सोमवार, 30 नवंबर 2020

ओपन विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, करें आवेदन

ओपन विश्व विद्यालय में कल से प्रवेश , घर बैठे करें आवेदन


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षण सत्र जनवरी - दिसंबर 2021 में प्रवेश के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। छात्र, छात्राएं , नौकरी पेशा, गृहणी एवं निजी कंपनी में कार्यरत सभी एक दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष पोर्टल शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। जिसे आप नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। 
दिशा निर्देश - 
नए सत्र में स्नातक के पांच , स्नातकोत्तर के नौ एवं 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। स्नातक  वर्ग में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित व जीवविज्ञान , बीबीए , बीलिब सहित स्नातकोत्तर के एमए अंग्रेजी,हिंदी,संस्कृत,समाज शास्त्र , राजनीती शास्त्र, एमएससी गणित एमए शिक्षा तथा एमएसडब्ल्यू व एमकॉम में दाखिला ले सकेंगे। पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रमुख रूप से पर्यटन , जीएसटी सायबर लॉ, पत्रकारिता , सायकोलॉजी, योग साइंस सहित 12 वीं पास छात्रों के लिए डीसीए एवं रामचरित मानस पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 निर्धारित है।                         


चक्रवर्ती तूफान से खतरा, करेगा नुकसान

मौसम विभाग ने ट्विटर पे ट्वीट करके किया अलर्ट ‘निवार के बाद नए चक्रवाती तूफान का खतरा हो सकता है नुकसान


चैन्नई। तमिलनाडु में पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान निवार ने अच्छी-खासी तबाही मचाई लेकिन अब यहां एक और तूफान पैदा होता दिख रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने सोमवार को एक ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु और केरल की तरफ एक और चक्रवाती तूफान बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सैटेलाइट और शिप के ताजा पर्यवेक्षण दिखाते हैं। कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के क्षेत्र के कम दबाव वाले क्षेत्र में डिप्रेशन की स्थिति बन गई है। यह दबाव 30 नवंबर की सुबह 5.30 पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में श्रीलंका के त्रिंकोमाली के पूर्व-दक्षिणी पूर्व से लगभग 750 किमी दूर और भारत के कन्याकुमारी से पूर्व-दक्षिणी पूर्व से लगभग 1150 किमी दूर स्थित है।
अगले 24 घंटों में इस डिप्रेशन के और गहन होने की आशंका है। आशंका है। कि यह आगे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 2 दिसंबर की शाम तक इसके श्रीलंकाई तट के पश्चिम-उत्तरी पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। मौजूदा हालात के आकलन के मुताबिक, यह 3 दिसंबर की सुबह तक पश्चिम की ओर बढ़कर कोमोरिन इलाके में सामने आ सकता है।
राजीवन ने बताया कि हालिया अनुमानों के मुताबिक, यह चक्रवात निवार जितना भयंकर नहीं होगा, लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों से सावधानी रखने को कहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई क्षेत्रों में निवार के चलते भारी बारिश हुई थी। जिससे गहरे जल-जमाव की स्थिति बन गई थी। यहां तक कि पुडुचेरी से करीब 30 किलोमीटर दूर मरक्कनम शहर में भारी भूस्खलन भी हुआ था। चक्रवाती तूफान जनित इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली थी।                   


अलर्टः कई जिलों में बारिश से पारा गिरेगा

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, अगले 24 घंटे में पारा गिरने से पड़ेगी कड़ाके की ठंड


लखनऊ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले चार दिनों में पारा और गिर सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।  वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।लखनऊ, कानपुर, झांसी,ललितपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
इससे पहले रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई थी। इससकी वजह से तापमान में गिरावट आई थी।तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है।                              


हरिद्वार की सीमाएं सील, लौटाएं हजारों लोग

हरिद्वार की सीमाएं सील, बॉर्डर से लौटाए हजारों लोग। पुलिस से झड़प, जानिए क्या है मामला


हरिद्वार। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की सख्ती के बाद अब अब जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। सोमबार को कार्तिक पूर्णिमा है, लिहाज गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने की चिंता के चलते सीमाएं सील कर दीं और स्नान पर रोक लगा दी। हर की पैड़ी पर बैरिकेडिंग की गई है। इधर, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर ही रोक दिया। जिस पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। अंततः हजारों लोगों को बॉर्डर से ही लौटना पड़ा।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह बंद है। आवश्यक सेवाएं ही आ जा सकती हैं। जरूरी काम से आने वालों को जांच परख कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।           


