श्रीनगर। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि 1995 में श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 1991 में तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड काफी बढ़ रही है। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। गुलमर्ग पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में कोकेरनाग में शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भयंकर ठंड के कारण डल झील सहित कई जलाशयों का बहुत बड़ा हिस्सा जम गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने लगा है। शहर की कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है। जिससे लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में कश्मीर ‘चिल्लई-कलां’ की चपेट में है।
गुरुवार, 14 जनवरी 2021
लचर प्रदर्शन के कारण तीन बार हार का सामना
बेंगलुरू। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप 'ए' में गुरुवार को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। जबकि पंजाब ने अपना विजय अभियान जारी रखकर नाकआउट में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढा।जम्मू कश्मीर ने मुज्तबा युसुफ (14 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी और अब्दुल समद (नाबाद 54) के अर्धशतक की मदद से उत्तर प्रदेश को 30 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।पहले बल्लेबाजी के लिये बुलायी गयी। उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 124 रन ही बना पायी। सुरेश रैना खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान प्रियम गर्ग ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। जम्मू कश्मीर ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। समद ने शुभम खजूरिया (नाबाद 34) रन के साथ तीसरे विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी की। उधर पंजाब ने अभिषेक शर्मा (62 गेंदों पर 107) के शतक तथा हरप्रीत बरार के चार विकेट की मदद से रेलवे को 117 रन से पराजित किया। पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर अभिषेक और प्रभसिमरन सिंह (39 गेंदों पर 63) ने पहले विकेट के लिये 129 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी। अभिषेक ने अपनी पारी में पांच चौके और नौ छक्के जबकि प्रभसिमरन ने दो चौके और छह छक्के लगाये। पंजाब ने चार विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर रेलवे को 17.1 ओवर में 83 रन पर ढेर कर दिया। हरप्रीत बरार ने 22 रन देकर चार और अर्शदीप सिंह ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये। पंजाब की यह लगातार तीसरी जीत है। जिससे उसके 12 अंक हो गये हैं और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर है। जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और रेलवे के आठ-आठ अंक हैं। कर्नाटक ने एक अन्य मैच में त्रिपुरा को 10 रन से हराया।
बेसहारा गोवंश हेतु चारा वाहन का संचालन किया
सुबह 4 बजे से गंगा व यमुना घाट पर भीड़ जुटी
विद्यार्थी मोर्चा ने किसानों के समर्थन के संदेश दिए
बेरोजगारी के दौर में नौकरी के नाम पर की लूट
प्रदेश के भविष्य निर्माण के प्रति सरकार बेपरवाह
'राम' मंदिर निर्माण हेतु जागरूकता रैली निकाली
ऑपरेशन 420, फर्जी कॉल सेंटर संचालक अरेस्ट
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। ऑपरेशन 420 के तहत गाज़ियाबाद पुलिस की साइबर क्राइम सैल व कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर फर्जी कॉल सेंटर संचालन करके नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, 225 रिज्यूम लैटर, 13 डाटा शीट, एक लैपटॉप, 14 रजिस्टर, 40 हजार रुपए नगद, 10 एम्पलॉयमेंट ट्रेनिंग लैटर बरामद किए है। सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रियंका, निखिल, व अनूप के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि फर्जी नंबरों से कॉल करके लोगों को विभिन्न संस्थानों में लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी किया करते थे। पैसे मिलने के बाद नंबर बंद कर उन नंबर को बंद कर देते थे।
गाजियाबाद को मंडल में सर्वाधिक खुराक मिलीं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज मेरठ से गजियाबाद पहुँच गई है। मण्डल में सबसे अधिक 28 हजार 840 वैक्सीन की डोज गाजियाबाद को मिली है। आज सुबह साढ़े दस बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेनू गुप्ता की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन की खेप पुलिस सुरक्षा के दायरे में मेरठ से रवाना की गयी। डीएम गाज़ियाबाद ने दोपहर में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रिसीव कर ली है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी टीकाकरण का शुभारंभ होगा। अपर निदेशक कार्यालय में जिलेवार वैक्सीन की डोज की खेप को वाहनों से रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना वैक्सीन की गाड़ी अपर निदेशक कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित सचल दस्ते के साथ रवाना हुई। खेप को केंद्रो पर पहुंचाया जायेगा। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री के टीकाकरण अभियान की शुरूआत को लेकर प्रशासन से लेकर सरकारी महकमे के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कोल्ड चेन पर पुलिस की एक गारद 24 घंटे तैनात कर दी गई है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल सशस्त्र हर वक्त पहरा देंगे। कोल्ड चेन के भीतर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बाहर की सुरक्षा पुलिस संभालेगी। भ्रमण कर कोल्ड चेन की सुरक्षा परखीं। प्रत्येक वाहन में एक पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा।
