शुक्रवार, 5 मार्च 2021

मोदीनगर: निर्माण में इस्तेमाल हो रहा घटिया सामान

अश्वनी उपाध्याय  

मोदीनगर। क्षेत्र में जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसको लेकर टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट का आरोप है कि सीवर डालने के काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी वजह से अभी से ही सीवर के मैन होल के ढक्कन के सरिये दिखाई देने लगे हैं। ट्रस्ट ने ये भी कहा कि सीवर के मैनहोल ऊंचे करके लगाए गए हैं। जिससे कि हादसा हो सकता है। इसलिए आज निर्माण कार्य में की जा रही लापरवाही पर रोक लगाने के लिए टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के सदस्य मोदीनगर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्षा दीपा त्यागी ने बताया कि निर्माणाधीन सीवर डालने के काम में सीवर के ढक्कन अभी से खराब हो गए हैं। जिनमें से सरिये बाहर निकल रहे हैं। क्योंकि उनके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। दीपा त्यागी ने कहा कि सीवर के ढक्कन ऊंचे लगाए गए हैं। उसकी वजह से मोदीनगर हादसों को दावत दे रहा है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए। उनकी मांग है कि जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता कराई जाए। नहीं तो मोदीनगर वासियों के साथ मिलकर इस कार्य को बंद कराते हुए आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...