शनिवार, 28 नवंबर 2020

विमान के उतरने से पहले पायलट को पड़ा दौरा

तिरुचापल्ली में इंडिगो के विमान के उतरने से पहले पायलट को पड़ा दिल का दौरा


तिरुचिरापल्ली। विजयवाड़ा से आ रहे इंडिगो के एक विमान के पायलट को तिरुचापल्ली हवाईअड्डे पर उतरने से पहले दिल का हल्का दौरा पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य ने तिरुचापल्ली में विमान के उतरने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ा है। इसके बाद विमान सुरक्षित उतर गया लेकिन आगे इसकी चेन्नई की यात्रा रद्द कर दी गई।
पायलट को पहुंचाया गया अस्पताल 
अधिकारी ने बताया कि पायलट को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पहचान हुई। कल उनकी एंजियोप्लास्टी तिरुचापल्ली में हो सकती है। बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसमें हृदय की बंद पड़ी धमनियों को खोला जाता है। विमानन कंपनी ने इस घटना के समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने या अन्य जानकारी देने से इनकार किया है।
तमिलनाडु के एक मंत्री भी थे। शामिल
हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों में तमिलनाडु के एक मंत्री भी शामिल थे। वह सड़क मार्ग से मदुरै पहुंचे और वहां से दूसरी उड़ान में सवार हुए। हालांकि बाद में अन्य यात्रियों को चेन्नई जाने वाले अन्य विमान से भेजा गया। इंडिगो ने मामले की जानकारी देने से किया माना। विमानन कंपनी इंडिगो ने इस घटना के समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने या अन्य जानकारी देने से माना किया है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों में तमिलनाडु के एक मंत्री भी शामिल थे। वह सड़क मार्ग से मदुरै पहुंचे और वहां से दूसरी उड़ान में सवार हुए।               


अभियान से जुड़कर सरकार की लोगों से अपील

सरकार की लोगों से अपील- अपने अंगों को स्वर्ग न ले जाएं दान करें अभियान से जुड़कर करें मदद


नई दिल्ली। आपका अंग किसी की जिंदगी बचाकर मानवता की सेवा कर सकता है। सरकार ने अंगदान को महादान बताते हुए लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 से मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर नकारात्मक असर पड़ा है।
सरकार ने लोगों से अंगदान अभियान से जुड़ने की अपील की
शुक्रवार को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर हर्षवर्धन ने लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंगदान के पवित्र कार्य में कोई उम्र ,जाति, धर्म, समुदाय, मान्यता की बाधा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल के मुताबिक, अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण हर साल करीब पांच लाख लोग दम तोड़ देते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 18 साल से कम उम्र के इच्छुक बच्चे भी माता-पिता या अभिभावकों की अंगदान सहमति से कर सकते हैं।
कोविड-19 महामारी ने अंगदान अभियान को किया प्रभावित
उन्होंने माना कि कोविड-19 महामारी ने भारत में मृतकों के अंगदान अभियान को प्रभावित किया है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र और मानवता की खातिर मृतकों के अंगदान योगदान को पहचानने की अपील की। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 295 अंग प्रतिरोपण किए गए। इनमें से फेफड़ा के 76 प्रतिरोपण मुख्य रूप से कोविड-19 मरीजों पर किए गए। उन्होंने बताया कि 2019 में 12,666 अंग प्रतिरोपण के साथ भारत विश्व में तीसरे स्थान पर रहा।
केंद्रीय मंत्री ने डब्ल्यूएचओ के अंगदान और प्रतिरोपण पर वैश्विक निगरानी (जीओडीटी) की वेबसाइट से मुहैया आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इसके लिए राज्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को शानदार प्रदर्शन पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेबिनार, सेमिनार और कार्यशाला के जरिए अभियान का मकसद अंगदान के बारे में डर को खत्म करना है।               


पंजाबी किसानों की दृढ़ता, झुक गई सरकार

किसान आंदोलन: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया ये वीडियो, पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को लेकर लिखा कुछ ऐसा



नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाने को लेकर पंजाब के किसानों की द्रढ़ता तो आप देख ही चुके हैं कि कैसे लाख पाबंदियों के बावजूद उनके कदम पीछे नहीं हटे और आखिरकार अपने दिल्ली पहुंचने का रास्ता साफ़ कर लिया। इस बीच इनका सबसे ज्यादा टकराव सुरक्षाकर्मियों के साथ देखने को मिला जिन्हें इन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाया गया था। वहीँ, अब इसी पर आनंदपुर साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है|वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मियों को पंजाबी भाई खाना खिला रहे हैं|जहाँ मनीष तिवारी ने कैप्शन दिया है कि- युद्ध के बाद विरोधी को भोजन परोसना। यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की भावना है। उन्हें कोई कैसे रोक सकता है या कभी भी हरा सकता है? पीएमओ उनकी बात सुनो, उनसे बात करो।



