मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

मेरी परवरिश पारंपरिक और आधुनिकः प्रियंका

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। देश और विदेश में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि उनके व्यक्तित्व को आकार देने में उनकी परवरिश की भूमिका अहम है। अभिनेत्री ने कहा, मैं पारंपरिक भारत व इसमें समाहित प्राचीन ज्ञान और मॉर्डन इंडिया व इसकी शहरी भागदौड़ के सम्मिश्रण से बनी हूं। मेरी परवरिश दो भारतीयों के साथ-साथ पूरब और पश्चिम का मेल है। अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म वी कैन बी हीरोज में भी दिखाई देंगी।
इस बीच, प्रियंका का संस्मरण अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा।               


संक्रमितो को कलंकित करने का उद्देश्य नहीं

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के मकान के बाहर एक बार पोस्टर लग जाने पर उनके साथ ‘अछूतों’ जैसा व्यवहार हो रहा है और यह जमीनी स्तर पर एक अलग हकीकत बयान करता है। केन्द्र ने शीर्ष अदालत से कहा कि हालांकि उसने यह नियम नहीं बनाया है लेकिन इसकी कोविड-19 मरीजों को ‘कलंकित’ करने की मंशा नहीं है, इसका लक्ष्य अन्य लोगों की सुरक्षा करना है।


न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की पीठ ने कहा कि जमीनी स्तर की हकीकत ‘‘कुछ अलग है’’ और उनके मकानों पर ऐसा पोस्टर लगने के बाद उनके साथ अछूतों जैसा व्यवहार हो रहा है। केन्द्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि कुछ राज्य संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपने स्तर पर ऐसा कर रहे हैं।


मेहता ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के मकान पर पोस्टर चिपकाने का तरीका खत्म करने के लिए देशव्यापी दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर न्यायालय के आदेश पर केन्द्र अपना जवाब दे चुका है।


पीठ ने कहा, ‘‘केन्द्र द्वारा दाखिल जवाब को रिकॉर्ड पर आने दें, उसके बाद बृहस्पतिवार को हम इसपर सुनवाई करेंगे।’’ शीर्ष अदालत ने पांच नवंबर को केन्द्र से कहा था कि वह कोविड-19 मरीजों के मकान पर पोस्टर चिपकाने का तरीका खत्म करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार करे।


न्यायालय ने कुश कालरा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए केन्द्र को औपचारिक नोटिस जारी किए बिना जवाब मांगा था। पीठ ने कहा था कि जब दिल्ली उच्च न्यायालय में शहर की सरकार मरीजों के मकानों पर पोस्टर नहीं लगाने पर राजी हो सकती है तो इस संबंध में केन्द्र सरकार पूरे देश के लिए दिशा-निर्देश जारी क्यों नहीं कर सकती। आप सरकार ने तीन नवंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने अपने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 मरीजों या गृहपृथक-वास में रह रहे लोगों के मकानों पर पास्टर ना लगाएं और पहले से लगे पोस्टरों को भी हटा लें।


दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि उसके अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों से जुड़ी जानकारी उनके पड़ोसियों, आरडब्ल्यूए या व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा करने की भी अनुमति नहीं है। कालरा ने उच्च न्यायालय में दी गई अर्जी में कहा था कि कोविड-19 मरीज के नाम को आरडब्ल्यूए और व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा करने से ‘‘ना सिर्फ वे कलंकित हो रहे हैं बल्कि बिना वजह लोगों का ध्यान उनपर जा रहा है।’’


अर्जी में कहा गया है कि कोविड-19 मरीजों को ‘‘निजती दी जानी चाहिए और उन्हें इस बीमारी से उबरने के लिए शांति और लोगों की घूरती हुई नजरों से दूर रखा जाना चाहिए।’’ अर्जी मं कहा गया है, ‘‘लेकिन उन्हें दुनिया की नजरों के सामने लाया जा रहा है। उसमें यह भी दावा किया गया है कि सार्वजनिक रूप से अपमानित और कलंकित होने से बचने के लिए लोग अपनी कोविड-19 जांच कराने से हिचक रहे हैं, और यह सबकुछ मरीजों के मकानों पर पोस्टर चिपकाने का नतीजा है।                           



