मंगलवार, 10 नवंबर 2020

₹443 करोड का नया निवेश करने का प्लान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कोल्ड चेन योजना और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का लाखों किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं, पंद्रह हजार लोगों को रोजगार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस योजना के जरिए 443 करोड़ रुपए का नया निवेश करने का प्लान है।                 


धान क्रय केंद्रों पर किसान को कर रहे हैं गुमराह

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कर रहे गुमराह


कड़ा कौशाम्बी। योगी सरकार किसानों के हित में तमाम कार्य करने की बात रही है। लेकिन सरकार के कर्मचारी सरकार के काम में पानी फेर रहे हैं कहने को सरकार ने 1868 रुपए समर्थन मूल्य धान का निर्धारित कर रखा है।


लेकिन जब किसान क्रय केंद्रों पर धान लेकर जाता है तो उसे क्रय केंद्र में बैठे कर्मचारी परेशान करके वापस भेज देते हैं। किसान जब धान लेकर क्रय केंद्र में जाता है तो उसे यह कह कर कि सरकार ने किसानों से सिर्फ दो किस्मों के धान लेने का आदेश दिया है जो उन दो किस्मों की बात कर रहे हैं। उसने टाटा मंसूरी और दामिनी है जबकि हकीकत यह है कि कौशांबी में ज्यादातर कम दिनों की ब्राइट किसान लगाते हैं। क्योंकि यह जो ब्राइटी क्रय केंद्रों पर कहा जाता है लेने के लिए वह 150 दिनों की होती है। ज्यादा पानी और लेट होने की वजह से कौशांबी के किसान इस तरह के धान को नहीं लगाते हैं और अगर सरकार किसानों को इसी तरह के धान लेने के निर्णय में अडिग है तो पहले किसानों को जागरूक करना चाहिए।


अनुराग द्विवेदी


विजय को विशेष ओलंपिक का अध्यक्ष चुना

विजय मलांगड़ को चुना विशेष ओलंपिक भारत का जिलाध्यक्ष
जिला पार्षद पंकज सहोड़ बने महासचिव
सत्यदेव शर्मा सहोड़
मैहतपुर (ऊना)। विशेष ओलंपिक भारत जिला ऊना की इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कर्नल (रि.) केसी शर्मा की अध्यक्षता में देहलां स्थित आश्रय में हुई। जिमसें विजय मलांगड़ को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि महासचिव पद के लिए रायपुर सहोड़ां जिला परिषद वार्ड से जिला पार्षद पंकज सहोड़ को चुना गया। कविता जैन को कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र राणा को प्रवक्ता चुना गया। कार्यकारिणी में प्रेमाश्रम ऊना की प्रिंसिपल सिस्टर संजना, मोहित, मोनिका शर्मा व नेहा कालिया को लिया गया है। इस मौके पर आश्रय संस्था देहलां के निदेशक सुरेश ऐरी, अमित राणा, राजेंद्र कुमार, अमित शर्मा, भपेंद्र सिंह, अमन शर्मा व संदीप शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय मलांगड़ ने कहा कि जिले के विशेष व्यक्तियों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली इस संस्था के मुखिया की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई हैं। इस पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास करुंगा। जिले में विशेश दर्जा प्राप्त व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा विशेष दर्जा प्राप्त बच्चों की खेलकूद गतिविधियों को भी जिले में बढ़ाया जाएगा।               


सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव का निधन

सपा ने शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव लालता प्रसाद तिवारी के निधन को बताया अपूर्णनीय क्षति


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। वरिष्ठ समाजवादी व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव लालता प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने शोक प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूर्णनीय छति बताया।श्री योगेश ने समाजवादी चिंतक राज नारायण और जनेश्वर मिश्र जी के करीबी और सोशलिस्ट पार्टी के ज़िलाध्यक्ष रहे लालता प्रसाद तिवारी जी के निधन को पार्टी की छति बताया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने सोशलिस्ट नेता लालता प्रसाद तिवारी के निधन पर शोक सभा में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की हमेशा समाजवाद का झण्डा लेकर दबे कुचलों और वंचितों की आवाज़ बन कर कार्य करने वाले नेता के चले जाने से मुझे व्यक्तिगत आघात लगा है।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार स्व लालता प्रसाद तिवारी का लखनऊ के केजीएमयू में गत दिवस निधन हो गया था।स्व लालता प्रसाद तिवारी के पुत्र शिवकुमार तिवारी वर्तमान में समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हैं।शोक प्रकट करने वालों में योगेश चन्द्र यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,बासूदेव यादव,नागेन्द्र सिंह पटेल,अनिल यादव,सन्दीप पटेल,के के श्रीवास्तव,पंधारी यादव,रविन्द्र यादव रवि,विक्रम पटेल,सै०मो०अस्करी,किताब अली,मो०ज़ैद,ओ पी यादव,जय भारत यादव,मो०शारिक़,शाहिद प्रधान,आकिब जावेद खान,जी एस यादव,राकेश यादव,तारीक खान,काशान सिद्दीक़ी,मंजू यादव,निशा शुक्ला,मो०अज़हर,अभिमन्यू पटेल,शबी हसन आदि थे।


