सोमवार, 8 मार्च 2021

चीनी राजनयिक के हिजाब को लेकर मचा बवाल

इस्लामाबाद/बीजिंग। पाकिस्तान में तैनात चीन के एक राजनयिक के हिजाब को लेकर किए गए ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान की धार्मिक पार्टियां ही नहीं कई आम लोगों ने भी इसकी शिकायत प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में की है। लोगों ने इसे इस्लाम और हिजाब पर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि चीन पहले से ही शिनजियांग में मुस्लिमों के ऊपर भारी अत्याचार कर रहा है, लेकिन दुनियाभर में इस्लाम की ठेकेदारी करने वाले इमरान खान के मुंह से कभी एक शब्द भी नहीं निकला है। दरअसल, दो दिन पहले पाकिस्तान में स्थित चीनी दूतावास के काउंसलर और डॉयरेक्टर जेंग हेक्विंग ने चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग की एक लड़की के डांस का वीडियो ट्वीट किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने इंग्लिश और चाइनीज में लिखा कि अपना हिजाब उठाओ, मुझे तुम्हारी आंखें देखने दो। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि चीन के अधिकतर लोग शिनजियांग के इस गाने को गाना चाहेंगे।

चीन पहले ही उइगर मुसलमानों का जबरन नसबंदी और गर्भपात करवा रहा है। शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में पिछले चार साल से चलाए जा रहे अभियान को कुछ विशेषज्ञ एक तरह से ‘जनसांख्यिकीय नरसंरहार’ करार दे रहे हैं। इंटरव्यू और आंकड़े दिखाते हैं कि यह प्रांत अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को नियमित तौर पर गर्भावस्था जांच कराने को कहता है, उन्हें अंतर्गर्भाशयी उपकरण लगवाने के अलावा नसबंदी करवाने और लाखों महिलाओं को गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर करता है।

हालांकि चीनी नेता इसका खंडन करते हैं। वे इस डिटेन्शन कैंप्स को व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताते हैं। चीन सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी शिनजियांग में 2014 से 2019 तक 415,000 उइगर मुस्लिमों को कैद कर रखा गया था। इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एक से ज्यादा बार कैद किया गया है। कुल मिलाकर अभी 80 मिलियन से ज्यादा लोग चीन के डिटेंशन कैंप्स में कैद हैं।

उइगर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर अभी तक किसी भी मुस्लिम देश ने चीन का खुलकर विरोध नहीं किया है। दुनियाभर के मुसलमानों के कथित मसीहा सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के मुंह से उइगरों को लेकर आज तक एक शब्द नहीं निकला है। ये सभी देश इस मामले में पड़कर चीन की दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते। जबकि, धरती के दूसरे किसी भी हिस्से में मुसलमानों को लेकर इनका रवैया एकदम सख्त रहता है।

स्विट्जरलैंड ने भी बुर्का पहनना किया प्रतिबंधित

बर्न। फ्रांस, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया के बाद अब स्विट्जरलैंड ने भी सार्वजनिक जगहों पर मुस्लिम महिलाओं के हिजाब और बुर्के से चेहरा ढंकने पर पाबंदी लगा दी है। स्विट्जरलैंड में इसको लेकर जनमतसंग्रह कराया गया था। जिसमें 51 प्रतिशत वोटरों ने बुर्का प्रतिबंधित करने के पक्ष में वोट किया था। इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद रेस्त्रां, खेल के मैदानों, सार्वजनिक परिवहन साधनों या सड़कों पर चलते समय चेहरा ढंकने पर पाबंदी लग जाएगी। हालांकि, स्विट्जरलैंड की संसद और देश की संघीय सरकार का गठन करने वाली सात सदस्यीय कार्यकारी परिषद ने इस जनमत संग्रह प्रस्ताव का विरोध किया।हालांकि, धार्मिक स्थलों पर जाते समय चेहरा ढंकने और स्वास्थ्य कारणों, जैसे कि कोविड-19 से बचाव के दौरान मास्क पहनने की छूट रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने की छूट होनी चाहिए या नहीं, इस बात का फैसला करने के लिए जनमत संग्रह का सहारा लिया गया। जिसपर स्विट्जरलैंड की जनता ने 7 मार्च को वोट किया था। बता दें कि इससे पहले फ्रांस ने साल 2011 में ही चेहरे को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने पर बैन लगा दिया था। वहीं डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुल्गारिया में भी सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी है।

