रविवार, 7 फ़रवरी 2021

भारत का फॉलोआन बचाने के लिए संघर्ष किया

मनोज सिंह ठाकुर 
चेन्नई। विकेटकीपर ऋषभ पंत (91) और श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (73) की शानदार पारियों के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में फॉलोआन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारत ने इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में रविवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में 321 रन से पीछे है और फॉलोआन बचाने के लिए उसे अभी 121 रन बनाने हैं जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं।इंग्लैंड ने सुबह आठ विकेट पर 555 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और उसकी पहली पारी 578 रन पर समाप्त हुई। भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दोनों ओपनरों रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सस्ते में गंवाया। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे भी सस्ते में आउट हुए। केवल पुजारा और पंत ही विकेट पर टिक कर खेले। हालांकि शतक से नौ रन दूर पंत ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। पुजारा ने 143 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाये जबकि पंत ने ने मात्र 88 गेंदों पर 91 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए।

रोहित छह, गिल 29, विराट 11 और रहाणे एक रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स के समय वाशिंगटन सुंदर 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 33 और रविचंद्रन अश्विन 54 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस ने 23 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 16 ओवर में 52 रन पर दो विकेट लिए।

उत्तराखंड: धरने पर बैठे किसान ने की आत्महत्या

पंकज कपूर 
देहरादून। अध्यक्ष ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कहा, ”उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जिले में हिमस्खलन के बाद निचले इलाकों में हुई भारी जान-माल की तबाही की खबर अति-दुःखद। उन्होंने आगे लिखा, “केन्द्र इस आपदा से निपटने में राज्य सरकार की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह मांग।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के जींद जिले के सिंघवाल गांव निवासी 52 वर्षीय कर्मवीर सिंगवाल के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि बीती रात ही वह अपने गांव से टिकरी बॉर्डर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि कर्मवीर ने रविवार को बहादुरगढ़ के बाईपास स्थित नए बस स्टैंड के पास एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।

हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित करे: मायावती

हरिओम उपाध्याय    
लखनऊ। उत्तराखंड की आपदा पर दुख प्रकट करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार से आपदा से निपटने में उत्तराखंड की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कहा, ”उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जिले में हिमस्खलन के बाद निचले इलाकों में हुई भारी जान-माल की तबाही की खबर अति-दुःखद। उन्होंने आगे लिखा, “केन्द्र इस आपदा से निपटने में राज्य सरकार की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह मांग।

बिहार: हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 11 घायल

बिहार: दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल
 अविनाश श्रीवास्तव
पटना। नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीँ 11 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। बताया जा रहा है। कि यह हादसा रविवार सुबह हुआ है। जहाँ तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
खबर के मुताबिक पटना-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31पर नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह काराखूंट के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री जख्मी हो गए।
वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थाना की पुलिस वहां पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। बस शिव शक्ति ट्रेवल्स (जेएच ए-3451) जमशेदपुर (झारखंड) से बिहार शरीफ जा रही थी।
मृतकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में की गई है।
घायलों ने बताया कि बस शनिवार की रात तकरीबन 9:15 बजे खुली थी। रविवार की सुबह 7:30 में बिहार पहुंचने का समय था। बस पर 20 से 25 लोग सवार थे। ड्राइवर काफी तेज गति में बस चला रहा था। घाटी में तीखी मोड़ पर भी बस की स्पीड कम नहीं हो रही थी। अंततः बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 16 यात्री जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार, विधि व्यवस्था प्रभारी कमलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. श्याम नंदन कुमार, डॉ. रघुवेदर भारती ने घायलों का इलाज किया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। गम्भीर रूप से घायल 11 लोगों को नवादा सदर अस्पताल भेज गया। जिसमें (1)महेश प्रसाद पिता छोटन महतो बिहार शरीफ (2) रामेश्वर महतो पिता दुखी महतो, बिहार शरीफ (3) आयुष कुमार पिता महेश प्रसाद, जमशेदपुर (4) उर्मिला देवी पति शिशु महतो, पटना (5 )मनीष कुमार पिता इंद्रदेव शर्मा, बींद नालंदा (6)मोहम्मद हजरत उद्दीन पिता मोहम्मद फरीद, जमशेदपुर (7) संतोष कुमार पांडे पिता विजयकांत पांडे रसलपुर (8)गुड्डी कुमारी पिता अब्दुल हाफिज, बिहारशरीफ (9) मो. शूजा, जमशेदपुर, (10) अमु सुफियान, जमशेदपुर (11) सबकतूल हक, जमशेदपुर शामिल हैं।

