शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

मीडिया, दिग्गजों पर 'शिकंजा' कसेगी

रूस में अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गजों पर लग सकती है रोक


मास्को। रूसी सांसदों ने फेसबुक, ट्विटर और एल्फाबेट इंक के यूट्यूब जैसे दिग्गज अमेरिकी सोशल मीडिया मंचों पर रोक लगाने के लिए संसद में एक मसौदा कानून पेश किया है। इस कानून को रूसी संसद में मंजूरी मिली तो रूस में इन सोशल मीडिया मंच पर रोक लग सकती है। सांसदों ने इन सोशल मीडिया मंचों पर रूसी मीडिया के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। रूसी मीडिया के खिलाफ पोस्ट को बढ़ाने पर रूसी सांसदों में अधिकतर सत्तारूढ़ पार्टी के हैं। इन्होंने रशिया टुडे, आरआईए नोवोस्टी और क्रीमिया 24 की शिकायत पर यह मसौदा पेश किया है। उन्हें शिकायत मिली थी। कि ट्विटर ने कुछ रूसी मीडिया कंपनियों के अकाउंट्स पर सरकार समर्थित मीडिया का लेबल लगाया है। इससे पहले भी ट्विटर ने सरकार के अधिकारियों और वरिष्ठ कर्मचारियों के अकाउंट पर भी ऐसे लेबल लगाए थे। और रूस ने तब भी इसका विरोध किया था।                                 


ऑस्ट्रेलियाः गैरकानूनी रूप से 39 की मौत

ऑस्ट्रेलिया सेना ने अफगानिस्तान में गैरकानूनी रूप से 39 लोग मारे


सिडनी। युद्ध अपराध को लेकर चार साल से ज्यादा चली जांच के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने स्वीकार किया है। कि उनकी सेना अफगानिस्तान में आपराधिक गतिविधियों में शामिल थी। ऑस्ट्रेलियाई सेना के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल ने माना इस बात के पुख्ता सबूत हैं। कि अफगानिस्तान में तैनात उनके सैनिकों ने कम से कम 39 अफगान नागरिकों को गैरकानूनी तरीके से हत्या की।
कैंपबेल के मुताबिकमैं ईमानदारी से अफगान लोगों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा बलों द्वारा किए गए किसी भी गलत काम के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा बल के महानिरीक्षक 2005 से 2016 के बीच अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलिया सेना द्वारा युद्ध अपराध के आरोपों की जांच कर रहे थे।
उन्होंने कहा अगला कदम युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाना होगा। जांच में पाया गया कि ऑस्ट्रेलियाई सेना में विशेष बल के 25 सैनिक कैदियों, किसानों और अन्य निहत्थे नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। इसी के साथ नागरिकों की 23 अवैध हत्याओं के भी पुख्ता सबूत भी हैं। जिनमें कम से कम 39 अफगान नागरिक मारे गए थे। युद्ध अपराध का सिलसिला 2009 में शुरू हुआ लेकिन ज्यादातर लोग 2012 से 2013 के बीच मारे गए।
मिशन पर संदेह की उंगलियां उठीं
ऑस्ट्रेलियाई सेना के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कहा इस तरह के कथित व्यवहार ने अफगान लोगों द्वारा हमारे ऊपर जताए गए भरोसे का अनादर किया। अफगानों ने अपने देश से हमें मदद करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि कथित अपराध के चलते न सिर्फ मिशन पर संदेह की उंगलियां उठीं बल्कि अफगान परिवारों और समुदायों को दर्द और दुख झेलना पड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा बल का कहना है। कि पिछले चार सालों में इस तरह के कई आरोपों की आंतरिक समिति ने जांच की है। सेना ने अपने एक बयान में कहा कि उसने 55 मामलों की जांच की है। जिसमें 336 गवाहों ने बयान दिए हैं। सितंबर 2001 में अमेरिका में आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान में 2002 को ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की तैनाती की गई थी। अफगानिस्तान में कुल 39,000 ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने अपनी सेवा दी, जिनमें से 41 मारे गए। ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में अफगानिस्तान से अपने अधिकांश सैनिकों को वापस बुला लिया था। 
लोगों का हम पर से भरोसा उठा
ऑस्ट्रेलियाई सेना के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल ने जांच रिपोर्ट के बाद कहा इस तरह के व्यवहार से अफगानिस्तान की जनता का हमारे ऊपर से भरोसा उठा है। जिनकी रक्षा के लिए हम लोग यहां पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कथित अपराध मिशन को संदेह में डालने के साथ-साथ अफगान परिवारों समुदायों को दर्द और दुख देता है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है। कि हत्या में शामिल 19 लोगों की जांच की जाए। कैंपबेल ने कहा मैंने महानिरीक्षक की जांच रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और 143 सिफारिशों को लागू करने के लिए एक व्यापक योजना पर काम चल रहा है।                                                       