कुंडली बॉर्डर: प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति ने की फायरिंग

राणा ओबराय   

चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ 102 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने कई बार पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों का विरोध झेला है। लेकिन कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर देर रात जो हुआ उससे किसान खासे दहशत में हैं। दरअसल, कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर देर रात किसानों पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रदर्शनकारी किसानों पर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में पहुंचे कुछ युवकों ने फायरिंग करते हुए कहा कि वह पंजाब के रहने वाले हैं। इस घटना पर आंदोलनरत अन्नदाताओं का कहना है कि ऐसा करके पंजाब और हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ने की साजिश रची गई है। किसानों का कहना है कि पंजाब से कुछ युवक कल रात कुंडली बॉर्डर आए थे। जब ये लोग वहां पहुंचे तो लंगर चल रहा था। आरोपी युवकों ने लंगर खाया और फिर पानी को लेकर इनका अन्य लोगों से झगड़ा हो गया। गुस्से में इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि यह गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद से ये युवक फरार हैं। वहीं कुंडली एसएचओ रवि ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर देखकर आरोपियों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। जिससे आरोपियों को जल्द पकड़कर घटना के बारे में पता किया जा सके। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने के दौरान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। धरने की कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी। मंच पर सिर्फ महिलाएं रहेंगी और संचालन करने के साथ संबोधन भी करेंगी। इसके लिए हरियाणा व पंजाब से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।

इधर, किसान आंदोलन की वजह से 27 जनवरी से लगातार बंद चल रहे हरियाणा-दिल्ली के झाड़ोदा बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया। इससे राहगीरों को बहुत राहत मिली है।

भारत से हार, इंग्लैंड के खिलाड़ी लें जिम्मेदारी: हुसैन

नई दिल्ली/ लंदन। इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज हराने वाली भारतीय टीम की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने हार का ठीकरा इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर फोड़ते हुए कहा कि भारत मैदान में हर क्षेत्र में आगे रही। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के आखिरी और चौथे टेस्ट में शनिवार को मेहमान टीम को एक पारी और 25 रनों से मात दी। स्पिनरों ने एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाड़ियों को सस्ते में निपटाया। अश्विन और अक्षर ने दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए। हुसैन ने हार के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों को दोषी ठहराया और भारतीय स्पिनरों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,” हार के लिए इंग्लैंड के पास कोई बहाना नहीं हो सकता है। उन्होंने तीन-चार अलग-अलग जगहों पर खेला। चार में से तीन टॉस जीते। वो परिस्थितियों को नहीं भांप पाए। पहले टेस्ट के बाद वो पहले 300 रन से फिर 10 विकेट से और अब एक पारी से हारे। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए लिखे कॉलम में ये बातें कही। भारत ने उन्हें पूरी तरह से गेम से दूर रखा। स्पिनरों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वो बिल्कुल अलग लीग दिखे।

आंदोलन: यूपी गेट पर मनाया गया 'महिला दिवस'

