गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

किसान-मजदूर, मजलूम विरोधी सरकार: गादरे

मेरठ। किसान आंदोलन से यह साबित हो चुका है कि बीजेपी सरकार जनविरोधी किसान मजदूर मजलूम विरोधी सरकार है। हिंदू राष्ट्र बनाने के चक्कर में मुस्लिमों को मारने के झांसे में तमाम भारत देश को खतरे में डाल दिया। पूरे भारत देश की अर्थव्यवस्था ही नहीं गरीब मजलूम मजदूर प्रत्येक भारतीय की कमर तोड़ कर रख दी। बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी गादरे बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और किसान आंदोलन को लिखित में सहयोग करने का आश्वासन पत्र सौंपा और यदि सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं लेती है तो भारत देश में जन आंदोलन करने को प्रत्येक भारतीय से आवान किया। सहयोग देने के लिए भी आह्वान किया गया। आरडी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के चक्कर में लगी हुई है। क्या इसका समाधान हिंदू राष्ट्र है। यदि हिंदू राष्ट्र ही है। तो भारत के पड़ोसी नेपाल से हिंदू राष्ट्र देश है लेकिन वहां के लोग भारत में हींग और शिलाजीत बेचते हुए गली-गली घूमते फिरते हैं और चौकीदारी का नौकरी की तलाश में दर-दर भटकते हैं। देश को देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी संगठन गुमराही के रास्ते पर ले जा रहे हैं। जिससे तमाम भारत देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई और पूंजी पतियों को लगातार मालदार कर दिया गरीब जनता का मजदूर मजलूम किसानों का खून चूसने पर लगी हुई है। और कुछ पूंजी पतियों को अरबों खरबों रुपया भेंट चढ़ा रही है पूरा देश आज बेरोजगार हो चुका है और भुखमरी की कगार पर खड़ा हुआ है। भारत कृषि प्रधान देश कहा जाता है। गुरुवार को उनके रास्तों में जैसे किसी देश का बॉर्डर हो ऐसे दिल्ली में बॉर्डर पर कांटे कटीली और डिवाइडर ही नहीं रुकावटें खड़ी कर दी है। जिससे तमाम आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे साबित हो रहा है कि भारतीय संविधान पूर्ण तरह से खतरे में हैं और लोकतंत्र की धज्जियां सरकार मोदी सरकार योगी सरकार जनता के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, उपाध्यक्ष महल उद्दीन, सोमेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप, सोहन वीर मेहराजुद्दीन, मैनुद्दीन इकराम सैफी, मोहम्मद आसिफ, गुरमेज सिंह, गुरदेव सिंह, बलबीर गुर्जर, रियाज कतार सोहन वीर बौद्ध आदि पहुंचे।

विश्व में संक्रमितों की संख्या 10.73 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.73 करोड़ के पार, जानिए मौत का आंकड़ा

वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 10.73 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि छह करोड़ से अधिक इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। अभी तक 23.54 लाख से ज्यादा लोग काल के मुंह में समा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 73 लाख 39 हजार 393 हो गई है तथा 23 लाख 54 हजार 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.72 करोड़ से अधिक हो गयी है। जबकि करीब 4,71,425 लाख मरीजों की मौत चुकी है। भारत में 12,923 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गयी है। इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया।
ब्राजील में कोरोना वायरस से लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और इस महामारी से 234,850 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.96 लाख से ज्यादा हो गयी है। और 115,068 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.68 लाख के पार पहुंच गयी है। जबकि 76,873 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरेाना संक्रमितों की संख्या 34.44 लाख के पार पहुंच गयी है। और 80,591 मरीजों की मौत हाे चुकी है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 63,704 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 26.68 लाख के पार हो गयी है। और 92,338 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 27,093 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.11 लाख के ज्यादा हो गयी है। तथा 63,672 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.73 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 56,733 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 20.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 49,674 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 169,760 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.63 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। तथा 39,721 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 14.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,686 लोगों की मौत हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.82 लाख के पार पहुंच गयी और 47,145 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 12.97 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 25,195 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.96 लाख के पार हो गयी है। और 42,626 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना से 11.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 32,167 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 17,642 लोगों की मौत हुई है।
नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.27 लाख से अधिक हो गयी है। तथा 14,710 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.18 लाख के पार पहुंच गयी है। और 21,007 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 14,718 लोगों की जान जा चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 19,105 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 19,135 लोगाें की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या करीब 7.31 लाख तक पहुंच गयी है। जबकि 21,512 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 7.09 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि मृतकों की संख्या 5,257 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.34 लाख के पार हो गई है। और मृतकों का आंकड़ा 13,140 तक पहुंच गया है। स्वीडन में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या छह लाख के पहुंच गयी हैं। तथा 12,326 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.59 लाख के पार पहुंच गयी है। तथा 12,185 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.41 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं। तथा 11,401 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में भी मरीजों की संख्या 5.39 लाख के पार पहुंच गयी हैं। जबकि 8,239 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.38 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 9,711 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,436 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 8,114 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 6,415 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 15,116, बोलीविया में 10,996, मिस्र में 9,804, जापान में 6,722, ग्वाटेमाला में 5,989, पनामा में 5,550 तथा चीन में 4,825 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये गिफ्ट्स

