शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास एक नेपाली गिरफ्तार

सीतामढ़ी। इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया यह शख्स एक तस्कर है। लेकिन इस बार किसी नार्मल तस्कर को नहीं बल्कि इंसानी खोपड़ियों और हड्डियों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा में तैनात एसएसबी के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के पास से एक बैग में 48 छोटे-छोटे मानव शरीर की हड्डियों के साथ 22 खोपड़ी बरामद किया है। बाद में उस नेपाली नागरिक व हड्डियों को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गय। एसएसबी के कैम्प इंचार्ज एसआई श्रीराम ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के मलंगवा थाना क्षेत्र के सुदामा वार्ड संख्या 9 निवासी राम स्वार्थ महतो है।
एसएसबी की पूछताछ पर नेपाली नागरिक ने बताया कि वह पटना गांधी सेतु के नीचे से पटना के ही एक व्यक्ति के सहयोग से नदी किनारे हड्डी एकत्रित कर नेपाल ले जा रहा था। जिसे वह नेपाल के काठमांडू में एक व्यापारी के हाथों बेचता। गिरफ्तार शख्स की माने तो इन हड्डियों का बांसुरी व बीन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव ने बताया कि एसएसबी द्वारा सुपुर्द किए गए हड्डी, जो प्रथम दृश्या मानव का हड्डी लगते हैं। और तस्कर ने भी हड्डी को मानव का ही बताया है। हड्डियों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब, मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर ही विशेष कुछ कहा जा सकता है।

अधिकारियों को आदेश किसान धरना बंद करायें

बृजेश केसरवानी  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्मत्री योगी अदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिले के डीएम और एसपी को किसानों के आंदोलन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैंं।
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि किसानों के धरना को तुरंत समाप्त कराए। सीएम योगी ने किसानों को घर वापस जाने के लिए धरना स्थल पर परिवहन विभाग की कई बसेंं भी लगाने के आदेश दिए हैं। वहीं किसना नेता और पुलिस प्रशासन के बीच कई जगह बातचीत का दौर जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। उसके बावजूद भी अभी तक कई जगहों पर धरना स्थल नहीं खाली कराए जा सके हैं।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली समेेेत उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर किसान सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि धरना कानून वापसी तक जारी रहेगा। कई जगह आधी रात के बाद अचानक पुलिस और प्रशासन की टीम धरना स्थल पर पहुंची और किसानों को तत्काल धरना खत्म करने के लिए कहा, जिस पर किसानों ने धरना खत्म करने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की किसानों से कई जगहों पर तीखी नोंकझोंक भी हुई। सरकार का कहना है कि किसानों को हटाने के लिए किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

कोई भी उबटन त्वचा के लिए हानिकारक

त्वचा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए लोग अक्सर कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्किन टाइप के अनुसार सभी ब्यूटी उत्पाद लोगों की त्वचा को सूट करे ये जरूरी नहीं है। ऐसे में घरेलू उपचारों का इस्तेमाल ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अगर आप उबटन का उपयोग करते है। तो आपको काफी फायदा होगा। उबटन का उपयोग त्वचा के लिए कारगर साबित हो सकता है। 
पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा के लिए उबटन -
2 चम्मच नीम पाउडर, 3 चम्मच बेसन पाउडर, 2 चम्मच पिसा हुआ खीरा, 2 चम्मच चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी इन सबकों मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। थोड़ा गाढ़ा पेस्ट ही बनाएं इसके बाद चेहरे पर लगाने के बाद धीरे-धीरे हाथों से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें कुछ दिन बाद आपको खुद फर्क दिखने लगेगा। बता दें कि बहुत लोगों को नीम उनके स्किन को शूट नहीं करता है। तो इसने नहीं भी डाल सकती हैं।
उबटन से निखारे त्वचा
2 चम्मच दूध, 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर और चाहे तो गुलाब जल भी कुछ बूंद ले सकती हैं। गुलाबजल से त्वचा को ठंडक मिलती है। और निखार भी अच्छा आता है। अब इन सबको एक बर्तन में अच्छे मिला लें। इस पैक को आप चेहरे के साथ ही बॉडी पर भी लगा सकती हैं। इस उबटने से आपके शरीर और त्वचा में निखार आएगा।ये हमारी त्वचा पर जमी हर गंदगी को निकाल देती हैं।

