बुधवार, 10 मार्च 2021

यूपी: बुंदेलखंड बन रहा उद्योग और पर्यटन का हब

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। दुर्गम रास्ते, प्यास बुझाने को पानी की किल्लत, औद्योगिक शून्यता। साल 2017 के पहले तक शौर्य और संस्कार की ऐतिहासिक धरती बुंदेलखंड की यही पहचान थी। अब बुंदेलखंड विकास के नए प्रतिमानों ने बुंदेलखंड की नई पहचान गढ़ दी है। इस क्षेत्र की संस्कृति और ऐतिहासिकता को संरक्षित करने के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार इसे उद्योग और पर्यटन का हब बनाने में लगी है। बुंदेलखंड को लेकर जारी योजनाओं के पूरा होने पर हर क्षेत्र में नाम के अनुरूप इसकी तस्वीर भी बुलंद होगी।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ही इस क्षेत्र से हवाई सेवा, डिफेंस कॉरिडोर, रामायण सर्किट, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक क्लस्टरों का विकास इसका जरिया बनेगी।
बुंदेलखंड दौरे पर मंगलवार को ललितपुर में बंडई बांध परियोजना के लोकार्पण समारोह में इस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मास्टर प्लान की झलक दिखाई। उनकी चाहत विकास के माध्यम से बुंदेलखंड की ख्याति धरती का स्वर्ग जैसा करने की है। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात को साझा भी किया। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा दिया था। नतीजा, आज सबके सामने है।
विकास की अनिवार्य शर्त रोड कनेक्टिविटी के साथ ही एयर कनेक्टिविटी पर खासा फोकस बुंदेलखंड की बदहाली की एक बड़ी वजह यातायात की दुर्गम स्थिति थी। देश और प्रदेश की राजधानी तक इस क्षेत्र से आना-जाना दुरूह था। योगी ने विकास के अपने मास्टर प्लान में रोड कनेक्टिविटी का ध्यान रखते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कराया। आधा काम हो चुका है। और इस साल के अंत तक बुंदेली विकास इसी एक्सप्रेसवे पर सरपट भागता नजर आएगा।
जिस बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे की ही बात कल्पना थी। वहां हवाई सेवा को भी पंख लगने जा रहे हैं। बुंदेली धरा की धर्मनगरी चित्रकूट के अलावा योगी सरकार ललितपुर, झांसी से भी फ्लाइट की सुविधा देने की घोषणा कर चुकी है। चित्रकूट का हवाईअड्डा तो खूबसूरती का मिसाल बनेगा।

रावत के इस्तीफे के बाद, आप अध्यक्ष ने दी बधाईं

पंकज कपूर  
जसपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्याक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने मान लिया है, कि उनके द्वारा बनाया गया। मुख्यमंत्री विकास कार्य करने में विफल है। उन्होंने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रदेश में कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे मुख्यमंत्री से त्रिस्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने अपने चुनावी दौर में उत्तराखंड प्रदेश में विकास करने के जो वादे किए थे।
वह वादे हवा हवाई थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है। इससे पहले भाजपा के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भाजपा ने यह मान लिया है। की भ्रष्टाचार के जो आरोप मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए थे वह आरोप ठीक थे। उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री की विदाई से गैरसैंण में महिलाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज का न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गैरसैण में महिलाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के बाद से ही मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी क्योंकि जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता भाजपा की नीतियों को भलीभांति पहचान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी फुल बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

पंकज कपूर   
गदरपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना कपूर की अध्यक्षता में चक्की मोड़ राम लीला मैदान में ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रावत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे 65 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रभारी अलका पाल की मौजूदगी में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर और 65 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी अलका पार्क एवं ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रावत की मौजूदगी में रामलीला मैदान चक्की मोड़ मैं आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था दिनेशपुर की अध्यक्ष हीरा जगपंगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता पपोला, गदरपुर नगर पालिका सभासद लीना संजीव झाम, पूर्व बीडीसी रेवती देवी, आशा कार्यकर्ती अनीता, ममता पानू, गीता दुमका के अलावा नेशनल खिलाड़ी ज्योति पवार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्वतीय समाज की महिलाओं द्वारा पारंपारिक वेशभूषा में सुंदर चाचरी नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं आदिवासी बुक्सा समाज की महिलाओं द्वारा होली के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति करते हुए उत्तराखंड की संस्कृति को संजोए रखा।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना कपूर ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी सक्रियता को साबित किया है। वही 65 गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी अलका पाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं। एवं ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रावत ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वही कार्यक्रम का संचालन नंदा बल्लभ पांडे एवं किशोर सावंत ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री ममता हालदार, सोनी पाल, हसीन बानो, लीला रावत, मथुरा देवी, प्रियंका मौर्य, सुकलो देवी, मंजू त्रिपाठी, तेरसू देवी, चेतो देवी, चंपा देवी, बागलो देवी, जहांगीर कौर, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, तारक बछड़ा, विकास सरकार, संजीव झाम, गोविंद सिंह, मनोज देवराडी, किशोर सामंत, चंद्र सिंह चौटाला, साहिल गुंबर, सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद थे।

