शुक्रवार, 5 मार्च 2021

साजिश: नर्स के हाथों से गिरकर नवजात की मौत

अश्वनी उपाध्याय      

मुरादनगर। बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे लोगों का कहना है, कि नर्स के हाथों से गिरने से नवजात बच्चे की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है, कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान पैदा हुए बच्चे में सांस नहीं थी। प्रसूता के परिजनों का आरोप है, कि पीड़ित महिला के बच्चा पैदा होने के बाद वह नर्स के हाथों से फिसल कर गिर गया। जिसकी वजह से नवजात बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मुरादनगर की चर्च कॉलोनी निवासी पीड़िता चंचल ने बताया कि वह बस स्टैंड पर स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई हुई थी। लेकिन उसके इलाज में लापरवाही बरती गई है। उसका कहना है, कि 2 मार्च दोपहर को बच्चा पैदा होने के बाद उसको ना ही बच्चे के बारे में कोई जानकारी दी गई और ना ही बच्चे को उनको सौंपा गया। लेकिन 4 मार्च को अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसके बच्चे की मौत हो गई है। पीड़िता के ससुर का कहना है, कि उनकी बहू को जब बच्चा पैदा हुआ तो वह नर्स के हाथों से छूट गया और उनको बच्चे को दिखाया भी नहीं गया। अस्पताल प्रशासन आनन-फानन में मोदीनगर दूसरे अस्पताल में वेंटिलेटर के लिए लेकर गया। लेकिन वहां से वापस लाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हमको बताया, कि बच्चे की मौत हो गई है।

कूड़ा निस्तारण में निवासी बने निगम के साझेदार

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। जिलें में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने होम कंपोस्टिंग अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज शुक्रवार को वसुंधरा के आदर्श पार्क में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान नागरिकों को कंपोस्टिंग बिन भी वितरित किए गए। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत कार्यशाला में मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने वसुंधरा जोन के पार्षदों और ज़ोन के प्रबुद्ध नागरिकों को लगभग 550 कंपोस्टिंग बिन बांटे गए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया कि कंपोस्टिंग बिन्स की मदद से शहर में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर की रसोई में यह बिन रखकर रसोई के वेस्ट कचरे जैसे सब्जी, फल के छिलके और रसोई से निकली अन्य वस्तुओं से खाद बना सकता है। इसके लिए गीले कूड़े को को इस बिन में डालकर उस पर कंपोस्ट कल्चर को पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाता है। उस दवा के छिड़काव से कूड़े में बदबू नहीं आएगी और बचे सूखे कूड़े का खाद बन जाएगा। गीले पानी का दोबारा से कंपोस्ट कल्चर बन जाएगा और री-यूज हो सकेगा।

मोदीनगर: निर्माण में इस्तेमाल हो रहा घटिया सामान

अश्वनी उपाध्याय  

मोदीनगर। क्षेत्र में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसको लेकर टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट का आरोप है कि सीवर डालने के काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी वजह से अभी से ही सीवर के मैन होल के ढक्कन के सरिये दिखाई देने लगे हैं। ट्रस्ट ने ये भी कहा कि सीवर के मैनहोल ऊंचे करके लगाए गए हैं। जिससे कि हादसा हो सकता है। इसलिए आज निर्माण कार्य में की जा रही लापरवाही पर रोक लगाने के लिए टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के सदस्य मोदीनगर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्षा दीपा त्यागी ने बताया कि निर्माणाधीन सीवर डालने के काम में सीवर के ढक्कन अभी से खराब हो गए हैं। जिनमें से सरिये बाहर निकल रहे हैं। क्योंकि उनके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। दीपा त्यागी ने कहा कि सीवर के ढक्कन ऊंचे लगाए गए हैं। उसकी वजह से मोदीनगर हादसों को दावत दे रहा है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए। उनकी मांग है कि जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता कराई जाए। नहीं तो मोदीनगर वासियों के साथ मिलकर इस कार्य को बंद कराते हुए आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बागपत: पुलिस ने शिकायत निस्तारण में बढ़ाया कद

