शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

हरियाणाः ट्रायल शुरू, मंत्री ने लगवाईं वैक्सीन

हरियाणाः तीसरे वैक्सीन का ट्रायल शुरू, अनिल विज ने लगवाया पहला टीका


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। भारत बायोटेक द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिए विकसित किए जा रहे टीके (कोरोना वैक्सीन) का तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा में भी शुरू हो गया है। इस ट्रायल के लिए सबसे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला में टीका लगाया गया। इससे पहले अनिल विज ने बुधवार को ट्वीट कर स्वेच्छा से सबसे पहले कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि वह ट्रायल के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। आपको बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की उम्मीदें देश में ही निर्मित वैक्सीन कोवैक्सीन पर टिकी हुई हैं। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिलहाल इस वैक्सीन का तीसरे चरण में ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो उम्मीद है कि टीका फरवरी में आ सकता है।                                         


अखिलेश सरकार में हुआ घोटाला , 1 गिरफ्तार

रिवर फ्रंट घोटाले में चीफ इंजीनियर रूप सिंह यादव गिरफ्तार, अखिलेश सरकार में हुआ था घोटाला


लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंचाई विभाग के तटकली चीफ इंजीनियर  रूप सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले की जांच कार्यवाही योगी आदित्यनाथ के सत्तारूढ़ होने के बाद शुरू की गई थी। इस मामले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया। हाल ही में ईडी ने आठ में से पांच आरोपियों को पूछताछ भी की है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंचाई विभाग की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को आधार बनाकर 30 नवंबर 2017 में नया मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (अब सेवानिवृत्त) गुलेश चंद, एसएन शर्मा व काजिम अली, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (अब सेवानिवृत्त) शिव मंगल यादव, अखिल रमन, कमलेश्वर सिंह व रूप सिंह यादव तथा अधिशासी अभियंता सुरेश यादव नामजद हैं। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू भी कर दी। उसने सिंचाई विभाग से हासिल पत्रावलियों की जांच करने के अलावा कुछ आरोपियों से पूछताछ भी की। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति आलोक सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की संस्तुति की थी। फिर, 19 जून 2017 को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डॉ. अंबुज द्विवेदी ने गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया थी। बाद में यह जांच सीबीआई को स्थानान्तरित हो गई। सीबीआई अब इस आरोप की जांच कर रही है। कि प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित कार्य पूर्ण कराए बगैर ही स्वीकृत बजट की 95 प्रतिशत धनराशि कैसे खर्च हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रोजेक्ट में मनमाने तरीके से खर्च दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। यह प्रोजेक्ट लगभग 1513 करोड़ रुपये का था। जिसमें से 1437 करोड़ रुपये काम खर्च हो जाने के बाद भी 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया। आरोप यह भी है। कि जिस कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया था। वह पहले से डिफाल्टर थी।                               


महिला व बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत

तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत


काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी शहर कुंदुज पर हमला किया। जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना कुंदुज शहर के तालोका इलाके में हुई जहां एक मोर्टार द्वारा नागरिकों के घर पर हमला किया गया। टोलो न्यूज ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए सूचना दी। अफगान और विदेशी अधिकारियों ने कहा है। कि देश में हिंसा का स्तर अस्वीकार्य है।
टोलो न्यूज ने आगे बताया था। कि हाल ही में इमाम साहिब, दश्त-ए-अर्ची जिले, और कुंदुज के शहर में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। तालिबान ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है। दोहा में चल रहे शांति प्रयासों के बावजूद देश में हिंसा बढ़ी है। इससे पहले बुधवार को फरयाब में विस्फोट हुआ और उसमें 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई। टोलो न्यूज ने प्रांतीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को प्रांत में एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कमरकुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बीदर सहित कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।                                 


अहमदाबाद: रात 9 बजे से 57 घंटे तक कर्फ्यू

अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू


अहमदाबाद। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा
अहमदाबाद में शुक्रवार रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कर्फ्यू 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी ख़ारिज कर दिया है। रोजाना यह नाइट कर्फ्यू कितने दिनों के लिए रहेगा अभी यह साफ नहीं है। देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना मामलो की संख्या 46 हजार 185 हो गयी है। वही 45 हजार 246 मरीज ठीक हुए। 583 मरीजों की मौत हो गयी है। देश में अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीजों का इलाज चल रहा है।                                 


प्रयागराजः खुल्दाबाद थानाध्यक्ष बनीं इफरा रज्जाक

प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद की एसएचओ बनी इफरा रज़्ज़ाक


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। विश्व बाल दिवस के अवसर पर कोतवाली खुल्दाबाद में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के कुशल निर्देशन में कुमारी इफरा रज्जाक 1 दिन की प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद बनाया गया। जिसमें साथ में आए बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में एवं थाना कार्यालय के बारे में पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया गया। एसएचओ बनी इफरा ने भी थाने में बैठकर थाने में होने वाले कामो को देखा और एक मामले को निस्तारण किया। इफरा ने पुलिस विभाग को बखूबी समझा और पुलिस भिभाग में आने का मन बनाया है।                                   


हापुड़: वाहनों की नीलामी के लिए बड़ा मेला लगा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा हापुड़ में वाहनों की नीलामी का बड़ा मेला लगा। एआरटीओ महेश शर्मा और राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बोली शुरू की गई। जहां पर देखा गया बोली शुरू होने से पहले जो वाहन खरीदार आए थे। सभी लोग इकट्ठे हुए और इकट्ठे होकर एक सेटिंग करने चाही। जिससे कि वाहनों की रकम ज्यादा ना पढ़ पाए। सेटिंग थी कि ज्यादा लोग बोली नहीं लगाएंगे। टोटल व्यापारियों ने 4 गुट बनाये जो की बोली लगाएंगे। मगर गाजियाबाद के एक व्यापारी ने सभी सेटिंग खराब कर दी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 33 था। 33 नंबर के व्यापारी ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कुल मिलाकर 29 वाहनों की नीलामी होनी थी। जिसमें से 33 नंबर रजिस्ट्रेशन ने अकेले 11 वाहन खरीद डालें। बहस और शोर-शराबे का माहौल उस वक्त बन गया। जब एक बस की नीलामी हुई। जिसके इंतजार में दूर-दूर से लोग आए थे मगर उस बस की बोली 70हज़ार से शुरू हुई और 328000 पर रजिस्ट्रेशन नंबर 33 ने अपने नाम कर ली। कुल 29 वाहनों की नीलामी शांतिपूर्ण तरीके से की गई।                               


ब्रजघाट पर हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आखिरकार लगातार हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम क्यों नहीं दे रहा है।रहस्य में तरीके से मौत होने का सिलसिला। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर इसी प्रकार की घटना की पुनरावृति हुई इस घटना में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पन्नू पुत्र किशनलाल के रूप में हुई। स्थानीय व्यक्तियों के मुताबिक मृत्यु की वजह शराब बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                                   


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...