फोटो-मोबाइल नंबर आधार से कनेक्ट करें, या जोडें

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। आधार कार्ड, आपकी पहचान बताने वाले अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक है। सभी तरह की स्कीम्स और सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए अक्सर, आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में आपका नाम, पता, फोटो और बायोमीट्रिक डीटेल्स दिए गए होते हैं। कई लोगों के आधार कार्ड में उनकी पुरानी फोटो लगी होती है। कई लोगों के साथ ऐसा भी है। कि उनके आधार कार्ड की फोटो क्लीयर नहीं है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड का फोटो बदलवाना चाहते हैं। या आधार कार्ड में कोई नया मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं। कि कैसे आप ये दोनों प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
अपना फोटोग्राफ ले जाना की जरूरी नहीं।
आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट करने के लिए आपको किसी परमानेंट एनरॉलमेंट सेंटर पर जाना होगा। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, जिस व्यक्ति का आधार कार्ड है। उसे इस काम के लिए आधार सेंटर पर जाना होगा। आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए जरूरी नहीं है। कि आप अपना फोटोग्राफ लेकर जाएं, क्योंकि सेंटर पर ही वेब कैमरे के जरिए आपकी फोटो तुरंत खींच ली जाएगी। आधार कार्ड में फोटोग्राफ अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है।

बेटी पर अत्याचार, न्याय को भटक रहें पिता की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के थाना सजेती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ एक आरोपी गोलू यादव लग गया। लेकिन दरोगा का बेटा दीप पुलिस की पकड़ से भी बाहर है। आज बुधवार को गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे पिता की सजेती के अनूपूर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिसमे मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कानपुर-सागर राजमार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और पीड़ित के परिवार वालों ने आरोपितों व पुलिस की मिलीभगत से किशोरी के पिता की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है। कि पीड़ित पिता पुलिस के साथ था। और सुबह भी दबिश के लिए पुलिस उन्हें साथ लेकर गई थी। ऐसे में ट्रक से कुचलकर उनकी मौत होने से संदेह बना है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों से मिल रही धमकी के तहत ही पीड़िता के पिता की हत्या की गई है। घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पंजीकृत अभियोग धारा 376डी (ए), 504, 506 आईपीसी व 5G/6 पॉक्सो अधिनियम में मुख्य अभियुक्त गोलू यादव को गिरफ्तार किया गया व शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी हैं। ट्रक से हुई दुखद: दुर्घटना में अपर पुलिस अधीक्षक के अधीन टीमें गठित कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कानपुर में थाना सजेती के अंतर्गत गैंगरेप का मामला देर रात थाने पहुंचा जिसमें गैंगरेप की पीड़िता के पिता ने बांदा में तैनात एक दरोगा के बेटे व उसके दोस्त के ऊपर बेटी के गैंगरेप का आरोप लगाया है और वहीं दरोगा के बड़े बेटे पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है।
वही गैंगरेप की जानकारी होते ही मौके पर एसपी ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव के साथ सीओ गिरीश कुमार भी थाने पहुंच गए और उन्होंने गैंगरेप पीड़िता किशोरी के पिता से बातचीत करते हुए आरोपी दीपू और उसके साथी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के पांच टीमों का गठन करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। जिसके बाद आज सुबह गोलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पशुपालन जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया

कौशाम्बी। चायल विकासखंड के ग्राम बालीपुर टाटा में पशुपालन विभाग के तत्वाधान में एस्कैड योजनांतर्गत पशुपालन जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता थे। जिन्हे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. पी. पाठक ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार गुप्ता ने पशुपालकों को केन्द्र वा राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित पशुपालन विभाग की योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पशुपालकों को पशु छुट्टा न छोड़ने की अपील की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने रोजगार हेतू पशुपालकों को सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के डा अशीष श्रीवास्तव ने नीलगाय जैसे जानवरो को खेतों से भगाने के लिए स्व निर्मित गन का सफल प्रदर्शन किया। यह गन पशुओं को बिना चोटिल किए किसान अपने खेतों से डराकर भगा सकता है और रोजगार हेतु बकरी पालन, कुकुट पालन पर उन्होने जोर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन डा सुधीर कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चरवा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डा रोहित कुमार सोनी, डॉ. राजेश कुमार सिंह सौवीर सिंह  पशुधन प्रसार अधिकारी संजय कुमार, रामलखन, रामसिंह, अनुज, बलराम और पशु चिकित्सक उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

हापुड़ः उपनिरीक्षक की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

अतुल त्यागी 
हापुड़। कल मंगलवार की रात्रि को सिम्भावली थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सचिन राठी की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। एडीजी महोदय मेरठ जोन,आईजी महोदय मेरठ परिक्षेत्र व डीएम/एसपी जनपद महोदय सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन में और उनके पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी गई। हापुड़ पुलिस पूर्ण रूप से उपनिरीक्षक सचिन राठी के परिवार के साथ खड़ी है। यह जनपद पुलिस की अपूर्णनीय क्षति है।

हापुड़ः भतीजों ने की चाचा की गोली मारकर हत्या

अतुल त्यागी 
हापुड़। जनपद में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार, थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में पारिवारिक विवाद के चलते शुभम व अभिषेक पर अपने दो साथियों के चाचा अपने चाचा को गोली मारनें का आरोप लगाया गया हैं। जिससे रोहित की मौत हो गई। एसपी नीरज जादौन ने बताया, कि मामलें की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विधानसभा में घोषणा, तीनों कृषि कानून नही होंगे रद्द

राणा ओबराय  
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि ये तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ये कानून वापस नहीं होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इनमें सुप्रीम कोर्ट या फिर केंद्र के जरिये इनमें संसोधन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये का नुकसान केंद्र और राज्य सरकार को हो रहा है। फिर भी सरकार किसानों के लिए संयम बनाए हुए हैं।

विधानसभा का फैंसला, गिरेगी या बचेगी सरकार ?

राणा ओबराय   
चंडीगढ। आज बुधवार को साफ हो जाएगा, कि हरियाणा के किसानों के हक में कौन कौन-सा विधायक खड़ा है। क्योंकि, अक्सर विधायक किसानों के हित मे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। आज बुधवार को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के समय स्थिति साफ हो जाएगी। हरियाणा विधानसभा में आज बुधवार को कांग्रेस की तरफ से भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। ऐसे में आज वोटिंग में सरकार की अग्निपरीक्षा होगी। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार अपना विश्वास खो चुकी है और प्रदेश की जनता भाजपा जजपा सरकार को नहीं चाहती है। इसलिए, कांग्रेस की तरफ से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।
कांग्रेस के इस अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी के 25 विधायकों ने हस्ताक्षर कर सौंपे थे। हालांकि, कांग्रेस के पास सदन में फिलहाल 30 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि यहां पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है और प्रदेश की गठबंधन सरकार के लिए सकंट की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं दो निर्दलीय विधायक भी अविश्वास प्रस्ताव का खुलकर समर्थन कर चुके हैं।हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य है। लेकिन फिलहाल 88 सदस्यों की ही विधानसभा कार्यवाही चल रही है। क्योंकि, ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं, कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द हो गई थी। कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश की एक अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था। इधर प्रदेश में भाजपा के पास 40 विधायक हैं। भाजपा अपने 40 विधायकों के साथ सदन में मजबूती के साथ खड़ी है। वहीं, भाजपा के समर्थन में जजपा के 10 विधायक हैं। हालांकि, जजपा के विधायकों ने सदन में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान तीखे तेवर दिखाए थे। लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष के मत देने की बात भी स्वीकारी। ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला (इस्तीफा दे चुके हैं। ) प्रदेश में फिलहाल किसान आंदोलन के समर्थन में जगह जगह पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और विधायकों से अब अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग करने की मांग भी चुके हैं। हालांकि, किसानों के समर्थन में दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। जिसमें महम से विधायक बलराज कुंडू और दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान शामिल हैं। हालांकि, सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने सरकार को समर्थन का पत्र भेजा है। मंगलवार को विधानसभा में जजपा के विधायकों के रुख कड़े दिखाई दिये थे और वो बार बार सरकार को कोसते नजर आ रहे थे। सदन के बाहर निकलते ही जजपा विधायक ने दुष्यंत चौटाला को सरकार से समर्थन वापस लेने तक की बात कह दी थी। जजपा के चार विधायकों के तेवर तल्ख दिखाई दिये थे।सदन में वोटिंग के दौरान भाजपा के 40 विधायकों के अलावा जजपा के 10 विधायक भी सरकार के समर्थन में हैं। इधर, कांग्रेस के पास उनके 30 विधायक हैं। मौजूदा स्थिति में 88 सदस्यों की विधानसभा है और अब बहुमत के लिए 45 मतों की आवश्यकता होगी।