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर समेत राजधानी दिल्ली की अन्य सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। सर्दी के मौसम में शुरू हुआ किसान आंदोलन अब गर्मी के मौसम में प्रवेश कर चुका है। आंदोलन को अब 100 दिन से अधिक हो चुके हैं। आंदोलन में महिलाएं भी बखूबी अपनी भूमिका निभाती नजर आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजीपुर बॉर्डर का मंच महिलाएं संभाल रही हैं। मंच से आज संबोधन भी महिलाएं करेंगी और अनशन पर जो किसान बैठते हैं, उसमें भी महिलाएं ही अपनी भागीदारी निभाएंगी। 17 महिलाएं अनशन पर बैठीं है। महिलाओं ने हाथों पर इंकलाबी मेहंदी रचाई है साथ ही हाथों पर मेहंदी से कृषि यंत्र के चित्र भी बनाए हैं। महिलाओं का कहना है कि घर की किचन से लेकर बच्चों की पढ़ाई और आंदोलन को पूरे तालमेल से संभाला जा रहा है। आधी आबादी आज अपना हक चाहती है। मंच पर मौजूद महिला रवनीत कौर ने कहा मेहंदी सिर्फ सौंदर्य करण का साधन नहीं है। आंदोलन में मौजूद महिलाओं ने आज अपने हाथों पर इंकलाबी मेहंदी लगाकर अपने हक की आवाज उठाने की कोशिश की है। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से किसानों एकता और आंदोलन के इंकलाब नारे लिखे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारी उत्साह

अश्वनी उपाध्याय

 गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह एवं आत्मविश्वास देखा गया। हॉस्पिटल की निदेशक उपासना अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सभी महिला डॉक्टरों एवं महिला स्टाफ को बधाई दी एवं हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों की महिलाओं ने इस दिवस पर कोरोना पर विजय की मुद्रा में फोटो खिंचा। इस अवसर पर उपासना अरोड़ा ने कहा कि पहले हमें कोविड-19 से निपटने की चुनौती थी और हम उस चुनौती को शहर से स्वीकार करते हुए उस से लड़ते रहे और 6000 से ज्यादा कोविड-19 के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया। आप जब कि हमें कोविड-19 के टीकाकरण की जिम्मेदारी दी गई है हमारी टीम उसे पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन कर रही है और हम तब तक दृढ़ता से डटे रहेंगे जब तक इस देश से कोरोना का एक-एक केस खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए आग्रह किया।

गाजियाबाद में मनाया गया 'सड़क सुरक्षा सप्ताह'

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज गुलमोहर गार्डन सोसाइटी मे फेडरेशन आफ गाज़ियाबाद के संरक्षक आलोक कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के लिए एक कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा सहित, सीएफओ सुनील कुमार तिवारी, राजनगर एक्सटैन्शन के पार्षद संजीव त्यागी, मोरटा चौकी इंचार्ज महक सिंह बाल्यान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को सड़क पर चलने के नियम समझाना, सभी को सुरक्षा की नियम बताना था। गुलमोहर के निवासियों ने भी आसपास के क्षेत्र में आए दिन आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। महिलाओं के और से रेनू सिंह ने अपनी समस्याओं को रखा। विपरीत दिशा में वाहन चलाने, गलत जगह पार्किंग करने की समस्या को स्वयं एस पी ट्रैफिक ने नोट कर उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रेट के हिसाब से लेगा नगर निगम दुकानों का किराया

अश्वनी उपाध्याय   

गाज़ियाबाद। जिलें के नागरिकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के प्रयास बढ़ाने के साथ-साथ नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के साधनों की खोज शुरू कर दी है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कराई गई जांच में पता चला है कि पिछले 20 सालों से नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया है। जबकि, मार्केट के हिसाब से किराया कई गुना बढ़ चुका है। ऐसे में निगम ने सर्किल रेट के हिसाब से ही किराया वसूलने का मन बना लिया है। यही नहीं, ऐसी दुकानों से निगम प्रीमियम भी लेगा जो दुकानें अब मूल आवंटियों के पास नहीं हैं। इसके लिए निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है और 1279 में से करीब 650 दुकानों पर नंबरिंग भी कर दी है। आपको बता दें कि कविनगर, विजयनगर, वसुंधरा, मोहननगर और सिटी जोन में निगम की 1279 दुकानें हैं। करीब दो दशकों से इन दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। अभी भी इन दुकानों का किराया एक हजार से दो हजार तक है। जबकि, इन्हीं बाजारों में निजी दुकानों का किराया 10 से 20 हजार रुपये तक है। ऐसे में नगर निगम अब इन दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम दुकानों के किराये में पारदर्शिता लाने के लिए सर्किल रेट और जिला प्रशासन की ओर से तय की गई किराया दर को आधार बनाएगा।2014 में शहर में 450 रुपये प्रति वर्ग मीटर की किराया दर थी। नगर निगम अब जिला प्रशासन से 2020 की नई किराया दर लेगा। इसके आधार पर किराया निर्धारण किया जाएगा।