पोर्न वीडियो शूट व वेबसाइट पर अपलोड, गिरफ्तार

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर पोर्न वीडियो शूट और वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार
सम्राट सिंह राठौर 
मुंबई। अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने एक वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है।
खबर के मुताबिक उन्हें आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक गहना ने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया। इसके अलावा पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिनपर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।
वहीँ खबर है। कि गहना ने 87 अश्लील / पोर्न वीडियो शूट किए हैं। और उन्हें वेबसाइटों पर अपलोड किया है। जिसे देखने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होती है। जिन लोगों ने चैनल की सदस्यता ली है। उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होता है।

भाजपा को दिया झटका, शिवसेना में शामिल मेहता

महाराष्ट्र: प्रदेश में भाजपा को झटका,शिवसेना में शामिल हुए हेमेंद्र मेहता
 कविता गर्ग
मुंबई। महारष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ पूर्व भाजपा विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमेंद्रभाई मेहता भाजपा का दामन छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इससे शिवसेना सहित राज्य में उसके साथी दलों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र मेहता बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से हेमेंद्र मेहता भाजपा में नाराज चल रहे थे। शनिवार देर रात हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे उपस्थित थे।
वहीँ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मेहता को शिवबंधन बांधकर शिवसेना में प्रवेश दिलाया। हेमेंन्द्र मेहता मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर सत्ताधारी शिवसेना में शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इसी शुक्रवार को पूर्व विधायक और भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े भी शिवसेना में शामिल हुए थे। अब शनिवार को हेमेंद्र मेहता द्वारा शिवबंधन बांधने के साथ ही दो दिनों में शिवसेना ने भाजपा को एक और बड़ा झटका दे दिया।
हेमेंद्रभाई मेहता ,बोरीवली पश्चिम से 3 बार विधायक रहे हैं। लेकिन भाजपा ने जब यकायक उन्हें नजरअंदाज करते हुए विधानसभा का टिकट गोपाल शेट्टी को दे दिया तो हेमेंद्र मेहता ने उस समय विद्रोह कर दिया था। मेहता बाद में भाजपा से राकांपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद, वह एक बार फिर से भाजपा के समर्थक बन गए थे। और अंत में उन्होंने एक बार फिर शिवबन्धन को अपने हाँथो में बांध लिया है। इस बीच, गुजराती मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए शिवसेना के अभियान में हेमेंद्र मेहता की अच्छी पैठ के कारण भरपूर लाभ होने की संभावना है। इस अवसर पर शिवसेना सांसद अनिल देसाई और युवासेना के सचिव वरुण सरदेसाई उपस्थित थे।

मुंबई: कुब्रा सैत ने एकट्रेस कंगना पर साधा निशाना

कुब्रा सैत ने कंगना रणौत पर साधा निशाना
 उमय सिंह साहू
मुंबई। किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद कंगना ने भी उन्हें जवाब दिया है। इसके बाद से ही कंगना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना ने रिहाना को जैसे ही जवाब दिया, इसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। इसके अलावा अलग- अलग तरह से लोग प्रतिक्रिया देने लगे।
इसी बीच सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी कंगना रणौत पर तंज कसा है। कंगना ने रिहाना को अपने अंदाज में जवाब दिया। लेकिन उनके ही साथी कलाकारों को उनकी ये तल्ख टिप्पणी पसंद नहीं आई। जिसके लिए उन्होंने कंगना का विरोध किया है। इन सेलेब्स में अभिनेत्री कुब्रा सैत का नाम भी शामिल है। कुब्रा सैत ने कंगना का नाम लिए बिना ही उनके ऊपर तंज कसा है।
कुब्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कंगना नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। कुब्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, चीन बुला बुला के बेड़ा गर्क कर दिया है। कुब्रा के इस ट्वीट में कंगना का नाम तो नहीं है। लेकिन उन्होंने इसमें च्ीन लिखा है। और कंगना को ही चीन कहकर संबोधित किया जाता है। ऐसे में कुब्रा का ये ट्वीट कंगना पर तंज ही माना जा रहा है।
कंगना ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था। कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है। जो अपने देश को बेच दें।

