गुरुवार, 14 जनवरी 2021

कचहरी: अधिवक्ताओं ने महिला की जमकर पिटाई की

लखनऊ। जिले की कचहरी में कुछ अधिवक्ताओं ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ वकील एक महिला की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। बीच बचाव करने पुलिस वाले आते हैं परंतु वह वकीलों से महिला को बचा नहीं पाते और जब महिला जमीन पर गिर जाती है तो उसे उठा कर भगा देते हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने हमारे संवाददाता को बताया कि महिला किसी कार्य से कचहरी आई थी इसी बीच उसका विवाद किसी अधिवक्ता से हो गया। जिसके बाद यह घटना घटी। दोनों पक्षों की जानकारी की जा रही है जो विधिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी। वही सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने बताया कि लड़के तथा लड़की का एक मामला था। जिसमें लड़की पक्ष की महिला ने लड़के पक्ष के अधिवक्ता पर हमला कर दिया तथा अभद्रता की, जिसके चलते यह घटना हुई। बाद में दोनों में सुलह समझौता होने के बाद मामले को खत्म करा दिया गया है। फिलहाल मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...