शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

चौटाला को समारोह में किसान रत्न से सम्मानित किया

राणा ओबराय     

रोहतक। महम विधानसभा उपचुनाव 1990 के दौरान महम में हुए हिंसक घटना क्रम के लगभग 30 साल बाद चौधरी देवीलाल के पौत्र पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को चौबीसी चबूतरे पर आयोजित किसान सम्मेलन सम्मान समारोह में किसान रत्न से सम्मानित किया गया। महम कांड के बाद अभय चौटाला पहली बार किसी बडे कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। हालांकि अभय चौटाला पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। उन्हें कोर्ट ने हर आरोप से बरी कर दिया है। हरियाणा सर्वखाप सर्वजातीय युवा पंचायत व सर्वखाप पंचायत महम चौबीसी की ओर से वीरवार को किसान सम्मेलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सर्वखाप पंचायत महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने की। किसानों के हित में विधायक पद से इस्तीफा दे चुके अभय सिंह चौटाला को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हरियाणा सर्वखाप सर्वजातीय युवा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राठी ने पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, ग्रेवाल व अन्य खापों के प्रधानों ने अभय सिंह चौटाला को किसान रत्न हल आदि से सम्मानित किया। ग्रेवाल ने कहा कि किसानों के हित में अपने पद को त्याग कर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अभय ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी देवीलाल के असली वारिस होने का प्रमाण दिया है। वहीं राठी ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। इसलिए उनको इस पवित्र चबूतरे पर सम्मानित किया गया है। यह राजनैतिक मंच नहीं था। किसी और पार्टी व निर्दलीय विधायक ने इस्तीफा दिया होता तो इस सम्मेलन में उन्हें भी सम्मानित किया जाता। अभय सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते। सम्मेलन में तीन प्रस्ताव पास किए गए। जिनमें कृषि पर बनाए गए कानूनों को रद किया जाने। एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाया जाने व किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग शामिल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मायना, नफे सिंह राठी, भीम पहलवान डीघल, महेन्द्र दलाल, प्रकाश भारती, सुमित्रा देवी, रामेश्वर दास, सतीश जैन, सरोज चौधरी, राजेश गिल, रमेश आर्य, राजेन्द्र ढांडा, दयानंद देशवाल, सुनील गुलिया, सतीस सिसाय, शीलू नारनौंद, जयपाल लाठर, मुकेश लितानी, कलीराम खेदड, रामफल, पुष्पेंद्र व जय किशन आदि उपस्थित थे।

लालू की जमानत, 19 फरवरी को अगली सुनवाई

राणा ओबराय 
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चारा घोटाला मामले में अदालत से राहत नहीं मिल सकी। लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर टल गई। अब लालू यादव की जमानत याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी। यदि आज लालू यादव को हाई कोर्ट से जमानत मिल जाती तो वो जेले से बाहर आ जाते। इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील की ओर से समय देने का आग्रह किया गया था, जिसके कारण मामले की सुनवाई टल गई थी। चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 5 मामले चल रहे हैं, जिनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिली है। इन चार में तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई है। साथ ही एक मामले में अभी सीबीआई कोर्ट में सुनवाई जारी है। लालू प्रसाद यादव की वकील की ओर से याचिका में कहा गया है कि जेल में वो 42 महीन, 28 दिनों की हिरासत की अवधि पूरी कर चुके हैं और इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।उधर सीबीआई ने जमानत का विरोध किया है। सीबीआई ने कहा कि लालू यादव की आधी सजा अभी पूरी नहीं हुई है और इस कारण उन्हें जमानत नहीं मिल सकती। उधर लालू के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 50 हजार पोस्टकार्ड भेजकर रिहाई के लिए मुहिम चलाई है। साथ ही कहा कि जब तक उनके पिता को रिहा नहीं किया जाता, तब तक ये अभियान जारी रहेगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि इन पोस्टकार्ड को हम बिहार और भारत से ला रहे हैं।

ससुरालियों ने की महिला के साथ मारपीट, घायल

अतुल त्यागी 
हापुड़। मामला गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गढ़ दरगाह शरीफ का फरजाना नाम की महिला पर उसके पति सोमीन और देवर ने मारपीट की। मारपीट में महिला को गम्भीर चौटे आई। पीड़ित महिला ने थाना गढ़ मुक्त तेशवर मै पति और देवर के खिलाफ तहरीर देकर काय वाही की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को मैडिकल के लिए भेजा।

हापुड़: भव्य रहा डीएम अदिति का विदाई समारोह

अतुल त्यागी  
हापुड़। गुरुवार की देर रात शासन ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। जिसमे जनपद हापुड़ में तैनात जिलाधिकारी अदिति सिंह भी शामिल थी। शुक्रवार की शाम डीएम के विदाई समारोह में शहर प्रतिष्ठित व्यापारी मीडिया कर्मी व सभी आला अधिकारियों ने फूलों का बुके देकर शानदार तरीके से विदाई दी। हापुड़ में अदिति सिंह का कार्यकाल पुरी तरह साफ सुथरा व बेदाग रहा। शासन द्वारा अब नये जिलाधिकारी के रूप में जिला हापुड में अनुज कुमार को कमान सौंपी गई हैं।

