रविवार, 24 जनवरी 2021

पीएम मोदी ने कैडेट्स-कलाकारों को संबोधित किया

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स और कलाकारों को रविवार को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना ने सच में काफी कुछ बदल कर रख दिया है। अब मास्क पहनना, दो गज की दूरी रखना और कोरोना टेस्ट अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गये हैं। इस सबके बावजूद आप लोगों में उत्साह और उमंग में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कैडेट्स को कहा कि जब आप लोग राजपथ पर जोश के साथ कदम ताल करते हैं तो देशवासियों में उत्साह भर जाता है। 
पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है। मैं आपको 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का मौका जरूर दिया है। हम देश के लिए जो भी अच्छा कर सकते हैं, भारत को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं, करते रहना चाहिए। 
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि कोविड-19 टीकाकरण में देश की मदद के लिए आगे आएं। आपको गरीब और आम जनता को सही जानकारी प्रदान करनी होगी। हमें गलत सूचना और अफवाहें फैलाने वाली हर व्यवस्था को हराना होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। भारत सरकार नवाचार, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा, विद्वानों और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

आर्चर-स्टोक्स समेत 15 सदस्यीय टीम भारत पहुंची

चेन्नई। भारत के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, बल्लेबाज रॉरी बर्न्स और जोनाथन ट्रॉट समेत 15 सदस्यीय इंग्लिश टीम रविवार को चेन्नई पहुंच गयी। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड के कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को भी इस दल में शामिल किया गया है। यह सभी खिलाड़ी इस समय श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच चेन्नई में आयोजित किए जायेंगे जबकि शेष दो टेस्ट और पांच टी-20 मैच अहमदाबाद में आयोजित किए जायेंगे। इसके बाद तीन वनडे पुणे में होंगे। इंग्लैंड की टीम के शेष खिलाड़ी अलग-अलग समूहों में 27 जनवरी को श्रीलंका से सीधे चेन्नई पहुंचेंगे।

महिला प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति की गई

 भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। माननीया प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व माननीय श्री अजय कुमार प्रदेश अध्यक्ष विधायक व माननीय श्री पंकज मलिक पुवॅ विधायक शामली प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्देश पर प्रिति तिवारी प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के द्वारा नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस महिला कमेटी शामली की जिला अध्यक्ष बनने पर शुभांगी राय को  शुभकामनाएं दी गई है।
उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालो का ताता,
शुभांगी राय जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस एक महत्त्वपूर्ण परिवार से है। खानदानी कांग्रेसी है। इनके बाबा  स्वतंत्राता सैनानी थे। भारत देश के लिए समर्पित थे ओर देश की सेवा  ओर शुभांगी राय की सासु माँ भी शामली जनपद की जिला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतना राय रह चुकी है। मगर वे आज हमारे बीच नहीं रही है प्रमुख समाजसेवी थी चैतना राय भी... हम सब कांग्रेसजन उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
शुभांगी राय के पति अनिरुद्ध राय भी 
शामली जिला कांग्रेस कमेटी मे कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत है ओर इनके पिता श्री रामकुमार राय भी जिला कांग्रेस कमेटी मै पद पर है।
दीपक सैनी जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष अनुज गोतम शहर अध्यक्ष श्यामलाल शमाॅ वैभव गगॅ प्रदेश महासचिव लोकेश कटारिया अनुसूचित जिला अध्यक्ष धीरज उपाध्याय जिला प्रवक्ता रीटा देवी  सभासद सीमा जाटव जिला सचिव रामशरन नामदेव मुकेश गगॅ इमराना इन्तजार शुभांगी राय का स्वागत किया। दीपक सैनी जिला अध्यक्ष ने कहा की जिला महिला कमेटी जल्द से जल्द बनाओ ओर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आगे बढो।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उठाया बड़ा कदम, मिलेगी मदद

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तेल-से-रासायन कारोबार के लिए अलग इकाई बनाने का काम पूरा लिया है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से उसे रणनीतिक साझेदारों के साथ वृद्धि के अवसरों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी की तेल-से-रसायन इकाई में परिशोधन संयंत्र, पेट्रोरसायन इकाइयां और खुदरा ईंधन विपणन कारोबार शामिल है। इसमें केजी-डी6 जैसे तेल व गैस उत्पादक क्षेत्र तथा कपड़ा व्यवसाय शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों में तेल-से-रसायन व्यवसाय की एकीकृत कमाई की जानकारी दी। इससे पहले परिशोधन व पेट्रोरसायन व्यवसाय की कमाई का ब्योरा अलग-अलग दिया जाता था, जबकि खुदरा ईंधन विपणन व्यवसाय के परिणाम कंपनी के खुदरा कारोबार के तहत जारी किये जाते थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 3300 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप का काम लगभग पूरा हो गया है और जल्द ही इस एयर स्ट्रिप को लड़ाकू विमानों की लैडिंग और टेक आफ कराये जाने की कसौटी पर परखा जायेगा। सूबे के अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के चेयर मे अवनाीश अवस्थी ने रविवार को बताया कि लखनऊ से लेकर गाजीपुर के बीच तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुलतानपुर जिले के कूरेभार के पास एयर स्ट्रिप बनकर तैयार हो गई है। उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जहां एक्सप्रेसवे पर दो हवाई पट्टियां बन कर तैयार हैं। इससे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप बन चुकी है और वहां लड़ाकू विमान उतर भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि “ हम वायुसेना से जल्द एयर स्ट्रिप पर जहाज उतारकर इसे टेस्ट करने का आग्रह करेंगे। इस पर हर श्रेणी का जहाज उतारा जा सकता है।”