मरवाही प्रभारी ने ध्रुव को दी जीत की बधाई

रायपुर। राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड विजय पर डॉ. केके ध्रुव हार्दिक बधाई। इस जीत के लिए मैं क्षेत्र की जनता व कांग्रेस के समर्पित व मेहनती कार्यकर्ता को भी बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रेरक नेतृत्व में कांग्रेस का विजयरथ पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है।                  


नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन


अजय अनेजा


लालकुआ। लालकुआं तहसीलदार परिसर स्थित राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सर्किल रेट के शासनादेश से नराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को पूरी तरह जन विरोधी बताते हुए सरकार द्वारा लगाए गए सर्किल रेट को तुरंत वापस लेने की मांग की। यहां नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार शासनादेश में संशोधन कर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जारी किए गए सर्किल रेटों के बराबर रेट लागू करें अन्यथा इसकी मार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ेगी। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा जो शासनादेश जारी किया था बिल्कुल उसी शासनादेश को मौजूदा सरकार ने भी लागू किया है। लेकिन उस दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क एवं मध्यमवर्गीय लोगों के लिए वर्ष 2000 का सर्किल रेट लगाया था। परंतु मौजूदा सरकार ने गरीबों के लिए वर्ष 2004 का सर्किल रेट लगा दिया और मध्यम वर्ग के लिए इस राशि को अत्यधिक बढ़ा दिया गया है। जिससे लालकुआं नगर में रहने वाले गरीब गरीब वर्ग के लोग अत्यधिक चिंतित हैं। तथा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार तथा सरकार के प्रतिनिधियों के कानों में इस मामले को लेकर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में आंदोलनात्मक तरीके से उठा रही है। तथा इसे आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा भी बनायेगी।
उन्होंने ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार विकास के काम करना छोड़ कर आम जनता को परेशान करने पर तुली हुई है। जिसके चलते आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लालकुआं की जनता को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिलने का इंतजार था। परंतु मौजूदा सरकार ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सरकार को जनविरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा सभासद दीपक बतरा अनेक कांग्रेसी शामिल थे।                        


हवाई जहाज उड़ने से पहले उछला 'भूमि विवाद'

