बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

हापुड़ः गांवो में विभिन्न संदिग्ध स्थानो पर दबिश

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जिलाधिकारी महोदया हापुड द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के  निर्देशन में विशेष अभियान के अन्तर्गत  आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी मय स्टाफ के द्वारा गाँव चकलठीरा, चक की मडैया,शेरा किशना की मडैया व काकाठेर की मडैया आदि गाँवो में विभिन्न संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान सूरजो पत्नी रघुवर निवासी शेरा किशना की मडैया से एक कैन में लगभग 20लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर  आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। चक की मडैया के जंगल से एक कैन में लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर लगभग 1000 किग्रा लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर आबकारी अधिनियमों की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मदिरा की रोकथाम हेतु इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राष्ट्रीय पक्षी मोर बेशुद्ध अवस्था में मिला, हड़कंप

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुर और अखा पुर मार्ग के बीच राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक बेशुद्ध असमर्थ अवस्था में ग्रामीणों को मिलने से मचा हड़कंप। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों से राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सुचना। काफी समय तक भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष की लहर अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया कि आखिर क्या कारण है। जो काफी संख्या में राष्ट्रपति इस तरह अचेत अवस्था में मिले।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी छोड़ेंगे पद

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी छोड़ेंगे अपना पद, एंडी जेसी लेंगे उनकी जगह
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। अमेजन के मुख्य अधिकारी जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया हुआ था। बताया जा रहा है। कि वह इस साल के अंत तक पद छोड़ देंगे। अमेजन ने बिते दिन इस बारे में घोषणा की हुई है। एडब्ल्यूएस के सीईओ एंडी जेसी इस साल की तीसरी तिमाही में जेफ बेजोस का स्थान लेंगे। इसके साथ ही बताया गया है कि जेफ बेजोस को बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।..
बेजोस ने एक पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों को इस फैसले से अवगत कराया है। मंगलवार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है। कि वह कंपनी में उएड की भूमिका छोड़ रहे हैं। वर्तमान में अमेजन वेब सर्विस के प्रमुख हैं। बता दें कि कंपनी ने 2020 के आखिरी तीन महीनों में 100 बिलियन डॉलर की बिक्री की थी। जिससे अमेजन के मुनाफे में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी हुई थी।

हिमाचल: कुल्लू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

हिमाचल: कुल्लू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत-

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। घटना जिला मुख्यालय से महेज कुछ दूरी पर पेश आई है। जहां पर लंका बेकर में एक ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि इस घटना में आईपीसी की धारा 279, 304  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा उस समय पेश आया जब ट्रैक्टर ढालपुर की और जा रहा था। और उक्त स्थान पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गया है। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके निचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीये लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक के उसके निचे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र राम चंद निवासी लकांबेकर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

स्थापित हुआ प्रदेश का दूसरा आईटीएमएस सिस्टम

हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थापित हुआ प्रदेश का दूसरा आईटीएमएस सिस्टम
शिमला। हिमाचल प्रदेश का पहला आईटीएमएस कुल्लू में स्थापित करने के बाद राज्य का दूसरा... सिस्टम मनाली में लगाया गया जिससे यातायात नियमों की पालना को बढ़ाने के लिए मनाली शहर के अंदर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर 136 वाहन चालकों के ट्रैफिक चालान नंबर प्लेट पढ़ने वाले सीसीटीवी कैमरों द्वारा किए गए हैं।इनमे बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के चालान शामिल हैं।
जिनमें मनाली एमसी एरिया में लगे कैमरों द्वारा वाहन चालक की नंबर प्लेट को रीड करके चालक द्वारा किए गए ट्रैफिक वॉयलेशन को रिकॉर्ड करके उसकी फोटो ,उस दिन की तारीख व समय के साथ चालक के पते पर भेजा गया है। आईटीएमएस सिस्टम मनाली में भी रैश ड्राइविंग,बाइक स्टंट, विथाउट हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग , यूजिंग मोबाइल,ओवरस्पीडिंग इत्यादि को कैमरों से डिटेक्ट करके चालान कर रहा है।चालान का भुगतान ट्रैफिक कंट्रोल रूम मनाली रामबाग या पोलिस थाना मनाली में 7 दिन के अंदर किया जा सकता है। उसके बाद चालान कोर्ट में भेज दिया जाएगा। कुल्लू पुलिस की सभी चालकों से अपील है। कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर कैमरों से चालान होने से बचें।

