत से बनने वाले डिग्री कालेज का राज्यसभा सांसद कांता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। उपरान्त मेरठ दक्षिण विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं कीे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, साईकिल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गयें।
राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले 4 वर्षों में जितनी कायापलट हुई उसे सब जानते है। सरकार ने इस बार सबसे बड़ा बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया जो 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख है।
सरकार ने अनेक योजनाएं के माध्यम से गरीब लोगों को सहायता प्रदान की है। मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने चार साल में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। सरकार ने बिना भेदभाव किये विकास किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में असामाजिक, गुंडा तत्व या तो जेल में है। या प्रदेश छोड़कर चले गए है। आगे कहा, कि पहली बार सरकार ने गरीब, मजदूरों व किसानों की चिंता की है। योगी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर बताना है। मेरठ दक्षिण विधानसभा जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है। सभी विधानसभों की तुलना में इस विधानसभा में सबसे अधिक निर्माण कार्य हुए है। सरकार के मुख्य सभी प्रोजेक्ट भी इसी विधानसभा में आते है। मंच संचालक खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने किया।

बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में दरोगा को पीटा

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र में दोकार सवार युवकों ने गुरुवार को अराजकता की हदें पार कर दीं। पहले उन्होंने बाइक पर दरोगा के साथ जा रही उसकी बेटी का पीछा करते हुए उसे परेशान किया। बाद में दरोगा पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। दरोगा पिता अकेले काफी देर तक उनसे भिड़ता रहा। इसके बाद दोनों युवकों ने दरोगा को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लोगो के इक्क्ठा होते देख एक युवक वहा से कार लेकर भाग निकला, जबकि मुख्य आरोपी दीपक सांगवान निवासी गांव किठौली थाना रोहटा को दरोगा ने पकड़ लिया।
आसपास खड़े लोग काफी देर तक तमाशा देखते रहे।
बता दे कि, जेल में तैनात एक दरोगा गुरुवार दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर लेकर जा रहे था। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से कार सवार दो युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। आरोप है कि ये युवक दरोगा की बेटी को परेशान कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। दरोगा ने युवकों को टोका तो वे अभद्रता पर उतर गये। अभद्रता देख दरोगा ने बेटी को पैदल ही वहां से आगे भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। युवक ने तभी दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो कभी उसे सबक सिखाने की धमकी दी। वहीं कुछ देर बाद ही यातायात और डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। देर रात तक पुलिस मामले को दबाए रही। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।

पूर्णागिरि मेले के आयोजन का प्रस्तावित पास

 पंकज कपूर 
चंपावत। जनपद चंपावत के थाना टनकपुर बनबसा क्षेत्र अंतर्गत होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले मां पूर्णागिरि मेले का आयोजन इस वर्ष भी दिनांक 30 मार्च 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक होना प्रस्तावित है। सम्पूर्ण मेले के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य हेतू निम्न निर्देश पारित किए गए हैं।
01- संपूर्ण मेले के दौरान भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, अल्कोहल युक्त सैनिटाइज का प्रयोग किया जाना अनिवार्य होगा।
02- धर्मशालाओ/ आश्रम/ होटल जहां पर यात्री /श्रद्धालु रात्रि मे विश्राम करते हैं तो संबंधित प्रबंधन द्वारा उन सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जायेगी। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण मिलते हैं तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल- 112, 05965230607, 9411112984/ रूम आपदा कंट्रोल रूम- 05965230819/ मेला कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।
03-श्री मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्देशित किया जाता है, कि वन क्षेत्र में बीड़ी, सिगरेट तथा किसी भी प्रकार का भोजन इत्यादि ना बनाएं जिससे कि वनाग्नि की कोई घटना घटित हो।
अतः जनपद चंपावत पुलिस मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करती है, कि मेले में आने से पूर्व दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्णत पालन करें और आरक्षित और बचाव के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन करें।

