शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

आंदोलन बढ़ने से सरकार की हलचल ज्यादा हुई

राणा ओबराय
चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों हरियाणा सरकार में कुछ ज्यादा हलचल मची हुई है। पहले अमित शाह के पास मुलाकात के लिए जजपा विधायक गये और चंडीगढ़ में लंच दिया गया। सरकार बचाने के लिए या यह कहे अपनी कुर्सी बचाने के लिए निर्दलीय विधायकों को चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने लंच दिया। सरकार में बैठे मंत्री को लंच डिप्लोमेसी की जरूरत क्यों आन पड़ी। क्या सरकार में सब कुछ ठीक नही चल रहा है? हरियाणा कांग्रेस किसान अधिकार दिवस मना रही है और राज्यपाल से सत्र बुलाने का आग्रह कर चुकी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि खुद गिरती है जन भावनाओं के खिलाफ चलने वाली सरकार। दीपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि सरकार किसानों के हित की तरफ ध्यान दे। सैलजा बाॅर्डरों पर जाकर किसानों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का भी दर्द छलक उठा और वे कह रहे हैं कि सरकार बनाने में हमारा योगदान है। लेकिन हमारे लोगो को पूरा महत्व मिल नहीं रहा। इधर जजपा विधायकों रामकुमार गौतम और जोगीराम सोहाग के घरों के बाहर प्रदर्शन यह दबाब बनाने के लिए कि छोड़ दो किसानों के हक में लड़ने के लिए विधायक पद। वैसे रामकुमार गौतम के सुर सरकार बनने के बाद से ही सरकार के खिलाफ हैं। जोगीराम ने चेयरमैन बनने से इनकार कर दिया। ये किसानों के पक्ष में ही खड़े दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के कार्यक्रमों के विरोध को देखते हुए यह आदेश जारी हुए हैं कि पंचायतों का आयोजन स्थगित कर दिया जाये। जब जनता गाड़ियों के काफिले पर डंडे मारने लगी तो यही सही कदम है। यही है राइट च्वाइस नेता। गंगवा के लिए गांवों में हुक्का पानी बंद करने के पोस्टर भी लग गये हैं। भाजपा में शामिल होने के बावजूद वरिष्ठ नेता प्रो सम्पत सिंह और,उनके बेटे गौरव सिंह की बोली किसानों के पक्ष में है और गौरव तो एक टाॅल प्लाजा पर जाकर किसानों का समर्थन भी कर आए हैं। यह भी राइट च्वाइस बेबी कहने को दिल कर रहा है। वैसे सम्पत सिंह यह महसूस करने लगे हैं कि शायद इस समय भाजपा छोड़ने में ही भलाई है पर यह कदम कब उठायेंगे? कही सम्प्पत सिंह को देर न हो जाये! केन्द्र सरकार बातचीत के अगले दौर में प्रवेश कर रही है जिससे कोई हल निकलने की उम्मीद अब भी नहीं है। कमेटी सदस्य भूपेंद्र मान ने कमेटी में शामिल होने से इंकार कर दिया है। यह किसानों के लिए शुभ संकेत है।

चंडीगढ़-हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत

राणा ओबराय
हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की हुई शुरुआत: सीएम खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास दिया एवं हवाई पट्टी पर जाकर जहाज के बारे में जानकारी ली। यह सेवा एयर टैक्सी एविएशन कम्पनी ने शुरू की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ दिन चंडीगढ़ से हिसार हवाई सेवा शुरु होने पर मैं सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। एयर टैक्सी कम्पनी ने चार सीटर हवाई जहाज मंगाए हैं। इसमें एक समय में पायलट के अलावा तीन लोग यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई जहाज से चंडीगढ़ से हिसार की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी। यह सेवा भारत सरकार की ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई है। इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी जिनका सपना है कि हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा करे। ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई यह विमान सेवा प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने हिसार से चंडीगढ़ तक के लिए 1755 रुपये का बहुत ही किफायती किराया तय किया है। इसकी बुकिंग http://flyairtaxi.in पर ऑनलाइन हो सकेगी। कम्पनी ने प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी है जिसका किराया अलग होगा। हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी भले ही एक यात्री ने बुकिंग कराई हो। आज से चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा की शुरुआत करने के बाद कम्पनी 18 जनवरी, 2021 से हिसार से देहरादून और 23 जनवरी, 2021 को हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी।

