रविवार, 7 फ़रवरी 2021

भाजपा को दिया झटका, शिवसेना में शामिल मेहता

महाराष्ट्र: प्रदेश में भाजपा को झटका,शिवसेना में शामिल हुए हेमेंद्र मेहता
 कविता गर्ग
मुंबई। महारष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ पूर्व भाजपा विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमेंद्रभाई मेहता भाजपा का दामन छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इससे शिवसेना सहित राज्य में उसके साथी दलों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र मेहता बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से हेमेंद्र मेहता भाजपा में नाराज चल रहे थे। शनिवार देर रात हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे उपस्थित थे।
वहीँ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मेहता को शिवबंधन बांधकर शिवसेना में प्रवेश दिलाया। हेमेंन्द्र मेहता मुख्यमंत्री आवास वर्षा पर सत्ताधारी शिवसेना में शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इसी शुक्रवार को पूर्व विधायक और भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े भी शिवसेना में शामिल हुए थे। अब शनिवार को हेमेंद्र मेहता द्वारा शिवबंधन बांधने के साथ ही दो दिनों में शिवसेना ने भाजपा को एक और बड़ा झटका दे दिया।
हेमेंद्रभाई मेहता ,बोरीवली पश्चिम से 3 बार विधायक रहे हैं। लेकिन भाजपा ने जब यकायक उन्हें नजरअंदाज करते हुए विधानसभा का टिकट गोपाल शेट्टी को दे दिया तो हेमेंद्र मेहता ने उस समय विद्रोह कर दिया था। मेहता बाद में भाजपा से राकांपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद, वह एक बार फिर से भाजपा के समर्थक बन गए थे। और अंत में उन्होंने एक बार फिर शिवबन्धन को अपने हाँथो में बांध लिया है। इस बीच, गुजराती मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए शिवसेना के अभियान में हेमेंद्र मेहता की अच्छी पैठ के कारण भरपूर लाभ होने की संभावना है। इस अवसर पर शिवसेना सांसद अनिल देसाई और युवासेना के सचिव वरुण सरदेसाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...