फेसबुक पर दोस्ती, 3 बार सामूहिक दुष्कर्म

फेसबुक फ्रेंड ने लड़की से दोस्ती कर मिलने बुलाया फिर दोस्तो के साथ मिलकर किया 3 बार सामूहिक दुष्कर्म


कानपुर। नाबालिग लड़की की दोस्ती फेसबुक पर लड़के से हुई। दोस्ती के कुछ दिन बाद ही लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से तीन बार गैंगरेप किया। पहले तो लड़की ने डर के चलते घर पर नहीं बताया लेकिन अगले दिन उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। घर वालों ने पुलिस के पास जानकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके का है। प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने कुछ ही घंटों में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौरपर 3 बार सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना शनिवार को हुई थी। लेकिन घटना के बारे जानकारी तक मिली जब लड़की घर लौटी और उसने अगले दिन अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने 2 आरोपियों राहुल सोनकर और मिथुन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी 2 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि चकेरी इलाके की रहने वाली लड़की ने फेसबुक के जरिए साहिल नाम के लड़के से दोस्ती की। शनिवार को साहिल ने अपने दोस्तों राहुल और मिथुन को अपनी प्रेमिका को त्रिमूर्ति मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर लाने के लिए कहा। जब वे लड़की को लेकर आए तो साहिल वी.के. राजपूत नाम के लड़के के साथ उन्हें एक कार में मिला। उन्होंने लड़की को कुछ खाने के लिए दिया। जब लड़की बेहोश हो गई तो वे चारों उसे एकांत स्थान पर ले गए और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वे उसे एक खाली प्लॉट में ले गए और फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे एक दूकान की छत पर ले गये और तीसरी बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।                             


सीएम योगी ने रात रात की बड़ी कार्रवाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने रातों-रात की बड़ी कार्यवाही, सीएम के इस कार्यवाही से प्रदेश में मचा हड़कंप


संदीप मिश्र


लखनऊ। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में काम करने वाले कई कर्मचारियों और प्रभारी पर बड़ी कारवाई की हैं। जिससे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही साथ भष्ट अधिकारियों में सीएम योगी का खौफ भी दिखाई दे रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कारवाई की गई हैं। साथ ही साथ इन्हे बर्खास्त भी किया गया हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश में 24 केंद्र प्रभारियों व सचिव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ 74 प्रभारियों को चेतावनी भी दी गई हैं। सीएम योगी ने साफ कर दिया है की धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगर कोई अधिकारी ऐसा करता हैं। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जायेगा। साथ ही साथ उनकी सेवा भी समाप्त की जाएगी। सीएम योगी के इस आदेश से सभी केंद्र प्रभारियों की टेंशन बढ़ गई हैं। आपको बता दें की सीएम योगी ने साफ-साफ कहा है। की धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ राज्य के सभी किसानों को उचित मूल्य दिया जाना चाहिए।                                


बिहार: शराब बंदी का छेद बंद करने की तैयारी

शराबबंदी का छेद बंद करने की तैयारी में नीतीश, जिन्होंने शराब से पैसा बनाया वो नपेंगे


