बुधवार, 16 दिसंबर 2020

हापुड़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाया

अतुल त्यागी 
कांग्रेस जनों में मनाया विजय दिवस, नेहरू की मूर्ति पर फहराया तिरंगा
हापुड़। 16 दिसंबर बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अतर पुरा चौराहा स्थित नेहरू की प्रतिमा पर तिरंगा फैलाकर 1971 में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर 1971 के रणबांकुरो को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर ही वह दिन था। जब पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने अपने करीब 90 हजार सैनिकों के साथ भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्म-समर्पण कर हथियार डाले थे। जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील विश्नोई ने कहा कि जनरल नियाजी के आत्म-समर्पण करने के साथ ही यह युद्ध भी समाप्त हो गया था। इस दौरान जनरल नियाजी ने अपनी पिस्तौल जनरल अरोड़ा के हवाले कर दी थी। यह पिस्तौल आज भी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में तैयार होने वाले अफसरों में जोश भरने का काम करती है। जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास हमेशा से ही युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। पूर्व पीसीसी सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि जो लोग 70 साल की उपलब्धियों का हिसाब मांगते हैं। वो भी 50 वां विजय दिवस धूमधाम से मना रहे हैं। पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी ने कहा किदेश की रक्षा के लिए उत्तराखंड के वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 1971 के युद्ध में प्रदेश के 255 वीरों ने देश की रक्षा के लिए कुर्बानी दी थी।

अस्पताल में उपचार नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले के जिला अस्पताल में लापरवाही की भी हद है। एक वृद्ध को चार घंटे तक उपचार नहीं मिलने से मौत हो गई। ऐसे में चार घंटे बाद जब मीडिया कर्मी ने मामले को सीएमएस के सामने रखा, तब बुजुर्ग को भर्ती किया गया। रात भर भर्ती रहने के बाद मंगलवार सुबह मरीज ने दम तोड दिया। हालांकि इस मामले में सीएमएस ने लापरवाही स्वीकार की है। 


यूपी: गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ। कानपुर बिठूर तीर्थ पर बरसों से मां गंगा की निस्वार्थ सेवा कर रहे स्वयंसेवी गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने प्रत्येक सप्ताह की तरह आज बिठूर तीर्थ के गंगा घाटों पर चलाया गंगा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान। इस महा अभियान में कौशल्या घाट रानी लक्ष्मीबाई घाट छप्पर घाट रामघाट गऊघाट हनुमान घाट सहित गंगा में पड़ा टनो कूड़ा कचरा मूर्ति पॉलीथिन आदि की की गई साफ।

चित्रकूट: सडक हादसे में 3 की दर्दनाक मौत हुई

चित्रकूट। चित्रकूट मार्ग में एक और सड़क हादसा। सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौके पर दर्दनाक मौत हुई और डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हुए। चार की हालत गंभीर। उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के है सभी श्रद्धालु, एसडीएम ,एसडीओपी, नायब तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुचें।

यूपी: मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर हुई रवाना

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी बुधवार 16 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुँच रही है। गांधी बुधवार को प्रातः दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा निजी वाहन से आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ , हैदरगढ़ , मुसाफिरखाना होते हुए सुलतानपुर पहुंचेगी। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि गांधी बुधवार को सीधे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व.अजय विक्रम सिंह के गांव अठैसी जाकर उनके पिता रणविजय सिंह सहित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेगी।

एमपी में 1 जनवरी से शुरू की जाएगी कक्षाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि महाविद्यालयों में आगामी 1 जनवरी, 2021 से प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाये।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड-लाइन को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सामाजिक दूरी का का पालन करते हुए तीन-तीन दिन के लिये बैच निर्धारित कर कक्षाएँ शुरू की जायें।

आफत: कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

नई दिल्ली। अब सर्दी का सितम दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह को ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बना रहा।

सरकार से असहमति तो बना अपराध: यादव

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। डीवीएनए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है। भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास‘ का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही लगाती है। अन्यथा संविधान प्रदत्त अधिकारों को दरकिनार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

लव जिहाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं: मौलाना

मुरादाबाद। 'लव जिहाद' का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं, ये बात मौलाना अब्दुल खालिक द्वारा जमीयतुल उलेमा की बैठक के दौरान कही गई है। मौलाना साहब ने बताया कि लव जिहाद कानून का इस्लाम सेेे किसी प्रकार कोई लेना देना नहीं है। जामियतुल उलेमा की एक बैठक नगर के मदरसा अनवार उल उलूम में आयोजित की गई। बैैठक का आगाज़ कारी वकील अहमद ने क़ुरआने पाक की तिलावत से किया।

पति सहित 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया

मुरादाबाद। डीवीएनए दहेज़ उत्पीड़न की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित 9 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा आलम निवासी राम बल्लभ सिंह की पुत्री मोनिका उर्फ मुनेश कुमारी की शादी 15 मार्च 20 को जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मंडिया निवासी कुलदीप पुत्र बालजीत सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके भाइयों ने उसकी शादी में बुलेट मोटरसाइकिल एक लाख रुपये की नकदी सहित 8 लाख रुपये खर्च किये थे लेकिन उसका पति कुलदीप, सास रूमालो देवी,ससुर बलजीत, जेठ गब्बर, व सुंदर सिंह, ननद ब्रजेश, व मीरा देवी, जेठानी कविता, नन्दोई सुनील, दहेज़ से खुश नही थे।

किसान आन्दोलन के समर्थन मे गांव-गांव पदयात्रा

राम जनम यादव 

आजमगढ़। अखिलेश यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनवरत जारी है। गांव-गांव पदयात्रा, जनसम्पर्क के साथ चैपाल तथा गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।समाजवादी पार्टी ने किसानों के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देते हुए महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कन्नौज, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, हरदोई, लखीमपुरखीरी, रायबरेली, बरेली, पीलीभीत, मऊ, उन्नाव शाहजहांपुर, सम्भल, कुशीनगर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बागपत, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज, इटावा, गोरखपुर, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्जापुर, कानपुर देहात आदि जनपदों में किसान यात्रा में जिलाध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी में व्यापक जनसम्पर्क, करते हुए गोष्ठियों में शामिल हुए।

समाज का हर वर्ग सरकार की कुनीतियों का शिकार

आजमगढ़। भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है।

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...