सोमवार, 16 नवंबर 2020

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुईं झड़प

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया


राज ताड़वानी और सचिन गुप्त को गंभीर चोट


अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के पहितीपुर बाजार में रविवार को लक्ष्मी गणेश प्रतिमा विसर्जन चल रहा था। इस बीच डीजे पर तेज गाना बजाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों से भीड़ इकट्ठा हो गई और जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।इसके अलावा सात से आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर लौट गए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और उप जिला अधिकारी मोइनुल इस्लाम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महरुआ, भीटी, अहरौली तथा बेवाना सहित कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।


एक समुदाय का आरोप है कि मस्जिद में अजान चल रही थी। डीजे की आवाज तेज थी। इसे धीमा करने के लिए कहा गया। इसपर दूसरे के लोग भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। यहां प्रतिमा विसर्जन में शामिल पहितीपुर बाजार निवासी राज ताड़वानी और सचिन गुप्त को गंभीर चोट आई हैं।


विकास कुमार निषाद की रिपोर्ट                                      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...