बुधवार, 11 नवंबर 2020

बरेली: घर में महिला ने की खुदकुशी

रेलवे के पार्सल घर में महिला ने की खुदकुशी


बरेली। रेलवे के पार्सल घर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम नगर की रहने वाली है। जीआरपी के मुताबिक उसका नाम मंजू बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। आरपीएफ प्रेमनगर जांच पड़ताल के लिए जा रही है।               


डिजिटल शिखर सम्मेलन में मोदी सह-अध्यक्ष

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। संगठन के बीच डिजिटल शिखर बैठक में सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण आए आर्थिक संकट से उबरने और रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने पर केंद्रित हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस शिखर बैठक में आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।


संपर्क, समुद्री मार्ग संबंधी सहयोग, व्यापार एवं वाणिज्य, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति पर भी विचार किया जाएगा। दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान को क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली समूह माना जाता है तथा भारत, चीन, जापान और आस्ट्रेलिया इसके संवाद साझेदार हैं।                


उत्तराखंड: डीआइजी अरुण जोशी ने दिए निर्देश

डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने दिए निर्देश! सड़क निर्माण एजेंसियों को भेजा पत्र 


पंकज कपूर


देहरादून। शहर में चाहे कितनी भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का प्रयास करे, लेकिन शहर की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इन्हीं सड़कों में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के लिए डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने ठोस कदम उठाया। बता दें कि रायपुर स्थित राजीव नगर कंडोली में बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना को डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने गंभीरता से लिया है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है।
डीआइजी ने कहा कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिह्नित करें, जहां अनावश्यक रूप से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया भी चिह्नित करने को कहा है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क या पुलिया की रिपोर्ट कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही विभागों के थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि यदि उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण व अन्य कार्यों के चलते कोई गड्ढा छोड़ा गया है तो उसे तत्काल बंद कर दें। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्त जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से यथासंभव बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जाए।
एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि गड्ढे के कारण हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है। अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नगर निगम व निर्माण निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।                                                                       


परिवहन मंत्री ने बस अड्डे का लोकार्पण किया

विकास जाटव


सितारगंज। रोडवेज बस अड्डे का बुधवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व विधायक सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया। यशपाल आर्य ने सौरभ बहुगुणा के उनके कार्य व जज्बे की तारीफ की। इसके बाद सितारगंज से बरेली, देहरादून व दिल्ली के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जो क्षेत्र के विकास का सपना देखा था आज वह पूरा हो गया। कहा कि बस अड्डे से यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में जो भी कमी रह गई उसको भी दूर किया जाएगा।


परिवहन विभाग आरएम पवन मेहरा ने बताया कि यहां चार लोगों का स्टाफ रहेगा व सितारगंज से डायरेक्ट तीन बसों का संचालन होगा। इसके अलावा बसें बाईपास न जाकर रोडवेज से होकर गुजरेंगी। साथ ही जनता की आवश्यकता पर अन्य बसें भी बढ़ाई जाएगी। विधायक बहुगुणा ने कहा कांग्रेस के लोग जनता को भ्रमित करना बंद करें।


सितारगंज में लंबे समय से निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का आज लोकार्पण कर दिया गया। विधायक ने बताया कि 4 करोड़ 21 लाख रुपये से बने इस रोडवेज बस स्टेशन से अभी तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इन तीन बसों के साथ ही टनकपुर डिपो से आने वाली प्रत्येक बस इस स्टेशन से होकर ही आगे के लिए रवाना होंगी। स्थानीय जनता के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी, स्थानीय लोगों को यात्रा करने के लिए जहां तहां खड़े होकर बेहद दिक्कत का सामना करते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिल पाएगी। बता दें कि सितारगंज विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने विजय बहुगुणा ने 2012 में इस बस स्टेशन की नींव रखी थी।


उस समय से निर्माणाधीन यह बस स्टेशन उनके पुत्र और मौजूदा विधायक सौरभ बहुगुणा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक था जो आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर बेहद खुश दिखाई देते हुए सौरभ बहुगुणा ने अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सलुजा, शिव कुमार मित्तल, लक्खा सिंह, शक्तिगण नगरपालिका अध्यक्ष सुक्रान्त बह्म, राकेश त्यागी, संजय गोयल, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी, निर्मल सिंह, गुरसाहब सिंह, अजय कठैत, विपिन मित्तल, जरनैल सिंह, कार्तिक राय, सुमन राय, रीता सक्सेना, बिना साहू, मिना मजरूमदार व बाबी भट्ट आदि उपस्थित रहे।                