देश की पहली युवा महिला पायलट बनी आयशा

25 वर्ष की आयू में देश की पहली युवा महिला पायलट बनी आयशा अजीज
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर एक 25 वर्षीय युवती इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अपकी जानकारी के लिए बता देंज कि जम्मू के कश्मीर की रहने वाली 25 वर्षीय आयशा अजीज देश की पहली युवा महिला पायलट बनी हुई है। आयशा की कामयाबी के लिए कश्मीरी महिलाएं उन्हें अपनी एक सशक्त प्रतिनिधि के रूप में देखने लगी हैं।
अब देश की यह युवा महिला पायलट रूस के सोकोल एयरबेस पर फाइटर प्लेन मिग-29 उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। बाद में आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से एविएशन में ग्रेजुएट किया और साल 2017 में कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया आयशा 15 साल की उम्र में पायलट लाइसेंस पाने वाली सबसे युवा छात्र भी रही हैं। आयशा बताती हैं। कि पिछले कुछ सालों में कश्मीर की महिलाओं ने काफी प्रगति की है।

लाहुल में हिमपात, टलन यातायात के लिए बाधित

लाहुल में ताजा हिमपात, अटल टलन यातायात के लिए बाधित, देखिए तस्वीरें
श्रीराम मौर्य
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में बिते दिन हुई बर्फबारी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बड़ा दी है। लाहुल के सिस्सू में 2 से 3 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं प्रदेश भर में 3 से 5 फरवरी तक मौसम खराब होने की संभावना है।
वहीं इस बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग की वहानों की अवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता कि प्रदेश में आगामी दिनों में बर्फबारी की पूरी संभावना जताई गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, प्रशासन तैयारी में जुटा

संदीप मिश्रा   
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हैं। चुनाव में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित कर दी गई हैं। इसके तहत ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार को अधिकतम 75 हजार तथा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को 1.50 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव में सरगर्मी काफी बढ़ गई है। उम्मीदवार चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारी में लगे हैं। स्थानीय चुनाव कार्यालय तथा ब्लॉक कार्यालयों में भी चुनाव को लेकर कार्य तेज हो गया है। सूची तैयार करने के लिए मतदाताओं के नाम कंप्यूटर में फीड किए जा रहे हैं। 
वहीं जमानत राशि तथा खर्च की सीमा भी तय कर दी गई है। इसके मद्देनजर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य तीन-तीन हजार तथा जमानत की धनराशि दो-दो हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस पद के उम्मीदवार अधिकतम 75 हजार खर्च कर सकेंगे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 रुपये, जमानत की धनराशि 500 रुपये तथा खर्च की अधिकतम सीमा 10 हजार तय की गई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 500 रुपये तथा जमानत राशि 4 हजार रुपए तय की गई है। जबकि खर्च की अधिकतम सीमा 1.50 लाख रुपए निर्धारित किया गया है।

पीएम मोदी के जुल्म की इंतेहा, बाइडेन मुंह खोलेंगे

जिस दिन मोदी के जुल्म की इंतेहा होगी और बाइडेन मुंह खोलेंगे, उस दिन नारंगी संतरों का चेहरा देखने लायक होगा