बरेलीः हवाईजहाज उड़ने से पहले उछला भूमि विवाद, दो महिलाओं ने मांगी नौकरी


राकेश शर्मा


बरेली। सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) का विवादों से भी गहरा नाता है। अभी तक हवाईजहाज उड़ा नहीं है। हवाई जहाज उड़ाने के लिये बरेली से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक पैरवी हो रही है। अब नया विवाद खड़ा हो गया है। एयरपोर्ट को कुछ भूमि देने वाली मुड़िया अहमदनगर गांव की दो महिला किसान मुन्नी देवी और ऊषा देवी ने सरकारी नौकरी की मांग कर दी।
पहले दोनों महिलाओं ने राज्यपाल के नाम एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिये अधिग्रहण हुई भूमि में खुद को सह खातेदार बनवा लिया था। नायब तहसीलदार रिठौरा की कोर्ट ने महिलाओं के हक में एक पक्षीय निर्णय देकर बरेली से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों की दिक्कतें बढ़ा दी थीं। अब महिलाओं ने नयी मांग कर दी। महिलाओं ने मुआवजे के बदले सरकारी नौकरी की मांग उठायी है। पांच साल के बाद नौकरी की मांग उठने पर अधिकारी टेंशन में आ गये हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा कि महिलाओं के प्रार्थनापत्र पर क्या सुनवाई की जाये। महिलाओं ने कुछ भूमि का अभी तक मुआवजा नहीं लिया है। मुआवजा न लेने की बात कहते हुए दोनों ने नौकरी की मांग की है।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र पहुंचने के बाद अधिकारी अब इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि यह मसला कैसे हल किया जाए। अब इस मामले का हल ढूंढने के लिये भूमि अधिग्रहण करने वाली कमेटी के सभी पदाधिकारियों की दीपावली के बाद 18 नवंबर को बैठक बुलायी गयी है।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार, एसडीएम सदर विशु राजा, तहसीलदार सदर आदि शामिल होंगे। बैठक बुलाने के पीछे महिलाओं को नौकरी देने के मामले का हल ढूंढना है। बैठक बुलाने का पत्र तैयार हो गया है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में तैयार हुए पत्र पर सोमवार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार ने हस्ताक्षर भी कर दिये हैं।
महिलाओं की इतनी भूमि अधिग्रहण हुई
सिविल एन्क्लेव के निर्माण लिए वर्ष 2015 में आपसी समझौता के आधार पर मुड़िया अहमदनगर के कई किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई थी। इसमें मुन्नी देवी और ऊषा देवी की भूमि भी अधिग्रहण हुई थी। बताते हैं कि 0.255 हेक्टेयर भूमि ऊषा देवी और इतनी भूमि मुन्नी देवी की अधिग्रहण की गयी।
2018 में दिया आदेश कोरोना काल में हुआ था। निरस्त
वर्ष 2017 में दोनों महिलाओं ने राज्यपाल के नाम दर्ज भूमि में सह खातेदार बनने के लिए नायब तहसीलदार रिठौरा की कोर्ट में अपील की। नायब तहसीलदार की कोर्ट ने अक्टूबर, 2018 में मुड़िया अहमदनगर की मुन्नी देवी और ऊषा देवी की अपील पर सुनवाई करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी का पक्ष सुने बगैर फैसला सुनाते हुए दोनों को सह खातेदार बना दिया था। यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने नाराजगी जताते हुये तहसीलदार सदर को मामले की सुनवाई करने के निर्देश दिये। तहसीलदार ने कोरोना काल में मामले की सुनवाई कर नायब तहसीलदार के आदेश को निरस्त कर दिया था। लेकिन महिलाओं का मसला फिर भी हल नहीं हुआ।              


हल्द्वानी डीएम बंसल ने ली समिति की बैठक

हल्द्वानी डीएम सविन बंसल ने ली खनन समिति की बैठक, वाहन स्वामियों के लिए हुआ यह बड़ा फैसला


हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय मे जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अब वाहन परिवर्तन, वाहन स्वामित्व परिवर्तन व वाहनां का गेट परिवर्तन के साथ ही खनन नदियों मे निर्धारित सीमा मे वाहन पंजीकरण का निर्णय वन विभाग द्वारा ही आवश्यकता अनुसार लिया जायेगा। इसमे खनन समिति का कोई हस्तक्षेप एवं किसी तरह का प्रतिबंध नही होगा, ताकि खनन व्यवसाय से जुडे व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। शासन द्वारा वन निगम को खनन की यूजर एजेन्सी है उनके निर्णय को सुदृढ करने व जनहित मे यह निर्णय समिति द्वारा लिया गया इसके साथ ही खनन व्यवस्थाओ की मानिटरिंग वन निगम के जीएम एवं उच्चाधिकारियों द्वारा की जायेगी।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि वन विभाग को खनन व्यवस्था में कानून व्यवस्था व अन्तर विभागीय समन्वय में खनन समिति द्वारा पूर्ण सहयोग किया जायेगा। अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग, आरटीओ,पुलिस, खान विभाग की संयुक्त टीम बाहरी तौर पर कानून व्यवस्था के साथ ही नियमित छापेमारी करेंगे। जिलाधिकारी बंसल ने संयुक्त टीम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे खनन क्षेत्रों का नियमित औचक छापेमारी करेंगे। खनन गेटों मे काटों मे कमी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता व ओवरलोडिंग तथा नियत क्षेत्र से इतर खनन करते पाये जाने पर वाहन सीज के साथ ही कडी कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा कि खनन क्षेत्र मे बिना आरएफआईडी चीप के वाहन प्रवेश नही करेंगे। खनन मे लगे श्रमिकों के चिकित्सा परीक्षण हेतु समय-समय पर चिकित्सा शिविर का आयोजन, पेयजल शौचालय व्यवस्था, कम्बल आदि वितरण समय से करने के निर्देश भी दिये गये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, प्रभगीय वनाधिकारी संदीप कुमार, हिमाशु बागरी, क्षेत्रीय प्रबन्धक वन विकास निगम बीडी हर्बोला,पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, आरटीओ राजीव मेहरा,सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी गौरव चटवाल, उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, विवेक राय,खान अधिकारी रवि नेगी आदि मौजूद थे।             