हिंदू युवा वाहिनी ने यूपी दिवस की शुभकामनां दी

भानू प्रताप उपाध्याय
 शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारीयो ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सबको शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए
शामली राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिट्टू कुमार जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली ने कहां   राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक व्यक्ति को मनाना चाहिए कन्या लक्ष्मी देवी का रूप होती है। जिस घर में कन्या जन्म होता है। उसके भाग्य उज्जवल होता है। क्योंकि वेद शास्त्र के अनुसार विवाह के समय कन्या का दान सबसे बड़ा दान बताया गया है। इसलिए परिवार में कन्या का जन्म लेने पर हर्ष व्यक्त करना चाहिए। चौधरी रविंदर सिंह  कॉल खंडे  जिला संयोजक ने कहा परिवार में कन्या के जन्म लेने पर उदास नहीं होना चाहिए कन्या का जन्म  बड़े भाग्यशाली व्यक्ति के  घर में होता है। जिस घर में  कन्या जन्म लेती है। उस घर पर  लक्ष्मी जी का  हमेशा आशीर्वाद रहता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या का जन्म लेने पर अनेक योजनाएं दे रही हैं।इसलिए कन्या के पिता को उनका लाभ लेना चाहिए  अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए  कहा कुछ व्यक्ति लड़का पाने की चाहत में गर्भवती महिला का  डॉक्टर के यहां अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कराते हैं और लड़की की आशंका होने पर भ्रूण हत्या करवाते हैं। जबकि भ्रूण हत्या गौ हत्या ,ब्रह्महत्या से भी बड़ा पाप है इसलिए व्यक्तियों को भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए कन्या भूण हत्या का पाप कई पीढ़ियों तक  दहता है। इसलिए परिवार में कन्या के जन्म लेने पर खुशी मनाने चाहिए क्योंकि परिवार में कन्या के पैदा होने पर डिलीवरी के समय उत्तर प्रदेश सरकार पैसा देती है इससे अलग भी अनेक योजनाएं लड़की होने पर दे रही है। उसका लाभ लड़की के पिता को लेना चाहिए।बालिका दिवस के अवसर पर सुधीर राणा प्रदीप निर्वाल अनुज गोयल अमित गर्ग जिला उपाध्यक्ष अनुराग गोयल जिला महामंत्री आशीष निरवाल जिला आई टी    संयोजक पंकज गुप्ता नगर प्रभारी उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक मनोज रोहिल्ला नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता अमरीश शर्मा डॉ राजेंद्र बालियान नगर उपाध्यक्ष महेश गोयल नगर महामंत्री गौरव ठाकुर भानु प्रताप उपाध्याय आदि ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए भ्रूण हत्या आदि पर विचार व्यक्त किए।

लद्दाख:कमांडर स्तर की वार्ता, गतिरोध होगा खत्म

नई दिल्ली। करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद भारत और चीन की सेनाओं ने रविवार को कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता की। इसका उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की ओर स्थित मोल्दो सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वाह्न दस बजे शुरु हुई थी। इससे पहले छह नवंबर को हुई आठवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने टकराव वाले खास स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर व्यापक चर्चा की थी। पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पवर्तीय क्षेत्रों में भारतीय थल सेना के कम से कम 50,000 जवान युद्ध की तैयारियों के साथ अभी तैनात हैं। दरअसल गतिरोध के हल के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता में कोई ठोस नतीजा हाथ नहीं लगा है। अधिकारियों के अनुसार चीन ने भी इतनी ही संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किया है। पिछले महीने भारत और चीन ने भारत-चीन सीमा मामलों पर ‘परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र’ (डब्ल्यूएमसीसी) ढांचा के तहत एक और दौर की राजनयिक वार्ता की थी, लेकिन इस वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था। छठें दौर की सैन्य वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चों पर और सैनिक नहीं भेजने, जमीनी स्थिति में बदलाव करने के एकतरफा प्रयास नहीं करने तथा विषयों को और अधिक जटिल बनाने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने सहित कई फैसलों की घोषणा की थी।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...