फिल्म: केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट की घोषणा

केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट की घोषणा
कविता गर्ग  
मुंबई। साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 29 जनवरी को फिल्म के मेकर्स फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त और यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर की जाएगी। इसके साथ ही केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों पर भी विराम लग जाएगी।
हाल ही में एक्टर यश के बर्थडे पर केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर ने आउट होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया और टीजर ने महज 24 घंटों में सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया बेंच मार्क सेट कर दिया। 100 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन गया था।
टीजर में रॉकी का बचपन और उसकी मां का स्ट्रगल दिखाया गया है। साथ ही इसमें अधीरा का भी विलन अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं रॉकी को फूल ऑन हीरो अवतार में शानदार तरीके से गाड़ियों को उड़ाते देखा जा सकता है। फिल्म में रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं। जो कि एक सांसद का किरदार निभा रही हैं। केजीएफ चैप्टर 2 के स्टारकास्ट में संजय दत्त, यश और रवीना टंडन के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। वहीं 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 32 मिनट पर फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध

 हरिओम उपाध्याय  

 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाया गया प्रतिबंध 28 फरवरी तक जारी रहेगा। डीजीसीए ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि वंदेभारत मिशन के जरिये सीमित संख्या में उड़ानें जारी रहेंगी।

आपको बता दें कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। लेकिन देश के भीतर घरेलू उड़ाने जारी रहेंगी। घरेलू उड़ान 25 मई को 30,000 यात्रियों के साथ शुरू हुआ और अब 30 नवंबर 2020 को 2.52 लाख का आंकड़ा इसने पार कर दिया है।

सावधान: इंसानों में पथरी होने के लक्षणों को जानिए

पथरी से आजकल बहुत लोग जुज रहे हैं। मरीज को इसके बारे में पता भी नहीं चलता। अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ खास बातों का ही ख्याल रखें तो हम पथरी से कोसों दूर रह सकते हैं। पथरी होने के ये लक्षण है। 
तेज दर्द- किडनी में पथरी होने पर बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द पेट में या पेट और पीठ के निचले हिस्से पर होता है। साथ ही कभी कभी एकदम से तेज दर्द होने लगता है। ऐसा बार-बार होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और पथरी के बारे में पूछना चाहिए।
रुक रुककर पेशाब आना- पथरी होने पर मरीज को रुक रुककर और बार-बार पेशाब आता है। साथ ही कई बार मरीज को पेशाब में खून आने की शिकायत भी होती है।
पेशाब का रंग बदलना- किडनी में पथरी होने पर सबसे ज्यादा असर पेशाब पर ही पड़ता है। पथरी होने पर पेशाब का रंग बदल जाता है। और अलग रंग का पेशाब आने लगता है। आप इससे भी पता लगा सकते हैं। कि आपको पथरी से जुड़ी हुई कोई शिकायत तो नहीं है।
उल्टी दस्त होना। किडनी में पथरी होने से पेट पर भी असर पड़ता है। जिसकी वजह से बार-बार उल्टी होना या दस्त होने की शिकायत होती रहती है। अगर आपको कुछ गलत खाने-पीने की वजह से उल्टी-दस्त हो रहे हैं। तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बुखार आना- मूत्र रोग या संक्रमण होने पर रोगी को तेज बुखार और कंपकपी आने लगती है। उनके शरीर से पसीना बहने लगता है।

फिसली जुबान, पीएम किसान हित नहीं कर सकते

बरेली। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव की शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करने के दौरान जुबान फिसल गई। दिल्ली में किसानों के आंदोलन पर बात करने के दौरान मंत्री बोल पड़े कि प्रधानमंत्री जी कभी भी किसानों का हित नहीं कर सकते हैं। इस बीच उन्हें अहसास हुआ कि कुछ गलत बोला है, तब वह कहने लगे कि प्रधानमंत्री किसानों का अहित नहीं कर सकते हैं। हमेशा किसानों के हित में सोचते हैं।
मंत्री के समक्ष बरेली जनपद की कौशल विकास योजना की वो तस्वीर रखी जिसे अधिकारी छिपाते आए हैं। बरेली जनपद में संचालित केंद्रों के फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए जांच कराएंगे। डीएम को कौशल विकास सेंटरों की जांच एसडीएम से कराने के लिए कहा है, ताकि युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके। इस दौरान कौशल विकास को लीड कर रहे आईटीआई प्रधानाचार्य कई बिंदुओं पर सटीक जानकारी नहीं दे सके। तब मंत्री ने कोरोना को साथ ले लिया, कहने लगे कि कोरोना की वजह से कौशल विकास का कार्य प्रभावित हुआ है। राज्यमंत्री बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे। सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए रुके थे।

