मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

मंदिर निर्माण के लिए 'संघ' धन संग्रह करेगा

भोपाल। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी सोमवार सुबह समता एक्सप्रेस से नागपुर से भोपाल पहुंचे। स्टेशन से वे सीधे समीधा पहुंचे। सुबह कुछ देर आराम करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चुनिंदा पदाधिकारियों को समीधा बुलाया और बैठक की। वहीं शाम को देवास में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।


संघ ने तय किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए के धन संग्रह का काम 15 जनवरी से 27 फरवरी तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलेगा। इसके चलते मध्यप्रदेश में पदाधिकारियों की बैठक ली गई है। मोहन भागवत और सुरेश भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक दर्जन लोगों को दायित्व देने की बात सामने आई है। इसमें संघ के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को भी आगे रखा जाएगा। बैठक में हिंदूवादी कुछ अन्य संगठनों को भी इसमें साथ लेकर काम करने का कहा गया है।


लव जिहाद कानून पर विहिप करेगी अगुवाई


सूत्रों के मुताबिक लव जिहाद के मामले पर भी यहां चर्चा हुई। बताया जाता है कि संघ सीधे तौर पर आगे नहीं आएगा। विहिप और मध्यप्रदेश में सक्रिय छोटे-छोटे हिन्दू संगटनों को आगे किया जाएगा, जो इस पर काम करेगा। साथ ही इस तरह का मामला दिखाई या सुनाई देने पर ये संगठन जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना देने का काम भी करेगा।                                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...