राहुल-प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना

किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने पर राहुल-प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली पहुंचने से रोके जाने के प्रयास को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया कि दिल्ली आने वाले पूंजीपतियों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है। जबकि किसानों के आने पर रास्ते खोदे जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने एक सुरक्षाकर्मी द्वारा किसान पर लाठी भांजने संबंधी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से दावा किया भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं। तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।
उल्लेखनीय है। कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने की अनुमति दे दी गई और वे बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं।इससे पहले हरियाणा में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोकने के प्रयास के तहत पानी की बौछार और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।                   


हापुड़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी मंडल प्रभारी
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों में मचा हड़कंप


हापुड़। मामला हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ बुलंदशहर रोड सलारपुर  एसआई हजार हसन   ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों को बिना मास्क देखते हुए   अजर हसन ने मास्क न लगाने वाले घूम रहे लोगों पर कसा शिकंजा।और 100रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद काटकर जुर्माना वसूल कर मास्क न लगाने पर अगली बार ₹500 जुर्माने की चेतावनी देते हुए।कहा लोगों को समझाया और यही नहीं टू व्हीलर वह फोर व्हीलर वाहन चालक को भी समझाया और मास्क न लगाने पर और यातायात के नियमों का पालन ना करने पर काटे गए चालान।                              


वैक्सीनः मोबाइल ऐप पर मिलेंंगी सभी सूचना

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होता दिख रहा है। सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वैक्सीन की कीमत से लेकर आपको दिए जाने की तारीख तक हर जानकारी इस ऐप से मिल जाएगी। ये ऐप आपको बताएगी कि वैक्सीन आप तक कब पहुंचेगी और कहां पर कितने बजे दी जाएगी। इससे पहले खबर ये भी थी की पोलियों की तरह कोविड वैक्सीन के केंद्र बनेंगे।


जशपुरः महिला दलाल समेत 4 आरोपी अरेस्ट

दैहिक शोषण कर युवती को बेचा,महिला दलाल समेत चार आरोपी गिरफ्तार


जशपुर। जशपुर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता को उसके ही रिश्तेदारों ने महज चंद रुपयों के लिए बेच था और जबरन शादी भी करवाई दी। पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार हुई युवती को उतरप्रदेश के कानपूर से बरामद करते हुए चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तपकरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दरअसल घर बसाने के लालच में उत्तरप्रदेश के दो आरोपितों ने एक महिला दलाल और उसके पति के सहयोग से जशपुर की एक बेटी को रोजगार का लालच देकर जाल में फांस लिया और तीन माह तक पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। जानकारी देते हुए तपकरा थाना प्रभारी वीएन शर्मा ने बताया कि बीते 13 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपिता चांदनीबाई ने पीड़िता को रोजगार का लालच देकर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले गई है। अपराध दर्ज कर पुलिस ने जब साइबर सेल की मदद से पीड़िता का लोकेश ट्रेक किया तो कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सदिकामऊ में पीड़िता के होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता को आरोपित रवि दीक्षित, उसके बड़े भाई अमित दीक्षित, विशाल दुबे और चांदनी बाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि सभी आरोपितों ने मिल कर उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी रचाई थी और शादी से पहले और उसके बाद, रवि दीक्षित उसका दैहिक शोषण कर रहा था।           


सीएम के सचिव ने खुदकुशी की कौशिश की

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती


बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने नींद की गोलियां खाई। फिलहाल उन्हें बंगलुरू के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की खबर मिलने के बाद सीएम येदियुरप्पा अपने राजनीतिक सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे। सचिव से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके पीछे क्या कारण है यह पता नहीं है। मैं उनके परिवार वालों से बात करूंगा। फिलहाल एआर संतोष की स्थिति खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं है। खबरों के मुताबिक एनआर संतोष मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा करीबी हैं। एनआर संतोष ने राज्य में ऑपरेशन कमल में महत्वपूर्ण भमिका निभाई थी। इसी साल उनकी नियुक्ति सीएम के सचिव के तौर पर हुई थी।               


महामाया में हुआ शिवसेना का धरना-प्रदर्शन

महामाया में शिवसेना का धरना प्रदर्शन, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने कि माँग की