गोपाल ने मलाकराज-बैरहना इलाके का भ्रमण किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नागरिक उडडयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन हज एवं वक्फ विभाग मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र के मलाकराज और बैरहना इलाके का भ्रमण किया। बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजक के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। विधायक, मंत्री से अपनी बात कहने में झिझकने वाले लोगों ने मंत्री नन्दी को पकड़ पकड़ कर परिवार के मुखिया की तरह अपनी समस्याएं बताई। मंत्री नन्दी ने कई स्थानों पर बैठ कर अपने हाथों से लोगों की समस्याएं नोट की। संबंधित अधिकारियों से तत्काल मोबाइल पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों के साथ परिवार के सदस्यों ने मंत्री नन्दी का अपने घर पर जोरदार स्वागत किया। मंत्री नन्दी ने शुक्रवार को मलाकराज में रेखा यादव, नीलेश केसरवानी, सनी सोनकर, राधिका कुमारी, अमर सिंह, दिलीप केसरवानी, मनीष त्रिवेदी, रमेश केसरवानी के आवास पर वहीं बैरहना में अमर बहादुर, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष दुबे, मंजू देवी, राजीव वर्मा के आवास पर जाकर लोगों से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का परिवार उनके परिवार की तरह है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मण्डलायुक्त रमेश कुमार शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में मण्डलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक की। बैठक में चन्द्रशेखर आजाद पार्क की उद्यान अधीक्षिका सीमा सिंह ने मण्डलीय फल, शाकभाजी पुष्प् प्रदर्शनी के बारे में मण्डलायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन 1975 से किया जाता रहा है। जिसके क्रम में इस वर्ष यह आयोजन 20 एवं 21 फरवरी, 2021 को कराया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्शनी को कुल 22 विभागों में बाटा गया है। जिसमें गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे भरे पौध, कैक्टस, शाकभाजी, फल, बंगला उद्यान आदि की प्रतियोगिता होती है। इसी क्रम मेें बंगला उद्यान प्रतियोगिता होती है। जो पुष्प प्रदर्शनी से 10-12 दिन पहले आयोजित की जाती है। जिसके क्रम में यह प्रतियोगिता दिनांक 13, 14 व 15 फरवरी, 2021 को किया जाना प्रस्तावित है। प्रदर्श प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में गमलों में लगे पुष्प, कट फ्लावर, फल, शाकभाजी आदि के प्रदर्श आते है। जिनकी जजिंग विशेज्ञनोें द्वारा की जाती है। विजेताओं को पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन पुरस्कृत किया जाता हैै। मण्डलायुक्त ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पूर्णतः अुनपालन कराते हुए व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शनी का आयोजन कराने के लिए कहा है। मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य पुष्प कृषकों, बागवानों एवं पुष्पों में अभिरूचि रखने वाले नागरिकों के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदर्शित करने के साथ ही साथ वैचारिक अदान-प्रदान एवं तकनीकी स्थानातरण का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किये जाने से जहां एक ओर उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव उत्पन्न होता है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को नवीनतम जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर पीडीए के सचिव श्री दयानंद प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीणग उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं के लिए 'खिचड़ी' प्रसाद की व्यवस्था की