शिवसेना ने बीजेपी नेता को दिया जवाब

शिवेसना ने मुखपत्र सामना में बीजेपी नेता आशीष शेलार को दिया जवाब


मुंबई। शिवसेना ने आगे कहा- बीजेपी भगवा झंडा छूने की हिम्मत करती है, तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
शिवेसना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में बीजेपी के नेता आशीष शेलार की झंडे को पवित्र करने वाली टिप्पणी पर जवाब दिया है। सामना के संपादकीय में यह कहा गया अगर आप बीएमसी की बिल्डिंग से भगवा झंडा हटाने की सोच रहे हैं। तो मुंबई के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि उस विचार का अंतिम संस्कार किया जाए और उस पर भी भगवा झंडा फहराया जाए। वही शिवसेना ने आगे कहा है। मुंबई भगवा रंग की आग है और अगर बीजेपी भगवा झंडा को छूने की हिम्मत करती है, तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
आशीष शेलार ने कहा था। कि शिवसेना के झंडे को पवित्र करने की इसलिए जरूरत है। क्योंकि इसने हिन्दुत्व का एजेंडा छोड़ दिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के साथ जाकर हाथ मिला लिया।                                       


गलत नक्शे का नोट सऊदी ने वापिस लिया

सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर के गलत नक्शे वाला 20 रियाल का नोट लिया वापस


नई दिल्ली/ रियाद। सऊदी अरब ने भारत के गलत नक्शे वाले विवाद को सुलझा लिया है। दरअसल उसने अपने 20 रियाल के उस नोट को वापस ले लिया है। जिस पर भारत का गलत नक्शा प्रकाशित हो गया था। साथ ही, इस बैंकनोट की छपाई भी रुकवा दी है। दरअसल,  इस नोट में अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था। जिस पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई थी। इसके बाद सऊदी अरब ने यह नोट वापस लेने का फैसला किया। बता दें कि सऊदी अरब ने यह बैंकनोट जी-20 समिट के लिए जारी किया गया था। जिसे समिट से पहले ही वापस ले लिया गया। गौरतलब है। कि इस बार जी-20 समिट की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है।
यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब ने 20 रियाल का नया नोट जारी किया था। इसमें एक तरफ किंग सलमान और जी-20 सऊदी समिट का लोगो था। वहीं, दूसरी तरफ जी-20 देशों का वैश्विक नक्शा था। इस नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया था। इसके बाद सऊदी अरब में भारतीय राजदूत औसाफ सईद ने 28 अक्टूबर को यह मुद्दा रियाद के सामने उठाया था। 
भारत ने दी यह जानकारी
सऊदी अरब के इस फैसले के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस मसले को लेकर सऊदी अरब के अधिकारियों से बातचीत की गई थी। रियाद के साथ-साथ नई दिल्ली में भी सऊदी के अधिकारियों से इस पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया है। कि गलत नक्शे वाले बैंकनोट को वापस ले लिया गया है।
चलन में नहीं आना था। यह नोट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के अधिकारियों का दावा है। कि 20 रियाल के इस बैंक नोट को जी-20 समिट की स्मारिका के तौर पर निकाला गया था। यह मुद्रा चलन के लिए नहीं थी। ऐसे में उसे वापस ले लिया गया है। 
21 नवंबर से शुरू होगी जी-20 समिट
गौरतलब है। कि 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 21 नवंबर को होगी। यह कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा। 15वें जी-20 समिट की अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की थीम सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास रखी गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जी-20 सम्मेलन वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जा रहा है।                                    


'पीएम' की एजेंसियों के साथ हाईलेबल बैठक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हाईलेवल मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजित दोभाल, विदेश सचिव के साथ सभी खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आतंकी 26/11 की बरसी पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।                       


इटावाः 15 वर्षीय छात्रा को बनाया अधिकारी

इटावा। यूनेस्को द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा में एक 15 वर्षीय लड़की को थाना बकेवर थानाध्यक्ष बनाकर थाना पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत लखना की रहने वाली और दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ में कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा आकृति त्रिपाठी को एक दिन के लिए बकेवर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा नारी शक्ति सम्मान, चाइल्ड केयर संबंधित जानकारी देकर जनता की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाली छात्रा आकृति अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही थी।