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए भले ही 5 साल पूरे होने को है। लेकिन राज्य के अंदर इस कानून की हकीकत सबको पता है। शराब की उपलब्धता और होम डिलीवरी सिस्टम को लेकर लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते रहते हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों चुनाव के दौरान शराबबंदी को लेकर जमीनी हकीकत से जुड़े कड़वे सवालों का सामना किया है। ऐसे में अब नीतीश हर कीमत पर शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने की तैयारी में हैं। शराब बंदी लागू होने के बाद बिहार में माफिया ने जो समानांतर सिस्टम खड़ा किया उसे कैसे ध्वस्त किया जाए इसे लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। 
सरकार यह भली-भांति समझ रही है। कि शराब माफिया के साथ मिलकर शासन और प्रशासन में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने किस कदर पैसा बनाया है। कैसे वह इस अवैध सिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं। कैसे माफिया के साथ मिलकर अवैध उगाही की जा रही है। इस सब पर नकेल कसने के लिए अब सरकार ने नजर टेढ़ी कर दी है।
शराबबंदी कानून को सफल बनाया जाए इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम एसपी को दिशा निर्देश जारी किया है। मुख्य सचिव की तरफ से सभी जिलों के डीएम और एसपी को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है। कि वैसे अधिकारियों, सरकारी सेवकों और पुलिसकर्मियों की पहचान की जाए. जिनके जिम्मे शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का काम है। और उसके बावजूद यह नहीं हो पा रहा। शराब के काले कारोबार में शामिल अफसरों, कर्मचारियों पर नकेल कसी जाए और इसके लिए खुफिया निगरानी की जाए।
बिहार में शराबबंदी के बाद जिस किसी ने इस अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति बनाई है। जिसकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। वैसे अधिकारी जो शराबबंदी रोकने के लिए जवाब दे हैं। और उसके बावजूद उनके इलाके में शराबबंदी फेल नजर आ रही है। खासतौर पर ऐसे अधिकारी जिनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है। उस सब की खुफिया निगरानी करते हुए जिले के एसपी और डीएम इसकी रिपोर्ट ऊपर के अधिकारियों को देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ऐसे पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है। कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या फिर कर्मचारी। शराब बंदी कानून के खिलाफ जाने वाले अफसरों पर कार्रवाई करेगी। सरकार एक ऐसा सिस्टम खड़ा करने जा रही है। जिसके तहत सरकारी अफसरों, कर्मचारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ निचले स्तर के पुलिसकर्मियों तक के बारे में शिकायत मिलने पर उसकी सत्यता की जांच की जा सके और तत्काल एक्शन भी हो सके। यह भी तय किया जा रहा है। कि बड़े से बड़ा अधिकारी अगर दोषी है। तो वह इस मामले में बच नहीं पाए। दोषी अधिकारियों को निलंबित किए जाने से लेकर विभागीय कार्यवाही तक किए जाने की तैयारी है। सेंट्रल टीम गुप्त सूचना के आधार पर भी एक्शन लेगी।           


गुरु नानक जयंती पर दिग्गजों ने दी बधाई

गुरु नानक जयंती आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई


पालूराम


नई दिल्ली। देशभर में आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। कहा जाता है। कि बचपन से ही गुरु नानक देव का आध्यात्मिकता की तरफ काफी रुझान था। और वह सत्संग और चिंतन में लगे रहते थे।
30 साल की उम्र तक गुरु नानक देव का ज्ञान परिपक्व हो चुका था। और परम ज्ञान हासिल होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन सत्य का प्रचार किया। गुरु नानक देव की जयंती को सिख धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा से प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के तौर पर मनाते हैं। कहा जाता है। कि ईश्वर की तलाश की खातिर गुरु नानक ने 8 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था।
गुरु नानक देव का झुकाव बचपन से ही आध्यात्म की तरफ होने के कारण उन्होंने सांसारिक कामों से दूरी बना ली थी। वे लगातार ईश्वर और सत्संग की तरफ रुचि लेने लगे थे। ईश्वर के प्रति गुरु नानक का समर्पण काफी ज्यादा था। जिसके कारण लोग उन्हें दिव्य पुरुष मानने लगे। गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर लंगर भी लगाए जाते हैं।                                     


केबीसी के दौरान 5 लाख का ईनाम जीता

बरेली के इस गांव के बेटे ने केबीसी में पाया बड़ा मुकाम, जीते 50 लाख, 2 दिसंबर को होगा प्रसारण


बरेली। जिले की तहसील बहेड़ी के छोटे से गांव वसुधरन जागीर निवासी किसान के बेटे तेज बहादुर ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 करोड़ के सवाल का जवाब पता न होने पर तेज बहादुर ने खेल को क्विट कर दिया। क्षे़त्र के गांव वसुधरन निवासी लघु किसान चरन सिंह का बेटा तेज बहादुर बरेली राजकीय पाॅलिटेक्निक में सिविल से जीटीआई कर रहा है। उसने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद तेज बहादुर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया। उसने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलते हुए 50 लाख रुपए की राशि जीत ली और एक करोड़ के सवाल का सही जवाब पता न होने पर खेल को क्विट कर दिया। उसके केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने पर परिजनो और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तेज बहादुर का केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने का एपिसोड 2 दिसम्बर को सोनी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। वह आईएएस बनकर देश सेवा में भागीदार बनना चाहता है।           


आरएलडी नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा- चुनाव प्रचार के कारण किसान नहीं हैं प्राथमिकता


