शनिवार, 28 नवंबर 2020

फिल्मी अंदाज में कार के ड्राइवर को मारी गोली

यूपी में फिल्मी अंदाज में हुई हत्या, बदमाशों ने चलती कार के ड्राइवर को मारी गोली… ठीक पीछे थी पुलिस


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने चलती कार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार हमलावरों का पीछा पुलिस कर रही थी। हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पूरा मामला थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार हमलावर आ रहे थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए कार के चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए। गोली लगने से घायल चालक ने किसी तरह कार को रोक दिया। पुलिस घायल कार चालक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। कार चालक की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।            


विश्व में संक्रमितों की संख्या-6.16 करोड़ पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.16 करोड़ के पार


वाशिंगटन/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.16 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,16,45,535 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,42,664 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.30 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,64,858 मरीजों की मौत हुई है। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणे शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,322 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.51 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.59 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 485 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,200 हो गया है।देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.54 लाख है। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 62.38 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,71,974 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में करीब 22.48 लाख लोग प्रभावित हैं और 51,999 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 38,175 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 15.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,648 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 15.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,677 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,216 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,214 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 104,242 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 10.38 लाख लोग आ चुके हैं तथा 16,011 लोगों की मौत हुई है।पोलैंड में संक्रमण के 9.58 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 16,147 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,785 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस महामारी से अब तक 9.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,095 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,378 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.12 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,476 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,339 लोगाें की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 5.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,191 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से 5.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,278 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.47 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,167 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.22 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,521 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,343 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.15 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,967 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.58 लाख से अधिक हो गई है और 6,544 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,884 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,255 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,942 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.62 लाख हो गई जबकि अब तक 11,916 लोगों की मौत भी हुई है।सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,857 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,689 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,839 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,571 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,358, बोलीविया में 8,943, मिस्र में 6,608, स्वीडन में 6,681, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,141, पनामा में 3,030 और होंडुरास में 2,899 लोगों की मौत हो चुकी है।             


भारतः 24 घंटे में 41,000 नए संक्रमित मिलेंं

कोरोना अपडेट देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए 


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं। अपने देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है। कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में नौवे नंबर पर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452  मरीज कोरोना से ठीक हुए।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं। और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                               


मातमः घोड़ी चढ़ रहे दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा

दूल्हा घोड़ी चढ़ रहा था कि अचानक पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल ले जाने तक मौत। काशीपुर में दुखद घटना


काशीपुर। काशीपुर में शुक्रवार रात अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मुरादाबाद से काशीपुर बरात आई। दुल्हा घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर ही रहा था कि उसको अचानक दिल का दौरा पड़ गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे सारी खुशियां मातम में बदल गई। काशीपुर में पुष्पक बिहार कालोनी में मुरादाबाद के नागफनी मौहल्ले से मुकेश पुत्र चंद्रसेन की बारात आई थी। बारात यहाँ अग्रवाल सभा भवन में ठहरी थी। बताते हैं कि रात जब बारात चढ़त की तैयारी चल रही थी, दूल्हा घोड़ी चढ़ने जा रहा था। उसी वक्त उसको तखलीफ़ हुई। सीने में दर्द हुआ उसकी हालत बिगड़ती देख उसे आनन फानन में परिजन एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की सूचना जैसे ही कन्या पक्ष तक पहुंची वहां कोहराम मच गया। दूल्हे की अचानक मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया है। दूल्हे के परिजन शव को मुरादाबाद ले गये।               


हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान

हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम युवाओं से यह कर रहे हैं अपील


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का लव जिहाद कानून पर जारी बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस कानून के लिए मुस्लिम युवकों को बड़ा खतरा बता रहे हैं। उन्होंने अपील भी की है कि वह हिन्दू लड़कियों को बहन समझें। हसन कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा सरकार इस कानून की आड़ में राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। इस कानून का दूसरा मकसद मुश्लिम युवकों का शोषण करना है। इसलिए मुश्लिम युवक अपने को इस कानून के शिकंजे से बचाएं। क्योंकि इस कानून की आड़ में उनको प्रताड़ित किया जा सकता है। हसन का यह वीडियो खूब चर्चा में है।                     


आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक

आन्दोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए किसान नेता आज करेंगे बैठक


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेताओं के अनुसार वे आज बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि ये किसान नेता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं। हम कल बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे।
वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि वे बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। क्योंकि उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान किया था। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना और केंद्र सरकार पर इन तीन कृषि कानूनों को लेकर दबाव बनाना है।
बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली है। अनुमति
पाल ने कहा कि बुराड़ी के मैदान में पंजाब, हरियाणा और अन्य स्थानों से आए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी।
इस बीच कई किसान हरियाणा के सोनीपत जिले से लगती दिल्ली की सीमा पर जमा हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति का स्वागत किया।
गौरतलब है। किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिये किसान ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के तहत दिल्ली आ रहे हैं।                            


किसान आंदोलन के हीरो पर अपराधिक मामला

वॉटर कैनन को बंद करने वाले किसान आंदोलन के ‘हीरो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली की ओर किसानों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की वॉटर कैनन को बंद करने वाले हरियाणा के अंबाला के एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वॉटर कैनन को बंद करने के वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर 26 साल पर नवदीप सिंह को प्रोटेस्ट का एक हीरो कहा गया।
बुधवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों पर पानी बौछार करने पर नवदीप सिंह ने वाहन पर चढ़कर वाटर कैनन को बंद कर दिया था.एक किसान नेता जय सिंह के बेटे नवदीप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इसमें आजीवन कारावास तक होता है। 
पढ़ाई के बाद कर रहे खेती
नवदीप ने एक न्यूजपेपर से कहा कि पढ़ाई के बाद मैंने पिता के साथ खेती करना शुरू किया। वह एक किसान नेता हैं। मैं कभी भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ। किसानों विरोध करने की प्रतिबद्धता से वाहन पर चढ़ने और वाटर कैनन को बंद करने हिम्मत मिली।
नवदीप ने कहा शांतिपूर्वक विरोध करते हुए हम दिल्ली के लिए एक रास्ते की मांग कर रहे थे। पर पुलिस ने हमारे रास्ते को बंद कर दिया। सरकार पर सवाल उठाने का हमारे पास अधिकार है। यदि कोई जनविरोधी कानून पारित किया जाता है। तो उसका विरोध करना हमारा अधिकार है।
नवदीप ने बीजेपी शासित हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की किसानों पर कार्रवाई के लिए आलोचना की और कहा कि उन्हें डर है। कि सरकार किसानों को बड़े कॉरपोरेट्स के भरोसे छोड़ देगी।                                


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...