यूपी में नहीं जलाएं जाएगें पटाखें, बैन लगाया

लखनऊ। बढ़ते प्रदूषण के चलते नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 13 शहरों में इस बार पटाखे नहीं जलेंगे। इन शहरों में मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और बुलंदशहर शामिल हैं।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शहर में पटाखे की सभी दुकानें बंद कराई जाएं। जो लोग नहीं मानते हैं, उनके पटाखों को जब्त किया जाए। दरअसल NGT और मुख्य सचिव के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर ने ये निर्देश जारी किए हैं।                 


दिवालीः व्हाट्सएप ने लांच किया नया ऑप्शन

दिवाली से पहले व्हाट्सअप ने लॉन्च किया ये ऑप्शन


नई दिल्ली। फेसबुक ने व्हाट्सअप बिजनेस पर भारत सहित वैश्विक तौर पर एक नए शॉपिंग बटन को जारी कर दिया है, जिससे उपभोक्ता उपलब्ध उत्पादों पर नजर डाल सकेंगे और सिर्फ चैट के माध्यम से सीधे तौर पर इसकी खरीददारी कर सकेंगे। व्हाट्सअप बिजनेस पर शामिल किए गए इस फीचर की मदद से लोग ‘कैटलॉग’ देखकर उत्पादों को खरीद सकेंगे। पहले ग्राहकों को सबसे पहले बिजनेस प्रोफाइल में जाकर क्लिक करना पड़ता था फिर जाकर देखना पड़ता था कि उस व्यवसाय का अपना खुद का कोई ‘कैटलॉग’ है या नहीं।                   


सुल्तानपुरः मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ 23 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। मासूम बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर वालों ने प्रभारी निरीक्षक कादीपुर को सूचना दी थी कि देर रात लगभग तीन बजे बच्ची अपने कमरे में सो रही थी। घर की महिलाएं छत से पड़ोस में शादी देख रही थीं। घरवालों के अनुसार इसी दौरान शादी में टेन्ट में काम करने वाले बेरामारुफपुर गांव निवासी राजू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम की मां घर पहुंची और उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर जुट गए। आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की, इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।                     


सुप्रीम कोर्ट पहुंचें 'एडिटर' अर्णब गोस्वामी

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी पहुंचे। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसमें कोर्ट ने 2018 में आत्महत्या के मामले में गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।             


जौनपुर सीट से सपा के लकी यादव है आगे

जौनपुर। सीट से 13वें राउंड में सपा के लकी यादव, निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह से 1696 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। लकी यादव को 35544 और धनंजय सिंह को 33848 मत मिले हैं। भाजपा को 13506, बसपा को 11610 और कांग्रेस को 1269 मत मिले हैं।                       


बांगरमऊः दूसरे नंबर पर है 'कांग्रेस' की आरती

मनीषा तिवारी


बांगरमऊ। उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 13वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 26339 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 14806, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 15555, बसपा के महेश पाल को 7785 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10784 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।                 


अमरोहाः सीट से भाजपा की संगीता है आगे

अमरोहा। उत्तर प्रदेश की नौगावां सादात सीट से भाजपा की संगीता चौहान आगे चल रही है, संगीता चौहान को 24628 वोट मिले हैं। वहीं सपा के मौलाना जावेद आब्दी 24300 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इनके अलावा बसपा के फुरकान अहमद 17147 वोट लेकर तीसरे और कांग्रेस के डॉ कमलेश सिंह 1603 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं।                       


बुलंदशहरः 'बीजेपी' की उषा चल रही है आगे

अंकित गोस्वामी


बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट के सातवें राउंड में प्रत्याशी को मिले वोट इस प्रकार है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 22526, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 16697, आरएलडी प्रत्याशी को 3178 मत मिले है। भाजपा की प्रत्याशी उषा सिरोही 5825 वोटो से आगे चल रही है।                         