हार्डकोर में हाथ आजमाना चाहतीं हूँः अन्नया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड की उभरती हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे ने पिछले साल एक्टिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की। इसी दौरान वह चार फिल्में अपने खाते में शामिल करने में कामयाब रहीं और कुछ विज्ञापनों का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इतने कम समय में अपना एक फैन बेस बना चुकीं अनन्या इसे दबाव मानने के बजाय एक प्रेरणा के तौर पर देखती हैं। अनन्या ने बताया, उम्मीदों और दबाव के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये मुझे प्रेरित करते हैं। मैं इसके लिए बहुत ज्यादा आभारी हूं, क्योंकि अभी मेरे करियर की बस शुरुआत ही हुई है। मैंने कुछ ही फिल्में की हैं और इसके दम पर अपना एक फैन फॉलोइंग बनाने में कामयाब रही हूं। जब मैं किसी सार्वजनिक समारोह में जाती हूं, तो लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं या मुझे मेरी किसी फिल्म में से कोई संवाद बोलकर सुनाने का अनुरोध करते हैं। लोगों को ये सारी चीजें काफी पसंद हैं। वे मुझसे बेहतर की उम्मीद करते हैं और इससे बढ़कर प्रेरणादायक और कुछ भी नहीं हो सकता।
अनन्या की हाल ही में दो फिल्में रिलीज हुईं – पति, पत्नी और वो और खाली पीली। आने वाले समय में अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में अनन्या कहती हैं, मैं बेहद रोमांचित हूं, क्योंकि मेरे पास अभी कई तरह के प्रोजेक्ट्स हैं। एक तरफ मैं दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म कर रही हूं और फिल्म के हमारे गोवा शेड्यूल में काफी मजा आया है। मुझे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि मुझे मेरे दोनों सह-कलाकार पसंद हैं। दूसरी तरफ, मैं पुरी जगन्नाथ सर के निर्देशन में विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म कर रही हूं और ये दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं।               


बिहारः क्राइम ग्राफ बढ़ा, 24 घंटे में 27 हत्या

अविनाश श्रीवास्तव


पटना।बिहार में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंदर 26 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। इसके अलावे आईपीएस समेत पुलिस के जवानों पर बम से अपराधी हमला कर चुके हैं। यही नहीं छपरा जेल के गेट पर भी अपराधियों ने फायरिंग की है. वैशाली के बिदुपुर में तीन को गोली मारी। छपरा में भी जवान को गोली लगी है। चारों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं।


सीवान में 6 मर्डर


सबसे अधिक मर्डर सीवान जिले में हुआ है। आज महिला और चार बच्चों की हत्या हुई है। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर में हुई है। दूसरी घटना गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव का है जहां बारात में गए एक युवक की हत्या कर दी गई।


सारण में 3 की हत्या, जेल के गेट पर फायरिंग...जवान को मारी गोली


छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के केसरी गांव का है जहां अज्ञात लोगों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही, दूसरी घटना छपरा जेल के गेट पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक जवान को गोली लग गई। जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 


नवादा में 3, औरंगाबाद में 2 की हत्या


नवादा के रजौली थाना में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के साथ दो बच्चों की अपराधियों ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। औरंगाबाद जिले में दो युवकों की धारदार हथियार सेहमला कर हत्याकर दी गई है। यह घटना  रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम स्टेशन के पास की है। 


इन जिलों में भी हुआ मर्डर


खगड़िया जिले में युवक समेत 2 की हत्या अपराधियों ने कर दी है। बेगूसराय के लाखों दुर्गा स्थान एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला। जहां एक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई। मधेपुरा में बसनवाड़ा पंचायत में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है। पुलिस ने पुलिया के नीचे युवक की डेड बॉडी को बरामद किया है। बक्सर में बदमाशों ने पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर दिया। ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी गई हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। भागलपुर में 2 की हत्या हुई है। सन्‍हौला और नवगछिया प्रखंड के दो अलग अलग स्‍थानों से दो महिलाओ का शव पुलिस ने बरामद किया है। कैमूर जिले में सोनहन के सखवा गांव में बकरी चराने को लेकर 1 युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना में 6 लोग घायल हैं। लखीसराय में 1 की हत्या हुई है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो गांव के पास एनएच 80 पर देर रात बदमाशों ने लूटपाट के बाद एक पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बगहा में अपराधियों ने एक पूजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना में स्कॉर्पियों ड्राइवर और दानापुर में मछली बिक्रेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


एसपी पर बम से हमला


भागलपुर में आईपीएस अफसर और अन्य पुलिसकर्मियों के ऊपर बम से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात भागलपुर जिले के कहलगांव की है।


तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल


बिहार में हो रहे लगातार मर्डर के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी को टैग करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि'' आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, चंद दिन पहले की चुनावी सभाओं में शायद आप इसी जंगलराज की कल्पना किया करते थे। बिहार में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो अपराधियों का गुंडाराज स्थापित हो गया है। प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की हत्या हो रही है। लेकिन जंगलराज का महाराजा चुप है। क्यों? '' वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ''मुख्यमंत्री अपराध पर प्रेस वार्ता क्यों नहीं करते?''                           


बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस मनाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उसे बधाई दी और कहा कि भारत को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले इस बल पर गर्व है।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर अडिग है।         


सीएम ने गीत संग्रह नेवता का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कर्यालय में स्व. चमन सर्जेराव शिंदे कृत छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह ‘नेवता’ का विमोचन किया। सु ममता शिंदे ने बताया कि ‘नेवता’में उनके पिता स्व. चमन सर्जेराव शिंदे द्वारा विभिन्न विषयों पर छत्तीसगढ़ी भाषा में रचित मनमोहक गीतों का संकलन किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीताराम ठाकुर, राजेश ठाकुर, सोभीराम नेताम, देवेश मिश्रा और यशवंत शिंदे उपस्थित थे।                  


देश में हवाई जहाज के अंदर बना रेस्टोरेंट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के जीआईपी मॉल में ऐरोप्लेन (पुराने एयरक्राफ्ट) के अंदर थीम रेस्टोरेंट की शुरुआत हो रही है, जो निश्चित तौर पर लोगों के लिए नया अनुभव होगा। इस विमान रेस्टोरेंट में लोग खाने के साथ ही हवाई यात्रा जैसा आनंद महसूस करेंगे। 'Edutainment' कांसेप्ट पर इसकी शुरुआत की जाएगी। लोग इसमें एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां प्लेन के कॉकपिट के बारे में रूचि रखने वालों के लिए भी प्लेन के बारे में जानकारी की व्यवस्था की जाएगी। 15 दिसंबर से 'प्लेन रेस्टोरेंट' के शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा प्लेन रेस्टोरेंट में एजुकेशन और एंटरटेनमेंट की व्यवस्था को लेकर मॉल के एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग) शमीम ने बताया कि 'Edutainment' कांसेप्ट पर इसकी शुरुआत की जा रही है।             


आम आदमी की जिंदगी से जुड़ें नियम बदलें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव हो गया है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदल गए हैं। दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं।           


नाबालिग से गैंगरेप मामले में 3 अरेस्ट किए

अरविंद कुमार सैनी


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मयंक, दीपक और सचिन निवासी शेखपुरा थाना देहात कोतवाली को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट पर भी कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना था कि ये तीनों युवक अपने इलाके में लोगों का उत्पीड़न करते हैं और आतंक मचाए हुए हैं। इसलिए पुलिस इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कर रही है।                             


सुंदर भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति जब्त

विजय भाटी


गौतबुद्धनगर। आपराधिक और भ्रष्ट तरीकों से एकत्र की गई सम्पत्ति के तिलिस्म को तोड़ने में लगी प्रदेश सरकार की कार्रवाई को आगे बढाते हुए गौतमबुद्धनगर कमिश्नर आलोक सिंह ने सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की 25 करोड़ की सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माफिया सरगना सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रेप के ठेके लेकर अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से खरीदी गई अंचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है। दरअसल निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम माफिया सरगना सुंदर भाटी के दम पर आपराधिक रूप से विभिन्न कंपनियों में स्क्रेप के ठेके लेता है, जिससे एकत्र किये गये धन से उसने 2.9128 हेक्टयर जमीन खरीदी, जिसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रूपये बताई गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सोमवार की देर शाम को उक्त 25 करोड़ की अंचल सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई कराई।


गौरतलब है कि पिछले दिनों से चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा अनिल दुजाना गैंग और सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की गाज गिराते हुए अब तक लगभग 69 करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया जा चुका है।                                


किसान भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकेगेंं

लखनऊ। विपक्ष पर किसानो को भ्रमित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में जमीन हड़पने की साजिश को अन्नदाता अच्छे से समझता है और किसान भारतीय जनता पार्टी सरकार काे उखाड़ फेकेंगा। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया " आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती- किसानी करनेवाले अच्छे से समझते है। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची- बनी रहे। भाजपा अब ख़त्म।"


गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्ष पर नये कृषि कानून को लेकर किसानो को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुये कहा था कि दशकों तक किसानों के साथ लगातार छल करने वाले आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने की साजिश रच रहे है। हालांकि उनकी सच्चाई देश के सामने आ रही है।                                      


दिल्लीः किसानों के सामने झुकीं सरकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा समेत देशभर के किसान दिल्ली सीमा पर डटे हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज छठा दिन हैं। वहीं एक मोर्चे पर सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा है।आशंका है कि जल्द ही किसानों और केंद्र के बीच सुलह हो जाएगी।                         


कानपुरः दो युवतियों ने आपस में रचाईंं शादी

कानपुर। एक अनोखा मामला सामने आया, जब दो लड़कियों ने मंदिर में आकर पंडित से कहा कि हम शादी करना चाहते हैं । पंडित ने जब यह बात पूछा कि आपस में तुम क्यों शादी करना चाहती हो तो उनका कहना था कि लड़कों पर अब भरोसा करना बेहद ही मुश्किल है। जिसके लिए हम आपस में शादी करना चाहते हैं।


जानकारी के अनुसार जिले के हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर दो युवतियां जींस और टीशर्ट पहने पहुंचीं । दोनों पहले काफी देर तक मंदिर परिसर में ही बैठी रहीं ।इसके बाद इन्होंने मंदिर के पुजारी से गुजारिश की कि वो उन दोनों का विवाह करा दें । पुजारी पहले तो इसके लिए राजी नहीं हुए , लेकिन फिर बार-बार दबाव बनाने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।


इसके बाद शादी की रस्म शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जयमाल की रस्म पूरी की । इसके बाद दोनों में से एक युवती ने दूसरी को मंगलसूत्र पहनाया और फिर सिंदूर लगाने की रस्म पूरी की । विवाह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों युवतियां वापस चली गईं ।
मंदिर के पुजारी के अनुसार , आपस में शादी करने वाली युवतियों ने बताया कि एक कानपुर की और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है । कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी । इसी दौरान मौसेरी बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।                                  


उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। हरिद्वार जिले में सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यड मापी गई है। हालाँकि अभी इसके केंद्र के बारे में साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं देहरादून में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।


उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील रहा है। यहां इस साल भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसी साल 25 अगस्त को उत्तरकाशी में 3.4  रिक्टर की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र टिहरी गढ़वाल में था। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों 21 अप्रैल को  3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसका केंद्र चमोली जिले में था। 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी 3.6 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र बागेश्वर ही बताया गया।                               


शादी के लिए प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके में पिछले 7 सालों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने से नाराज प्रेमिका ने विवाह का दबाव बनाने के लिए प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई है।  जानकारी के अनुसार मालदा जिले के मानिक चौक के मथुरा गांव की रहने वाली पीउ सरकार का मुर्शिदाबाद  जिले के सागरदिघी  निवासी सदानन्द घोष के साथ पिछले 7 सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन क आरोप है कि अचानक से उससे विवाह करने से इंकार कर दिया।  इसके बाद दुखी पिऊ सरकार अपना घर छोड़कर प्रेमी  के घर के सामने पहुंची और वहां धरने पर बैठ गई।  प्रेमी के के घर के सामने धरने पर बैठने की घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।                                        


मंदिर निर्माण के लिए 'संघ' धन संग्रह करेगा

भोपाल। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी सोमवार सुबह समता एक्सप्रेस से नागपुर से भोपाल पहुंचे। स्टेशन से वे सीधे समीधा पहुंचे। सुबह कुछ देर आराम करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चुनिंदा पदाधिकारियों को समीधा बुलाया और बैठक की। वहीं शाम को देवास में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।


संघ ने तय किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए के धन संग्रह का काम 15 जनवरी से 27 फरवरी तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलेगा। इसके चलते मध्यप्रदेश में पदाधिकारियों की बैठक ली गई है। मोहन भागवत और सुरेश भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक दर्जन लोगों को दायित्व देने की बात सामने आई है। इसमें संघ के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को भी आगे रखा जाएगा। बैठक में हिंदूवादी कुछ अन्य संगठनों को भी इसमें साथ लेकर काम करने का कहा गया है।