वर्कआउट करते समय 5 गलतियां, नहीं घटेगा वजन

वर्कआउट करते समय की अगर ये 5 गलतियां, तो नहीं घटेगा वजन
पालूराम
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने के एक डेली रूटीन को फॉलो करने से पहले उसकी अच्छे तरीके से प्लानिंग बहुत जरूरी है। एक वेल प्लांड वर्कआउट रूटीन फैट बर्निंग को तेज कर सकता है। इसके अलावा आपकी ढीली त्वचा को भी टोन कर सकता है। वजन घटाने के पीछे के सही मकसद के मुताबिक सही एक्सरसाइज चुनना बहुत मायने रखता है। उसमें हर छोटी बात अहम होती है। बहुत से लोग घंटों जिम और रनिंग ट्रैक में पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सही नतीजे नहीं मिलते। अगर आप उनमें से एक हैं। तो मुमकिन है। कि एक्सरसाइज के दौरान गलतियां कर रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं। एक्सरसाइज के दौरान क्या है। वे गलतियां जो आपके वेटलॉस के बीच रुकावट बन रही हैं।
वर्कआउट के बाद ज्यादा प्रोटीन लेना
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है। और एक्सरसाइज सेशन के बाद इसे लेने से बॉडी का मेनटेंस और मसल्स को ठीक करने में मदद मिलती है। लेकिन प्रोटीन ड्रिंक्स पर पूरी तरह से डिपेडेंट होने या ज्यादा सेवन से आपको अपने मकसद को जल्द पाने में मदद नहीं मिलेगी। एक हार्डकोर फिजिकली एक्टिव शख्स को सामान्य तौर पर शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.2 से 2.0 ग्राम तक प्रोटीन लेने का सुझाव दिया जाता है। एक्सट्रा प्रोटीन असल में फैट के रूप में शरीर में जमा होता है। जबकि अमीनो एसिड का अतिरिक्त भाग उत्सर्जित होता है। इससे कुछ वक्त बाद वजन बढ़ सकता है।
अपने आप को चैलेंजिंग लेवल तक नहीं ले जाना ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने और बॉडी से फैट कम करने के लिए आपको अपनी लिमिट को बढ़ाना होगा। जब आप खुद को चैलेंजिंग लेवल तक लेकर जाएंगे तभी कैलोरी को बर्न कर पाएंगे। इसके लिए आपको रोजाना कम-से-कम 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करने की जरूरत है। चाहे जिमिंग हो, वॉकिंग हो या रनिंग, ऐसा सभी तरह की एक्सरसाइज को लेकर फॉलो करना है।पूरी तरह कार्डियो पर फोकस करनायह तो सभी मानते हैं। कि कार्डियो एक्सरसाइज आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है। सच यह है। कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज आपके आराम करने के दौरान भी कैलोरी बर्न करने में मददगार साबित हो सकती हैं। जब मकसद वेटलॉस करना हो तो केवल कार्डियो पर डिपेंड करना सही नहीं हो सकता है। दोनों तरह की एक्सरसाइज के बीच बैलेंस बनाए रखें।वजन कम पर फोकस रखने वाले को यह याद रखना चाहिए कि यह आपके वेटलॉस का एकमात्र तरीका नहीं है। हमारा वजन एक दिन में 2 किलो तक घट या बढ़ सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितना खाना और लिक्विड लेते हैं। आप अपनी प्रोग्रेस का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं। जब आपको आपके कपड़े कुछ ढीले महसूस होने लगें या आप हल्का और सेहतमंद महसूस कर रहे हों।
एक्सरसाइज के पहले भरपूर खाना न खाना
अगर आपको लगता है। कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे, तो हो सकता है। कि आप गलत नहीं हैं। एक्सरसाइज करने से पहले अच्छी तरह से खाना एक्टिव रहने के लिए एनर्जी देता है। और वेटलॉस की प्रोसेस को बढ़ाता है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक एक्सरसाइज के 60 मिनट के भीतर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाने का सेवन करने से परफॉर्मेंस में सुधार होता है और फैट बर्निग तेजी से होती है।

