रविवार, 10 जनवरी 2021
राष्ट्रीय अध्यक्ष मातंग का पदाधिकारियों ने किया स्वागत
कॉन्ग्रेस के नेतृत्व मे न्याय पचांयत की बैठक की गई
छत के नीचें दब जानें से 45 वर्षीय लड़कें की मौत
सांसद ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया
खोड़ा कॉलोनी में गिरा 4 मंजिल मकान का हिस्सा
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। खोड़ा कॉलोनी में रविवार को एक चार मंजिला मकान की छत की चारदीवारी का एक हिस्सा अचानक टूट गया। यह हिस्सा टूटकर बराबर वाले मकान में बने में टीन शेड पर जा गिरा। टीन शेड के नीचे कार्यरत 2 कारपेंटर घायल हो गए। शोर-शराबा मचने पर आस-पास के लोग वहाँ पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार में सुजान सिंह का चार मंजिल का मकान है। मकान की चौथी मंजिल की छत पर रविवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच चारदीवारी का एक हिस्सा एकाएक टूट कर समीप में भूखंड के टीन शेड पर जा गिरा। यह टीन शेड इमरान का है। जहां फर्नीचर का काम होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय टीन शेड के नीचे धर्मेन्द्र व वासिफ कम कर रहे थे जो दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस व नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया। पुलिस और पालिका परिषद की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि मकान का निर्माण करीब 10 साल पहले कराया गया था। उधर, पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी का गठन
प्रयागराज: फाइन आर्ट के छात्रों को किया सम्मानित
प्रयागराज: योजना को अगले 5 वर्ष के लिए लागू किया
प्रयागराज: गणेश ने स्वास्थ्य मेला का किया उद्घाटन
फर्जी तरीके से पैसे निकालने वालें 3 गिरफ्तार किए
बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब
बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब पंकज कपूर अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...