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये गिफ्ट्स, वरना रिश्ते में आ सकती है। दरार

 वैलेंटाइन डे पर जानकारी के अभाव में कई बार कपल्‍स ऐसे तोहफे खरीद लेते हैं। जो रिश्‍ते की गरमाहट को खत्‍म कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए खास दिन ‘वैलेंटाइन डे’का इंतजार हर कपल्स को बेसब्री से होता है। पार्टनर इस दिन अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। ऐसे में इस खास मौके को खूबसूरत बनाने के लिए कई बार जाने अनजाने व्यक्ति कुछ ऐसे गिफ्ट्स का चुनाव कर लेता है। जो वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने पार्टनर को नहीं देने चाहिए।
वास्‍तु शास्‍त्र की मानें तो कुछ ऐेसे तोहफे हैं। जो आपसी रिश्‍तों में दूरियां ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार पार्टनर को कुछ चीजें गिफ्ट करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
तो आइए जानते हैं कि वह कौन से गिफ्ट्स आइटम हैं। जिन्‍हें वैलेंटाइन डे के मौके पर कभी भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए।
डूबते हुए जहाज की फोटो...
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पार्टनर को डूबते हुए जहाज की मूर्ति गिफ्ट नहीं देना चाहिए ना लेना चाहिए। इस तरह की मूर्ति या फोटो घर में रखना अशुभ फल देता है। ऐसा करने से उपहार लेना वाले व्यक्ति को आर्थिक नुकसान या फिर आर्थिक तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
ब्‍लैक ड्रेस...
अगर आप अपने पार्टनर के जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं। तो कभी भी काले रंग वाले ड्रेस तोहफे में ना दें। ये कष्‍ट और पीड़ा के प्रतीक होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी उपहार में किसी व्यक्ति को काले वस्त्र नहीं देने चाहिए। अगर अनजानें में आपको इस रंग के कपड़े उपहार में मिलते हैं। तो यह दुख, कष्ट और दर्द का कारण बन सकती है।
जूते....पार्टनर को कभी भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए. आपको जानकर हैरानी हो सकती है। कि जूते उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है।
रुमाल... ज्यादातर ये बात सभी लोग जानते हैं। कि कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में रुमाल नहीं देना चाहिए। अगर आप इसका कारण नहीं जानते तो आपको बता दें कि उपहार में रुमाल देना दुख का कारण माना गया है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है।
बहुत से लोग उपहार में घड़ी देते हैं। जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन की प्रगति को रोकने समान माना गया है।

मुंबई: 9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 'जगन्नाथ'

विजय देवरकोंडा की लाइगर सितंबर में होगी प्रदर्शित
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत ‘लाइगर’ देशभर में नौ सितंबर को प्रदर्शित होगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फिल्मकार करण जौहर ने इसकी घोषणा की। अपूर्वा मेहता के साथ जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं।जौहर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया। इसमें अभिनेता देवरकोंडा बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं। जौहर ने ट्वीट किया हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नौ सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
देवरकोंडा और जगन्नाथ पहली बार किसी फिल्म परियोजना के साथ आए हैं। जगन्नाथ इससे पहले महेश बाबू अभिनीत पोकिरी और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप का निर्देशन कर चुके हैं।

महागुरू ‘चाणक्य’ का किरदार निभाएंगे अजय

राजनीतिक महागुरू ‘चाणक्य’ का किरदार निभाएंगे अजय देवगन
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन सिल्वर स्क्रीन पर राजनीतिक महागुरु चाणक्य का किरदार निभाते नजर आयेंगे। वर्ष 2018 में फिल्मकार नीरज पांडे और अजय देवगन ने जोर शोर से चाणक्य की घोषणा की थी। जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित थे। फिल्म 2020 में फ्लोर पर आने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से टल गई। अब निर्देशक नीरज पांडे ने कंफर्म किया है कि चाणक्य की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। और फिल्म साल 2021 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। नीरज पांडेय ने कहा, चााणक्‍य के लिये मैंने डॉक्‍टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की रिसर्च, इंटरेक्‍शन और आइडिया को भी काफी चेरिश और रेलिश किया है। मेरी कोशिश है। कि मैं भी एक ऐसी ही चाणक्‍य बनाऊं, जिसे वो भी पसंद करें। हमारी ‘चाणक्‍य’ वीएफएक्‍स हैवी फिल्‍म है। इसकी शूटिंग जरूर साल के आखिर में होगी, पर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। हमने एक हफ्ते का टेस्‍ट शूट किया है। उसकी जरूरत वीएफएक्‍स में पड़ती है। बाकी हम जल्‍द इसकी अनाउंसमेंट करेंगे।
नीरज पांडेय ने कहा अजय देवगन की भी हिस्‍ट्री में काफी दिलचस्‍पी रही है। चाणक्‍य हम सबके लिए स्‍पेशल इसलिए है। कि वह यूनीक पर्सनैलिटी हैं। टीवी शोज तो बहुत बने लेकिन अब तक उन पर फिल्‍म कभी बनी नहीं थी। ऐसे में सब्‍जेक्‍ट और पर्सनैलिटी दोनों ने हमें काफी एक्‍साइट किया कि हम यह प्रोजेक्‍ट करें। और वह हम कर रहे हैं।