कौशाम्बी: विधायक ने सुनी क्षेत्र की जनता की फरियाद

कौशाम्बी। मंझनपुर विधायक लाल बहादुर आज अपने विधायक जन- सहयोग कार्यालय विकास भवन मंझनपुर में जनसुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान लगभग 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागो के जरिये फोन कर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु निर्देशित कर अवगत कराने को कहा। 
प्रार्थना देने वालो में प्रमुख रूप से विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम सिरचनपुर मजरा ओसा की कुशुम देवी पत्नी मातादीन, रेखा पत्नी राजेश, गीता देवी पत्नी बच्चा, नागो देवी पत्नी छेदी लाल व ग्राम अषाढ़ा के भइया लाल पुत्र छोटे लाल आदि दर्जनो लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थीगण सौभाग्य योजना के तहत घरेलू विद्युत कनेक्शन कराया है। जिसकी बिल गलत आ रही है। कई बार विभाग में सिकायत की गई लकिन कोई कार्यवाही नही की गयी। इस सदर विधायक ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत कौशाम्बी को फोन कर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर एक सप्ताह के अन्दर अवगत कराने को निर्देशित किये। इसी तरह ग्राम सैदनपुर करारी की लक्षमिनिया पत्नी जगदीश ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थिनी कैंशर की गम्भीर बिमारी से पाड़ित गरीब महिला है। पैसे के आभाव में अपना इलाज कराने में असमर्थ है। उक्त मामले को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये मंझनपुर विधायक ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाये जाने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। नगर पंचायत करारी के देशराज पुत्र फकीरे लाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी प्रधानमंत्री शहरी आवास की सूची में नाम होने के बावजूद अपात्र दिखकर लाभ से वंचित कर दिया गया है। इस विधायक लाल बहादुर ने नगरीय विकास अभिकरण को प्राकरण की जाॅच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसी क्रम में ग्राम बरैसा के मंगल सरोज पुत्र टेकई सरोज ने प्रार्थना पत्र देकर हो रहे अवैध निर्माण रूकवाने की गुहार लगाई। इस पर उक्त मामले को विधायक ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को हो अवैध कब्जे को तत्काल रूकवाने को निर्देशित किये। हो रही है। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओ का निस्तारण प्रमुखता पर होना चाहिए। जन-सुनवाई के दौरान प्रुमुख रूप से अशोक चैधरी विधायक प्रतिनिधि, डा. गुलाब चन्द्र कुशवाहा, दिनेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, दिलीप अग्रहरी, रामबाबू चैधरी, राजेन्द्र पाण्डेय, अशोक कुमार लोधी, अनिल कुमार, धीरज कुमार, बादल सिंह, रामचन्द्र पाल अमित सिंह, आदि सैकड़ो लोग उपास्थित रहें।
सुशील केसरवानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में झांके फैंस

कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में उनके फैंस को खासा दिलचस्पी रहती है। अक्सर हीरोइनों को फर्राटेदार इंग्लिश बोलते देख उनके फैंस उनसे नजरे नहीं हटा पता हैं। और वो इस अंग्रेजी बोलने के अंदाज से फैंस को लगता है। कि ये हीरोइनों तो जैसे दुनिया के सबसे शानदार स्कूल और कॉलेज से पढकर आई हैं। हालांकि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है। जहां आपकी पढाई और डिग्री से ज्यादा आपका टैलेंट आपके काम आता है। तो आगे कि स्लाइड्स के बारे में हम आपको उन हीरोइनों की लिस्ट दिखने जा रहे हैं। जो पढ़ाई के नाम पर ग्रेजुएशन को क्या 12 वीं फेल हैं। और एक ने तो 6ठीं क्लास भी पास नहीं की, दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में पहला नाम है। सूपरस्टार दीपिका पादुकोण का।  एक्टिंग, डांस और खूबसूरती से पूरी दुनिया पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण की मम्मी चाहती थी। कि वो अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ही कुछ करें। हालांकि एक टॉक शो में दीपिका ने इस बात का खुलासा किया था कि वो मां की ये ख्वाहिश जरूर एक दिन पूरा करेंगी। फिलहाल आपको बता दें कि दीपिका ग्रेजुएट भी नहीं हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं फैंशन और फिल्म सेलेक्शन को लेकर ट्रेंड सेटर बन चुकी कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं। और इसके बाद वो घर से भागकर दिल्ली मंबई जैसे शहरों में अपने दम पर करियर बनाने नकल पड़ी कंगना कई बार यह कह चुकी हैं। कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था। हालांकि अब कंगना ने इंटरव्यू देखें तो ये कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। कि वो 12 वीं फेल हैं। करिश्मा कपूर। कपूर खानदान की स्टार डॉटर करिश्मा कपूर का नाम इस लिस्ट में सभी को हैरान कर सकता है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है। कि करिश्मा सिर्फ 5वीं पास हैं। करिश्मा वर्क फ्रंट और फिल्मों को लेकर इतनी सीरियस थीं। कि उन्होंने छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। हालांकि अंजाम सभी के सामने है। सोनम कपूर भी फिल्मी फैमिली से हैं। ऐसे में वो फिल्म करियर को लेकर इतनी पैशनेट थी। कि उन्होंने पढाई और डिग्री जमा करना जरूरी नहीं समझा. मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12 तक पढ़ने के बाद सोनम कपूर ने ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर ली खुद सोनम कपूर ने इंटरव्यू में कहा था। कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और अभिनेत्री बन गई क्योंकि वो चार साल तक इंतजार नहीं कर सकती थी। आलिया भट्ट। लिस्ट में अगला नाम है। आलिया भट्ट का. आलिया ने बहुत कम उम्र में फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। फिर लगातार मिल रहे ऑफर्स की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। राखी सावंत: राखी अक्सर ही अपने बचपन के दिनों को लेकर मीडिया में बात करती दिखाई देती हैं। राखी ने कॉलेज तक पढ़ाई की है। हालांकि राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।

देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर बाजार में पेश करेंगे

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भारत का पहला सीएनजी ट्रैक्टर बाजार में पेश करेंगे। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे ईंधन की लागत पर सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
ट्रैक्टर को डीजल से सीएनजी ईंधन वाला बनाया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सीएनजी में परिवर्तित भारत का पहला डीजल ट्रैक्टर, आज (शुक्रवार) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा औपचारिक रूप से बाजार में पेश किया जाएगा।’’ सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे ईंधन की लागत पर सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। ट्रैक्टर को डीजल से सीएनजी ईंधन वाला बनाया गया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीएनजी में परिवर्तित भारत का पहला डीजल ट्रैक्टर आज (शुक्रवार) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा औपचारिक रूप से बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
बयान में यह भी कहा गया है। कि रावमैट टेक्नो सॉल्यूशंस और टॉमासेटो ऐशिल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से परिवर्तित और विकसित इस ट्रैक्टर से किसानों की लागत कम करने और ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।
इस पेशकश के मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, परषोत्तम रुपाला और वी के सिंह भी उपस्थित रहेंगे। बयान में कहा गया है। कि किसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण लाभ, ईंधन की लागत में सालाना एक लाख रुपये से अधिक की बचत होगा,
जिससे उन्हें अपनी आजीविका में सुधार करने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है। कि यह अधिक सुरक्षित है। क्योंकि सीएनजी टैंक पर कड़ी सील लगायी गई है। इससे इसमें ईंधन भरने के दौरान या ईंधन फैलने की स्थिति में विस्फोट खतरा कम होता है।
बयान में कहा गया है कि इसका भविष्य है। क्योंकि वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 1।2 करोड़ वाहन पहले से ही प्राकृतिक गैस से संचालित हैं और हर दिन और अधिक कंपनियां और नगर पालिकाएं सीएनजी वितरण में शामिल हो रही हैं।
इसमें कहा गया है कि डीजल की तुलना में सीएनजी में कार्बन उत्सर्जन में 70 फीसदी की कमी होती है। इससे किसानों को ईंधन की ईंधन लागत में भी 50 फीसदी तक की बचत होगी।
डीजल और सीएनजी की कीमतों में काफी ज्यादा अंतर है। दिल्ली में इस समय डीजल के दाम 78।03 रुपये लीटर हैं। जबकि, सीएनजी की कीमत 42।70 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम तकरीबन रोजाना ही बढ़ रहे हैं। 
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मोदी सरकार ने कृषि और निर्माण कार्य में लगी मशीनरी के लिए दो तरह के ईंधन के इस्तेमाल के नियमों का नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन का मकसद ट्रैक्टर, टिलर और हार्वेस्टर में सीएनजी के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देना है। 
सीएनजी ट्रैक्टर के फायदे
सीएनजी एक स्वच्छ ईंधन है। इसमें कार्बन और अन्य प्रदूषकों की मात्रा सबसे कम है। सीएनजी बहुत किफायती है। क्योंकि इसमें सीसा लगभग शून्य के बराबर है।  सीएनजी, इंजन की जीवन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ट्रैक्टर के लिए नियमित रखरखाव की जरूरत कम। सीएनजी वेस्ट टू वेल्थ (कचरे से धन) कार्यक्रम का ही एक हिस्सा है। डीजल से चलने वाले इंजन की तुलना में रेट्रोफिटेड ट्रैक्टर उससे अधिक ताकत पैदा करता है। इससे डीजल की तुलना में कुल कार्बन उत्सर्जन में 70% की कमी आई है। यह किसानों को ईंधन की लागत पर 50% तक की बचत करने में मदद करेगा। इस समय डीजल की कीमत 78 रुपये प्रति लीटर हैं। सीएनजी केवल 42 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...