बिहार चुनाव में राजग की जीतः जावड़ेकर

बिहार विस चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वनीय नेता: जावड़ेकर


नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।                                       


मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम

मुंबई इंडियन को मिला 20 करोड का इनाम


दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 20 करोड़ रुपये की विजेता पुरस्कार राशि प्रदान की। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। गांगुली ने मुंबई के कप्तान रोहित को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। फाइनल के बाद व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए।                 


सूअर-बंदर के जीन से नई प्रजाति निर्मित की

बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपनी वैज्ञानिक तकनीक से दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है। इस बार चीनी वैज्ञानिकों ने बंदर और सूअर के जीन से एक नई प्रजाति का जानवर पैदा किया है। इसे ‘बंदर-सूअर प्रजाति’  का नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूअर के दो बच्चों के दिल, जिगर और त्वचा में बंदर के ‘टिश्यू’ मौजूद हैं। सूअर के ये दोनों बच्चे स्टेट सेल और प्रजनन जीव विज्ञान की स्टेट प्रयोगशाला में पैदा हुए थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही दोनों की मौत हो गई।


द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की स्टेट सेल की प्रमुख प्रयोगशाला और प्रजनन जीव विज्ञान के वैज्ञानिकों की मानें तो यह पूरी तरह से बंदर-सूअर की पहली रिपोर्ट है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पांच दिनों के पिगलेट भ्रूण में बंदर की स्टेम कोशिकाएं थीं। इस तरह के शोध से पता चला है कि कोशिकाएं कहां समाप्त हुई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों बंदर-सुअर की मौत क्यों हुई। वैज्ञानिकों के मुताबिक इनकी मौत आईवीएफ प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या की चलते हुई होगी।


बता दें कि यह प्रयोग स्पैनिश वैज्ञानिक युआन कार्लोस इजिपिसुआ बेलमोंटे के दो साल पहले किए गए प्रयास को देखते हुए किया गया। द न्यू साइंटिस्ट पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया कि तांग हाई और और उनकी टीम ने जुआन कार्लोस की सोच को ही आगे बढ़ाया और आनुवंशिक रूप से संशोधित बंदर कोशिकाओं को 4,000 से अधिक सूअर भ्रूणों के अंदर डाला गया। इसके बाद पैदा हुए सूअर के बच्चों में से केचल दो हाइब्रिड थे। इनके दिल, जिगर, फेफड़े और त्वचा के ऊतक आंशिक रूप से बंदर कोशिकाओं से मिलकर बने थे। गौरतलब है कि जनवरी 2017 में सैन डिएगो के सल्क इंस्टीट्यूट में भी एक मानव-सूअर भ्रूण बनाया गया था, लेकिन 28 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।              





बिहार में जीते तेजस्वी यादव, हारी राजद

तेजस्वी जीते मगर हारी राजद 


पटना। तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी के सतीश को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली हैं। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 37820 मतों से शिकस्त देकर वैशाली जिले की राघोपुर सीट एक बार फिर अपने नाम कर ली है। राजद प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव ने 96786 वोट हासिल किये जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 58966 मत ही प्राप्त हुए। लोक जनशक्ति पार्टीके राकेश रौशन 24850 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22733 वोट के अंतर से धूल चटाई थी।             


टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत

बिहार कांटे की टक्कर के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुमत 


पटना। बिहार में मतों की गिनती के दौरान होते रहे उलटफेर के बाद अंत भला तो सब भला की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीद को पूरा करते हुए राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झोली में विधानसभा की 125 सीट डालकर एक बार फिर उन्हें सत्ता की बागडोर सौंप दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतगणना की समाप्ति के बाद राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी को 74 जनता दल यूनाइटेड को 43 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्यूलर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार-चार सीटें मिली हैं। इस तरह 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 122 को पार करते हुए राजग ने 125 सीटें हासिल कर ली है।
जदयू को इस बार के विधानसभा चुनाव में 28 सीट का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले चुनाव में उसकी सीटों की संख्या 71 थी। चुनाव में भाजपा को 21 वीआईपी को चार और हम को तीन सीट का लाभ हुआ है। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन जो सुबह मतगणना के शुरुआती दौर में सरकार बनाते दिख रहा था। उसे 110 सीट से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि महागठबंधन के मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए संतोष की बात सिर्फ यही रही कि वह 75 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। इसके बावजूद उसे वर्ष 2015 के पिछले विधानसभा में 80 सीट मिली थी। महागठबंधन के अन्य घटक कांग्रेस की भी इस बार पिछले चुनाव से आठ सीटें कम हुई है। और उसे मात्र 19 सीट पर संतोष करना पड़ा।
महागठबंधन में शामिल हुए वामदलों को भी काफी लाभ मिला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पिछले चुनाव की अपनी सीट संख्या तीन को बढ़ाकर 12 करने में कामयाब रही। वहीं पिछले चुनाव में विधानसभा चुनाव में शून्य पर आउट हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो दो सीट जीत गईं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पांच सीट बहुजन समाज पार्टी(बसपा) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की।                 


अमेरिकाः ट्रंप ने अभी घोषित नहीं की है पारी

वाशिंगटन डीसी। एक तरफ नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन देश की बागडोर संभालने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं ट्रंप के प्रचार अभियान की तरफ से कहा गया है कि 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभी संपन्न नहीं हुआ है और संकेत दिया कि वह “सटीक और ईमानदार मतगणना” नतीजेत हासिल करने के सभी संभावित विकल्पों को टटोलेंगे।                 


चीन के बीच चल रहा विवाद सुलझ सकता है

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद जल्द ही सुलझ सकता है, दरअसल जानकारी है कि दोनों देशों की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख के सेक्टर में डिस्इंगेजमेंट को लेकर चर्चा की है। जिसके तहत दोनों देशों के जवान अप्रैल-मई वाली अपनी पुरानी यथास्थिति पर लौट जाएंगे। इस पर 6 नवंबर को चुशुल में कॉर्प्स-कमांडर लेवल की आठवें चरण की बातचीत में चर्चा हुई थी।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-88 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 12, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



मंगलवार, 10 नवंबर 2020

योगीराज में न्याय के लिए भटकती रेप पीड़िता

भाजपा के योगीराज में रेप पीड़िता युवती मांग रही न्याय


खुले आसमान के नीचे दूसरे भी दिन धरना स्थल पर बैठी रही पीड़ित युवती


कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बलकरन पुर के मजरा तेलियन का पूरा की एक युवती बलात्कार की तहरीर लेकर चरवा थाने न्याय मांगने गई थी। जहां उसे थाने के एक उपनिरीक्षक द्वारा युवती को जमीन पर पटक पटक कर मारने के बाद पीड़िता को बेज्जत करने के बाद उसी पीड़ित युवती को शांति भंग की धारा में उपजिलाधिकारी की अदालत से जेल भिजवा दिया था। महीनों बीत जाने के बाद योगीराज में रेप पीड़िता युवती का थाने में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।


पुलिस प्रताड़ना से पीड़ित युवती जब अदालत से जमानत पर छूटकर कर आई तो न्याय के लिए उसने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना के दूसरे दिन भी युवती न्याय पाने के लिए मंझनपुर मुख्यालय के डायट मैदान में खुले आसमान के नीचे बैठी शासन प्रशासन से न्याय मांग रही थी। लेकिन प्रशासनिक मशीनरी का कोई जिम्मेदार अधिकारी युवती की पीड़ा सुनने धरना प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा है।


