बुधवार, 11 नवंबर 2020

शरद ने भविष्य में बदलाव के रास्ते भी खोले

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। शरद पवार ने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम ने ना सिर्फ बिहार बल्कि भविष्य में बदलाव के रास्ते को भी खोला। शरद पवार ने कहा, “जो मैंने देखा वो ये कि एक तरफ चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी, जो कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और दूसरी बार प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे जबकि, दूसरी तरफ एक तेजस्वी यादव जैसा अनुभवहीन चेहरा था। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम ना सिर्फ बिहार बल्कि भविष्य में बदलाव के रास्ते को भी खोला है। पुणे में संवाददाताओं से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, “जो मैंने देखा वो ये कि एक तरफ चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी, जो कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और दूसरी बार प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। जबकि, दूसरी तरफ एक तेजस्वी यादव जैसा अनुभवहीन चेहरा था। उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से तेजस्वी ने चुनाव लड़ा है वे कई युवाओं को प्रेरित करेगा. आज का परिणाम हो सकता है कि कोई बदलाव ना लाए लेकिन इसने भविष्य में परिवर्तन का रास्ता खोला है.” गौरतलब है कि आरजेडी नेता चिराग पासवान बिहार में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। महागठबंधन मंगलवार की सुबह काउंटिंग शुरू होते ही शुरुआती रुझान में कुछ बढ़त ली, लेकिन जल्द वे एनडीए आगे निकलते दिखे। एनडीए में एक तरफ से बीजेपी, जेडीयू, हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा और वीआईपी है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के नेतृत्व में महागठबंधन के साथ कांग्रेस और वामपंथी दल हैं। साल 2015 के चुनाव में बीजेपी ने 53 सीटें जीती थी जबकि जेडीयू-71 सीटें. लेकिन, इस बार नीतीश कुमार की पार्टी बीजेपी से पीछे चल रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है और उम्मीद है कि देर रात तक परिणाम आ सकते हैं।             


एनडीए ने जेडीयू को 30 सीट से हराया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में बहुमत मिलने के बाद एनडीए की जीत के नायक के भले ही बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताए जा रहे हो, लेकिन बिहार में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की माने तो बिहार में जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट देकर एनडीए को जीत दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि हम लोग बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे थे और नीतीश सरकार ने बाढ़ जैसी आपदा से लेकर कोरोना की विपदा की घड़ी में जिस तरीके से काम किया उसी का नतीजा है कि लोगों का जन समर्थन एनडीए को मिला।       


भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा की

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर सरगुज़ा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा अम्बिकापुर की जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी है।                 


सिनेमाघर को संचालित करने की अनुमति दी

रायपुर। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स को संचालित करने की अनुमति दी है। इस आशय का आज आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, सहपठित एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालकों को इन शर्तों का पालन करना होगा।            


एक्ट्रेस चावला के साथ भीड़ में हुआ वाकया

मुंबई। एक्ट्रेस जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जूही वीडियो में एयरपोर्ट की स्थिति दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि एयरपोर्ट पर कितनी भीड़ है और एयरपोर्ट के इंतजाम कैसे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ एयरपोर्ट पर तुरंत एक्सट्रा काउंटर लगाने की बात कही, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सके।           


रिश्वत लेते हुए महिला अफसर गिरफ्तार

लखनऊ। शामली के कैराना में विजिलेंस की टीम ने एक रिश्वतखोर को शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी शिक्षा अधिकारी के पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद किया है। टीम ने मामला दर्ज कर शिक्षा अधिकारी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला खण्ड शिक्षा अधिकारी को टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। शामली के कैराना क्षेत्र में महिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल ड्रेस का टेंडर देने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत वसूली थी, जिसकी शिकायत पहले ही टेंडर मालिक ने विजिलेंस टीम से की थी। इस पर विजिलेंस टीम कैराना पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर टीम गठित कर गिरफ्तारी की है।         


मरवाही के मतदाताओं का आभारः अग्रवाल

बिलासपुर। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मरवाही विधानसभा चुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मरवाही विधानसभा के नतीजों पर वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जनता द्वारा दिये गए जनाधार का हम सम्मान करते है। अग्रवाल ने कहा की पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जो मत मिले थे, इस बार उससे ज्यादा मत भाजपा को बढ़त के साथ प्राप्त हुए है। वहीं जोगी कांग्रेस के जो वोट थे, वो भाजपा को प्राप्त नहीं हुए। श्री अग्रवाल ने कहा कि, जो नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए है। उससे कांग्रेस को आत्मविश्लेषण करना चाहिए की इस चुनाव में कांग्रेस ने किस प्रकार जीत दर्ज की है।            


मुंबई: सपना को गोरी ने दी कड़ी टक्कर

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। डांसर गोरी नागोरी इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। नागोरी कभी राजस्थानी गाने पर थिरकती दिखाई देती हैं तो कभी वो हरियाणवी गानों पर अपने लटके-झटकों से फैंस को घायल कर देती हैं। नागोरी जितनी ही खूबसूरत हैं उतने ही उनके डांस मूव्स कातिल हैं। इसी बीच गोरी का एक वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है जिसमें वो हरियाणवी गाने 'बदली बदली लागे' पर अपना जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं।                 


दिवालीः सीएम योगी ने जनता को दिया तोहफा

लखनऊ। दीपावली से पहले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को रोशनी का गिफ्ट दिया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि प्रदेश में फिलहाल प्रदेश में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। नियामक आयोग के इस फैसले के बाद प्रदेश भर की जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। कोरोना काल में लोगों की आमदनी कम होने के बाद बिजली महंगी होने की कल्पना से ही लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने त्यौहार से पहले उन्हें राहत की खबर दी है।               


बहाली को लेकर पटना न्यायालय में सुनवाई

पटना। राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए चांसलर कार्यालय, यूजीसी और राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।जयप्रकाश नारायण की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की।             


बिहारः कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में विद्रोह

पटना। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर विद्रोह शुरू हो गया है। कांंग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ बगावत की आवाज बुलंद कर दी है। मिथिलांचल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को व्यक्तिगत जवाबदेही लेने को कह रहे हैं। साथ ही साथ कांग्रेस आलाकमान से इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा को हटाने की मांग की है।               


बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...