परिवार ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद/मुरादनगर। मुरादनगर स्थित उखालसी कालोनी में एक परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ अचानक हालत बिगड़ गई है। इनमें कुणाल नाम के 14 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके पिता रामपाल, मां अनीता और बहन शगुन की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईटीएस सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रहस्यमय बीमारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया या फिर उनके भोजन में कुछ ऐसा था। जिससे फूड प्वाइजनिंग हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। फिलहाल मकान पर ताला लगा दिया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग घर के आसपास जुट गए हैं। लोगों के अनुसार मारे गए 14 वर्षीय कुणाल का किसी बीमारी का इलाज चल रहा था।
बिजली की चपेट में आने से 'राष्ट्रीय' पक्षी की मौत
हापुड़ः वैक्सीन का जनपद वासियों ने स्वागत किया
हापुड़ः मोबाइल शॉप पर चोरों ने किया हाथ साफ
सहारनपुर: 5 जगहों पर लगेगा कोरोना का टीका
पुलिस ने 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
भानु प्रताप उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है जो देर-सवेर गुनहगार की गर्दन तक पहुँच ही जाते है। जनपद की बुढाना पुलिस ने पिछले काफी समय से पुलिस से आंख बचाकर रह रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जोरदार अभियान चला रही जनपद की बुढाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से 4 वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल द्वारा गठित टीम में शामिल कस्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह काजला, उप निरीक्षक जगपाल सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल सौबीर, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह व कांस्टेबल सुधीर सिंह ने एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त जयसिंह पुत्र छज्जू निवासी मौहल्ला कांशीराम आवास कस्बा बुढ़ाना को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
थाने में तैनात एसएसआई की हार्टअटैक से मौत
बाबू अंसारी
बिजनौर। स्योहारा थाने में तैनात एसएसआई रफल सिंह सैनी की आज सुबह 7 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दो साल से थाने में तैनात एसएसआई रफल सिंह सैनी सुबह उठे और टहल रहे थे कि अचानक हार्ट अटैक हो गया। रफल सिंह सैनी सहारनपुर के रहने वाले थे।
फर्जी वोटर बनाने पर दो बीएलओ बर्खास्त किए
कचहरी: अधिवक्ताओं ने महिला की जमकर पिटाई की
किसान समस्याओं को लेकर इंसाफ सेना का प्रदर्शन
किसानों के हित में काम कर रही सरकार: सांसद
विनोद मिश्रा
बांदा। ब्लाक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना मिशन तथा कृषि मेला तथा प्रमाण पत्र वितरण में मुख्य अतिथि हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चन्देल और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेला में लगे स्टालों का अवलोकन किया। पुष्टाहार विभाग की स्टाल में सांसद ने लोगों को जरूरी जानकारी दी। सासंद ने वन विभाग की स्टाल में उपस्थित रेंजर से रेंज क्षेत्र के वन विभाग द्वारा किए गए जानकारी मांगी तो रेंजर ने गलत जवाब दिया। इस पर सांसद ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं मंच में जिले से शैलेन्द्र कुमार वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही भूमि सुधार कार्यक्रमों के बारे में बताया। विश्व विद्यालय बांदा की कृषि वैज्ञानिक डाक्टर दीक्षा पटेल ने बताया कि एक सरकारी सर्वे में देश की किसान की औसतन वार्षिक आय 42 हजार रुपये हैं। किसान अपनी आय को और अधिक बढ़ाएं, इसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू करती है। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि देश में किसानो की एक मात्र हितैषी सरकार सिर्फ भाजपा सरकार हैं। बाकी सभी सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश के किसान खुशहाल रहे। इसलिए खेती किसानी से उद्योगपतियों को हटाने के लिए किसान बिल बनाया गया। देश के जो पूंजीपति वर्ग हैं, वह किराये के लोगों को लेकर देश की छवि को पूरे विश्व मे धूमिल कर रही हैं। इस देश मे चंद किसान हैं जो इन बिलों की चपेट में आ रहा है, जो लोग विरोध कर रहे हैं वह देश के 130 करोड़ लोगों का अपमान कर रहे हैं। तीनो बिलो में देश के 130 करोड़ लोगों के मत का प्रयोग किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान कृषि विभाग, विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...