दो दिन से युवती के मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की बात की जानकारी मिलने पर एलआईयू इंस्पेक्टर सहित विभिन्न लोग मौके पर पहुंचे और महिला का बयान लिया है। अब वही चरवा पुलिस की बात करें तो महिला के चरित्र पर तमाम मनगढ़ंत आरोप लगाकर वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। चरवा पुलिस की बात करें तो युवती ने इसके पहले भी तीन बार बलात्कार का मुकदमा अलग-अलग लोगों पर दर्ज कराया है। लेकिन युवती द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मुकदमे का जब चरवा पुलिस से अपराध संख्या की जानकारी चाही गई तो चारवा पुलिस युवती द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी नहीं दे सकी है जिससे महिला के चरित्र पर चरवा पुलिस द्वारा लगाया गया आरोप झूठा साबित हुआ है। दो दिन से धरना प्रदर्शन में बैठी युवती इसके पूर्व पुलिस अधिकारियों से मिलकर तहरीर दे चुकी है। लेकिन चरवा थाने के आरोपी दरोगा पर कार्यवाही करने के बजाय वर्दी की लाज रख कर आरोपी दरोगा को बचाने का खेल बिभाग में शुरू हो गया है। आखिर भाजपा के योगीराज में बलात्कार पीड़िता युवती को कब न्याय मिलेगा या फिर बलात्कार पीड़िता युवती न्याय के लिए योगीराज में खुले आसमान के नीचे बैठकर न्याय की फरियाद करती रहेगी।


रामप्रसाद गुप्ता 


दुकानदारों की सूझबूझ से जेब कटते-कटते बचींं

नाबालिग चोर ने जेब काटने की कोशिश, दुकानदार की सूझबूझ से ग्राहक के हजारों रुपये बचे


भरतपुर। नगर थाना क्षेत्र में कस्बे के बस स्टैंड के पास जंगदम्बा ऑटो पार्ट्स की दुकान में सामान खरीदने आए एक ग्राहक की नाबालिक चोर ने जेब काटने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
 दुकानदार मोनू मित्तल द्वारा बताया गया कि उसकी बस स्टैंड पर दुकान है। जहां उसकी दुकान पर गांव बेरू से एक ग्राहक सामान लेने आया हुआ था। उसके पास में एक बच्चा बैठा हुआ था और वह अपने पास खाली प्लास्टीक का कट्टा लेकर बैठा था। जिसकी संदिग्ध हरकत को देखकर  दुकानदार के पिता जगदीश मित्तल ने इशारा किया तो मोनू मित्तल ने बच्चे से पूछा कि वह कैसे बैठा हुआ है ओर यहां कैसे आया है। उसने कहा कि उसके पापा सामान लेने आ रहे हैं। अपने पापा का नाम पूछा तो उसने पिता का नाम जसवंत बताया और वह यहां समान लेने आया हूं। दुकानदार को शक होने पर उसने बच्चे को दुकान से भगा दिया। जहां कैमरे की फुटेज पर देखने पर ज्ञात हुआ कि उनका एक और साथी था जो कि पहले जगह की रेकी करके गया था। पुलिस को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। जिससे कि इस प्रकार के असामाजिक तत्व और अधिक घटनाओं को अंजाम न दे सकें क्योंकि आगामी दीपावली के त्यौहार के चलते यह लोग इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देंगे।


न्यू प्रेस क्लब शेरकोट का गठन किया गया

प्रेस रिपोर्टर सोशल वर्कर एसोसिएशन द्वारा न्यू प्रेस क्लब शेरकोट का गठन किया गया


अंकित गोस्वामी
बिजनौर/शेरकोट। प्रेस रिपोर्टर सोशल वर्कर एसोसिएशन द्वारा न्यू प्रेस क्लब शेरकोट का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खुर्शीद आलम अंसारी व संचालन अंजुम विकार और पंडित दिनेश शर्मा  ने संयुक्त रूप से किया। न्यू प्रेस क्लब शेरकोट के नवनिर्वाचित  अध्यक्ष रणजीत सिंह उर्फ दारा ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में पत्रकारों के प्रति उदार रवैया पत्रकारों के प्रति हानिकारक सिद्ध हो रहा है। जिसके लिए पत्रकारों को स्वयं आगे आकर अपने अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई लड़नी होगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह संगठन एक मंच पर लाया गया है और पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पबध्द है। महासचिव शुभम  बिडला, उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, कोषाध्यक्ष अरमान सैफी, संगठन सचिव शुभम राणा,  सचिव इमरान नवाज, मोहम्मद सैफ सदस्य, मोहम्मद अरशद सदस्य, मोहम्मद साकिब  मोहम्मद, नईम शाहरुख मलिक आदि उपस्थित रहे।                  


शराब तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अतुल त्यागी मंडल प्रभारी