एमपीः कब होगा शिप्रा नदी का शुद्धीकरण

आखिर कब होगा शिप्रा नदी का शुद्धिकरण


उज्जैन। सरकार कांग्रेस की हो या फिर भाजपा की शिप्रा नदी को शुद्ध कराने के लिए कई जतन किए लेकिन हर प्रयास असफल साबित हुए हैं। शिप्रा नदी को साफ करने के लिए सामाजिक संगठन भी मैदान में उतरे परंतु उसके बाद भी शिप्रा का जल शुद्ध नहीं हो पाया। यह एक चिंता का विषय है। आखिरकार कब तक क्षिप्रा के नाम पर जनप्रतिनिधि राजनीति करते रहेंगे। उज्जैन शहर की पहचान और पूरे भारत में पहचान अगर है। उज्जैन शहर की तो बाबा महाकाल की वजह से और शिप्रा नदी की वजह से। क्योंकि शिप्रा नदी के घाट पर कई प्राचीन मंदिर हैं। सिद्धवट घाट ,मंगलनाथ मंदिर और अन्य मंदिर। सिद्धवट घाट पर पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए अलग-अलग शहर और अलग-अलग राज्यों से लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं।बड़ी संख्या में अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए पिंड दान और आत्म शांति की पूजा के लिए साथ ही मंगलनाथ मंदिर पर भी पहुचते हैं। बड़ी संख्या में भक्त ग्रह कलेश बाधाएं खत्म हो भगवान शिव मंगलनाथ की भात पूजा और दर्शन कर इसीलिए यह दोनों मंदिर बेहद ही खास और बेहद ही पौराणिक हैं पर शिप्रा नदी में मिलने वाले मल मूत्र के पानी से शिप्रा नदी का जल तो  दूषित और खराब हो ही रहा है। साथ ही  जो भक्त शिप्रा नदी में मिल रहे गंदे को देखते हैं तो स्नान भी नहीं करते हैं और बिना स्नान किए ही चले जाते हैं। साथ ही यह भी कहते हुए नजर आते हैं, कि कैसे होगा यहां आकर तीर्थ पूजा सफल और भक्त कोसते हैं।                              


अफवाहः 30 नवंबर तक लगा लॉकडाउन

क्षेत्र में 25 से 30 नवंबर तक लगा लॉकडाउन


हापुड़। उत्तर-प्रदेश शासन ने पड़ोसी जिले हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। इस अवधि में यहांं केवल शादी के लिए आने-जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। दरअसल गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में इस बार कोरोना की वजह से यहां भारी भीड़ ना जुट जाए इसलिए स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रदेश प्रशासन ने इसके लिए मेरठ, सहारनपुर मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों  में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पत्र भेजा है। जिसके बाद मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बेरिकेडिंग की जा रही है। जिससे भारी संख्या में श्रद्धालु ना आ पाए। वहीं आसपास के जिलों को पत्र भेजने के बाद प्रशासन अन्य राज्यों को भी लेटर भेजने की तैयारी में है। गंगा स्नान के लिए यहां विभिन्न प्रदेशों से 50 लाख लोग आते हैं और इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है।                                                     


हरियाणाः ट्रायल शुरू, मंत्री ने लगवाईं वैक्सीन

हरियाणाः तीसरे वैक्सीन का ट्रायल शुरू, अनिल विज ने लगवाया पहला टीका


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। भारत बायोटेक द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिए विकसित किए जा रहे टीके (कोरोना वैक्सीन) का तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा में भी शुरू हो गया है। इस ट्रायल के लिए सबसे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला में टीका लगाया गया। इससे पहले अनिल विज ने बुधवार को ट्वीट कर स्वेच्छा से सबसे पहले कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि वह ट्रायल के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। आपको बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की उम्मीदें देश में ही निर्मित वैक्सीन कोवैक्सीन पर टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल इस वैक्सीन का तीसरे चरण में ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो उम्मीद है कि टीका फरवरी में आ सकता है।                                         


अखिलेश सरकार में हुआ घोटाला , 1 गिरफ्तार

रिवर फ्रंट घोटाले में चीफ इंजीनियर रूप सिंह यादव गिरफ्तार, अखिलेश सरकार में हुआ था घोटाला


लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंचाई विभाग के तटकली चीफ इंजीनियर  रूप सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले की जांच कार्यवाही योगी आदित्यनाथ के सत्तारूढ़ होने के बाद शुरू की गई थी। इस मामले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया। हाल ही में ईडी ने आठ में से पांच आरोपियों को पूछताछ भी की है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंचाई विभाग की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को आधार बनाकर 30 नवंबर 2017 में नया मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (अब सेवानिवृत्त) गुलेश चंद, एसएन शर्मा व काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (अब सेवानिवृत्त) शिव मंगल यादव, अखिल रमन, कमलेश्वर सिंह व रूप सिंह यादव तथा अधिशासी अभियंता सुरेश यादव नामजद हैं। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू भी कर दी। उसने सिंचाई विभाग से हासिल पत्रावलियों की जांच करने के अलावा कुछ आरोपियों से पूछताछ भी की। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति आलोक सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की संस्तुति की थी। फिर, 19 जून 2017 को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ. अंबुज द्विवेदी ने गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया थी। बाद में यह जांच सीबीआई को स्थानान्तरित हो गई। सीबीआई अब इस आरोप की जांच कर रही है। कि प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित कार्य पूर्ण कराए बगैर ही स्वीकृत बजट की 95 प्रतिशत धनराशि कैसे खर्च हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रोजेक्ट में मनमाने तरीके से खर्च दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1513 करोड़ रुपये का था। जिसमें से 1437 करोड़ रुपये काम खर्च हो जाने के बाद भी 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया। आरोप यह भी है। कि जिस कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया था। वह पहले से डिफाल्टर थी।                               


महिला व बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत

तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत


काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी शहर कुंदुज पर हमला किया। जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना कुंदुज शहर के तालोका इलाके में हुई जहां एक मोर्टार द्वारा नागरिकों के घर पर हमला किया गया। टोलो न्यूज ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए सूचना दी। अफगान और विदेशी अधिकारियों ने कहा है। कि देश में हिंसा का स्तर अस्वीकार्य है।
टोलो न्यूज ने आगे बताया था। कि हाल ही में इमाम साहिब, दश्त-ए-अर्ची जिले, और कुंदुज के शहर में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। तालिबान ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है। दोहा में चल रहे शांति प्रयासों के बावजूद देश में हिंसा बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को फरयाब में विस्फोट हुआ और उसमें 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई। टोलो न्यूज ने प्रांतीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को प्रांत में एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कमरकुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बीदर सहित कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।                                 


अहमदाबाद: रात 9 बजे से 57 घंटे तक कर्फ्यू

अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू


अहमदाबाद। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा
अहमदाबाद में शुक्रवार रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी ख़ारिज कर दिया है। रोजाना यह नाइट कर्फ्यू कितने दिनों के लिए रहेगा अभी यह साफ नहीं है। देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना मामलो की संख्या 46 हजार 185 हो गयी है। वही 45 हजार 246 मरीज ठीक हुए। 583 मरीजों की मौत हो गयी है। देश में अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीजों का इलाज चल रहा है।                                 


प्रयागराजः खुल्दाबाद थानाध्यक्ष बनीं इफरा रज्जाक

प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद की एसएचओ बनी इफरा रज़्ज़ाक


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। विश्व बाल दिवस के अवसर पर कोतवाली खुल्दाबाद में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के कुशल निर्देशन में कुमारी इफरा रज्जाक 1 दिन की प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद बनाया गया। जिसमें साथ में आए बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में एवं थाना कार्यालय के बारे में पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया। एसएचओ बनी इफरा ने भी थाने में बैठकर थाने में होने वाले कामो को देखा और एक मामले को निस्तारण किया। इफरा ने पुलिस विभाग को बखूबी समझा और पुलिस भिभाग में आने का मन बनाया है।                                   