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। सिर्फ रिहाना ही नहीं, दुनिया भर की नामी-गिरामी हस्तियों ने भारत के किसानों का समर्थन किया है। किसानों के रास्ते में कीलें बिछाकर और दीवार खड़ी कर मोदी दुनियाभर में अलग-थलग पड़ चुके हैं।
फिलहाल जितना दबाव मोदी पर है। उससे कहीं ज़्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर है। जिस दिन मोदी के ज़ुल्म की इंतेहा होगी और बाइडेन मुंह खोलेंगे, उस दिन नारंगी संतरों का चेहरा देखने लायक होगा। वैसे अगर मोदी आज फारेन टूर पर निकल गए तो विदेशी मीडिया उनके सामने फूल नहीं सवालों के तीर फेंकेगा। 
ग्रेटा थनबर्ग लिली, अमांडा सरने, वनीसा नकाते, ह्यूमन राइट्स वॉच, जेमी मारगोलिन, अन्नालिसा मारेली, जॉन क्यूसेक, क्लाउडिया वेब्बे ने किसानों का समर्थन किया है। बाकी खबर है। कि रिहाना का नाम बदलकर रहाणे करने की योजना है।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नहीं मिलेगी नौकरियां

सरकार का नया फरमान- अगर किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

अविनाश श्रीवास्तव    
पटना। ठंड के मौसम में सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ किसान आंदोलन और बजट को लेकर आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। तो वहीं अब हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। 
बताया जा रहा है। कि अगर आप किसी भी मांग को लेकर प्रदर्शन करते है। तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। दरअसल बिहार में अगर आपने अपने किसी भी मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो फिर आपके लिए मुसीबत हो सकती है।
नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को एक नया फरमान जारी किया, जिसमें कहा गया है। कि अगर राज्य में कोई प्रदर्शन करता है। तो फिर पुलिस के द्वारा उसका आचरण प्रमाण पत्र खराब किया जा सकता है। 
बिहार पुलिस के नए फरमान के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी विधि व्यवस्था की स्थिति, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम इत्यादि मामले में संलिप्त होकर किसी आपराधिक कृत्य में शामिल होता है। और उसे इस कार्य के लिए पुलिस द्वारा आरोप पत्र जारी किया जाता है। तो उनके संबंध में चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन में विशिष्ट एवं स्पष्ट रूप से प्रविष्टि की जाए।
ऐसे व्यक्तियों को गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहना होगा। तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के इस ताजा फरमान को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर हमला बोला है। और कहा है। कि नीतीश कुमार अपने फैसलों के जरिए मुसोलिनी और हिटलर को भी चुनौती दे रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा, 'मुसोलिनी और हिटलर को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार कहते हैं। कि अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी।
मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध प्रकट भी नहीं करने देंगे। बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डरे हैं। बताना लाजमी है। कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल की ओर से जारी किए गए इस फरमान में कहा गया है। कि सरकारी ठेका, सरकारी नौकरी, हथियार का लाइसेंस और पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन प्रतिवेदन लेना आवश्यक है।
इस पत्र में डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है। कि यदि कोई राज्य में प्रदर्शन के दौरान अपराधिक घटना को अंजाम देता है। और ऐसा करने के लिए अगर पुलिस द्वारा उसे चार्जशीट किया जाता है। तो इसके बारे में संबंधित व्यक्ति के चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन में इस बात का जिक्र होना चाहिए। 

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर कहा- गलत तरीके से बनाता है शारीरिक संबंध
ग्वालियर। पुलिस थाना गिरवाई में एक नर्स ने अपने दूसरे पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला नर्स का दूसरा पति रेलवे कर्मचारी है। एवं मुंबई में पदस्थ है। महिला नर्स का आरोप है। कि उसका पति उसे वाइफ स्वैपिंग के लिए मुंबई ले जाना चाहता है। 
उल्लेखनीय है। कि मुंबई में कुछ वाइफ स्वैपिंग क्लब और ग्रुप है। जहां लोग अपनी पत्नियों के साथ जाते हैं। और फिर किसी और की पत्नी के साथ रात बिताते हैं। जबकि उनकी पत्नी किसी और के साथ दूसरे कमरे में होती है। पहले पति से तलाक लेकर 25,00,000 रुपए स्थाई भरण पोषण लिया था।
उसका साल 2019 में पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद महिला को स्थायी भरण पोषण के लिए 25 लाख रुपए व 5 लाख रुपए के जेवरात मिले। तलाक के बाद महिला ने दतिया के रहने वाले रेलवे कर्मचारी विनोद बघेल से शादी कर ली। विनोद बघेल वर्तमान में मुंबई में पदस्थ है। 
महिला ने शिकायत में बताया है कि शादी पक्की होने के बाद ही विनोद ने उसके साथ गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर भी नहीं माना। इसके बाद जब शादी हो गई तो 20 दिन साथ में रहा। तब भी वह गलत तरीके से शारीरिक शोषण करता रहा।
इस पर रेलवे कर्मचारी पति ने कहा कि मुम्बई में उसने एक ग्रुप ज्वाइन कर रखा है। यह ग्रुप वीकेंड पर पार्टी करता है। इस ग्रुप में लाइफ पार्टनर को बदलकर सभी एन्जॉय करते हैं। इसीलिए तुमको वहां ले जा रहा हूं। जब महिला नहीं मानी तो आरोपी विनोद ने उसे पीटा और छोड़ दिया। इसके बाद बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बॉर्डर: किसानों की मदद के लिए आगे आए नागरिक