गोपीचंद   
बागपत। जिला अधिकारी राज कमल यादव के नेतृत्व में जनपद बागपत के समस्त विभागीय अधिकारियों ने आईजीआरएस संदर्भ शिकायतों के निस्तारण में बहुत ही लग्नता, कर्मठता, तत्परता के साथ कार्य किया। जिसमें जनपद बागपत ने इस बार भी फरवरी माह में आई.जी.आर.एस पोर्टल पर सन्दर्भों के समयान्तर्गत निस्तारण में जनपद बागपत की माह फरवरी 2021 में पुनः प्रथम रैक आयी। जनपद बागपत का आए दिनों प्रदेश स्तर पर नाम अलग-अलग क्षेत्रों में पहले स्थान पर ही आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने भी आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। जिलाधिकारी ने कहां किसी भी क्षेत्र में अधिकारी कोई भी शिकायत लंबित ना रखें उनका गुणवत्ता व समयअंतर्गत निस्तारण करेंगे तो जनपद बागपत पिछले 2 माह की तरह लगातार पहले स्थान पर आता रहेगा।उसके लिए सभी को अपने कार्य को तत्परता के साथ करना होगा।

हापुड़: स्टेशन की लाईन पर चढ़ा युवक, हुआ ब्लास्ट

अतुल त्यागी    
हापुड़। रेलवे स्टेशन के पास आज एक दिल को दहलाने वाली घटना घटीं। जहां एक युवक रेलवे लाइन की 25 हजार किलो वाट की करंट की लाइन दौड़ते हुए पोल पर चढ गया। पोल पर चढ़ने के बाद करीब 10 मिनट बाद एक बहुत ही बड़ा ब्लास्ट हुआ। जहां पोल पर चढ़े इंसान की बॉडी बुरी तरह से जल गई और लहूलुहान हो गई।
यह युवक करीब 2 घंटे तक 25 हजार की लाइन वाले खंभे पर चढ़ा रहा। जहां देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पोल पर चढ़े हुए इस युवक को वहां मौजूद भीड़ में काफी समझाया रिक्वेस्ट की के नीचे उतर आओ मगर वह युवक नीचे नहीं उतरा।
या यह समझिए कि उस युवक को ब्लास्ट होने के बाद नीचे उतरने की बिल्कुल भी हिम्मत नहीं थी।
काफी मशक्कत करने के बाद काफी लंबी एक सीडी मंगाई गई जिसको पोल पर बांधा गया और वहां रेलवे का एक इंस्पेक्टर पोल पर चढ़ा और उस युवक को काफी मशक्कत करने के बाद सकुशल नीचे उतारा गया। रेलवे इंस्पेक्टर ने उस व्यक्ति से पूछा तो वह केवल यही बता पाया कि वह बिहार का निवासी है।
अब क्या वजह रही कि वह पोल पर चढ़ा अपनी जान की परवाह किए बिना वह कॉल पर चढ़ा। यह सब तो उसके उपचार होने के बाद स्वस्थ होने पर ही पता चल पाएगा।

