रविवार, 7 फ़रवरी 2021

बिहार: हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 11 घायल

बिहार: दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल
 अविनाश श्रीवास्तव
पटना। नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीँ 11 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। बताया जा रहा है। कि यह हादसा रविवार सुबह हुआ है। जहाँ तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
खबर के मुताबिक पटना-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31पर नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह काराखूंट के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री जख्मी हो गए।
वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थाना की पुलिस वहां पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। बस शिव शक्ति ट्रेवल्स (जेएच ए-3451) जमशेदपुर (झारखंड) से बिहार शरीफ जा रही थी।
मृतकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में की गई है।
घायलों ने बताया कि बस शनिवार की रात तकरीबन 9:15 बजे खुली थी। रविवार की सुबह 7:30 में बिहार पहुंचने का समय था। बस पर 20 से 25 लोग सवार थे। ड्राइवर काफी तेज गति में बस चला रहा था। घाटी में तीखी मोड़ पर भी बस की स्पीड कम नहीं हो रही थी। अंततः बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 16 यात्री जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार, विधि व्यवस्था प्रभारी कमलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. श्याम नंदन कुमार, डॉ. रघुवेदर भारती ने घायलों का इलाज किया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। गम्भीर रूप से घायल 11 लोगों को नवादा सदर अस्पताल भेज गया। जिसमें (1)महेश प्रसाद पिता छोटन महतो बिहार शरीफ (2) रामेश्वर महतो पिता दुखी महतो, बिहार शरीफ (3) आयुष कुमार पिता महेश प्रसाद, जमशेदपुर (4) उर्मिला देवी पति शिशु महतो, पटना (5 )मनीष कुमार पिता इंद्रदेव शर्मा, बींद नालंदा (6)मोहम्मद हजरत उद्दीन पिता मोहम्मद फरीद, जमशेदपुर (7) संतोष कुमार पांडे पिता विजयकांत पांडे रसलपुर (8)गुड्डी कुमारी पिता अब्दुल हाफिज, बिहारशरीफ (9) मो. शूजा, जमशेदपुर, (10) अमु सुफियान, जमशेदपुर (11) सबकतूल हक, जमशेदपुर शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...