गुलाबजल: टिप्स की गांठ बांध लें लड़के-लड़कियां

मुसीबत का साथी है गुलाबजल, इन टिप्स की गांठ बांध लें लड़के-लड़कियां
पालूराम
चाहे आप कॉलेज जाते हैं। या ऑफिस, कोई भी लड़का और लड़की इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि उनकी लाइफ में बेड हेयर डे या बेड स्किन डे नहीं आते। कभी बाल बहुत बेढंगे लग रहे होते हैं। तो कभी त्वचा एकदम मुरझाई हुई। नहाने के बाद भी नहीं लगता कि जैसे नहाकर निकले हैं।
-वहीं, कई बार ऐसा भी होता है। जब आपके पास नहाने का समय ही नहीं होता। क्योंकि देर से आंख खुलने के कारण आपके पास रेडी होने का वक्त ही नहीं बचता। ऐसे में गुलाबजल आपके लिए लाइफ सेवर की तरह काम कर सकता है। हम यहां आपको गुलाबजल की मदद से दो मिनट में रेडी होने के टिप्स बता रहे हैं।
नहाने का समय नहीं बचा है।
ऑफिस या क्लास के लिए देर हो रही है और आपके पास नहाने का समय नहीं बचा हो तो फिकर नोट, गुलाबजल है। ना! गुलाबजल की बॉटल उठाइए चेहरे से लेकर अंडरआर्म्स तक स्प्रे करिए और सूती रुमाल (कॉटन हैंकी) से हल्के हाथों से पोछ लीजिए।
-कपड़े पहनकर रेडी हो जाइए, आपके सिवा किसी को पता नहीं चलेगा कि आज आप नहाए नहीं हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कॉटन के हैंकी से सबसे पहले हल्के हाथों से चेहरा पोछें और फिर अंडरआर्म्स। इससे जब तक आप अंडरआर्म्स साफ करेंगे चेहरे पर ताजगी आ जाएगी।
जब बाल बुरे लग रहे हों...
आपके पास शैंपू करने का समय नहीं है और बाल हैं। कि सेट होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कोई समस्या नहीं। परेशान होने के बजाय गुलाबजल स्प्रे उठाएं और बालों पर बीच-बीच में हल्का स्प्रे कर लें।
-यदि आपके पास गुलाजल की स्प्रे बॉटल नहीं है। तो हथेली में गुलाबजल लेकर उंगलियों की मदद से बालों में लगाएं। कंघी करें आपके बाल आराम से सेट हो जाएंगे। साथ ही फ्रेशनेश और नैचरल खूशबू के कारण आपको देखकर यह भी नहीं लगेगा कि आप नहाए नहीं हैं।
सिर में बहुत खुजली हो रही हो तब
अगर सिर में डैंड्रफ के कारण खुजली हो रही है। या फिर कई दिन से शैंपू नहीं कर पाए हैं इसलिए खुजली हो रही है। तब भी परेशान ना हों। गुलाबजल लें और इसे बालों की जड़ों में तेल की तरह लगाएं।
-पूरे सिर में तेल की तरह इसे लगाने के बाद बहुत हल्की-सी मसाज करें। फिर गुलाबजल हाथों में लेकर हल्का-हल्का बालों पर लंबाई में भी लगा लें। कंघी करें और अपने बाल बांध लें। आज के लिए खुजली से शांति मिल जाएगी। साथ ही आप फ्रेश भी लगेंगे।
आंखों पर सूजन है।
-रात को ठीक से सो नहीं पाए या बहुत अधिक सो लिए हैं। तो आंखों पर सूजन तो आएगी ही। चलिए अब इसे उतारने का काम करते हैं। गुलाबजल की मदद से दो रुई के फोहे बना लें। अब इन्हें पलकों पर रखें और कुछ देर के लिए लेट जाएं।
यदि लेटने का समय नहीं बचा है। तो इन्हें आंखों पर रखकर हल्के हाथों से दबाएं। सिर्फ 1 से 2 मिनट के ऐसा करें और अपने दूसरे काम निपाटकर ऑफिस या कॉलेज के लिए निकल जाएं। आप पाएंगे कि कुछ ही देर में आंखों की पफीनेस दूर हो गई है।
-साथ ही जितनी देर पफीनेस नजर भी आएगी, उतनी देर आपकी आंखें फीकी नहीं लगेंगी। यह गुलाबजल का कमाल है। जो चुटकियों में ताजगी से भर देता है। अब आप जब भी बहुत जल्दी में हों तो इन टिप्स को अपनाएं। कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने ली यूके मुख्य सचिव से जानकारी

पंकज कपूर   

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की स्थिति, उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश, केंद्रीय गृह सचिव गृह नित्यानंद राय के साथ राहत और बचाव के बारे में जानकारी ली। उधर न्यूज एजेंसी एएनआई ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश के हवाले से खबर दी है कि इस घटना में 100 से 150 लोगों के ह​ताहत हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने सीएम टीएस रावत, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है। संबंधित सभी अधिकारी लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई हैं। देवभूमि को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। कुछ देर में एयरफोर्स के हेलीकाप्टर भी उत्तराखंड के लिए रवाना किए जाएंगे।

मुंबई: प्रेमिका की हत्या कर शव दीवार में चुनवाया

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पालघर के वृंदावन दर्शन कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर  की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश को फ्लैट की दीवार में ही चुनवा दिया। जब यह घटना सामने आयी तो लोगों के होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदावन दर्शन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 101 में सूरज हरमलकर और उसकी लिव इन पार्टनर अमिता मोहित रहते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके के लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिर्फ सूरज ही नजर आता था। अमिता मोहिते का कुछ पता नहीं था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस सूरज के फ्लैट पर पहुंच गई। पुलिस टीम के साथ फोटोग्राफर और यहां तक कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पुलिस अपने साथ मजदूरों को भी लेकर आई। बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने फ्लैट की दीवार को तुड़बाना शुरू करवा दिया। दीवार से लाश बाहर आई तो तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई। दरअसल, यह लाश 32 वर्षीय अमिता मोहिते की थी। सूरज और अमिता इस फ्लैट पर किराए पर रहते थे। पुलिस ने बाथरूम की दीवार खोदकर अमिता का शव निकाला है। खबरों की मानें तो लाश 4 महीने (120 दिन) पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने अमिता मोहिते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूछताछ के लिए सूरज को हिरासत में लिया है। हालांकि, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अमिता की हत्या किसने की है और क्यों की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...