महाराष्ट्र: अभिनेता जोशी के पिता का निधन हुआ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने जानकारी दी है। कि अरविंद जोशी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। बता दें, अरविंद जोशी के दो बच्चे हैं। शरमन जोशी और मानसी रॉय जोशी। मानसी की शादी रोहित रॉय से हुई है। अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। हालांकि उन्हें उनके थिएटर में किए काम की वजह से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने शोले, इत्तेफाक और अपमान की आग जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अरविन्द जोशी ने आज नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

कृषि कानून वापसी के लिए संसद परिसर में धरना

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने विवाद में तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया। कांग्रेस सांसदों ने बजट सत्र के पहले दिन संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस धरने में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने ‘काला कानून वापस लो’ और ‘नरेंद्र मोदी, किसान विरोधी’ के नारे भी लगाए। सुरेश ने कहा, ”तीनों कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दो महीने से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। हम इस सत्र में सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए।”
कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया।

आलू भरा मसाला, मिर्ची वड़ा स्वाद से भरपूर है

 आलू भरा मसाला मिर्ची वडा स्वाद से भरपूर है। जो बनाने में भी आसान है। ये खाने में बहुत ही स्पाइसी और क्रिस्पी है। ये तीखा खाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। 
समाग्री...
हरी मिर्च (बड़ी व मोटी)
आलू (उबले व मसले हुए)
जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला
बेसन...
अदरक-लहसुन का पेस्ट
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
विधि...
-मसले हुए आलू में लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
हरी मिर्चों में चीरा लगाकर बीज निकाल लें और आलू वाला मिश्रण भरें।
एक अन्य बाउल में बेसन अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी मिलाकर घोल बना लें।
भरवां हरी मिर्च को घोल डुबोकर गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें।

अमेरिका: 33 साल की सारा ने अपना वजन घटाया

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के गिल्बर्ट में रहने वाली सारा वजन कम करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकती है। बता दें कि 33 साल की सारा के फैंस दुनिया भर में हैं। सारा दूसरे फिटनेस ट्रेनर्स से इसलिए अलग हैं। क्योंकि उन्होंने ये जर्नी लोगों का मुंह बंद करने को लेकर शुरू की थी। एक वक्त ऐसा था। जब लोग सारा को मोटी कहकर पुकारते थे। उस समय सारा को ये भी लगने लगा था। कि उनकी शादी नहीं होगी। सारा जब 12 साल की थीं। तभी से वह ओवरईटिंग करने लगी थीं। दिन पर भूखी रहतीं और रात में ढेर सारा खाना खातीं। इसकी वजह से ही 25 साल के होते-होते उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। सारा ने लोगों के तानों से तंग आकर वजन कम करने की ठानी। वर्टिकल गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी कराई। फिर बेहद मुश्किल रूटीन फॉलो करने लगीं। पिछले 4 सालों से वे ऐसा ही रूटीन फॉलो कर रही हैं। दिनभर में 2 हजार कैलोरी से अधिक भोजन नहीं खातीं। वे हफ्ते में 6 दिन जिम जाती हैं। एक घंटे कार्डियो करती हैं। काफी एक्सरसाइज करती हैं। और आज उनकी बॉडी ऐसी है। जिसे पाने की चाह हर महिला की होगी। सारा का वजन 55 किलो है। उनकी शादी हो चुकी है।

दिल्ली: आंदोलन को विस्तृत करने में जुटे 'किसान'

नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जहां पुलिस वापस गई वही किसान भी आंदोलन को तेज करने में जुट गए हैं। हरियाणा के कुछ शहरों से किसानों के जत्थे वापस दिल्ली की ओर लौटने लगे हैं। जबकि कल किसान गाजीपुर छोड़कर वापस अपने अपने गांव जाने लगे थे। उधर किसान नेता राकेश टिकैत के धरना स्थल पर टिके रहने के कारण खत्म होने की कगार पर पहुंचा किसान आंदोलन फिर से तेज हो गया है। आज उनके भाई नरेश टिकैत ने किसानों की महापंचायत बुलाई है। 11 बजे शुरू होने वाली किसानों की महापंचायत में मंथन होगा और आगे की रणनीति तय होगी इधर किसानों के जत्थे जो दिल्ली रवाना हो रहे है। वह पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...