डौंडी। ब्लाक के महामाया क्षेत्र के बेरोजगारों को खदान क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए शिव सैनिकों द्वारा ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शिव सैनिकों ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूर्ण नहीं किया जाता है तो वह महामाया से दल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे साथ ही बेरोजगारों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ जाएंगे। डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी एवं शिवसेना के प्रदेश सह सचिव शंकर चेनानी ने बताया कि बालोद जिले का महामाया खनन प्रभावित क्षेत्र है और यहां रोजगार की कमी नहीं है। परंतु स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय बेरोजगारों को रोजी-रोटी की समस्या हो रही है। इस संदर्भ में शिवसेना द्वारा लगातार शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जा रहा है। परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है जिसके कारण अब आगे ठोस कदम उठाना पड़ेगा। प्रदेश शिवसेना प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा कि आगे पदयात्रा करने की रणनीति बन रही हैं। क्योंकि शासन प्रशासन इन गरीब आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की बात को मान नहीं रही है।महामाया के स्थानीय बेरोजगार  रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जिन लोगों को असल रूप से रोजगार देना चाहिए उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी ने कहा कि  सभी शिवसैनिक लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रहे हैं परंतु यहां की प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक  स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिलाएंगे तब तक सभी शिवसैनिक शांत नहीं बैठेंगे । एक दिवसीय धरना में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता  विक्की शर्मा, प्रदेश उप प्रमुख शिवराम केसरवानी,ग्रामीण जिला प्रमुख राजू हिरवानी,मीडिया प्रभारी दीपेंद्र सेन,महामाया प्रमुख बलराम निषाद एवं रोहित साहू, दीनदयाल,खेमलाल माहला,अनेश निरोटी, जयचंद अग्रवाल,संतोष कौशिक,बल्लू पाड़े,प्रवेश बाल्मीक, राजेन्द्र क्वाची, मुन्ना सोनी,परदेशी राम, रामप्रशाद, दीनू निषाद, राजकुमार कुम्हार, मनीष कुमार, दानेश्वर साहू,महिला सेना से मनीषा दीदी सहित भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।             


आंदोलनः आरएलडी ने भागीदारी सुनिश्चित की

सतेंद्र पंवार
बागपत/बड़ौत। राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन से सरकार की चूल हिल गई है। किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर देश का किसान सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गया है। देश की भाजपा सरकार किसानों के इस विरोध को अभी भी साधारण मानकर चल रही है। जबकि यह आंदोलन सरकार के लिए बेहद खतरनाक साबित होने वाला है। यदि सरकार जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हो जाती है या किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाती है, तो यह सरकार के लिए दुखदाई साबित होगा। आंदोलन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए देश के किसान सभी मनमुटाव और भेदभाव को छोड़कर एक छत्र के नीचे आंदोलन का प्रारूप तैयार कर रहे है। जिसके चलते राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय तोमर, चेयरमैन रामकुमार, विश्वास तोमर, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, जितेंद्र तोमर आदि ने किसानों से आंदोलन में भागीदारी करने के लिए आह्वान किया है।                                 


फिल्मी अंदाज में कार के ड्राइवर को मारी गोली

यूपी में फिल्मी अंदाज में हुई हत्या, बदमाशों ने चलती कार के ड्राइवर को मारी गोली… ठीक पीछे थी पुलिस


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने चलती कार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार हमलावरों का पीछा पुलिस कर रही थी। हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पूरा मामला थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार हमलावर आ रहे थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए कार के चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए। गोली लगने से घायल चालक ने किसी तरह कार को रोक दिया। पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। कार चालक की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।            


विश्व में संक्रमितों की संख्या-6.16 करोड़ पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.16 करोड़ के पार


वाशिंगटन/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.16 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,16,45,535 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,42,664 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.30 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,64,858 मरीजों की मौत हुई है। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणे शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,322 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.51 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.59 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 485 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,200 हो गया है।देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.54 लाख है। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 62.38 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,71,974 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में करीब 22.48 लाख लोग प्रभावित हैं और 51,999 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 38,175 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 15.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,648 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 15.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,677 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,216 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,214 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 104,242 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 10.38 लाख लोग आ चुके हैं तथा 16,011 लोगों की मौत हुई है।पोलैंड में संक्रमण के 9.58 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 16,147 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,785 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस महामारी से अब तक 9.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,095 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,378 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.12 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,476 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,339 लोगाें की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 5.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,191 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से 5.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,278 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.47 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,167 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.22 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,521 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,343 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.15 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,967 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.58 लाख से अधिक हो गई है और 6,544 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,884 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,942 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.62 लाख हो गई जबकि अब तक 11,916 लोगों की मौत भी हुई है।सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,857 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,689 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,839 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,571 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,358, बोलीविया में 8,943, मिस्र में 6,608, स्वीडन में 6,681, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,141, पनामा में 3,030 और होंडुरास में 2,899 लोगों की मौत हो चुकी है।             


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...