रविवार, 21 मार्च 2021

विश्व: कोरोना से 27.09 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 8,177 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों को आंकड़ा 27.09 लाख के पार पहुंच गया है और संक्रमितों की कुल संख्या 12.28 करोड़ से अधिक हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की कुल संख्या 6.95 करोड़ से अधिक हो गयी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 28 लाख 12 हजार 281 तक पहुंच गयी है। जबकि, अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख नौ हजार 627 हो गयी है और छह करोड़ 95 लाख 23 हजार 91 लोग इससे निजात पा चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 97 लाख 83 हजार से अधिक हो गई है। जबकि पांच लाख 41 हजार 914 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। और यहां अब तक एक करोड़ 19 लाख 50 हजार 459 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। एवं दो लाख 92 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत में भी संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 15 लाख 99 हजार से अधिक हो गयी है। हालांकि देश में अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 20693 और से बढ़ने से 3,09,087 हो गये हैं। इसी अवधि में 197 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,755 हो गयी है।
शीर्ष तीन देशों अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रूस है। जहां कोरोना वायरस से 43.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 93,090 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से प्रभावितों की कुल संख्या 43.04 लाख के पार पहुंच गयी हैं। और 1,26,359 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 42.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 92,119 मरीजों की मौत हुई है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 33.56 लाख से अधिक हो गई है। और 104,612 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 72,910 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 29.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 29,959 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 26.69 लाख से ज्यादा हो गई है। और 74,706 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 61,907 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 22.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 54,517 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 1,97,827 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 20.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और इस महामारी से 49,159 लोग जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना वायरस से 17.93 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 61,724 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में इस वायरस से 15.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 31,334 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 52,082 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के अन्य देशों में भी कोराना का कहर जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...