ताम्बे के तार से सिला, पत्नी का प्राईवेट पार्ट

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक व्यक्ति पर शक का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह इंसान से जानवर बन बैठा। यहां पर नाज़ायज़ संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल डाला। आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जनपद के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को एक बार फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान पति ने सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए, पति उसे पापी समझता है। महिला के शिकायत के अनुसार, ‘मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले। फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए।

होली त्यौहार से पहले रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की

अकांशु उपाध्याय       
 नई दिल्ली। कोरोना संक्रमन के बढ़ते कहर को देखते हुये रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यह खबर उन यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है। जो होली के त्योहार पर घर की ओर रुख करने वाले है। बता दे होली से पहले अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर कहीं का टिकट बुक करा रखा है तो आप एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है तो एक बार सफर से पहले अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी जरूर ले लें। जिससे आपको परेशान न होना पड़े. पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा-सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से निकलने या टर्मिनेट होने वाली लम्बी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति ने यह जानकारी दी है।

1 लाख 81 हजार सेवकों को लाभ होगा: सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े। सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त का भुगतान करने की भी घोषणा की है, सीएम ने कहा, कि इस निर्णय से एक लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ होगा। तीसरी किस्त के रूप में 360 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 सातवां वेतनमान का लाभ दिनांक 1.1.2016 से प्रभावशील कर नगद भुगतान 1.7.2017 से किया गया। 1.1.2016 से 30.6.2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को 6 किस्तों में भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन ने 1.1.2016 से 31.3.2016 तक की प्रथम किस्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान दिनांक 8.8.2018 को और 1.4.2016 से 30.6.2016 तक दूसरे किस्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान दिनांक 4.10.2019 को किया जा चुका है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार कर्मचारियों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

भीड़भाड़ में मर्जी के बिना होगा कोरोना टेस्ट

उमा वर्मा         

मुंबई। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर अब ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने आदेश दिया है, कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मर्जी के बिना भी किसी का भी कोविड-19 टेस्ट किया जा सकता है। आदेश के मुताबिक, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थलों और सरकारी दफ्तरों में किसी का भी रैपिड ऐंटिजन टेस्ट किया जा सकता है। जांच भीड़ वाले इलाकों में मौजूद लोगों की मर्जी के बिना किया जा सकता है। अगर कोई जांच कराने से मना करता है तो इसे महामारी ऐक्ट, 1897 के अंतर्गत अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर जांच की जाएगी। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, दादर पश्चिमी और सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल, अंधेरी, बोरिवली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला शामिल हैं।

5 चीजें रखने से घर में बढ़ेगा धन, वास्तुशास्त्र

 उमा वर्मा            

वास्तु में हर दिशा का बहुत महत्व माना जाता है। इसी तरह से वास्तु के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा का सीधा संबंध आपकी आर्थिक संपन्नता से होता है। ये दोनों ही दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का भंडार हैं। इन दोनों दिशाओं में यदि किसी भी प्रकार का दोष होता है तो आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है तो वहीं हीं इन दोनों दिशाओं को लेकर खास सावधानी बरतने पर आप आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में कुछ चीजें रखने से आप रूपए पैसों से जुड़ी समस्याओं से तो मुक्ति पा ही सकते हैं। इसके साथ ही आपके घर में प्रचुर मात्रा में धन की आवक और वृद्धि होती है तो चलिए जानते हैं, कि वे कौन सी पांच चीजें हैं ? जिन्हें इन दोनों दिशाओं में रखने से आप धन-दौलत और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर रखने के साथ तिजोरी का मुहं भी इस दिशा में खुलना चाहिए। इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती हैं और प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है। घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान का स्थान बनाना उचित माना जाता है। इस दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए और प्रतिदिन प्रातः या सांय में यहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी और गणेश की कृपा से शुभता और समृद्धि दोनों आते हैं। आपको पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-217 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 22, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -17 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

अमेरिका-चीन के बीच टकराव देखने को मिला

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच अलास्का में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कैमरे के सामने नोकझोंक हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्ली भेदभाव उन्मूलन दिवस कार्यक्रम के दौरान यह टकराव देखने को मिला। अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इसी तरह नस्लवाद भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, 'चीनी सरकार ने शिनशियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।' इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। झूठ केवल झूठ होता है। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया।