हापुड़: वाहनों की नीलामी के लिए बड़ा मेला लगा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा हापुड़ में वाहनों की नीलामी का बड़ा मेला लगा। एआरटीओ महेश शर्मा और राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बोली शुरू की गई। जहां पर देखा गया बोली शुरू होने से पहले जो वाहन खरीदार आए थे। सभी लोग इकट्ठे हुए और इकट्ठे होकर एक सेटिंग करने चाही। जिससे कि वाहनों की रकम ज्यादा ना पढ़ पाए। सेटिंग थी कि ज्यादा लोग बोली नहीं लगाएंगे। टोटल व्यापारियों ने 4 गुट बनाये जो की बोली लगाएंगे। मगर गाजियाबाद के एक व्यापारी ने सभी सेटिंग खराब कर दी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 33 था। 33 नंबर के व्यापारी ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कुल मिलाकर 29 वाहनों की नीलामी होनी थी। जिसमें से 33 नंबर रजिस्ट्रेशन ने अकेले 11 वाहन खरीद डालें। बहस और शोर-शराबे का माहौल उस वक्त बन गया। जब एक बस की नीलामी हुई। जिसके इंतजार में दूर-दूर से लोग आए थे मगर उस बस की बोली 70हज़ार से शुरू हुई और 328000 पर रजिस्ट्रेशन नंबर 33 ने अपने नाम कर ली। कुल 29 वाहनों की नीलामी शांतिपूर्ण तरीके से की गई।                               


ब्रजघाट पर हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आखिरकार लगातार हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम क्यों नहीं दे रहा है।रहस्य में तरीके से मौत होने का सिलसिला। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर इसी प्रकार की घटना की पुनरावृति हुई इस घटना में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पन्नू पुत्र किशनलाल के रूप में हुई। स्थानीय व्यक्तियों के मुताबिक मृत्यु की वजह शराब बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                                   


छात्र महिमा को 1 दिन का कोतवाल बनाया

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद में विश्व बाल दिवस के अवसर पर हिन्दू महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा बजाज को एक दिन का कोतवाल बनाया गया है। वही विश्व बाल दिवस के साथ-साथ यूपी में महिला सशक्तिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके चलते जनपद में महिला को सम्मान दिलाने और उनकी सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। वही सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय और एएसपी के बराबर में बैठी महिमा बजाज ने पीड़ितों की शिकायत सुनी है और उनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वही एक दिन का कोतवाल बनने के बाद महिमा बजाज ने गर्व महसूस करते हुए भारत देश से क्राइम खत्म करने के अपील की है। दरअसल आपको बता दें कि आज विश्व बाल दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते जनपद शामली की सदर कोतवाली में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा बजाज को 1 दिन का कोतवाल नियुक्त किया गया है। वही कोतवाली में पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के बराबर में बैठी 1 दिन की कोतवाल महिमा बजाज ने पीड़ितों की शिकायत सुनी है। जिसमें महिमा बजाज के सामने एक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा काफी दिन से उसके साथ मारपीट कर रहा है। वही अब वह न्याय के लिये अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय के लिये आयी है। वहीं महिमा बजाज ने पीड़िता की शिकायत सुन उस पर तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वही एक दिन का कोतवाल बनने के बाद महिमा बजाज ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया है। जिसके बाद बजाज ने महिलाओं से अपील की है कि यदि किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की शिकायत होती है तो वह पुलिस कंट्रोल रुम पर शिकात दर्ज करा सकती है जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाएगा। साथ ही महिमा बजाज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि भारत देश से क्राइम खत्म हो जाये और एक अच्छे भारत का निर्माण हो सके।                                 


स्पा सेंटर पर छापा, 32 युवक-युवतियों गिरफ्तार

कुंडली। स्पा सेंटर में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। सेंटर से पुलिस ने 25 युवतियों और 17 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह कार्रवाई पुलिस ने सोनीपत के कुंडली में कीअफरा-तफरी का हो गया माहौल।


बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। ज्यादातर युवतियां दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, वही, युवक उत्तर प्रदेश और सोनीपत के रहने वाले है।


मॉल के पांच स्पा सेंटर में चल था सेक्स रैकेट


छापेमारी के बारे में पुलिस ने बताया कि कुंडली स्थित पारकर मॉल में स्थित पांच स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई। 25 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है। छापेमारी को लेकर कई टीम बनाई गई थी। यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की। स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।                                   


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 को रौंदा, 1 की मौत

गोपालगंज। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोगों की स्थिति गंभीर हैं। यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास की है। दो घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोग भोरे के काली मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान भोरे की तरफ से एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने सडक के किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया।


पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त


भोरे पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय कुमार था. वह फुलवरिया के श्रीपुर के रहने वाले था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। वही, पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।                        