हापुड़। शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद। मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुठ के जंगल का है जहां बनाई जा रही थी अबैध शराब। पुलिस ने अबैध भटिया बनाकर कच्ची शराब की बरामद। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों के कब्जे से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 700 लीटर लहन पुलिस ने किया नष्ट। शराब बनाने के उपकरण सहित अवैध शराब की भट्टी पुलिस ने की बरामद ईंख के खेत में बनाई जा रही थी शराब। पुलिस ने छापामारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।               


निलंबन पर अधिकारियों की साजिश का खेल

शिक्षा निदेशक के नियुक्ति निरस्त के आदेश को नहीं मानते जिला विद्यालय निरीक्षक


नियुक्ति निरस्त होने के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा दिया जा रहा है प्रधानाचार्य को वेतन जांच का विषय


प्रबंधक तंत्र के द्वारा प्रधानाचार्य के निलंबन आदेश के बाद फिर शुरू हुआ शिक्षा अधिकारियों की साजिश का खेल


कौशांबी। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी की प्रधानाचार्य नीलम की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए उनकी नियुक्ति को शिक्षा निदेशक द्वारा साढे तीन वर्षों पहले निरस्त किए जाने के आदेश को जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं मानते हैं और उनके नियुक्ति निरस्त के बाद भी उन्हें प्रत्येक महीने वेतन देकर सरकारी खजाने को चपत लगा रहे हैं। इसके तर्क में प्रधानाचार्य नीलम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा निदेशक की नियुक्ति निरस्त के आदेश पर रोक लगा दी है। जबकि सूत्रों की माने तो नियुक्ति निरस्त के आदेश पर किसी सक्षम न्यायालय से कोई रोक नहीं लगाई गई है। केवल अधिकारियों को गुमराह कर नियुक्ति निरस्त की बात कर शिक्षा विभाग के अधिकारी मनमानी कर प्रधानाचार्य नीलम को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


इसी बीच कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक तंत्र ने प्रधानाचार्य नीलम को निलंबित कर उनके निलंबन की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी है। निलंबन की सूचना का पत्र मिलने के बाद शिक्षा अधिकारियों ने फिर साजिश शुरू कर दी है शिक्षा अधिकारी नियुक्ति निरस्त प्रधानाचार्य नीलम के बचाव में उतर आए हैं और उन्हें बचाव के हर रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।


इसी योजनाबद्ध तरीके से कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम ने डीएम से मिलकर प्रबंध तंत्र द्वारा किया गया निलंबन को गलत बताया है। जिस पर संपूर्ण प्रकरण की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी गई है। जो शिक्षा निदेशक के आदेश को नहीं मानते हैं उनसे निष्पक्ष न्याय की कैसे उम्मीद जताई जा सकती है। निलंबित प्रधानाचार्य नीलम की जांच मिलते ही अब यह कयास लगाया जाने लगा है कि नीलम की निलंबन के आदेश को जिला विद्यालय निरीक्षक स्वीकार नहीं करेंगे ।


कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम की नियुक्ति को ही शिक्षा निदेशक ने पूर्व में निरस्त कर दिया है। शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद नीलम की ज्वाइनिंग रद्द हो गई। लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक के रहमों करम पर कानून नियम की धज्जियां उड़ा कर इनका प्रत्येक महीने वेतन दिया जा रहा है यह एक अलग जांच का विषय है। जबकि शिक्षा निदेशक द्वारा इनकी नियुक्ति को रद्द किए जाने के मामले में इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा निदेशक के आदेश पर रोक लगा दी है लेकिन सूत्रों की माने तो शिक्षा निदेशक का आदेश आज भी बहाल है और उस आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश नहीं आया है। फिर नियुक्ति रद्द होने के बाद इनका प्रधानाचार्य के पद पर बने रहना सवालों के घेरे में है और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रत्येक महीना वेतन देकर सरकारी खजाने को चपत लगाए जाने के मामले में जांच कराए जाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य नीलम की नियुक्ति निरस्त होने के बाद भी इन्हें वेतन दिए जाने के मामले में यदि आला अधिकारियों ने जांच कराई तो जहां नीलम पर गाज गिरना तय हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक से इनकी वेतन की वसूली भी हो सकती है लेकिन क्या शिक्षा निदेशक के आदेश को संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य नीलम के कारनामो की जांच कराएंगे प्रबंध तंत्र ने प्रधानाचार्य नीलम पर तीन वर्षों से लगातार वसूली का आरोप लगाया है। उसके जवाब में प्रधानाचार्य नीलम ने कहा कि कोरोना काल में वसूली के आरोप निराधार है। शिक्षा निदेशक द्वारा प्रधानाचार्य नीलम की नियुक्ति निरस्त किए जाने के बाद कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में विवाद बढ़ गया और उसी विवाद के बाद विद्यालय में खींचतान शुरू हुई है और बर्खास्त प्रधानाचार्य को  निलंबित किए जाने का कोई औचित्य ही नहीं था। लेकिन एक तरफ शिक्षा निदेशक से नियुक्ति रद्द होने के बाद प्रबंधक द्वारा उन्हें निलंबित कर दिए जाने से बौखलाई प्रधानाचार्य नीलम ने  प्रबंधक पर ही पर कोरोना काल में वसूली का आरोप लगाया है। जिस पर डीएम ने डीआईओएस को जांच के निर्देश दिये हैं जिला विद्यालय निरीक्षक से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है।