शनिवार, 20 मार्च 2021

गाजियाबाद: आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आज शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता की शिकायतें सुनी। नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फेसबुक लाइव की यह चौथी कड़ी थी। प्रोग्राम की शुरुआत में नगर आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सर्विस सेक्टर में गाजियाबाद के भारत में नंबर वन पर स्थान प्राप्त होने पर सर्वप्रथम जनपद की जनता को बधाई व धन्यवाद दिया। जनपद को यह स्थान 10 लाख व उससे अधिक आबादी वाले महानगरों की श्रेणी में मिला हैं। उसके बाद फेसबुक यूजर्स को पूर्व में हुई फेसबुक लाइव के दौरान प्राप्त शिकायतों के समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई  जिसमें नगर आयुक्त ने बताया, कि 1 घंटे में 60 शिकायतों को लिया गया। जिनमें 23 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और 29 शिकायतों जो की मांग थी उन पर कार्य चल रहा है। 8 शिकायतों पर पता सही न होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पाई।

गाजियाबाद: 4 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ समारोह

अश्वनी उपाध्याय                

गाजियाबाद। आज शनिवार को लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद गनौली के बाबा कोठरा समाधि मन्दिर के प्रांगण में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये “रिफार्म , परफार्म एंव ट्रान्सफार्म ” सम्बन्धी कार्यों से जनसामान्य को अवगत कराने और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए उप जिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला द्वारा भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विधानसभा में कराये गये व प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एंव लोकार्पण किया गया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकास पुस्तिका” का विमोचन किया गया। समारोह में वरासत अभियान, श्रम विभाग, कौशल विकास, समाज कल्याण विभाग, खाद्य और रसद विभाग तथा कन्या सुमंगला योजना तथा नगर विकास विभाग आदि विभागों के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में सैकडों लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला, तहसीलदार प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंघल, महामंत्री व पार्टी के पदाधिकारीगण एंव अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गाजियाबाद: पानी पीने से 40 बच्चे हुए बीमार

अश्वनी उपाध्याय          

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित महागुणपुरम सोसायटी में आज गंदा पानी पीने से करीब चालीस बच्चे बीमार हो गए हैं। कुछ बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी बीमार बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी और सिर में दर्द की शिकायत हो रही थी। सोसायटी में सबसे ज्यादा शिकायतें गायत्री,विनायक और सिद्धि टावर से आने की सूचना है। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद एओए की ओर से सोसायटी में लाउडस्पीकर से घोषणा कराई कि पीने का पानी उबालकर ही पीएं। इससे पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया। लोग टावरों से बाहर निकल आए। एओए के पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में टीम न सोसायटी में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। कोरोना जांच का शिविर भी लगा दिया गया है। प्रशासन,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों के बीमार होने के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है, कि चार दिन पहले ही सोसायटी में पानी की टंकी की सफाई कराई गई थी। अधिकांश लोगों के घरों में आरओ लगा हुआ है। फिर भी पानी पीने से बच्चों की सेहत खराब होने के प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पानी की अलग से जांच के लिए सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। आरडब्ल्यूए की देखरेख में पूरी सोसायटी में बिजली,पानी एवं अन्य कार्यों का संचालन होता है।

अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। जीडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरादनगर में पाइपलाइन रोड पर अनधिकृत तरीके से बसाई जा रही कई कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। शुक्रवार को प्रवर्तन ज़ोन 2 टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही के बाद अब कालोनाइज़रों के खिलाफ एफ़आईआर लिखाई जा रही है। प्राधिकरण के ओएसडी संजय सिंह ने बताया कि मुराद नगर में पाइपलाइन रोड पर असलम द्वारा बीस हजार वर्गमीटर, असलम, अब्दुल सलाम और हाजी ताहिर द्वारा पांच हजार वर्गमीटर, संदीप व अक्षय द्वारा पांच हजार वर्गमीटर, सीकरी कला के पास बुलाकी दास द्वारा 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी और विनय द्वारा बनाए जा रहे होटल को ध्वस्त कर दिया गया है। इस जोन में बीस अन्य अनधिकृत कालोनी चिह्नित की गई हैं। इनको ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच जीडीए वीसी ने प्रवर्तन विभाग में कुछ अफसरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। पिछले साल प्रवर्तन जोन-छह से हटाए गए सहायक अभियंता लवकेश कुमार को फिर से प्रवर्तन जोन-छह में तैनात किया गया है। अभियंत्रण जोन से संजय मेहरोत्रा और राजेश वर्मा को भी क्रमश: प्रवर्तन जोन-आठ और दो में तैनात किया गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने इनकी नई तैनाती की पुष्टि की है।