हम विपक्ष को साथ लेकर चलेंगेः डिप्टी सीएम

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के डिप्टी सीएम रहते हुए कभी सुशील मोदी हर दिन तेजस्वी यादव पर निशाना साधते थे। तेजस्वी पर हमला बोलने का कोई भी मौका सुशील मोदी नहीं चूकते थे। लेकिन बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ चाहिए। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि हमें सरकार चलाने के लिए विपक्ष की तरफ से सकारात्मक भूमिका की उम्मीद है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।


नए तेवर के साथ होगा काम


 23 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि सदन में शपथ ग्रहण और जरूरी विधाई प्रक्रिया के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ बैठेगा, लेकिन विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि उसका काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं है। जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर सदन में भेजा है उनकी भूमिका सरकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की भी है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार ने इस बार जनता ने विकास के नाम पर जनादेश दिया है। एनडीए की सरकार अब नए तेवर के साथ काम करेगी और हम इस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि एनडीए की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।


विपक्ष की भूमिका बड़ी


तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बड़ी होती है। सरकार में बैठे लोगों को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि विपक्ष भी उन्हीं का हिस्सा है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि विपक्ष को भी अपनी सोच बदलनी चाहिए। विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि सकारात्मक विचारधारा के साथ वह सरकार चलाने में सत्ता पक्ष को कैसे सहयोग करें।                            


हरियाणाः भाजपा कार्यकारिणी का गठन

राणा ओबराय
हरियाणा में शीघ्र होगा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, हारे हुए सांसद व मंत्री संगठन में स्थान पाने को बेताब
चंडीगढ़। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा में शीघ्र ही
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी का गठन होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसी नवंबर माह में ही प्रदेश कार्यकारणी का गठन हो जाएगा। जिसमें तीन प्रदेश महासचिव व प्रदेश संगठन सचिव सहित सभी मोर्चों पर नियुक्ति हो जाएगी। क्योंकि पहले बड़ौदा उप चुनाव के कारण संगठन में बदलाव व नियुक्ति करने में देरी हो गई थी। परंतु भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में नया संगठन तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को छूट दे दी है।


सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संगठन में हेरफेर करने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। प्रदेश संगठन बदलाव में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली है कि जो बड़े नेता मतलब पूर्व सांसद व मंत्री तथा विधायक विधानसभा चुनाव जीतने में नाकामयाब रहे हैं और सरकारी बत्ती व कोठी पाने में असफल रहे हैं। वह अब संगठन में स्थान पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। यह सब हारे थके हुए नेता जानते हैं कि यदि इनको संगठन में भी स्थान नहीं मिला तो वे हाशिए पर जा सकते हैं! इसलिए बड़े-बड़े प्रदेश स्तरीय नेता पद पाने के लिए केंद्रीय नेताओं तथा प्रदेश के आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदेश संगठन में मुख्य रूप से पद पाने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार,
राजीव जैन, डॉ पवन सैनी आदि नेता चक्कर काट रहे हैं। यूं तो हरियाणा भाजपा संगठन में लगभग दो दर्जन से ज्यादा बड़े स्तर के पद हैं परंतु मुख्य पद प्रदेश महासचिव वह संगठन सचिव का होता है। सभी नेता पद पाने के लिए आरएसएस तथा भाजपा आलाकमान के संपर्क में बने हुए हैं और दिन रात हाजिरी लगा रहे हैं तांकि किसी तरह उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिल जाए। वह राजनीतिक रूप से प्रदेश में जिंदा रहे। अब देखना यह है। प्रदेश महासचिव और संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में कौन-कौन से नेता बाजी मार पाएंगे और कौन प्रदेश मोर्चे में पद पाने के लिए कामयाब होंगे। परन्तु यह लगभग तय माना जा सकता है कि इसी माह संगठन में नियुक्ति होगी।                               


यूके में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

उत्तराखडं में बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट के साथ अब ठंड का प्रकोप


प्रवेश राणा 
देहरादून। उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर जोरदार बर्फ गिरी है। भारी बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। और गुलमर्ग, कुल्लू मनाली, शिमला, केदारनाथ, बदरीनाथ, चमोली में दिव्य एहसास हो रहा है। जहां तक नजरें जा रही है। बर्फ की मोटी परतें रूई के फाहें जैसी दिख रही हैं।वहीँ मौसम विभाग ने आगे भी कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी की सम्भवना जताई है।
उत्तराखंड में मौसम ने करवट  ले ली है। बीती रात और आज सुबह केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। कि  प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत  उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रुद्रप्रयाग में देर रात और आज तड़के बर्फबारी हुई. देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 3,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।               


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...