पटाखा फैक्ट्रियों के विरुद्ध एसडीएम की कार्रवाई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। थाना टीला मोड़ स्थित फरुखनगर में वायु प्रदूषण को देखते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के आदेशानुसार प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले अवैध पटाखों की फैक्ट्रियों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई में लोनी उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम एवं एएसपी केशव कुमार द्वारा पुलिस बल के द्वारा कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लोनी उप जिला अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 टीमें बनाई गई है जो शाम तक कार्रवाई करेगी। गाजियाबाद समेत 15 शहरों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है। इस दौरान भारी मात्रा में पटाखे भी पकड़े गए। इस दौरान व्यापारियों में दहशत का माहौल रहा एवं भगदड़ मची रही।


क्षेत्र में कूड़ा जला तो ईओ पर होगा जुर्माना

आनंद भट्टाचार्य


मुजफ्फरनगर। पाबंदी के बावजूद नगर में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे जिले का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 365 रहा, जो अभी भी खतरनाक स्थिति में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने नगर में कूड़ा जलाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका का पत्र भेजा है, जिसमें कहा कि यदि कूडे़ जलाने पर रोक नहीं लगी तो ईओ पर जुर्माना किया जाएगा। उधर, प्रदूषण को कम करने के लिए भोपा रोड, रेलवे रोड आदि स्थानों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव भी कराया गया। बढ़ते वायु प्रदूषण से जिले की आबोहवा बिगड़ रही है, जिससे हवा जहरीली होती जा रही है। रात में स्मॉग छाने लगता है। कूड़ा आदि जलाने पर पाबंदी है, इसके बावजूद शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है।                 


भारत के हिमायती है 'अमेरिकी बिडेन'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन 1970 के दशक के दौर से ही भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों के हिमायती रहे हैं। साल 2008 में दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते के लिए सीनेट की मंजूरी दिलवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा आतंकवाद निरोधी कई विधेयकों का उन्होंने समर्थन भी किया। वर्ष 2001 में जो बिडेन सीनेट की विदेशी संबंध समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को पत्र लिखकर भारत पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की थी। असैन्य परमाणु समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए जब दोनों देशों के बीच गहन बातचीत चल रही थी तब जो बिडेन सीनेट में भारत के एक महत्वपूर्ण सहयोगी के तौर पर मौजूद थे। वह समझौता दोनों मजबूत लोकतंत्रों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए एक नींव साबित हुआ। इस प्रकार हम देखते हैं कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन भारत के बारे में सकारात्मक विचार रखते रहे हैं। अब वह राष्ट्रपति बन गये तो दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। भारत जब अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब अमेरिका के एक डेमोक्रेट नेता ने कहा था कि मैंने सीनेटर और अमेरिका के उपराष्ट्रपति के तौर पर भारत के साथ काम किया है और मेरा ये अनुभव है कि अगर अमेरिका और भारत गहरे दोस्त बन जाएं तो पूरी दुनिया सुरक्षित हो जाएगी। अब वह अवसर आ गया है। उनका साथ देने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस पहले से ही भारत के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करती रही हैं।               


मास्क कानून को बनाने वाला पहला भारतीय राज्य

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक के लिए चेहरे पर मास्क लगाने का कानून बनाकर पूरे देश में एक नई मिसाल पेश की है। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला प्रदेश बन गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के सभी चिकित्सक, सभी दलों के राजनेता, सांसद, समाजसेवी देशवासियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि जब तक कोरोना की दवाई तैयार नहीं हो जाती तब तक हर व्यक्ति को फेस मास्क लगाना ही कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने की दिशा में एक कारगर कदम है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने उससे भी आगे बढ़कर एक बड़ी पहल की है। जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है।               


केमिकल फैक्ट्री में आग, लाखों का माल खाक

अतुल त्यागी मंडल प्रभारी
प्रवीण कुमार रिपोर्टर


हापुड। आग ने मचगया तांडव लाखों का माल जलकर हुआ राख दमकल की कई गाड़ी मौके पर।


मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना छेत्र की चौकी यूपीएस आईडीसी क्षेत्र का है जहां कैमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग पुलिस और दमकल की कई गाड़ी मोके पर आग बुझाने का प्रयास जारी मिली जानकारी के अनुसार यूपीएस आईडीसी छेत्र की लीना ऑर्गनाइज कैमिकल फेक्ट्री ए 12 फेस 2 मसूरी गुलावठी रोड़ पर अचानक लगी भयंकर आग।
 आसपास की फैक्ट्रियों में मचा हड़कम सूचना पाकर मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव और उनकी टीम ने तत्काल दमकल विभाग को दी सूचना कई गाड़ी मोके पर आग बुझाने में जुटी आये दिन फैक्ट्रीयो में आग लगने का सिलसिला जारी है।              


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...