सुशील केसरवानी 


₹443 करोड का नया निवेश करने का प्लान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कोल्ड चेन योजना और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का लाखों किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं, पंद्रह हजार लोगों को रोजगार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस योजना के जरिए 443 करोड़ रुपए का नया निवेश करने का प्लान है।                 


धान क्रय केंद्रों पर किसान को कर रहे हैं गुमराह

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कर रहे गुमराह


कड़ा कौशाम्बी। योगी सरकार किसानों के हित में तमाम कार्य करने की बात रही है। लेकिन सरकार के कर्मचारी सरकार के काम में पानी फेर रहे हैं कहने को सरकार ने 1868 रुपए समर्थन मूल्य धान का निर्धारित कर रखा है।


लेकिन जब किसान क्रय केंद्रों पर धान लेकर जाता है तो उसे क्रय केंद्र में बैठे कर्मचारी परेशान करके वापस भेज देते हैं। किसान जब धान लेकर क्रय केंद्र में जाता है तो उसे यह कह कर कि सरकार ने किसानों से सिर्फ दो किस्मों के धान लेने का आदेश दिया है जो उन दो किस्मों की बात कर रहे हैं। उसने टाटा मंसूरी और दामिनी है जबकि हकीकत यह है कि कौशांबी में ज्यादातर कम दिनों की ब्राइट किसान लगाते हैं। क्योंकि यह जो ब्राइटी क्रय केंद्रों पर कहा जाता है लेने के लिए वह 150 दिनों की होती है। ज्यादा पानी और लेट होने की वजह से कौशांबी के किसान इस तरह के धान को नहीं लगाते हैं और अगर सरकार किसानों को इसी तरह के धान लेने के निर्णय में अडिग है तो पहले किसानों को जागरूक करना चाहिए।


अनुराग द्विवेदी


विजय को विशेष ओलंपिक का अध्यक्ष चुना

विजय मलांगड़ को चुना विशेष ओलंपिक भारत का जिलाध्यक्ष
जिला पार्षद पंकज सहोड़ बने महासचिव
सत्यदेव शर्मा सहोड़
मैहतपुर (ऊना)। विशेष ओलंपिक भारत जिला ऊना की इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कर्नल (रि.) केसी शर्मा की अध्यक्षता में देहलां स्थित आश्रय में हुई। जिमसें विजय मलांगड़ को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि महासचिव पद के लिए रायपुर सहोड़ां जिला परिषद वार्ड से जिला पार्षद पंकज सहोड़ को चुना गया। कविता जैन को कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र राणा को प्रवक्ता चुना गया। कार्यकारिणी में प्रेमाश्रम ऊना की प्रिंसिपल सिस्टर संजना, मोहित, मोनिका शर्मा व नेहा कालिया को लिया गया है। इस मौके पर आश्रय संस्था देहलां के निदेशक सुरेश ऐरी, अमित राणा, राजेंद्र कुमार, अमित शर्मा, भपेंद्र सिंह, अमन शर्मा व संदीप शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय मलांगड़ ने कहा कि जिले के विशेष व्यक्तियों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली इस संस्था के मुखिया की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई हैं। इस पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास करुंगा। जिले में विशेश दर्जा प्राप्त व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा विशेष दर्जा प्राप्त बच्चों की खेलकूद गतिविधियों को भी जिले में बढ़ाया जाएगा।               


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...