अग्रवाल ने फर्स्ट राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। परमार्थ समिति के तत्वाधान में शास्त्री नगर की रहने वाली पल अग्रवाल ने फरवरी में आयोजित जेईई मेंस के फर्स्ट राउंड में उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने जेईई मेंस के फर्स्ट राउंड में 99 परसेंटाइल हासिल की है और फिटीजी में कोचिंग ले रही है। पहली बार जिले की लड़की ने जेई मेंस में प्रदेश टॉप किया है। फिलहाल पल अग्रवाल जेईई मेंस परीक्षा के तीन राउंड और जेईई एडवांस के लिए तैयारी में जुटी है। पल अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल व्यापारी हैं और मां राखी अग्रवाल क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट है। परमार्थ समिति की ओर से पल अग्रवाल व समस्त पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देकर दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि परमार्थ समिति के नेतृत्व में किसी भी धर्म जाति का कोई भी बच्चा बच्ची अगर शिक्षा के क्षेत्र में या मेडिकल के क्षेत्र में या किसी भी आईएसपीएस की प्रगति में आगे बढ़ती है, तो हम परमार्थ समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उनके परिवार का मान सम्मान बढ़ाने में अग्रिम भूमिका निभाता है। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता व परमार्थ समिति के उपाध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश की बच्चियां अब किसी भी अग्रिम भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहती चाहे पायलट हो डॉक्टर हो इंजीनियर हो चाहे, फोर्स में हो, हमारी बेटियों का जज्बा और हौसला देखकर अन्य बेटी और बेटाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल, केराना प्रकाश चंद गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, और प्रोफेसर के आर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मेयर आशा ने विभाग स्टोर का किया औचक निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा ने नेहरू नगर में प्रकाश विभाग स्टोर एवं जलकल विभाग स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश विभाग की फाइल को पढ़ा और किस प्रकार विभाग कार्य करता है। उसकी जानकारी ली। इसके साथ विभाग के बाबू को फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि ऑफिस में अनियमितता दिखाई दी है। कुछ लोग बिना किसी कार्य के बैठे थे। पूछने पर बताया कि ठेकेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह अनियमितता दोबारा ना दिखे। इसके बाद मेयर नेहरू नगर जलकल विभाग स्टोर पहुंची। उन्हें वहां देख स्टाफ दंग रह गया। मेयर ने जाते ही जलकल स्टोर के बाबू अजय से एंट्री रजिस्टर मांगे और सभी सामग्री की एंट्री देखी। जिसमे से कुछ सामग्री बहुत महंगी और बिना जरूरत की मिली, जिसके लिए महापौर ने बाबू को फटकार लगाई। वहां उपस्थित आश कुमार को निर्देशित किया, कि आप स्टोर को देखें। बहुत समान बिना जरूरत के खरीद जा रहा है। ऐसे ही डोजर पंप, टेस्ट किट, क्लोरीन टेस्टिंग बोटल की एंट्री देखी और तीनों समान देखे जिनकी कीमत बहुत अधिक थी और कोई खास कंपनी भी नहीं थी। इसके साथ डीजल का रजिस्टर देखा। जिसमें 300 लीटर प्रतिदिन प्रयोग होता है। जिसमें केवल 6 वाहन ही जलकल में हैं। ऐसे में महापौर ने डीजल पर अंकुश के लिए भी निर्देश दिए।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...