गुरुवार, 5 नवंबर 2020

सब्जी मंडी में आग 2 दर्जन दुकान जलकर खाक

फिरोजाबाद में सब्जीमंडी में आग दो दर्जन दुकानें जलकर खाक


फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील की सब्जी मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे टूंडला के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फिरोजाबाद के दो शिकोहाबाद और टूंडला से एक-एक तथा आगरा से एक अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर लगभग सात घंटे में काबू पाया जा सका।               


बिकरू खांड: एसआईटी ने सौपी रिपोर्ट

बिकरू कांड एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, 80 पुलिस, प्रशासनिक कर्मी दोषी


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपनी जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के गृह विभाग को सौंप दी है। जिसमें 80 से अधिक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों को दोषी ठहराया गया है। एसआइटी ने करीब 3500 पन्नों की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के करीब 700 पन्ने मुख्य हैं। जिनमें दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका के अलावा करीब 36 संस्तुतियां शामिल हैं।                 


27 बार चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

28 साल की उम्र और 27 बार चाकुओं से गोदकर हत्या


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के नत्थूपुरा एरिया में रहने वाले शख्स की मोती नगर एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। दरअसल परिवार में कल शाम से ही करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। शाम के वक्त पत्नी मेहंदी लगवाने के लिए गई उसी वक्त जितेंद्र भी अपने ऑफिस के लिए निकल गया था। जितेंद्र (28) आजादपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आजादपुर से वह अपने ऑफिस के कागजात और कैश लेकर मोती नगर एरिया की तरफ जा रहा था। उसी दौरान श्रीनगर और मोती बाग के बीच के एरिया में चाकू से 27 बार हमला कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस घायल जितेंद्र को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। जितेंद्र की मौत के बाद अब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत की तैयारी कर रही थी। लेकिन उसी दौरान उनके पति की जान चली गई। उनके लिए इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है। घर में जितेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। और घर में कमाने वाला जितेंद्र ही अकेला एक सहारा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। इस वारदात के बाद आसपास का पूरा एरिया सदमे में है। अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली पुलिस कितनी जल्दी इन हत्यारों को पकड़ पाती है।             


1 रुपये का नोट बनाएगा मालामाल

बनिए लखपति सिर्फ ये 1 रुपए का नोट बनाएगा मालामाल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले अगर आप भी कमाई करने का मौका देख रहे हैं, तो आपके पास घर बैठे लखपति बनने का मौका है, और सबसे खास बात ये है, कि इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं। आपके पास अगर ये खास वाला एक रुपए का नोट है। तो आपको आसानी से एक लाख रुपए मिल सकते हैं। आपको इस खास नोट की फोटो को वेबसाइट पर डालना होगा जिसके बाद में लोग आपके नोट के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये नोट बेचकर लाखों कमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए कौन सा वाला एक रुपए का नोट चाहिए होगा और आप कैसे कमाई कर सकते हैं। कितने रुपए कमा सकते हैं। इन नोटों को ऑक्शन में बेचकर आप 1 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इसके अलावा आप इन नोटों की बोली के दौरान मोलभाव भी कर सकते हैं। यहां बेचे ये नोट बता दें कि इंडियामार्ट पर इन नोटों को घर बैठे अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इस नोट की शानदार कीमत मिलेगी। इन कंपनी की साइट पर जाकर आप ये नोट सेल कर सकते हैं। इसके बदले में आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। भारत सरकार करती है। जारी एक रुपये के नोट की कहानी भी बहुत अलग है। इसे आरबीआई नहीं बल्कि भारत सरकार जारी करती है। यही वजह है। कि एक रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर नहीं होता है। एक रुपये के नोट पर देश के वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है। 1917 में पहली बार हुआ था। जारी एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर, 1917 को हुआ था। उस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो होती थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई। इन सिक्कों से भी करें कमाई पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है। अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं। तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं। बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।                 


रसायन फैक्ट्री में विस्फोट 2 की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत छह घायल


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक क्षेत्र के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।                 


नाव पलटने से 5 की मौत, कई लापता

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी में नौका के पलट जाने से 30 से अधिक लोगों के डूब जाने की आशंका है। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार होकर नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।


अतिरिक्त निजी सचिव को जारी किया समन

तिरुवनंतपुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोने की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवीन्द्रन को समन जारी किया है। ईडी की ओर से जारी नोटिस में अधिकारियों ने रवीन्द्रन को शुक्रवार को कोच्चि कार्यालय में पेश होने को कहा है। आयकर विभाग से जुड़े धन हस्तांतरण के संबंध में यह नोटिस गुरुवार को जारी किया गया। इससे पहले ईडी ने मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था।               


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...