शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

एपीः वैन पलटने से हुई छह लोगों की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के थांटीकोंडा गांव में एक वैन पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि वैन एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें 15 लोग सवार थें।         


धमतरी में संक्रमितों की संख्या-71 पहुंची

धमतरी। जिले में आज 63 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है,साथ ही 62 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बुधवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 14, कुरूद ब्लाक से 24, नगरी से 19, धमतरी शहर से 10 और मगरलोड से 2 संक्रमित मिले है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि आज धमतरी जिले से 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में बीते रात एक संक्रमित की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 68 हो चुकी है।                  


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पॉजिटिव निकली

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द जांच कराने को कहा है। स्मृति ने ट्वीट करते हुए कहा- इस बात का ऐलान करने के लिए शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्भ है। इसलिए इसे साधारण रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं वे जल्द से जल्द अपनी जांच करवा लें।               


दिल्ली-तेलंगाना और हरियाणा में बढ़ा कोरोना

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी। दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 1574 सक्रिय मामले पाए गए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 1574 कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक सामने आए। इसके बाद तेलंगाना में 477, हरियाणा में 377, छत्तीसगढ़ में 164, हिमाचल प्रदेश में 122, मणिपुर में 75, चंडीगढ़ में 36, गोवा और पुड्डुचेरी में 34-35, पंजाब में 27, मिजोरम में 18 और सिक्किम में सिर्फ पांच मामले सक्रिय पाए गए हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में इस महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।                                 


आतंकियों को शरण देता है 'पाकिस्तान'

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूरा विश्व जानता है और वह (पाक) चाहे जितना भी इनकार कर ले, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती है। भारत-अमेरिका के बीच ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान के बारे में और सीमा पार से आतंकवाद का जिक्र किये जाने पर इस्लामाबाद की आपत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने यह कहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जो देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी  घोषित किये गये लोगों को अधिकतम संख्या में पनाह देता है, उसे खुद को पीड़ित बताने का प्रयास कभी नहीं करना चाहिए।       


गिरावट के बाद फिर बढ़ी सोने की चमक

अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। महंगी धातु में दो दिनों तक गिरावट के बाद फिर चमक बढ़नी शुरू हो गई है। आज बाजार खुलते ही इस पिली धातु में कीमत बढ़ती दिख रही है। साथ ही चांदी भी उछली हुई है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी बढ़कर 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 60,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना 0.45 फीसदी लुढ़का था, जबकि चांदी सपाट स्तर पर थी।                              


मुश्किल में पड़े बॉलीवुड ऐक्टर 'आमिर'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पहुंचे थे।आमिर खान यहां आए भी, फिल्म की शूटिंग भी की और लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर चले भी गए। लेकिन उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जो उनके लिए मुसीबत बन सकती है।दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। 


भारत में कोरोना का आकड़ा 77 हजार हुआ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 29 अक्टूबर को प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण का औसत आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार को 11 लाख 64 हजार 648 नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा 10 करोड़ 77 लाख 28 हजार 88 पर पहुंच गया। इस आधार पर देश में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच का औसत 77,937 पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई थी।              


दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण का खतरा














नई दिल्ली। कोरोना के बाद देश की राजधानी दिल्ली के लिए प्रदुषण गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पंजाब व राजस्थान सहित पड़ोंसी राज्यों से पराली के धुएं और हवा की गति कम होने से राजधानी दिल्ली में आज प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वायुमंडल में प्रदूषकों के बढ़ने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार, बवाना, पटपड़गंज और वजीरपुर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 और वजीरपुर में 411 रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सभी चार जगह गंभीर श्रेणी में हैं।















चर्चित राकेश न्यायिक के घर पुलिस की दबिश

चर्चित राकेश न्यायिक के घर पुलिस की दबिश, जाने क्या है मामला


वाराणसी। अपने बयानों, बड़े बड़े दिग्गजों और माफियाओं के खिलाफ मोर्चा  खोलने वाले चर्चित राकेश न्यायिक के घर गाजीपुर सीओ सादात राजीव के नेतृत्व में गाजीपुर के कई थानों के एसओ के साथ पुलिस बल और वाराणसी के शिवपुर थाने के एसओ नागेश सिंह ने दबिश दी। कई घंटों के प्रयास के बाद कोर्ट का आदेश उनके घर पर चस्पा कर सभी खाली हाथ लौट गए। आपको बता दें की राकेश न्यायिक के खिलाफ गाज़ीपुर के सादात थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी क्रम  में आनन् फानन में  कार्रवाई करते हुए शिवपुर स्थित राकेश न्यायिक के आवास पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ शिवपुर एसओ भी मौजूद दिखे।  वहीं सीओ सादात राजीव बताया की धारा 307 में मुकदमा दर्ज है। राकेश न्यायिक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की बात कहे।
वहीँ दूसरी तरफ राकेश न्याययिक ने बुधवार देर शाम एक वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि उनके विरोधी गाज़ीपुर के एमएलसी समेत कई बड़े नेता और माफियाों ने मिलकर साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने वायरल वीडियो में बताया है की उनके विरोधी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।                


2 दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे 'पीएम'

2 दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी... पीएम मोदी आज सीएम केशुभाई को घर जाकर देंगे श्रद्धांजलि, अन्य कार्यक्रम मे भी होंगे सम्मिलित


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह गांधीनगर में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजे केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करेंगे। पीएम का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा और वह कई उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे एकता मॉल का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद दोपहर बाद 3:45 बजे जंगल सफारी और जियोडेसिक डोम एवियरी का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
यही नहीं शाम 7 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायनामिक डैम लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया मोबाइल ऐप की वेबसाइट का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। फिर वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा भी करेंगे।                           


अमेटीः दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश में दहलाने वाली हत्या: अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, सांसद स्मृति के दखल के बाद एक गिरफ्तार


अमेठी। बंदोइया गांव की दलित सरपंच के पति की हत्या के बाद गांव में तनाव है। परिवार ने गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में एक और दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अमेठी में गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल दिया और तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव के 5 लोगों पर परिवार ने लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40) गुरुवार सुबह घर से निकले थे। परिवार का आरोप है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया। अर्जुन काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने पुलिस में इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्जुन ग्रामीण कृष्ण कुमार के अहाते में अधजली हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दलित प्रधान के पति अर्जुन गांव के ही एक घर में अधजली हालत में मिले थे।


मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया
मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।               


'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...