मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

आंदोलन: 1 और किसान की जान हुई बलिदान

किसान आन्दोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार 28 दिनों से किसानो का आंदोलन जारी है। आपको बतादें कि सिंघु बॉर्डर पर एक बुजुर्ग किसान ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। किसान का नाम निरंजन सिंह और वह पंजाब के तरन-तारन के रहने वाले हैं। सोमवार रात 12:45 बजे के करीब निरंजन सिंह ने जहर खाया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर हैं। निरंजन सिंह ने जहर खाने से पहले एक नोट भी लिखा है। गौरतलब है, कि किसानों का आंदोलन जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर दिन निकलते ही किसानों ने एक बार फिर से एनएच 9 को पूरी तरह से जाम कर दिया है। दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन पर भी किसान बैठे हैं। एनएच 9 को कल दोपहर से पूरी तरह जाम कर दिया गया था। किसानों का आरोप है, कि कुठार, पूरणपुर आदि में यूपी गेट आ रहे किसानों की ट्रालियां रोकी गई हैं। जिसके बाद आज सुबह किसानों ने एनएच-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली और आसपास डटे किसानों ने आंदोलन और तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। किसानों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। किसानों का समूह बारी-बारी से 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ रहा है। इधर पांच दौर की बैठक विफल रहने के बाद सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से अगले दौर की बातचीत के लिए तारीख तय करने को कहा है। सरकार 40 किसान संगठनों से बातचीत के लिए तैयार है। 

सेवा केंद्र से 9 लाख 70 हजार रुपए की लूट

राणा ओबराय
हरियाणा में बदमाशों का बढ़ता खोफ, पानीपत में 10 लाख की लूट 
पानीपत। हरियाणा में बदमाशों हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों और बदमाशो में पुलिस और सजा का खौफ कम होता जा रहा है। लूट और डकैती की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा वारदात पानीपत की है। पानीपत तहसील कैम्प भावना चौक पर अटल सेवा केंद्र में लूट की वारदात हुई है। बदमाश सेवा केंद्र से 9 लाख 70 हजार रुपये लूट ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार तहसील कैंप के सबसे व्‍यवस्‍तम चौक पर सुबह नौ बजे लूट की वारदात हुई। बैंक में जमा कराने से पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह दुकान का मालिक बैठा हुआ था। कुछ ही देर में तीन बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में आए। एक बदमाश बाहर था। बदमाशों ने दुकान मालिक को गन प्‍वाइंट पर ले लिया। इसके बाद दुकान में रखा कैश और चेक भी बैग में भर ले गए।

सीएम खट्टर का घेराव कर, गाड़ी पर डंडे बरसाए

राणा ओबराय

किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का अम्बाला में किया घेराव, गाड़ी पर बरसाये डंडे

अंबाला। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के बीच अंबाला में स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई। जब आक्रोशित किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की गाड़ी का घेराव कर लिया। दर,असल मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अंबाला में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के समर्थन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करना था। सीएम के अंबाला आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान सिटी के अग्रसेन चौक पर जमा हो गए। किसानों को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान शांतिपूर्वक काले झंडे दिखा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की। इससे किसान भड़क गए और उन्होंने गाड़ियों पर डंडे मारने शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री जिस गाड़ी में थे, उस पर भी डंडे मारे तो पुलिस ने रोका। इस दाैरान किसानों ने भाजपा के पूर्व प्रधान सुभाष बराला की गाड़ी का भी घेराव किया।

स्वास्थ विभाग, नसबंदी के बाद महिला हुई गर्भवती

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी

हापुड़। सिंभावली सीएचसी क्षेत्र के गाँव सेहसपुरा निवासी शरद कुमार की पत्नी राधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेग्नेंसी चैक कर नसबंदी कर दी गई। लेकिन नसबन्दी के बाद भी महिला चार महीने की गर्भवती निकली और गर्भपात हो गया। जिससे महिला के हालत बिगड़ गई जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ विभाग के बड़ी लापरवाही सामने आई जिस कारण एक महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। गर्भपात के दर्द से तड़प रही महिला को लेकर उसका पति अस्पतालों के चक्कर काट रहा है। मगर उसको सही तरीके से उपचार तक नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार माली समाज सेवा घोर लापरवाही के कारण एक महिला की जिंदगी और मौत के बीच खड़ा कर दिया है। बताया गया है, कि सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला के पति ने बताया कि स्वास्थ्य के द्वारा उसकी पत्नी की नसबंदी कर दी गई। जिसके आधार पर 4 माह से प्रेग्नेंट निकली और उसका गर्भपात हो गया। जिसको 4 माह का एक बेटा हुआ है। आपको बता दें कि नसबंदी से पूर्व महिला की गर्भवती सही कई तरह की जांच की जाती हैं। मगर यहां महिला करीब 4 माह के गर्भ से थी इसके बावजूद नसबंदी कर दी गई। ऐसे में स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट के कारण एक महिला की जान पर आफत बन गई।