गाजियाबाद: जीडीएम के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित एमएस जीएमडी इंफ्राटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट में फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय के आदेश पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वसुंधरा निवासी अवनीश कुमार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया है कि अगस्त 2015 में उन्होंने जीएमडी इंफ्राटेक बिल्डर के वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित प्रोजेक्ट में दो फ्लैट बुक कराए थे। इसके एवज में वह बिल्डर को अब तक 99 लाख रुपये दे चुके हैं। बिल्डर ने तय शर्तों पर फ्लैट नहीं दिए हैं। उन्हें पता चला है कि आवास विकास परिषद ने निर्माण को अवैध घोषित कर रखा है। बिल्डर के खिलाफ आवास विकास परिषद ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आरोप है कि बिल्डर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने इसकी इंदिरापुरम थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद शुक्रवार रात में एमएस जीएमडी इंफ्राटेक कंपनी, निदेशक महेश चंद शर्मा और गीता शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, जीएमडी के सीएमडी महेश शर्मा ने बताया कि एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस विषय में अपनी टीम से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमपी में लव जिहाद करने वालों की खैर नहीं: सीएम

भोपाल। मध्यप्रदेश में कथित लवजिहाद के विरोध में लाए गए मप्र धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2021 को विधानसभा में ध्वनिमत के जरिए पारित कर दिया गया। हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक के प्रावधानों पर आपत्ति जतायी। विधेयक पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भ्रम में रखकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ इस विधेयक में सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस तरह के धर्म परिवर्तन रोकने के लिए भी विधेयक में प्रावधान किए गए हैं।

मुठभेड़: इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी दोषी करार

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2008 में हुए बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अपराधों के लिये सोमवार को आरिज खान को दोषी ठहराया। आरिज खान कथित तौर पर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों से अपराध बिना किसी संदेह के साबित हुआ है। न्यायाधीश ने कहा कि यह साबित होता है कि आरिज खान और उसके साथियों ने पुलिस अधिकारी की हत्या की और उन पर गोली चलाई। अदालत ने कहा कि सजा की अवधि पर 15 मार्च को बहस होगी। दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के निरीक्षक शर्मा की हत्या कर दी गई थी।

प्रदीप-अक्षरा की फिल्म ‘विवाह- 2’ की शूटिंग शुरू

मनोज सिंह ठाकुर   

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी वाली फिल्म ‘विवाह 2’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘विवाह 2’ की शूटिंग भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हो चुकी है। वर्ष 2019 में प्रदर्शित फ़िल्म विवाह की अपार सफलता के बाद विवाह 2 का निर्माण बड़े भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और साउथ से भोजपुरी इंडस्ट्री में आई बेहतरीन अभिनेत्री सहर आफसा नज़र आने वाली हैं।

विस्फोटकों से लदी कार मिलने के केस की जांच की

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास मिले विस्फोटक से लदे एक वाहन के मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एनआईए ने गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद इस मामले को अपने हाथों में लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी फिर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी को एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी। वाहन के मालिक हीरेन मनसुख शुक्रवार को ठाणे में मृत पाये गये थे।

पीएम मोदी ने खरीदे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और इस मौके पर देशवासियों से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की। ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और उद्यमियों द्वारा तैयार कुछ उत्पाद भी खरीदें। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत को अपनी महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।”

विश्व में मृतकों की संख्या 25.93 लाख के पार हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से अभी तक 25.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। जबकि, संक्रमितों की संख्या 11.68 करोड़ के ज्यादा हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 68 लाख 49 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि, 25 लाख 93 हजार 230 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर निरतंर जारी है और यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 98 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.25 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 तक पहुंच गयी है। हालांकि, यहां एक करोड़ आठ लाख 82 हजार 798 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 853 हो गया है।

