बुधवार, 11 नवंबर 2020

सिनेमाघर को संचालित करने की अनुमति दी

रायपुर। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स को संचालित करने की अनुमति दी है। इस आशय का आज आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, सहपठित एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालकों को इन शर्तों का पालन करना होगा।            


एक्ट्रेस चावला के साथ भीड़ में हुआ वाकया

मुंबई। एक्ट्रेस जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जूही वीडियो में एयरपोर्ट की स्थिति दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि एयरपोर्ट पर कितनी भीड़ है और एयरपोर्ट के इंतजाम कैसे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ एयरपोर्ट पर तुरंत एक्सट्रा काउंटर लगाने की बात कही, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सके।           


रिश्वत लेते हुए महिला अफसर गिरफ्तार

लखनऊ। शामली के कैराना में विजिलेंस की टीम ने एक रिश्वतखोर को शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी शिक्षा अधिकारी के पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद किया है। टीम ने मामला दर्ज कर शिक्षा अधिकारी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला खण्ड शिक्षा अधिकारी को टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। शामली के कैराना क्षेत्र में महिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल ड्रेस का टेंडर देने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत वसूली थी, जिसकी शिकायत पहले ही टेंडर मालिक ने विजिलेंस टीम से की थी। इस पर विजिलेंस टीम कैराना पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर टीम गठित कर गिरफ्तारी की है।         


मरवाही के मतदाताओं का आभारः अग्रवाल

बिलासपुर। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मरवाही विधानसभा चुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मरवाही विधानसभा के नतीजों पर वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जनता द्वारा दिये गए जनाधार का हम सम्मान करते है। अग्रवाल ने कहा की पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जो मत मिले थे, इस बार उससे ज्यादा मत भाजपा को बढ़त के साथ प्राप्त हुए है। वहीं जोगी कांग्रेस के जो वोट थे, वो भाजपा को प्राप्त नहीं हुए। श्री अग्रवाल ने कहा कि, जो नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए है। उससे कांग्रेस को आत्मविश्लेषण करना चाहिए की इस चुनाव में कांग्रेस ने किस प्रकार जीत दर्ज की है।            


मुंबई: सपना को गोरी ने दी कड़ी टक्कर

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। डांसर गोरी नागोरी इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। नागोरी कभी राजस्थानी गाने पर थिरकती दिखाई देती हैं तो कभी वो हरियाणवी गानों पर अपने लटके-झटकों से फैंस को घायल कर देती हैं। नागोरी जितनी ही खूबसूरत हैं उतने ही उनके डांस मूव्स कातिल हैं। इसी बीच गोरी का एक वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है जिसमें वो हरियाणवी गाने 'बदली बदली लागे' पर अपना जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं।                 


दिवालीः सीएम योगी ने जनता को दिया तोहफा

लखनऊ। दीपावली से पहले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को रोशनी का गिफ्ट दिया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि प्रदेश में फिलहाल प्रदेश में बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। नियामक आयोग के इस फैसले के बाद प्रदेश भर की जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। कोरोना काल में लोगों की आमदनी कम होने के बाद बिजली महंगी होने की कल्पना से ही लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने त्यौहार से पहले उन्हें राहत की खबर दी है।               


बहाली को लेकर पटना न्यायालय में सुनवाई

पटना। राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए चांसलर कार्यालय, यूजीसी और राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।जयप्रकाश नारायण की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की।             


बिहारः कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में विद्रोह

पटना। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर विद्रोह शुरू हो गया है। कांंग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ बगावत की आवाज बुलंद कर दी है। मिथिलांचल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को व्यक्तिगत जवाबदेही लेने को कह रहे हैं। साथ ही साथ कांग्रेस आलाकमान से इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा को हटाने की मांग की है।               


बिहारः अपने ही जाल में फंसी 'आरजेडी'

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इसबार कांटे की टक्कर दिखी। नेक टू नेक की लड़ाई में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। बिहार की जनता ने एक बार फिर ऐसे एनडीए सरकार के ऊपर भरोसा जताया है। बिहार चुनाव में एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई हैं।आरजेडी को सबसे बड़ा नुकसान सहना पड़ा है। राजद ने अपनी पार्टी से कई बड़े नेताओं का सीट बदला, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।              