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जनपद की अतिथिदेवोभव: एवं गंगा-यमुनी तहजीब की परम्परा के अनुरूप गुरूवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एशोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गयी।  कोविड-19 की गाइड लाइन अनुपालन कराते हुए मास्क लगाकर एवं लाइन में दो गज की दूरी बनाकर लोगों को खिचड़ी प्रसाद एवं वितरण अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एशोसिएशन के चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर व महानगर अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह,अमित कुशवाहा,संतोष सिंह, सुधीर वर्मा ,प्रदीप केसरवानी , विदेश प्रकोष्ट हसन नकवी,श्रमती अनीता के साथ सभी कर्मचारियों  ने मिलजुलकर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद एवं मास्क सेनिटाइजर वितरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर ने कोरोना काल पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों प्रदाधिकरियों को कोविड-१९ के पालन व मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने के निर्देश दिये और शपथ ग्रहण व राष्ट्रीय गान के साथ अपनी बात को समाप्त किया। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिेह ने कहा कि प्रयाग की गौरवमयी परम्परा अतिथिदेवोभव: की रही है। शुक्रवार से से नही अनादि काल से रही है। इसी परम्परा को जीवंत बनाये रखने के उद्देश्य से माँ त्रिवेणी की गोद में आये हुए सभी श्रद्धालुओं का अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एशोसिएशन और हमारी प्रयागराज की पूरी टीम उनका स्वगत करती है। आए हुए श्रद्धालुओं से अपील करते है कि मास्क जरूर लगाएं, और दो गज दूरी का पालन जरूर करें। कार्यक्रम के अयोजन दिनेश केसरवानी ने हर वर्ष करी तरह इस वर्ष भी खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था का अयोजन किया और इस मौके पर महामंत्री लल्लन मिश्रा,सैन्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष  इन्द्रजीत राय व युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष अभिनव केसरवानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हर्षिता गुप्ता तथा अन्य सैकेडों लोग उपस्थित रहे।

शामली: मंदिर-कॉलेजो में मकर संक्रांति का पर्व

भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर, इण्टर काॅलिज, शामली में मकर संक्रान्ति का पर्व बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य नीटू कश्यप ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने मकर संक्रान्ति को समरसता का एक बड़ा पर्व मानते हुए ‘‘भेदभाव मिटाइये, धर्म को बचाइये‘‘ कविता पाठ करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सोमदत्त आर्य ने मकर संक्रान्ति के पौराणिक, वैज्ञानिक, सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारत विविध मान्यताओं को मानने वाला देश है। यहाँ मनाया जाने वाला प्रत्येक त्यौहार अपने आप में कोई न कोई शिक्षा देने वाला है। मकर संक्रान्ति पर्व भी नकारात्मकता से सकारात्मकता का सन्देश देता है जो जीवन का आधार है जिसे हमें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने भी छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम समरसता के परिचायक रहे, उन्होंने भेदभाव को छोडकर छोटे बड़ों को साथ लेकर, भिलनी के भावपूर्ण झूठे बेर खाकर पूरे मानव समाज को मानवता का संदेश दिया जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम के पश्चात् सभी ने खिचड़ी के प्रसाद का सहभोज किया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के उपप्रधानाचार्य मलूक चन्द, अर्पित कुमार (नगर विस्तारक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अशोक कुमार, महेन्द्र सिंह, पवन कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र सैनी, सुखदेव सैनी, अक्षय कुमार, सचिन कुमार, अंकित भार्गव सहित समस्त आचार्य उपस्थित रहे। 

श्रीराम मंदिर निर्माण, रिद्धि-सिद्धि ने 5 लाख दिए

विधायक संजय गुप्ता की बेटियां रिद्धि-सिद्धि ने 5 लाख रुपए मंदिर निर्माण हेतु किया दान

कौशाम्बी। अयोध्या में बन रहें प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए धन संग्रह का कार्य से प्रारंभ हुआ। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक आदरणीय रमेश एवं भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता के आवास से शुरुआत किया। प्रभु श्रीराम की भव्य मंदिर के निर्माण में सर्वप्रथम चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता की बेटियां रिद्धि और सिद्धि ने 5 लाख रुपए की धनराशि मंदिर निर्माण हेतु दान किया। विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा 500 वर्ष के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हम सब का सौभाग्य है, हमें भी मंदिर निर्माण रूपी अनुष्ठान में आहुति करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मेरी देवी स्वरूपा बेटी रिद्धि और सिद्धि के पवित्र हाथों से उनके नाम का यह दान प्रदान किया जा रहा है। अभी इसके अलावा भी मैं अपने नाम से और अपने विधानसभा रूपी परिवार से भी दान संग्रह करके इस मंदिर के निर्माण में अपने विधानसभा का योगदान प्रस्तुत करूंगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कौशांबी सांसद विनोद सोनकर फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेई, प्रवीण पटेल, डॉ. अजय भारती, लाल बहादुर शीतला प्रसाद, श्रीमती नीलम करवरिया वा पूर्व विधायक दीपक पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया।
गणेश साहू 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...