सिंघू बॉर्डर पर किसानों की मदद के लिए आगे आये स्थानीय नागरिक, किसानों को दे रहे ये सुविधाएं
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। अदालत ने सिंघु बॉर्डर पर पुलिस के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया को जमानत दे दी है। अदालत  ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर यह जमानत दी है। अब वह आज शाम या कल तक रिहा हो सकते हैं। मनदीप ने स्वयं को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया था।  बता दें पुलिस ने उस पर लोगों को भड़काने व कामकाज में बाधा पंहुचाने का आरोप लगाते हुए जमानत आवेदन पर विरोध जताया था। रोहिणी अदालत के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद फैसला मंगलवार को सुनने का निर्णय किया था। जिस पर फैसला सुनाते हुए उन्होंने मनदीप को जमानत दे दी।
वहीं दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के दौरान बिजली कटौती, पानी, और साफ-सफाई के अभाव  जैसी समस्याओं से किसानाें को दो- चार होना पड़ रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा  का कहना है। कि सुरक्षा बढ़ाना और लोगों एवं गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने का मकसद यह सुनिश्चित करना है। कि किसानों को खाना, पानी और बिजली, टॉयलेट जैसी बुनियादी जरूरत की चीज़ें भी न मिलें। इसी के विरोध में छह फ़रवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक, तीन घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। 
ऐसे में स्थानीय लोग किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं।  स्थानीय लोगों ने किसानों को बिजली से लेकर अपने घरों के शौचालयों तक के इस्तेमाल की इजाजत दे रहे हैं। किसान सिंघू बॉर्डर के दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के पटिलाया जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हम 27 जनवरी से रात में बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। अगर स्थानीय लोग नहीं होते तो हमें पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ता। वे बिजली देकर और अन्य चीजें देकर हमारी मदद कर रहे हैं। और हमसे शुल्क भी नहीं ले रहे हैं।
धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआत में तो चिंता हो रही थी। कि कहीं रात के अंधेरे का फायदा शरारती तत्व न उठा लें। ईश्वर का शुक्र है। कि स्थानीय लोगों की मदद और स्वयंसेवकों की एक टीम 24 घंटे निगरानी करती है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। एक अन्य किसान कहते हैं कि स्थानीय लोग अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। आसपास के लोग  महिलाओं की हर संभव तरीके से मदद कर रहे हैं। वे उन्हें अपने शौचालय इस्तेमाल करने दे रहे हैं। वे जानते हैं। कि सरकार हमारे आंदोलन को कुचलना चाहती है। और वे हमारी दिल से मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगे न माने जाने तक वे एक इंच नहीं हिलेंगे। 
एक अन्य किसान ने कहा कि स्थानीय लोगों ने हमेशा से काफी अच्छा बर्ताव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले प्रदर्शन स्थल पर हुआ हमला स्थानीय लोगों ने नहीं किया था। बल्कि एक राजनीतिक पार्टी द्वारा भेजे गए गुंडों ने किया था। बता दें कि तीन जनवरी को सिंघू बॉर्डर पर राजमार्ग के एक हिस्से में किसानों और कुछ लोगों के बीच संघर्ष हुआ था। इन लोगों का दावा था कि वे स्थानीय हैं। कई किसानों ने कहा कि गणतंत्र दिवस की घटना के बाद स्थिति और खराब हुई है।  प्रशासन ने उन्हे परेशान करने के लिए  बॉर्डर पर बिजली, पानी, टॉयलेट और इंटरनेट सेवाओं को बंद दी है। 

