सोमवार, 16 नवंबर 2020

नारियल पानी के अनोखे व महत्वपूर्ण फायदे

उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे? नमक के सेवन में कटौती से लेकर योग-व्यायाम तक सब आजमा लिया, पर कुछ खास फायदा नहीं हो रहा? अगर हां तो दिन में दो बार नारियल पानी पीकर देखें। आपके ब्लड प्रेशर में दस दिन में उल्लेखनीय कमी नजर आने लगेगी। ‘जर्नल क्लीनिकल न्यूट्रिशन’ में छपा एक अमेरिकी अध्ययन तो कुछ यही दावा करता है।


शोधकर्ताओं के मुताबिक नारियल पानी कई मायनों में दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। अव्वल तो इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से सोडियम बाहर निकलने की दर को बढ़ाता है। इससे रक्तप्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।


दूसरा, नारियल पानी ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में भी कारगर है। इसके नियमित सेवन से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जाने के खतरे में भारी कमी आती है।


डॉ. समांथा कैसेटी के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हाइपरटेंशन का सामना कर रहे सौ मरीजों के रक्तचाप पर नारियल पानी का असर आंका। आधे प्रतिभागियों को उन्होंने दिन में दो बार सवा कप नारियल पानी पिलाया, जबकि आधों को पसंदीदा हेल्थ ड्रिंक के सेवन की छूट दी।


दस दिन बाद नारियल पानी पीने वाले 71 फीसदी प्रतिभागियों के रक्तचाप में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। ऐसे लोगों के खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी पहले के मुकाबले बेहद कम मिली। वहीं, हेल्थ ड्रिंक पीने वालों की बात करें तो सिर्फ 29 फीसदी में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी नजर आई।


फायदे और भी हैं…
1.वर्कआउट के दौरान पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट की आपूर्ति कर कमजोरी की शिकायत दूर रखता है।
2.पेशाब में साइट्रेस और पोटैशियम का स्तर बढ़ाता है, दोनों ही यौगिक कैल्शियम को किडनी में इकट्ठा होने और पथरी का रूप अख्तियार करने से रोकते हैं।
3.चूंकि, नारियल पानी में पानी की मात्रा 95 फीसदी के करीब रहती है और यह इलेक्ट्रोलाइट से भी भरपूर होता है, इसलिए शराब की खुमारी उतारने में भी कारगर।


पोषक तत्वों का खजाना-
-250 मिलीलीटर नारियल पानी में 44 कैलोरी, 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.5 ग्राम प्रोटीन की मौजूदगी दर्ज की गई है
-27% विटामिन-सी, 23% मैन्गनीज, 9% पोटैशियम, 4% मैग्नीशियम, 1% कैल्शियम की दैनिक जरूरत पूरी करने में सक्षम।                                      


मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुईं झड़प

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया


राज ताड़वानी और सचिन गुप्त को गंभीर चोट


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के पहितीपुर बाजार में रविवार को लक्ष्मी गणेश प्रतिमा विसर्जन चल रहा था। इस बीच डीजे पर तेज गाना बजाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों से भीड़ इकट्ठा हो गई और जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।इसके अलावा सात से आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर लौट गए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और उप जिला अधिकारी मोइनुल इस्लाम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महरुआ, भीटी, अहरौली तथा बेवाना सहित कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।


एक समुदाय का आरोप है कि मस्जिद में अजान चल रही थी। डीजे की आवाज तेज थी। इसे धीमा करने के लिए कहा गया। इसपर दूसरे के लोग भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। यहां प्रतिमा विसर्जन में शामिल पहितीपुर बाजार निवासी राज ताड़वानी और सचिन गुप्त को गंभीर चोट आई हैं।


विकास कुमार निषाद की रिपोर्ट                                      


रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

नरेश राघानी


जयपुर। दिवाली के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर से रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला 50 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है और जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।


पीड़िता महिला का आरोप है कि दिवाली के दिन उसके घर लेखराज नाम का व्यक्ति आया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको आग लगा दी। लेखराज के खिलाफ महिला पहले ही अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान जयपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवा चुकी है। उस समय महिला के आरोप के मुताबिक लेखराज ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया था और फिर उसकी क्लिपिंग्स बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहता था। अप्रैल में आरोपी लेखराज के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। लेकिन पुलिस आरोपी को उस समय गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।