रामाधार ने सुशील का आतंकियों से संबंध बताया



पटना। विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी सिर फुटौअल शुरू हो गया है। बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अब खुलेआम पार्टी के उन नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ चुनाव में काम किया। औरंगाबाद विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रामाधार सिंह चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हार के बाद नाराज रामाधार सिंह ने खुलेआम बीजेपी के स्थानीय सांसद सुशील सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशील सिंह औरंगाबाद से बीजेपी के सांसद हैं और रामाधार सिंह ने कहा है कि उनका संबंध आतंकवादी से है। रामाधार सिंह का आरोप है कि सुशील सिंह ने विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए और जानबूझकर इस बात की साजिश रची कि रामाधार सिंह चुनाव नहीं जीत पाए।




मुंबई: अर्नब को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई। एससीने रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी को अंतरिम जमानत दी। 50,000 रु के निजी मुचलके पर ज़मानत। जस्टिस चंद्रचूड़ और इंदिरा बनर्जी की बेंच ने माना कि बॉम्बे एचसी को मामले में आरोपी को अंतरिम जमानत दे देनी चाहिए थी। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्बन गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट के जज धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और जज इन्दिरा बनर्जी की पीठ अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अपील पर सुनवाई की। दरअसल, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक को अंतरिम जमानत देने से इनकार करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अर्नब की अपील दायर होने के कुछ घंटों के भीतर ही शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने इसे आज के लिए यानी 11 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। अधिवक्ता निर्निमेष दुबे के माध्यम से दायर इस अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुबह साढ़े दस बजे से सुनवाई कर रहा है।                       


विज्ञान के लिए और समाज के साथ: यूनेस्को

विज्ञान के लिए और समाज के साथ: यूनेस्को


डब्ल्यूएनडी ने किया विश्व विज्ञान दिवस पर यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम एस्से एक्टिविटी का आयोजन


वाशिंगटन डीसी। (देश-विदेश) वर्तमान संकट को वैज्ञानिक अनुसंधान और सहयोग के बढ़ते वित्तपोषण और समर्थन की तात्कालिकता के बारे में एक सचेत आह्वान के रूप में काम करना चाहिए।” यह सन्देश यूनेस्को की डायरेक्टर जनरल ऑद्रे अज़ोले ने विश्व विज्ञान दिवस के हवाले दिया है। विश्ववादी दार्शनिक एवं विश्व सरकार निर्माण कार्यकर्त्ता जावैद अब्दुल्लाह ने कहा कि मैं जोसेफ़ बाइडन और कमला हैरिस की इस बात से सहमत हूँ कि कोई भी देश अकेले हमारी मौजूदा चुनौतियों का सामना नहीं कर सकता, लिहाज़ा लोगों को मिलकर हालात से लड़ने की ज़रुरत है. इस अवसर पर प्लेनेटरी पीस और प्लेनेटरी पॉलिटिकल सिस्टम आन्दोलन की संस्थापक संस्था वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) ने यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम एस्से एक्टिविटी का आयोजन किया। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स 2030 के कुल 17 विषयों पर आधारित इस निबंध गतिविधि में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रस्तुत किया। जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल (सारामोहनपुर) वर्ग दसवीं की छात्रा सुहासिनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि यूनेस्को ने कोविड-19 से निपटने हेतु “विज्ञान के लिए और समाज के साथ” विषय पर एक ऑनलाइन गोलमेज़ सम्मेलन का आयोजन भी किया। जिसमें डब्ल्यूएनडी ने भी भाग लिया। इस साल, ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, विश्व विज्ञान दिवस का फ़ोकस "वैश्विक महामारी से निपटने के लिए ज़रूरी है। इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के दौरान, यूनेस्को ने अपने जनादेश में विज्ञान के क्षेत्र के साथ संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के रूप में, विज्ञान को समाज के निकट लाने और गंभीर रूप से आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। शांति और विकास के लिए पहला विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2002 को यूनेस्को के तत्वावधान में दुनिया भर में मनाया गया। एमएलएसएम कॉलेज के प्रिंसिपल एवं वनस्पति वैज्ञानिक प्रो० विद्यानाथ झा ने कहा कि  विज्ञान में दो तरह की खोज होती है। एक्सीडेंटल और एक आवश्यकता आधारित। काल अनुसार समाज का जिससे कल्याण हो, उसके लिये विज्ञान को काम में लाना।         


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...