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल ( आरएलडी) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्त है। और इसलिए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की तारीख दिसंबर में तय की गई तथा उस पार्टी के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं हैं।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाना चाहती है। रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार की बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए चेतावनी दी है। कि वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर देंगे।
किसान विरोधी बीजेपी जयंत चौधरी
चौधरी ने एक बयान में कहा देश के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में बातचीत करने के बदले केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बल पूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि लाठी चार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागकर बीजेपी सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। 
कृषि कानून का हो रहा विरोध
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते बीते कुछ दिनों से किसान हरियाणा और दिल्ली सीमा पर बैठे हुए हैं। इस दौरान किसानों के आंदोलन के उग्र होने पर पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके साथ ही किसानों को हाने के लिए पानी की बौछार भी की गई।                                   


नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी नजर

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी सबकी नजर, पटना से दिल्ली तक हो रही लॉबिंग


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। 17वीं विधानसभा का पहला सत्र खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर जा टिकी   है। दिसंबर के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में इसका विस्तार हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब चुनाव के बाद शपथ ली तो उनके साथ चंद चेहरों को ही कैबिनेट में जगह मिली और अब सबको कैबिनेट विस्तार का इंतजार है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सियासी गलियारे में लॉबिंग का दौर जारी है। जेडीयू खेमे से कैबिनेट में जगह पाने के लिए दावेदार लगातार नेताओं के जनसंपर्क कर रहे हैं। और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी उपयोगिता साबित करने में जुटे हुए हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी खेमे से दावेदारों की लॉबिंग पटना से लेकर दिल्ली तक जारी है। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद कई नेता दिल्ली कूच कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है। कि दिल्ली में बैठे पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से संपर्क साध है। वह कैबिनेट में जगह पा सकते हैं. कई बड़े चेहरों को उम्मीद है। कि पार्टी उन्हें एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि बीजेपी के कई नए चेहरे इंतजार में बैठे हैं। कि कहीं उनकी किस्मत का ताला खोला जाए।
सबकी नजरें इस बात पर टिकी है। कि क्या भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में ले जाने का फैसला किया उसी तर्ज पर सुशील मोदी के साथ कैबिनेट में रह चुके नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को भूमिका भी दी जाएगी क्या बीजेपी कुछ अन्य नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि जेडीयू कोटे से जिन नामों की चर्चा है। उनमें श्रवण कुमार के साथ-साथ दामोदर रावत महेश्वर हजारी, संजय झा और सुनील कुमार के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।माना जा रहा है। कि जेडीयू महिला कोटे से एक और मंत्री बना सकती है। लेसी सिंह इन दावेदारों में सबसे आगे चल रही हैं.
 हालांकि जिन नामों की चर्चा हो रही है। वह केवल सियासी गलियारे में लग रहे कयास से ज्यादा कुछ भी नहीं है। कैबिनेट विस्तार में जिन्हें जगह दी जाएगी उनका आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।                               


कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम 'चंद्रग्रहण'

कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंन्द्रग्रहण


कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर साल का अंतिम चन्द्रग्रहण लगेगा। ये चन्द्रग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। चन्द्र ग्रहण दोपहर 1बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और शाम 5बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। ये साल का आखिरी चन्द्रग्रहण होगा।इससे पूर्व दो चन्द्रग्रहण लग चुके है।इस साल 6 ग्रहण एक दिसंबर को लगेगा इस साल कुल 6 ग्रहण लगे इनमें 3 चन्द्रग्रहण पड़े और 2 सूर्य ग्रहण हैसाल की शुरूआत 10 जनवरी;को पहला चन्द्रग्रहण लगा;फिर 5 जून को दूसरा चन्द्रग्रहण और 30नवंबर को अब आखिरी चन्द्रग्रहण लगने जा रहा है। वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ तो अब साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा।जिसमे ये चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण है। ऐसे मे सूतक मान्य नही होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस ग्रहण का कोई सूतक काल नही होता वह ज्यादा प्रभावशाली नही होता ऐसे मे इस ग्रहण का प्रभाव राशियों को अधिक प्रभावित नही करेगा। ये चन्द्रग्रहण देश के केवल पुर्वोत्तर भागों मे दिखाई देगा।पश्चिमी राज्यों में दिखाई नही देगा। बुजुर्ग सरोजनी त्रिपाठी के अनुसार इस दिन श्री निबांर्काचार्य जयंती;देवदिवाली;कार्तिक स्नान;भीष्म पंचक ब्रत पूर्ण आदि उत्सव रहेंगे।               


कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...