महिला के रिश्तेदार ने बताया, ‘पहले इन दोनों में भाभी-देवर जैसा रिश्ता था, बोलचाल का। उसके बाद में यह ब्लैकमेल करने लगा। इन्होंने थाना कोतवाली में एफआईआर करवा दी थी। आरोपी ने कहा था कि उसके पास वीडियो क्लिपिंग है और लॉकडाउन के दौरान वह पीड़िता को जबरन बुलाता था।रिश्तेदार ने बताया कि लेखराज की धमकी से परेशान महिला थाने में गई। थाने में एफआईआर दर्ज करवाया और कोर्ट में बयान हुए। उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका था। अब कल तक पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।


आरोपी के भाई और पिता भी शामिल पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल चार आरोपी हैं जिसमें मुख्य आरोपी लेखराज के अलावा उसके दो भाई और पिता शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 34, 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसके बाद चारों की गिरफ्तारी हुई है।                              


महाराष्ट्र में नियम के साथ खुले धार्मिक स्थल

कविता गर्ग


मुंबई। महाराष्ट्र में आठ महीने बाद आज से दुबारा सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइड लाइन तय कर दी है। धार्मिक स्थल में जाने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 से जुड़े तमाम नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। आपको बता दें महाराष्ट्र में मंदिरों को बंद रखे जाने को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। राज्यपाल ने भी सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में शिवसेना के हिन्दुत्व पर तंज कसा था।




इन नियमों का करना होगा पालन


धार्मिक स्थलों में जाने वालों को सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की तमाम गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। सरकार ने जो गाइडलाइन्स जारी की है उसके मुताबिक मास्क पहनने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच छह फीट की दूरी होनी चाहिए। बहुत ज्यादा बुजुर्ग, गर्भवती माताएं, बीमार व्यक्ति और दस साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं होगी।                                  




आखिर किस की शह पर हो रहा है अवैध खनन

 मो समीर 


अवैध खनन की कवरेज करने गए पत्रकार को जान से मारने की धमकी एवं अभर्द्रता 


 बिजनौर। जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत 15 नवंबर को सुबह 8:30 बजे सूत्रों से सुचना मिली कि सूरा नगला मकसूदपुर के पास जेसीबी के द्वारा अवैध खनन चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार शुभम कुमार अपने कैमरामैन के साथ अवैध खनन पर कवरेज करने के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कवरेज करना शुरू किया कवरेज करते हुए पीछे से जेसीबी मालिक ने आकर पत्रकार के साथ गाली गलौज की पत्रकार ने समझाया। लेकिन पत्रकार के एक ना सुनी। कुछ समय पश्चात जेसीबी मालिक ने आठ दस अज्ञात बदमाशों को बुलाकर पत्रकार के साथ मारपीट की। जिससे पत्रकार को गुम चोट आई आरोपियों ने पत्रकार का मोबाइल तथा प्रेस कार्ड भी छीन लिया। उसी समय कुछ व्यक्तियों की भीड़ लग गयी तत्पश्चात इस घटना की सूचना 112 को दी गयी। पीआरवी 112 आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


हिमाचल में हुईं सीजन की पहली बर्फबारी

श्रीराम मौर्य


चंबा/मनाली। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खज्जियार व जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। भरमौर में करीब दो इंच हिमपात हुआ है। इसके साथ ही जिला चंबा के लक्कडमंडी समेत डलहौजी में हल्का हिमपात हुआ है। इस बर्फबारी के बाद जिला चंबा के पर्यटन स्थल डलहौजी व खज्जिार में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की भरपूर संभावना है। वहीं जिला चंबा के साच-पास दर्रें भी वाहनों की अवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप हो गया है। जहां पर करीब एक फीट बर्फबारी हुई है। इसके अलावा रोहतांग में एक फीट जबकि जिला मुख्यालय केलंग में भी तीन इंच हिमपात हुआ है। मनाली में पिछले साल 12 दिसंबर को पहली बर्फवारी हुई थी। इस साल नवंबर में सर्दियों का आगाज हो गया है। इससे पहले 2014 में भी नवम्बर महीने में बर्फवारी हुई थी।                                     


एक्सचेंज पैनल कक्ष में आग, इंटरनेट सेवा बाधित

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में उपमंडल अंब के बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पैनल कक्ष में बिते देर रात शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। जिस कारण पूरे क्षेत्र में लैंडलाइन फोन सेवा एवं इंटरनेट सेवा बाधित पड़ी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही टेलीफोन एक्सचेंज के अधिकारियों मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।


साथ ही इस घटना में हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार बीती देररात मौसम खराब रहने के कारण टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले संचालक ने टेलीफोन एक्सचेंज के अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा उसने उसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को फोन करके उन्हें मौके पर बुलाया और कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।                             


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...