गाजियाबाद: 5978 लोगों ने लगवाईं वैक्सीन

अश्वनी उपाध्याय          

गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को 5,978 बुजुर्गो ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने 41 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 14,600 का लक्ष्य रखा था। सबसे अधिक पांच सौ लोगों ने संयुक्त अस्पताल में टीका लगवाया है। वहीं जिला महिला अस्पताल में 143 ने वैक्सीन लगवाई है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर 2,218 और निजी केंद्रों पर 3,760 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को दस हजार बुजुर्गो के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।2,787 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर 14 संक्रमित मिले हैं। अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 29 लोगों ने कोरोना को हराया है। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 26,743 पर पहुंच गई है। अब तक 26,948 लोग संक्रमित हुए हैं। 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 101 पर पहुंच है। जिले में विगत एक साल में आठ लाख 37 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

मुक्केबाज लोपसान ने अपराजेय क्रम को रोका

मास्को। रूस के मुक्केबाज आर्त्युष लोपसान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के नॉक आउट किंग माने जाने वाले विजेंद्र सिंह का 12 मैचों का अपराजेय क्रम शुक्रवार रात को पांचवें राउंड में शानदार जीत के साथ रोक दिया।
रूस के 26 वर्षीय लोपसान ने भारत में पहली बार एक कैसिनो जहाज की छत पर खेले गए इस मुकाबले में विजेंद्र का अपराजित रहने का सपना चकनाचूर कर दिया। लोपसान ने मुकाबले में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाकर रखा। विजेंद्र के पास इस मुकाबले में कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा मौके नहीं थे। और जो मौके थे। उसका वह फायदा नहीं उठा पाए। लोपसान शुरू से ही प्रतिबद्ध दिखाई दे रहे थे और उन्होंने अपने ऊंचे कद का पूरा फायदा उठाया।
विजेंद्र के पास चौथे दौर में मौका था। लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। लोपसान ने मौके का पूरा फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेंद्र ने मुकाबला गंवाने के बाद कहा, हार और जीत एक खेल के दो पहलू हैं। इस बीच, सह-मुख्य कार्यक्रम में नीरज गोयत ने वेल्टरवेट श्रेणी में संदीप कुमार को हराया।
परिणाम इस प्रकार रहे, प्रल्हाद पांडा (ब्लू) ने मोहम्मद शमीम (रेड) को तीनों सेटों में 39-36, 39-36, 39-37 हराया। उमेश चवण (ब्लू) ने मथियालगन धीरविदमानी (रेड) को 40-35, 4-35, 40-35 से हराया। रिंकी इन्द्र किशोर (ब्लू) ने रमनदीप कौर (रेड) को 60-54, 60-54, 59-55 से हराया। दिगराई महेश (ब्लू) ने कुलदीप धांडा (रेड) को 60-54, 60-54, 60-54 से हराया। सबरी जे (ब्लू) ने अमेय नितिन (रेड) को 60-54,60-54,60-54 कार्तिक सतीश कुमार ने जयपाल जगहनधन को 40-36,39-36,40-36 से हराया। धर्मेन्द्र ग्रेवार (रेड) ने आशीष अहलावत (ब्लू) को 40-36,39-36,40-36। नीरत गोयत (ब्लू) ने संदीप कुमार (रेड) को नॉक आउट में 40-35,40-35,40-35 से हराया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...