लोकतंत्र: हर दिन कतरा-कतरा खत्म

आपका लोकतंत्र हर दिन कतरा-कतरा खत्म हो रहा है?
हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। लोकतंत्र धीरे-धीरे दशकों में बनता है। और वैसे ही उसे धीरे-धीरे खत्म किया जाता है। आज के मीडिया की तरह। लोकतंत्र का बनना, मजबूत होना, कमजोर होना या खत्म होना कोई धमाकेदार घटना नहीं है। इसे बारीक नजर से देखना पड़ता है। क्या आपको अपने उस लोकतंत्र की चिंता है। जिसे ‘दुनिया के सबसे बड़े लाकतंत्र’ का खि‍ताब हासिल है?
छह-सात साल पहले से प्रचारित करना शुरू किया गया कि सरकार, प्रशासन और सत्ता से जो लोग सवाल करते है। वे देश का नुकसान करते हैं। फिर व्यक्ति‍ विशेष के लिए कहा गया कि उनकी आलोचना ही देश की आलोचना है। ये सिलसिला यहां तक आ पहुंचा है। कि एक रिपोर्ट या एक ट्वीट के लिए पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है।
कानपुर में 24 जनवरी को एक स्कूल यूपी स्थापना दिवस मनाया गया इस दौरान छोटे बच्चों को हाफ पैंट पहनाकर, बिना स्वेटर के योग कराया गया अधि‍कारी सूटबूट में बैठे देखते रहे। ये खबर प्रसारित करने के लिए तीन पत्रकारों पर मुकदमा कर दिया गया। तीनों पत्रकारों पर सार्वजनिक दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी" देने का आरोप लगाया गया है।
गौर कीजिए कि आज ही जेल से छूटे युवा पत्रकार मनदीप पुनिया पर भी ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप है।
किसान आंदोलन को कवर करने वाले, उस बारे में ट्वीट करने वाले 9 पत्रकारों पर केस दर्ज किया गया है। और राजद्रोह जैसे आरोप लगाए गए हैं। ट्रैक्टर परेड में एक युवक नवरीत सिंह की मौत हो गई। इन पत्रकारों ने कहा था। कि नवरीत की मौत ‘कथि‍त तौर पर’ गोली से हुई है। इसी बात को लेकर कहा गया कि इन पत्रकारों ने झूठ बोला और जनता को भड़काया।
यानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोटोग्राफिक सबूत कहते हैं, कि नवरीत के सिर में कम से कम एक गोली का जख्म है। वहां मौजूद लोगों ने जो वीडियो लिए और उसके शरीर को चेक भी किया था। उनके मुताबिक, पहले नवरीत को पुलिस की गोली लगी और बाद में उसका ट्रैक्टर पलट गया।
यानी जो बात सच के कहीं आसपास थी। उसके लिए तमाम लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और पत्रकारों पर केस हो गया। एक युवक की मौत की ईमानदार जांच की जगह पत्रकारों की कलम पर भाले और तलवार तानी जा रही है।
क्या अब किसी की मौत की रिपोर्ट करना अपराध माना जाएगा। पत्रकार कोई खबर चलाते हैं। तो पुलिस के वर्जन का ख्याल रखते हैं। या फिर लिखते हैं कि ऐसा आरोप है। यह मानक है। इसके बगैर खबर नहीं चलाई जाती। अगर कोई रिपोर्ट सच नहीं है। तो प्रशासन इसका खंडन कर देता है। या सफाई दे देता है। मनदीप पुनिया पुलिस का ही वर्जन लेने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्हें पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
क्या अब पुलिस बनाम जनता के किसी मसले पर मीडिया दोनों पक्ष नहीं रखेगा द वायर के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन का अपराध यही है। कि उन्होंने मृतक नवरीत के परिजनों से बातचीत की। क्या अब पीडि़त का पक्ष दिखाना अपराध होगा।
एक महीने में एक दर्जन पत्रकारों पर केस दर्ज करके गंभीर धाराएं लगाना, उन्हें जेल भेजना, उनको प्रताडि़त करना, इसे सामान्य मत समझिए। मीडिया से इतनी अपेक्षाएं इसीलिए हैं। कि वह जनता की आवाज माना जाता है। मीडिया का मुंह बंद करके जनता की आवाज को कुचलने की कोशि‍श की जा रही है। आपका लोकतंत्र हर दिन कतरा-कतरा खत्म हो रहा है।