राजनीतिक छुआछूत हमारा संस्कार नहीं: मोदी

भाजपा आम सहमति का सम्मान करती है राजनीतिक छुआछूत हमारा संस्कार नहीं ।मोदी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा राजनीतिक छुआछूत में भरोसा नहीं करती है। और देश चलाने के लिए वह आम सहमति का सम्मान करती है। भाजपा के विचारक और जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में भाजपा अपने विरोधियों के खिलाफ पूरी शक्ति से लड़ती है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि वह अपने राजनीति विरोधियों का सम्मान नहीं करती। उन्होंने इस कड़ी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व राज्यपाल एससी जमीर का लिया और कहा इनमें से कोई भी राजनेता हमारी पार्टी या फिर गठबंधन का हिस्सा कभी नहीं रहे। लेकिन राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने कहा हमारे राजनीतिक दल हो सकते हैं। हमारे विचार अलग हो सकते हैं, हम चुनाव में पूरी शक्ति से एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं। पर इसका मतलब ये नहीं कि हम अपने राजनीतिक विरोधी का सम्मान ना करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ”राजनीतिक अस्पृश्यता का विचार भाजपा का संस्कार नहीं है। और आज देश भी इस विचार को अस्वीकार कर चुका है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और सरकार पटेल जैसी राष्ट्रीय विभूतियों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरी सरकारें ऐसा नहीं करतीं। उन्होंने संसद में दिए उस बयान का भी उल्लेख किया कि सरकारें बहुमत से चलती हैं। लेकिन देश आम सहमति से चलता है।
मोदी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद” केसिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम इन्हीं से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने विदेश नीति में राष्ट्र प्रथम के सिद्धंत का हमेशा अनुसरण किया है। और कभी भी किसी बाहरी दबाव में नहीं आया। उन्होंने देश भर की भाजपा इकाइयों से आग्रह किया कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। और वे इस अवसर पर समाज सेवा के 75 संकल्पों को पूरा करने का बीड़ा उठाएं।
उन्होंने पार्टी सांसदों से यह सुझाव भी दिया कि दैनंदिन जीवन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की वह सूची बनाएं और विदेशी सामनों की जगह देशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दें। पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच और परिश्रम के आधार पर जनता के बीच जाने का सुझाव दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ”राजनीतिक अस्पृश्यता” का विचार भाजपा का संस्कार नहीं है। और आज देश भी इस विचार को अस्वीकार कर चुका है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और सरकार पटेल जैसी राष्ट्रीय विभूतियों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरी सरकारें ऐसा नहीं करतीं। उन्होंने संसद में दिए उस बयान का भी उल्लेख किया कि सरकारें बहुमत से चलती हैं। लेकिन देश आम सहमति से चलता है।

आंदोलकारी किसानों का समर्थन करें 'मीडिया'

महक सिंह तरार 

नई दिल्ली। ना ही मीडिया के लिए अपने सबसे बड़े फाइनांसर के खिलाफ बोलना संभव है और ना ही सरकार को पैसे की बंदरबांट करने से रोका जा सकता है। बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारियां लोगो तक पहुचाने के नाम पर बाकायदा एक मंत्रालय है। जिससे मिलने वाले एडवरटाइजिंग बजट से चैनेलो की आमदनी होती है। किस चैनल पर विज्ञापन देने पर कितने पैसे लगेंगे ये चैनल की टीआरपी पर निर्भर है। मतलब जिसकी जितनी ज्यादा  टीआरपी उतना ज्यादा विज्ञापन के रेट मिलेंगे। ये टीआरपी क्या है? टीआरपी याने टेलीविजन रेटिंग पॉइंट एक तरीका है ये पता करने का की कौनसा प्रोग्राम या चैनल कितने लोग देखते है। हर शुक्रवार को को इसके आंकड़े जारी होते है। जिसकी जितनी ज्यादा टीआरपी या साधारण शब्दो मे जितने ज्यादा दर्शक, उस चैनल को उतना ज्यादा पैसा उसके विज्ञापनदाताओं से मिलता है। तो ये सीधा चक्र है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...