रविवार, 6 दिसंबर 2020

महिला हिंसा विरोध में रैली व कैंडल मार्च

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रविदास मंदिर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर गाँव की बेटियों ने साइकिल रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में पर्चा, पोस्टर, और नारों के ज़रिए जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। यात्रा का नेतृत्व कर रही रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सचिव प्रियंका भारती ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है।                       


भारत बंद में किसानों को कांग्रेस का समर्थन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत ‘भारत बंद’ के प्रति कांग्रेस ने रविवार को पूरा समर्थन जताया और घोषणा की कि इस दिन वह किसानों की मांगों के समर्थन में सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हजारों किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ दिसंबर को पूरी ताकत के साथ ‘भारत बंद’ किया जाएगा। यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां घोषणा करना चाहता हूं कि कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को पूरा समर्थन देती है।’’


उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और किसान रैलियों के जरिए किसानों के पक्ष में पार्टी की आवाज बुलंद कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारे सभी जिला मुख्यालय एवं प्रदेश मुख्यालयों के कार्यकर्ता इस बंद में हिस्सा लेंगे। वे प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंद सफल रहे।’’


उन्होंने कहा, ‘‘सारी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय अवस्था देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान जाड़े की रातों में राजधानी के बाहर बैठे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि सरकार को कानूनों को लागू करने की इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच, जून में सरकार चोरी छिपे अध्यादेश ले आई। इतनी जल्दी किस बात की थी। जब पूरे देश का ध्यान कोविड-19 के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों पर था तब सरकार अपने उद्योगपति-कॉर्पोरेट मित्रों की मदद करने के लिए चोरी-छिपे अध्यादेश लाने में व्यस्त थी।’’


खेड़ा ने कहा कि सरकार ने किसानों को भरोसे में नहीं लिया और अब किसानों के हितों की आड़ में छिप रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको वाकई में किसानों के हितों की चिंता होती तो आपने इन विधेयकों को लाने से पहले उनकी सलाह ली होती।’’ खेड़ा ने आगे कहा, ‘‘जो कुछ भी आज देखने को मिल रहा है वह सरकार और उसके कॉर्पोरेट मित्रों के बीच की साजिश का नतीजा है जिसमें पीड़ित किसान ही होगा और किसान इस बात को जानता है।’’ शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही। पांच चरणों की बातचीत हो चुकी है तथा अगली बैठक केंद्र ने नौ दिसंबर को बुलाई है।                                


चांद पर फहराया चीन ने अपना झंडा

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया। चीन ने अपने अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 'Chang'e-5' के जरिए यह कारनामा कर दिखाया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर फहराए झंडे की फोटो भी ली। यह झंडा 2 मीटर चौड़ा और 90 सेमी लंबा है। अब तक अमेरिका ही दुनिया में ऐसा देश था, जिसने चांद की सतह पर झंडा फहराया था। अमेरिका ने 50 साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। चीन ने अब जाकर यह सफलता पाई है। चीन का अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर को चांद की सतह पर लैंड हुआ था। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह से नमूने जुटाने से पहले यह झंडा फहराया।              


हैरतअंगेजः चीन ने बनाया नकली 'सूरज'

बीजिंग। चीन ने तकनीक के मामले में नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। तकनीक के मामले में चीन ने अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम सूरज परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक कर दुनिया में दूसरे सूरज के दावे को सच कर दिखाया है। ये ऐसा परमाणु फ्यूजन है, जो असली सूरज से कई गुना ज्यादा ऊर्जा देगा।चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
चीन की कृत्रिम सूरज बनाने की ये कोशिश कई साल से जारी थी। कृत्रिम सूरज के प्रोजेक्ट की कामयाबी ने चीन को विज्ञान की दुनिया में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक अमेरिका, जापान जैसे तकनीकि रूप से उन्नत देश भी नहीं पहुंच पाए।               


चीन ने बनाया महाशक्तिशाली कम्प्यूटर

बीजिंग। टेक्नॉलजी की रेस में सुपरकंप्यूटर्स एक बड़ा पड़ाव माना जाता है और चीन के वैज्ञानिकों ने रोशनी पर आधारित दुनिया का पहला क्वॉन्टम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपरकंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है। जिसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा।                   


कौशाम्बीः अधिकारियों की लापरवाही का दंश

जाम के झाम और लोडर ड्राइवर की लापरवाही से बालक गंभीर घायल


कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा शायरी माता से अझुवा बस्ती तक 870 मीटर सड़क का 96 लाख से अधिक रुपये से सड़क पुनर्निर्माण हो रहा है। जिसमे 3 मीटर सीसी मार्ग और दोनों तरफ डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग सहित सीमेंटेड नाली प्रस्तावित है। निर्माण भी हो रहा लेकिन गुणवत्ता तो छोड़िए सीसी मार्ग निर्माण करने के बाद महीनों बीते इंटरलॉकिंग का कार्य बंद है। एक चार पहिया के साथ मे मोटरसाइकिल निकलने में भी दिक्कत होती है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। जिससे निकलने वालों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है, कि यदि संबंधित ठेकेदार गिट्टी डलवा दे तो समस्या से छुटकारा मिल जाये आये दिन प्रतिदिन पहले हम निकलेंगे की होड़ में विवाद मारपीट गाड़ियों का एक दूसरे में धक्का लगना आम बात हो गयी है। शीघ्र निकलने की होड़ में कई लोग चुटहिल हो चुके हैं, कई बार जमकर गाली गलौज मारपीट हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदारों की कान में जू नही रेंग रही स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक से भी अनुरोध किया एक बार सड़क की गुणवत्ता परखें वहीं पुलिस प्रशासन भी कभी कभी फोटो सेंसन करवाकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेते हैं। इसी जाम के झाम से आज एक बच्चे आनंद कुमार रैदास उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम सभा सांखा जो अपनी माँ गीता देवी के साथ नगर पंचायत में लगने वाली बाजार से सामान खरीदने आया था। अनियंत्रित लोडर चालक सागर मौर्य ने स्पीड से लोडर को पीछे करने के प्रयास में गंभीर घायल कर दिया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक के साथ मोटरसाइकिल से स्थानीय अस्पताल भेजा जहां पर घायल बच्चे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वहीँ लोडर और ड्राइवर पुलिस कब्जे में।


सन्तलाल मौर्य


जादौन के इंचार्ज लेने के बाद मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज लेते ही हापुड़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।


हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। सिंभावली पुलिस और एसओजी 1 की संयुक्त टीम ने अवैध/ अपमिश्रित शराब बनाने वह बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कार 35 बोतल अंग्रेजी शराब, और शराब बनाने का केमिकल 1 कैन वे भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज संभालते ही हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ताबडतोड कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। हापुड़ कप्तान लगातार पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दे रहे हैं। जिसका असर हापुड़ में साफ साफ दिखाई दे रहा है।                             


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...