अलीगढ़: गांव के ही तीन लोगों ने किया गैंगरेप

अलीगढ़ में खेत पर गई लड़की से गांव के ही तीन लोगों ने किया गैंगरेप

अलीगढ़। एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि यूपी के अलीगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। 
पुलिस के अनुसार पीड़िता खेत गई थी इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन पकड लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने लड़की को धमकाया और किसी से कुछ न बताने के लिए कहा, लेकिन लड़की घर पहुंची और उसने पुरे मामले की जानकारी माता-पिता को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
वहीं पुरे मामले पर पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। यह पूरा मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया हुआ है।

देश की अर्थव्यवस्था में शराबियों का बड़ा हाथ

चंडीगढ़। कोरोना काल में जब अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी। तब सरकार ने लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया। कहना गलत नहीं होगा की देश की अर्थव्यवस्था में शराबियों का बड़ा हाथ है। खैर छोड़ो मजे दार बात तो ये है कि हरियाणा के जींद जिले के लोगों ने शराब पीने में एक तरफ से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि जींद जिले के लोग केवल आठ माह में ही 140 करोड़ रुपये की शराब गटक गए हैं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) रणधीर सिंह ने बताया कि शराब ठेकों से जिला आबकारी विभाग के पास लगभग 140 करोड़ रुपये का राजस्व आठ माह में मिल गया है।
160 करोड़ रुपये का विभाग का टारगेट मिला है। इसे भी समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि सरकार की नई आबकारी नीति के तहत जींद के आबकारी विभाग को 160 करोड़ के राजस्व हासिल करने का टारगेट मिला था। और विभाग आठ माह में ही टारगेट के बहुत निकट पहुंच चुका है। कोरोना में लॉकडाउन के कारण तीन महीने तक शराब ठेके बंद भी रहे, फिर भी सरकार के खजाने में जींद के लोगों ने 140 करोड़ रुपये पहुंचा दिए हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष मार्च माह में नई आबकारी नीति को लागू किया गया था और 23 मार्च को ही कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया था।
जिसके चलते शराब ठेकों को बंद कर दिया गया था। हरियाणा प्रदेश में 7500 करोड़ रुपये और जींद जिले में 160 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य सरकार ने रखा था। अनलॉक हुआ और छह मई से नई नीति लागू हो पाई। तब से 31 जनवरी तक जींद के आबकारी विभाग को शराब ठेकों से 140 करोड़ का राजस्व मिला है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले भी काफी बेहतर है।
फिलहाल वर्तमान वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग द्वारा कुल 284 शराब ठेके और उप ठेके खेले गए हैं। इनमें शराब के 104 ठेके और 180 उप ठेके हैं। विभाग द्वारा देशी शराब का कोटा 64.80 लाख प्रूफ लीटर और अंग्रेजी शराब का 7.28 लाख प्रूफ लीटर निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष की शराब ठेकों को लेकर लाइसेंस फीस 108 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य: वित्त मंत्री