अपनों के साथ भेदभाव का दिखा परिणाम: सीएम

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर नहीं चलने के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा, कि समाज जब भी अपनों के साथ भेदभाव करता है तो नेपाल में माओवाद की तरह उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है।मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समावेशी विकास का जिक्र किया और कहा कि समाज जब भी अपनों से भेदभाव करता है तो उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है। जो नेपाल में माओवाद के रूप में देखने को मिला। योगी ने थारू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा, कि थारू समुदाय आजादी के बाद भी शासन की सुविधाओं से वंचित था। भारत में रह रहे इस समुदाय तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचने लगीं तो वह राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर अपना योगदान करने लगा। लेकिन यही समुदाय नेपाल में जाकर माओवादी बन जाता है और वहां की व्यवस्था को तहस-नहस करता हुआ दिखाई देता है।

8 मार्च को मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों। समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना पुरुषों का है।आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। सन् 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। महिलाओं ने न्यूयॉर्क में उनकी नौकरी के घंटे कम करने और साथ ही उनका वेतन बढ़ाने के लिए मांग रखी थी। महिलाओं की हड़ताल इतनी कामयाब रही कि वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ना पड़ा, और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया।


कंपनी ने रैड मैजिक स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया

बीजिंग। चीन में सबसे तगड़े गेमिंग स्मार्टफोंस के तौर पर रैड मैजिक 6 सीरीज के स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज में कंपनी ने दो नए और लेटेस्ट मोबाइल फोंस को लॉन्च किया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज के तगड़े फोंस को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रेडमी मैजिक 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 SoC और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रैड मै 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को कई रैम और स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। हालाँकि इसके अलावा फोंस को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि चीन के बाजार में रैड मैजिक 6 मोबाइल फोन के शुरूआती कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 42,700 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसे लगभग CNY 4,099 यानी रुपए 46,000 के आसपास की कीमत में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के दो मॉडल कार्बन फाइबर ब्लैक रंगों में आते हैं। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को साइबर नीयन ऑप्शन में भी लिया जा सकता है। जो 12GB रैम और 128GB मॉडल में आता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल को CNY 4,399 यानी लगभग रुपए 49,500 में लिया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर हम रैड मैजिक प्रो. रमैबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 128GB मॉडल को लगभग CNY 4,399 में लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 256GB वैरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे CNY 4,799 यानी लगभग रुपए 54,000 के प्रा. मोबाइल में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर हम 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो इसे CNY 5,299 यानी लगभग Rs 59,600 में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को ब्लैक आयरन और इसे ब्लेड सिल्वर रंगों में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन का एक ट्रांसपेरेंट मॉडल भी है। जिसे आप CNY 5,599 यानी लगभग Rs 63,000 में ले सकते है। यह मोबाइल फोन 16GB रैम और 256GB मॉडल में आता है। हालाँकि अगर आप इसका 18GB रैम मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे 512GB स्टोरेज मोडले में मात्र CNY 6,599 यानी लगभग रुपए 74,200 में ले सकते हैं।

पंजाब: ₹1,68,015 करोड़ का बजट किया पेश

राणा ओबराय   

चंडीगढ़। पंजाब राज्य विधानसभा में सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। जिसमें फसल ऋण माफी योजना के तहत 1.13 लाख किसानों के 1,188 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने का प्रस्ताव किया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये राज्य में बुजुर्गों की पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये महीना करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया। बादल ने कहा, कि फसल रिण माफी योजना के अगले चरण में राज्य सरकार 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपये और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपये का फसल कर्ज माफ करेगी। राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। राज्य में अगले साल के शुरुआती महीनों में चुनाव होने हैं।

महिला दिवस पर पीएम समेत नेताओं ने दी बधाई

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।’’ प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश में कहा कि हमें नारियों के खिलाफ किसी भी तरह की भेदभाव का उन्मूलन करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके और वे अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में संक्रमण के 18,599 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,599 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,29,398 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 1,88,747 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की गई है। जो अब 96.91 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,57,853 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,08,82,798 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में सात मार्च तक 22,19,68,271 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 5,37,764 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...