आंदोलन: हरियाणा के 55 पूर्व विधायक का समर्थन

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे हरियाणा के 55 पूर्व विधायक
सोनीपत। कृषि कानून को लेकर चल रहे किसान आंदोलन ने अब नया रूप ले लिया है। गौरतलब है। कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के 26वें दिन 55 पूर्व विधायकों ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। बतादें कि पूर्व विधायक एसोसिएशन हरियाणा के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ सदस्य रणसिंह मान ने किसानों को समर्थन देने के दौरान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस प्रकार जबरदस्ती कर किसानों पर कानून थोपने का प्रयास कर रही है। वह बिल्कुल गलत है।
उन्होंने कहा कि इससे बेहतर तो यह होता कि सरकार कानून बनाने से पहले किसान नेताओं या संगठनों को बुलाकर रायशुमारी करती, अगर किसान संगठन या किसानों का प्रतिनिधिमंडल इसके लिए सहमत होता उसके बाद इन कानूनों को अमलीजामा पहनाया जा सकता था। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। बल्कि इसके विपरित किसानों की राय लिए बिना ही उन पर जबरदस्ती कानून थोपने का प्रयास किया गया, जो संदेहास्पद प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार की नीयत में खोट नहीं हैं। तो वह लॉकडाउन के समय में ही आर्डिनेंश लेकर क्यों आई ऐसी क्या मजबूरी थी। कि हालात सामान्य होने का भी सरकार इंतजार नहीं कर सकी।
दरअसल  पूर्व विधायक एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान नफे सिंह राठी (पूर्व विधायक, बहादुरगढ़) के नेतृत्व में रामबीर सिंह महासचिव, रणसिंह मान प्रवक्ता, रामपाल माजरा, राजरानी पूनम, अशोक अरोड़ा, नरेंद्र सांगवान, रणबीर मंदौला, कर्नल रघुबीर छिल्लर, दिल्लूराम बाजीगर, सुलतान सिंह जंडौला, रेखा राणा, भागीराम, श्याम सिंह राणा, रमेश गुप्ता, भाग सिंह छातर, बलबीर सिंह ग्रेवाल समेत 55 पूर्व विधायक किसानों को समर्थन देने के लिए सोमवार को कुंडली बॉर्डर पहुंचे। सभी पूर्व विधायक सर्वप्रथम राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया। सभा के उपरांत सभी एकत्रित होकर कुंडली बॉर्डर पर किसानों के धरने के बीच पहुंचे और किसान नेताओं को अपना समर्थन पत्र सौंपा।
 पूर्व विधायक एसोसिएशन हरियाणा के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व विधायकों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे और किसानों को एमएसपी पर गारंटी दी जाए। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए पूर्व विधायकों ने कहा कि किसानों की सभी मांगे उचित हैं। इसलिए वे किसानों का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने किसान नेताओं को एसोसिएशन की ओर से समर्थन पत्र भी सौंपा और कहा कि वे हर कदम पर किसानों के साथ खड़े हैं।

निगम के द्वारा किए गए कार्यों पर विशेष नजर

अश्वनी उपाध्याय   
 गाजियाबाद। वार्ड 64 में गरिमा गार्डन समेत अन्य क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय पार्षद तेजपाल राणा पूरी तरह सजग है। पार्षद निरन्तर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच कर विकास कार्यो और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे। इस कड़ी में सोमवार को पार्षद ने गरिमा गार्डन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।निर्माण विभाग के जेई द्वारा निर्माण कार्यों में खामियां पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को तुरंत खामियों को दूर कर बेहतर काम करने के निर्देश दिए।  साथ ही इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को भी हटाया गया।  पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि वार्ड में कई विकास कार्य चल रहे हैं विकास कार्यों की गुणवत्ता बरकरार रहे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है और समय-समय पर सभी निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़ किया

अश्वनी उपाध्याय  
गाज़ियाबाद। पुलिस की साइबर क्राइम सैल व कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर साइबर क्राइम सैल व कोतवाली पुलिस ने स्टेशन रोड से दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फैशल खान व शाहबाज खान निवासी डीएलएफ कॉलोनी साहिबाबाद बताए है। आरोपियों के कब्जे से आई-20 कार, दो मोबाइल, 5 आधार कार्ड, डबल आई स्कैनर व लैपटॉप बरामद किए है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपने एक दोस्त जो कि बैंक में आधार कार्ड बनाता है, उसके साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी, कार्ड बनाकर उनपर नाम व पता बिना दस्तावेज लिए बदल देते थे। सीओ ने बताया कि इन दस्तावेजों का उपयोग आरोपी एकांउट खुलवाने के लिए करते थे। जिसमें लोगों से धोखाधड़ी करके पैसा ट्रांसफर कराते थे।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...