अगले 14 महीने में क्या होने जा रहा है वह समझिए 
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए साल 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल सरकार ने बजट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये विनिवेश के जरिये जुटाने का ऐलान किया था।
दोनों साल की विनिवेश की रकम जोड़ ले तो कुल तीन लाख 85 हजार करोड़ रुपये होती है। मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक विनिवेश के जरिये सरकार को केवल 17,958 करोड़ रुपये हासिल हुए है।
इसलिए इक्वेशन यह है। कि अगले 14 महीने में सरकार को कुल तीन लाख 67 हजार करोड़ रुपये की रकम हासिल करनी है। यानी इन 14 महीनो में मोदी सरकार 70 सालो से इकठ्ठा हुई देश की संपत्ति को बेचने जा रहे है।

निजीकरण के खिलाफ मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

बजट में निजीकरण के एलान के खिलाफ आज 10 मजदूर संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन
रोशन कुमार  
नई दिल्ली। देश के 10 मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच ने 2021-22 के बजट में प्रस्तावित निजीकरण और अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही संयुक्त मंच ने श्रम संहिताओं को रद्द करने और गरीब मजदूरों को आय तथा खाद्य सुरक्षा देने की मांग भी की है।
संयुक्त मंच ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय मजदूर संघों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों/संघों के संयुक्त मंच ने श्रम संहिता और बिजली बिल 2020 को खत्म करने, निजीकरण रोकने और आय समर्थन तथा सभी के लिए भोजन की मांग को लेकर आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए यूनियनों और कामगार वर्ग से आह्वान किया है। संयुक्त मंच ने अपने बयान में कहा कि आम बजट में घोषित नीतियां किसान विरोधी हैं, जिनका वह विरोध करेगा। बयान के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्यस्थलों और औद्योगिक केंद्रों पर बड़ी संख्या में जुटकर सरकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा और श्रम संहिता की प्रतियां जलाई जाएंगी।

रिश्ते हुए शर्मसार, 12 वर्षीय बहन से किया रेप

सोनीपत में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने 12 वर्षीय बहन से किया रेप

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक भाई ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। उसने अपनी 12 वर्षीय बहन के साथ रेप किया और अब वह नाबालिग बच्ची डेढ़ माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी फरार हो गया। 
मिली जानकारी के अनुसार सगे चाचा के बेटे ने अपनी चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर बार बार करता रहा। पीड़ित नाबालिग डेढ़ महीने की गर्भवती है। आरोपी चचेरा भाई फरार है। पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कुंडली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है। कि उसकी नाबालिग बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। उनके कमरे के पास ही देवर का परिवार भी रहता है।
उसके देवर के बेटे संतोष पासवान ने उनकी 12  साल की बेटी को कमरे में बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बेटी डेढ़ माह की गर्भवती हो गई। बेटी ने भाभी को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सोनीपत सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें बच्ची की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
बच्ची ने भाभी को बताया कि चचेरा भाई संतोष पासवान अक्सर उस समय कमरे में घुस जाता था। जब माता-पिता काम पर जाते थे। वह कमरा अंदर से बंद कर लेता था। बार-बार मारने की धमकी देता था। उसने हाथ भी जोड़े, पैर भी पकड़े, लेकिन वह नहीं माना।