कांग्रेस को भूपेश पर भरोसा, बदल रही चुनावी हवा

दिसपुर/ रायपुर। असम में पार्टी को जीत दिलाने का जिम्मा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा गया है। और जब से बघेल ने असम के दौरे शुरू किए हैं। चुनावी हवा बदलती दिख रही है। 
कांग्रेस का जोर इन दिनों पांच राज्यों के चुनाव पर है। पुडुचेरी में सरकार गिरने और जि 23 गुट के नेताओं की बग़ावत के बाद भी पार्टी चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। असम में पार्टी को जीत दिलाने का जिम्मा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा गया है। और जब से बघेल ने असम के दौरे शुरू किए हैं। चुनावी हवा बदलती दिख रही है। 
बीते कुछ सालों में असम में कई नेता कांग्रेस छोड़कर गए हैं। लेकिन इसके बाद भी पार्टी असम चुनाव में जीत का ख़्वाब देख रही है। तो इसके पीछे प्रमुख कारण बघेल और उनकी टीम ही है। बघेल ने अपने तीन अहम सलाहकारों विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग और राजेश तिवारी के साथ असम में डेरा डाला हुआ है। राहुल गांधी के क़रीबी और असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह भी लगातार असम के दौरे कर रहे हैं। 
126 सीटों वाले असम में तीन चरणों- 47 सीटों पर 27 मार्च को, 39 सीटों पर 1 अप्रैल को और 40 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा। 
बीजेपी को विदा किया था
भूपेश बघेल वह शख़्स हैं। जिनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए 15 साल से छत्तीसगढ़ की सत्ता में बैठी बीजेपी की विदाई हुई थी। जबकि वहां रमन सिंह का हारना बेहद मुश्किल लग रहा था। मुख्यमंत्री पद के चार दावेदारों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को ही चुना था। और उसके बाद से ही बघेल ने आलाकमान की नज़रों में अपना सियासी क़द बढ़ाया है। 
छत्तीसगढ़ मॉडल’ पर काम 
कांग्रेस असम का चुनाव जीतने के लिए ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल कांग्रेस का चुनावी बूथ मैनेजमेंट है। और इसी के दम पर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीती थी। बघेल के द्वारा चुने हुए कांग्रेस नेताओं की एक टीम है। जो असम में चुनावी तैयारियों को संभाल रही है। 
असम चुनाव पर देखिए चर्चा- 
संकल्प शिविरों का आयोजन 
ये टीम यहां पर माइक्रो लेवल बूथ मैनेजमेंट पर काम कर रही है और कांग्रेस के प्रशिक्षण सत्रों और संकल्प शिविरों का आयोजन भी कर रही है। टीम के कामकाज पर बघेल ख़ुद भी पूरी निगाह रखते हैं। संकल्प शिविरों के जरिये पार्टी नेताओं को बूथ स्तर पर चुनाव में जुटने के लिए तैयार किया जा रहा है। 
बघेल ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ऐसे ही संकल्प शिविर लगाए थे। इन संकल्प शिविरों में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को वोटर्स लिस्ट को बांटने वोटर्स को पहचानने, उनसे फीडबैक लेने मुद्दों को उठाने सहित अन्य अहम बातें बताई जाती हैं। इन संकल्प शिविरों का ज़मीन पर भी असर दिख रहा है। असम की अधिकतर विधानसभा सीटों में बघेल टीम के लोग सक्रिय हैं। और वे प्रचार पर पूरी नज़र रख रहे हैं। 
असम में कांग्रेस का आधार काफी मजबूत रहा है। तरूण गोगोई की क़यादत में वहां वह लगातार 15 साल तक सरकार चला चुकी है। लेकिन 2016 के विधानसभा चुनाव में उसकी करारी हार हुई थी।
महागठबंधन दिलाएगा जीत
कांग्रेस ने इस बार असम में मजबूत गठबंधन बनाया है। उसके साथ बदरूद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ़) सहित वाम दलों सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल), बीपीएफ़ और आंचलिक गण मोर्चा का भी साथ है। इस गठबंधन को अंतिम रूप देने में भी बघेल की भूमिका होने की बात कही जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एआईयूडीएफ़ के साथ लड़ने के कारण बीजेपी को फायदा हुआ था। लेकिन इस बार इन दोनों ने ऐसी भूल नहीं की है। 
कांग्रेस असम के बड़े नेताओं को बस यात्रा में भेज रही है। तरूण गोगोई, देबब्रत सैकिया, सुष्मिता देव और प्रद्युत बोरदोलोई इन यात्राओं में शामिल रहे हैं। 
कांग्रेस को उम्मीद है। कि सीएए के ख़िलाफ़ हुए आंदोलनों, चाय बागानों के वर्कर्स की नाराज़गी, बेरोज़गारी, महंगाई के मुद्दों के कारण उसे असम में मदद मिलेगी। इसके अलावा एआईयूडीएफ़ और बीपीएफ़ जैसे अहम दलों के साथ आने के कारण भी कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।
कांग्रेस आलाकमान को भी उम्मीद है। कि बघेल की अगुवाई में कांग्रेस राज्य में वापस आ सकती है। इसलिए प्रियंका और राहुल असम में रैलियां कर चुके हैं। और आने वाले दिनों में कुछ और रैलियां करेंगे। 
ओबीसी नेता के रूप में उभरे बघेल
भूपेश बघेल पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। और कांग्रेस को एक ऐसे बड़े ओबीसी नेता की ज़रूरत है। जो उसके लिए दूसरे राज्यों में भी चुनावी ज़मीन तैयार कर सके। कांग्रेस उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बघेल को उतार चुकी है। और वह उन्हें प्रमुख ओबीसी चेहरा बनाना चाहती है। देश में पिछड़ों की आबादी 55 फ़ीसदी से ज़्यादा बताई जाती है। अगर बघेल असम में कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाब रहते हैं। तो निश्चित रूप से 10, जनपथ की नज़रों में तो उनका क़द बढ़ेगा ही कांग्रेस में एक बड़े ओबीसी नेता की कमी भी पूरी होगी। 

कौशांबी: 1 अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

कौशाम्बी। विभिन्न आरोपों में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ टेंवा चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी इंचार्ज टेंवा हमराहियों के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान ग्राम जजौली गेट से अभियुक्त अंसार अहमद पुत्र हसमत उल्ला निवासी टेंवा थाना मंझनपुर को एक अवैध तमंचा मय कारतूस गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी पर महिला उत्पीड़न लड़ाई झगड़ा मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत था। आरोपी को कस्टडी में लेकर टेंवा चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव ने न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल कन्हैया लाल कांस्टेबल हरपाल आदि मौजूद रहे।
सन्तलाल मौर्य  

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...