मंगलवार, 10 नवंबर 2020

नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन


अजय अनेजा


लालकुआ। लालकुआं तहसीलदार परिसर स्थित राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सर्किल रेट के शासनादेश से नराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को पूरी तरह जन विरोधी बताते हुए सरकार द्वारा लगाए गए सर्किल रेट को तुरंत वापस लेने की मांग की। यहां नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार शासनादेश में संशोधन कर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जारी किए गए सर्किल रेटों के बराबर रेट लागू करें अन्यथा इसकी मार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ेगी। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा जो शासनादेश जारी किया था बिल्कुल उसी शासनादेश को मौजूदा सरकार ने भी लागू किया है। लेकिन उस दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क एवं मध्यमवर्गीय लोगों के लिए वर्ष 2000 का सर्किल रेट लगाया था। परंतु मौजूदा सरकार ने गरीबों के लिए वर्ष 2004 का सर्किल रेट लगा दिया और मध्यम वर्ग के लिए इस राशि को अत्यधिक बढ़ा दिया गया है। जिससे लालकुआं नगर में रहने वाले गरीब गरीब वर्ग के लोग अत्यधिक चिंतित हैं। तथा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार तथा सरकार के प्रतिनिधियों के कानों में इस मामले को लेकर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में आंदोलनात्मक तरीके से उठा रही है। तथा इसे आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा भी बनायेगी।
उन्होंने ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार विकास के काम करना छोड़ कर आम जनता को परेशान करने पर तुली हुई है। जिसके चलते आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लालकुआं की जनता को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिलने का इंतजार था। परंतु मौजूदा सरकार ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सरकार को जनविरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा सभासद दीपक बतरा अनेक कांग्रेसी शामिल थे।                        


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...