म्यांमार में फेसबुक का प्रभाव बहुत अधिक है

म्यामांर का घटनाक्रम और फ़ेसबुक

म्यांमार। मिलिट्री ने पिछले रविवार देर रात 2 बजे तख्तापलट कर दिया। ओर यहाँ की लोकतांत्रिक ढंग से चुनी सरकार को अपदस्थ कर दिया लेकिन म्यामांर में यह सत्ता परिवर्तन एकाएक नही हुआ दरअसल मिलेट्री वहाँ शुरू से सत्ता के केंद्र में बनी रहती है और उसके लिए वह वही टूल इस्तेमाल करती है। जो आजकल दुनिया की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां इस्तेमाल कर रही है। और वह है। सोशल मीडिया...
पूरी दुनिया मे आजकल प्रोपगैंडा और गलत सूचनाओं को फैलाने में सोशल मीडिया का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले 9 सालो में म्यामांर जो एक बौद्घ धर्मावलम्बियों का देश है। वहाँ बेहद ज्यादा हिंसक गतिविधियां रिकॉर्ड की गई है। और कारण है । फ़ेसबुक
पांच करोड़ की आबादी वाले इस देश में फेसबुक का प्रभाव बहुत अधिक है। क्योंकि देश में लगभग 1.8 करोड़ लोगों के इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर अकाउंट है।
म्यांमार बौद्ध बहुल आबादी वाला देश है। यहां कभी दस लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान भी रहते थे म्यांमार के रखाइन राज्य में 2012 से बौद्धों और रोहिंग्या विद्रोहियों के बीच सांप्रदायिक हिंसा की शुरुआत हुई। इसके बाद से म्यांमार से अब तक करीब छह लाख 90 हजार रोहिंग्या मुसलमान गांव छोड़कर बांग्लादेश चले गए।
2018 में संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने कहा कि देश में फेसबुक एक दानव के रूप में परिवर्तित हो चुका है। और इस वेबसाइट पर हर तरह की घृणा फैलाई जा रही है। दरअसल 2017 की म्यांमार में मुस्लिम विरोधी हिंसा में फेसबुक ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिससे सैकड़ों हजारों रोहिंग्या अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हुए 
2018 में यूएन इन्डिपेंडेंट इंटरनेशनल फैक्ट फाइन्डिंग मिशन के चेयरमैन मरजूकी दारुस्मन ने मीडिया से कहा था। कि म्यांमार में सोशल मीडिया ने इस नरसंहार में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने कट्टपंथ, असंतोष और संघर्ष का स्तर बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई। नफरत भरी बातें भी इसका हिस्सा है। इसका सीधा संबंध म्यांमार की स्थिति से है। यूएन में म्यांमार इन्वेस्टिगेटर यांघी ली ने कहा कि फेसबकु लोगों का मैसेज एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए बना है। लेकिन हमें पता है। कि अति राष्ट्रवादी बौद्ध लोगों ने असल में रोहिंग्या और बाकी माइनॉरिटीज के खिलाफ इसके जरिए बहुत हिंसा और नफरत फैलाई। उन्होंने कहा कि मैं डरी हुई हूं कि फेसबुक अब एक क्रूर जानवर का रूप लेता जा रहा है। और ये वो नहीं रह गया, जिस काम के लिए इसे असल में तैयार किया गया था।
आप देखेंगे कि पूरे विश्व मे जिन भी देशो राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना है। वहाँ वहाँ अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। ओर इन घटनाओं के प्रसार में सोशल मीडिया खासतौर पर फ़ेसबुक की भूमिका स्पष्ट तौर पर दिख रहीं है।

9 युवकों ने जंगल में नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

पत्थलगांव। नाबालिग स्कूली छात्रा से सनसनीखेज गैंगरेप की वारदात अंजाम दिया गया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के छिनबहरी जंगल में 9 युवकों ने जंगल में नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूली दोस्त के साथ घूम रही थी, इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को घर लिया।इसके बाद डरा धमकाकर आरपियों ने बारी बारी से नाबालिग छात्रा से गैंगरेपकी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

एकट्रेस प्रियंका ने कुर्सी पर बैठकर दिए हॉट पोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज के जरिए फैन्स की नींदें चुराती रहती हैंँ। बॉलीवुड की 'देसीगर्ल' और पूरी दुनिया के लिए हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने स्टनिंग लुक्स से लोगों को हैरान कर रही हैं। अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा  ने एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया है। जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सुबह सुबह प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इस फोटोशूट की एक दो नहीं बल्कि पूरी 16 तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी हर तस्वीर पर फैंस के लाखों लाइक्स नजर आ रहे हैं। यहां उनके आम फैंस के साथ पति निक जोनस और हॉलीवुड से बॉलीवुड तक के स्टार्स के कमेंट्स नजर आ रहे है। प्रियंका इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत और दमदार लुक्स में नजर रही हैं। अभी प्रियंका की इन तस्वीरों को सामने आए कुछ ही घंटे बीते हैं और इनपर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...