लव जिहाद कानून पर विहिप करेगी अगुवाई


सूत्रों के मुताबिक लव जिहाद के मामले पर भी यहां चर्चा हुई। बताया जाता है कि संघ सीधे तौर पर आगे नहीं आएगा। विहिप और मध्यप्रदेश में सक्रिय छोटे-छोटे हिन्दू संगटनों को आगे किया जाएगा, जो इस पर काम करेगा। साथ ही इस तरह का मामला दिखाई या सुनाई देने पर ये संगठन जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना देने का काम भी करेगा।                                  


बार-बार पोर्न देखना, एडिक्शन का शिकार

दुनियाभर के लाखों लोग रोजाना पॉर्न फिल्म या क्लिप्स देखते हैं, लेकिन इसे बार-बार देखने की लत को पोर्न एडिक्शन (Porn Addiction) कहा जाता है। कभी-कभी पोर्न देखना ठीक हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि उनको इसकी लत लग गई है। पॉर्न की लत से कई तरह की समस्याएं होती है, जिसमें सेक्स लाइफ खराब होना, सोशल लाइफ का खत्म होना और सेहत खराब होना शामिल है। पोर्न एडिक्शन को लेकर अब तक कई रिसर्च हो चुकी है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिसर्च के मुताबिक 4 करोड़ लोग रोजाना पोर्न वेबसाइट देखते हैं और इनमें से करीब 10 प्रतिशत लोग एडिक्ट हो जाते हैं। कुछ लोग तो इसको छोड़ना भी चाहते हैं, लेकिन चाहकर भी छोड़ नहीं पाते हैं। तो चलिए हम आपको पॉर्न एडिक्शन से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।


सबसे पहले आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आप पॉर्न एडिक्ट हैं या नहीं और अगर लत लग गई है तो इस बात को स्वीकार करना होगा। कई लोग इसकी गिरफ्त में आने के बावजूद एडिक्शन को मानने से इनकार करते हैं। पॉर्न से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी गलती माननी होगी।



पॉर्न एडिक्शन का पता चलने के बाद इसको छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति का होना बेहद जरूरी है। कई बार लोग किसी आदत को छोड़ना चाहते हैं और उसकी शुरुआत भी करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसका हौंसला टूटने लगता है या उसका मन बदल जाता है, ऐसा कमजोर इच्छाशक्ति के कारण होता है।                                    


देव दीपावली के बाद क्रूज से जल यात्रा की

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली कार्यक्रम के पश्चात अलकनंदा क्रूज से राजघाट से रविदास घाट तक जल यात्रा कर देव दीपावली की अलौकिक एवं अद्भुत छटा का दृश्यावलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने चेत सिंह किले के सामने क्रूज से ही शिव एवं गंगा महिमा पर आधारित लेजर शो को भी देखा। उन्होंने रविदास घाट पर स्थित पार्क में रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
देव दीपावली के अवसर पर गंगा के 15 घाटों पर देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का भी प्रधानमंत्री जी ने अवलोकन किया। इन कार्यक्रमों में तुलसी घाट पर कठपुतली के माध्यम से नमामि गंगे नाटय प्रस्तुति, निषाद राज घाट पर घूमर एवं चरी लोक नृत्य, महानिर्वाणी घाट पर डांडिया लोक नृत्य, प्राचीन हनुमान घाट, चैकी घाट एवं राजा घाट पर लोक नृत्य, पांडेय घाट पर कत्थक समूह नृत्य, राजेंद्र प्रसाद घाट पर बांग्ला लोक नृत्य, दरभंगा घाट पर लोक नृत्य, सिंघिया घाट पर शास्त्री समूह नृत्य, राम घाट पर गरद (सिंगा एवं गुधूम् मादर वाद्य यंत्र वादन), बूंदी परकोटा घाट पर कर्मा एवं सैला लोक नृत्य, लाल घाट पर गोंडी लोक नृत्य, बद्री नारायण घाट पर राजस्थान के लोक नृत्य तथा नंदेश्वर घाट पर लोक नृत्य (रास) के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। इसके साथ ही लंका से डीएलडब्ल्यू के रास्ते सारनाथ तक विभिन्न 35 स्थानों पर भी सांस्कृतिक एवं गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके उपरान्त प्रधानमंत्री ने सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। गौरतलब हैं कि इसी महीने गत 09 नवंबर को प्रधानमंत्री जी द्वारा इस लाइट एंड साउंड सिस्टम का दिल्ली से ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया गया था।
प्रधानमंत्री जी ने पर्यटन विभाग के ‘पावन पथ’ वेबसाइट को डिजिटली लाॅन्च किया।                              


दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंची

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिसंबर के महीने में तापमान के गिरने और हवा की गति मंद पड़ने के कारण प्रदूषण का स्तर और खराब होने की संभावना है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह दिल्ली के सोनिया विहार, आनंद विहार, ओखला और आईटीओ इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शहर का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किया गया। बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति और धीमी पड़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी सुधार की उम्मीद नहीं है। वहीं, 6 दिसंबर के आस-पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है। जिससे दिल्ली के फिर से ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9-10 दिसंबर से एक बार फिर ठंड बढ़नी शुरू होगी और शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ सकता है। हालांकि, दिसंबर के पहले हफ्ते में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं, सुबह के समय आसमान में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।                               


खाली पेट लहसुन खाने के अनेक फायदे

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए अच्छा होता है


1) यह टीबी, दमा, निमोनिया, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, पुरानी ब्रोन्कियल सर्दी, फेफड़ों में संक्रमण और खांसी की रोकथाम और इलाज के लिए अच्‍छा होता है।


2) ट्यूबरक्लोसिस की समस्‍या होने पर सुबह खाली पेट लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है।


3) दांत के दर्द में लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। यदि कीड़ा लगने से दांत में दर्द हो तो आप लहसुन के टुकड़ों को गर्म करें और उन टुकड़ों को दर्द वाले दांत पर रखकर कुछ देर तक दबाएं। ऐसा करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।


4) फ्लू यानी इन्फलुएन्जा में सुबह उठकर गर्म पानी के साथ लहसुन और प्याज का रस पीने से फ्लू से निजात मिलता है।


5) लहसुन पूरी तरह से एंटीबायोटिक है। इसलिए फोड़े होने पर लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधने से फोड़े मिट जाते हैं।


6) टीबी और खांसी जैसी बीमारियों को दूर करने में लहसुन लाभकारी है। लहसुन के रस की बूंदों को रूई में भिगोकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है।


7) लहसुन के नियमित सेवन करने से आपको कई प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलते है और यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य की रक्षा करता है। इनकी हीलिंग गुणों को नियमित इस्‍तेमाल करने से आप कुछ ही दिनों में यकीनन अपने समग्र स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार देखने लगेगें।                                      


दिल्ली का दाना-पानी बंद करने पर उतरे किसान

सोनीपत। नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। न ही सरकार से बात बन पा रही है,और न ही किसान पीछे हटने को तैयार है। बताना लाजमी है कि अब किसानो का गुस्सा फूटने लगा है। गौरतलब है कि लगातार कुंडली में हाइवे जाम करके बैठे किसानों ने अब दिल्ली जाने वाले संपर्क मार्गों को भी बंद करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल किसानों का कहना है कि जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, इससे अब रणनीति में बदलाव करते हुए दिल्ली का दाना-पानी, फल और सब्जी व दूध भी बंद करना पड़ेगा। इसके लिए लिंक मार्ग से सटे गांव के किसानों से अपील की गई है कि वे रास्ते बंद करें।


इसका असर साथ में दिखा भी। सोमवार को ही नरेला होकर दिल्ली जाने वाले रास्ते को सफियाबाद के पास किसानों ने ट्रैक्टर अडा कर जाम कर दिया। इसके बाद दिल्ली का एक प्रमुख वैकल्पिक मार्ग भी जाम हो गया है। इससे औचंदी बार्डर इलाके पर दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। बताना लाजमी है कि किसानों ने हरियाणा के संपर्क मागेरं से लगते गांव के किसानों से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने इलाके में रास्ते बंद करें। ताकि दिल्ली का दाना-पानी बंद किया जा सके। उग्र तेवर दिखाते हुए किसानों ने कहा कि पीएम मोदी को अब किसानों के मन की बात सुननी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने जाम के कारण आ रही परेशानी के लिए जनता से माफी भी मांगी। गौरतलब है कि तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हजारों किसान कई दिनों से कुंडली में धरना जमाए बैठे हैं। सोमवार को किसानों ने सरकार को चेताया कि उनके सब्र की परीक्षा ना लें, बल्कि मांगों को पूरा किया जाए। अब देखना ये होगा कि ये कृषि यानी कि किसान आंदोलन कब तक चलता है। सरकार से बात बनेंगी या फिर किसान पीछे हटेंगे ?                                         


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...