शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

बेटी को मारकर शव लेकर घूमता रहा पिता

4 साल की बेटी को मारकर छह घंटे तक शव लेकर घूमता रहा पिता 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले एक टेंपो चालक ने गुरुवार को अपनी चार साल की मासूम बेटी की हत्या कर उसके शव को छह घंटे तक टेंपो में लेकर घूमता रहा। शाम को आरोपी के भाई की सूचना पर नोएडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और खोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी तीन साल के बेटे के साथ उसे करीब बीस दिन पहले छोड़कर कहीं चली गई है। गुरुवार दोपहर उसकी बेटी लगातार अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी। चुप नहीं होने पर उसने गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसके बाद शव को टेंपो में ही रखकर अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।मूलरूप से सुल्तानपुर के बेगराजपुर कूरेभार का रहने वाला वासुदेव गुप्ता खोड़ा की नेहरू गार्डन कॉलोनी में रहता है और मालवाहक टेंपो चलाता है। आरोपी की पत्नी स्पा सेंटर में काम करती थी। करीब 20 दिन पहले आरोपी की पत्नी तीन साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर कहीं चली गई है। चार साल की बेटी अदिति पिता के पास ही थी। गुरुवार दोपहर में अदिति अपने भाई और मां को याद कर रो रही थी।                      


भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मवेशियों की मौत

बेजुबान अन्ना मवेशी भूख प्यास से तड़प तड़प कर दे रहे जान 


अजय शर्मा
कन्नौज। हसेरन विकासखंड के नादेमउ के पास सुभाष इंटर कॉलेज के सामने एक अन्ना मवेशी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन हो जाने के कारण तड़प तड़प कर जान निकली जा रही है। वहां से निकल ले राहगीरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान से की लेकिन ग्राम प्रधान ने यह कहा कि हम 10:00 बजे आएंगे और देखेंगे नादेमउ ग्राम पंचायत में कहीं गौशाला ना होने के कारण आए दिन अन्ना मवेशियों की मृत्यु होती रहती है।
लेकिन जब इसकी सूचना ग्राम प्रधान या किसी पशु चिकित्सा अधिकारी से की जाती है। तो किसी पशु चिकित्सा अधिकारी का फोन नहीं लगता है। तब तक अन्ना मवेशी की जान निकल जाती है। नादेमउ के ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत में गौशाला नहीं बनवाया जिसके कारण अन्ना मवेशियों की मृत होती जाती है।                 


भारत में पबजी मोबाइल पूरी तरह बंद किया

पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट आज से भारत में पूरी तरह बंद


नई दिल्ली। पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में इस बात की सूचना दी। भारत सरकार ने करीब एक महीने पहले 118 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया। इन 118 ऐप्स में भारत में बहुचर्चित गेमिंग ऐप पबजी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार ने इस ऐप्स को बंद करने की वजह चीन से सुरक्षा खतरों को बताया था। ये ताजा घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले पबजी मोबाइल के डेवलपर पबजी कॉर्प ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में बैटल रॉयल-स्टाइव गेम्स की भारत में वापसी की संभावना है। मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टिकेंट गेम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट फैंस को समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और उन्होंने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानूनों और रेग्युलेशंस का अनुपालन किया है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-76 (साल-02)
2. शनिवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                 



गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

डीएम नैनीताल ने किया सराहनीय कार्य

महिलाओं को ऐसे मिलेगा फायदा।


नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने मे स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान है। जिलाधिकारी सविन बंसल का भी उददेश्य है। कि ग्रामीण महिलाओं को विकास की धारा मे जोडते हुये उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि वे अपने परिवार के भरण पोषण में मदद कर सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की प्राथमिकता मे भी स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर दिया जाए।
गौरतलब है। कि प्रकृति मे जहां उत्तराखण्ड को प्राकृतिक खुबसूरती की नेमत दी है। वही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों के अलावा लजीज पहाडी व्यंजनों, हस्तकला, समृद्ध संस्कृति एवं परम्परागत पहनावा यहां के तीज त्यौहार भी पर्यटकों के बीच मे काफी लोकप्रिय है। देश विदेश के सैलानी उत्तराखण्ड की संस्कृति तथा यहां के लजीज व्यंजनों को काफी पसन्द करते है। जनपद नैनीताल में अब पर्यटक मौसम वर्ष भर रहता है। जिसके कारण बडी संख्या मे देशी विदेशी सैलानियों का आगमन जनपद नैनीताल मे होता है।आने वाले पर्यटको को उनके भ्रमण स्थलों पर पहाडी उत्पाद व व्यंजन उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक नई पहल की है। जिसके अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को बडे पैमाने पर आधुनिक लुक वाले वुडन आउटलैट उपलब्ध कराये जा रहे है। इस प्रकार नैनीताल प्रदेश का पहला जिला होगा जहां महिला स्वयं सहायता समूहों को जिला प्रशासन द्वारा हिलांस वुडन आउटलैट बनाकर दिये जा रहे है। जिनमे महिलायें अपने उत्पादों की ब्रिकी के साथ ही सैलानियों को लजीज व्यंजन भी परोस सकेंगी।
राज्य मे पहली बार है। कि इतने बडे पैमाने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोडने के लिए प्रशंसनीय कार्यवाही की जा रही हैै। जिलाधिकारी बंसल की इस सकारात्मक कार्यवाही से ग्रामीण महिलाओं मे प्रशन्ता है। तथा वे जिलाधिकारी की इस पहल का मुक्त कंठ से तारीफ भी कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे जनपद में दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 12 पर्यटक स्थलों पर हिलांस वुडन आउटलैट तैयार कर लिये गये है।
इन हिलांस वुडन आउटलैट को बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 35 लाख की धनराशि जिला योजना तथा अनटाइड फंड से उपलब्ध कराई गयी है। जनपद में 12 हिलांस वुडन आउटलैट बनकर तैयार हो चुके है। जिलाधिकारी द्वारा चयनित स्थल सातताल, स्नोव्यू मुक्तेश्वर,नौकुचियाताल, टी गार्डन श्यामखेत, सरस मार्केट हल्द्वानी, तहसील परिसर कालाढूगी, केव गार्डन, हनुमानगढी तथा सडिया ताल में यह हिलांस वुडन आउटलेट बनकर तैयार हो गये हैै। इन वुडन आउटलैट का निर्माण कुमाऊ मण्डल विकास निगम द्वारा किया गया है। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण 3.46 लाख की धनराशि व्यय हुई है। गौरतलब है। कि इन हिलांस वुडन आउटलैट मे स्वयं सहायता समूह की महिलायें अपने विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, दालें, मसाले, बडियां हर्बल उत्पाद, रिंगाल रामबांस से हस्त निर्मित टोकरियां एवं बैग, ऐपण व अन्य सामानों की ब्रिकी करेंगी।
जिलाधिकारी की इस पहल से जहां महिलाओ को रोजगार मिलेगा वही जनपद के स्थानीय उत्पादों को पहचान एवं बाजार मिलेगा। इस प्रकार पर्यटकों के जरिये जनपद के ग्रामीण उत्पाद राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुचेंगे। ग्रामीण एवं महिला विकास में जिलाधिकारी की यह पहल निश्चय ही प्रशंसनीय है।                 


बोरे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

 नहर में बोरे में मिला युवती का शव हत्या की आशंका।


बाराबंकी। बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में मिला। शव देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे रामनगर सीओ ने भी मामले की जानकारी ली।
जिस तरह से बोरे में युवती का शव मिला उससे ग्रामीणों को आशंका है। कि युवती की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी संभावना है। कि युवती की मौत के बाद शव को बोरे में रखकर प्रवाहित किया गया हो। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।                  


कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका उन्नाव की पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा बताई ये वजह।


संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टंडन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस मे रहते हुए पंद्रह सालों मे मिले सहयोग के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है।
उन्नाव से पूर्व लोकसभा सदस्य ने यह दावा भी किया कि प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा था। और कुछ लोगों द्वारा झूठा प्रचार चलाया जा रहा था। तथा केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा इन बिंदुओं पर मेरी बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी हुई लेकिन ऐसा कोई विकल्प या रास्ता नहीं निकल पाया, जो सबके हित में हो। पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मेरी बातचीत हुई लेकिन वो भी इन हालात में असहाय एवं विकल्पहीन लगे।
टंडन ने कहा दुर्भाग्‍यवश प्रदेश नेतृत्‍व से कोई तालमेल न होने के कारण मुझे कई महीनों से काम में उनसे कोई सहयोग प्राप्‍त नहीं हो रहा है। 2019 का चुनाव हारना मेरे लिए इतना कष्‍टदायक नहीं रहा जितना पार्टी संगठन की तबाही और उसे बिखरते हुए देखकर हुआ।
उन्‍होंने कहा प्रदेश का नेतृत्‍व सोशल मीडिया मैनेजमेंट व व्‍यक्तिगत ब्रांडिंग में इतना लीन है कि पार्टी व मतदाता के बिखर जाने का उन्‍हें कोई ज्ञान नहीं है। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्‍होंने कहा कि वह कुछ समय बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
टंडन ने कहा मेरे नेक इरादों के बावजूद मेरे सहयोगियों और मेरे बारे में कुछ चुनिंदा व अस्तित्‍वहीन व्‍यक्तियों द्वारा झूठा प्रचार सिर्फ वाहवाही के लिए किया जा रहा है। उससे मुझे अत्‍यंत कष्‍ट का अनुभव हुआ। तकलीफ तब ज्‍यादा होती जब नेतृत्‍व द्वारा उसकी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता है। इन सारी वजहों के बावजूद मैं कई महीनों से इस उम्‍मीद से पार्टी में बनी रही कि शायद प्रदेश के सुंदर भविष्‍य के लिए अच्‍छे व काबिल नेतृत्‍व को प्रोत्‍साहित किया जाएगा।
टंडन ने कहा मेरी वार्ता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से भी हुई लेकिन कोई भी विकल्‍प और आगे का रास्‍ता नहीं निकल पाया। उत्‍तर प्रदेश और अन्‍य प्रदेशों के कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेताओं से मेरी वार्ता इन चंद महीनों में हुई और हालातों से सभी असहाय और विकल्‍पहीन लगे। मुझे अब पद व कोई प्रलोभन तसल्‍ली नहीं दे सकता और कांग्रेस पार्टी से मेरा विश्‍वास टूटकर बिखर गया है। मैं पार्टी के प्रदेश संगठन के साथ अपने उन्‍नाव वासियों या प्रदेश की सेवा करने में अपने को असमर्थ महसूस करती हूं। टंडन ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से 15 वर्षों में मिले सहयोग के लिए उनके प्रति आभार जताया है।
टंडन ने कहा कांग्रेस में रहते हुए मुझे वरिष्‍ठ नेतृत्‍व से हमेशा मिलने का सौभाग्‍य रहा है। और इस कार्यकाल में दोनों ही नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्‍व में काम करते हुए उनका स्‍नेह और सहयोग मिला। इन वर्षों के सहयोग के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। मेरे उसूल और मेरी विचारधारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व से हमेशा मिलती हुई रही और इस त्‍याग पत्र के उपरांत उसमें कोई परिवर्तन नहीं है। उन्‍होंने कहा मैं अपने गृह क्षेत्र उन्‍नाव की 20 वर्षों से सेवा कर रही हूं। और आगे भी काम करते रहना चाहती हूं। सहयोगियों से परामर्श के बाद भविष्य का फैसला लूंगी।                      


बैंक में पैसा जमा करने पर भी लगेगा चार्ज

 अगले महीने से ये बैंक पैसा जमा करने पर लेगा चार्जेस


नई दिल्ली। अगर आपका किसी भी बैंक में अकाउंट है। तो इस जानकारी को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अगले महीने से बैंक के कई रूल्स बदलने वाले हैं। क्या आप जानते हैं। कि आपका बैंक आपसे कई चीजों पर पैसे वसूलता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि एसएमएस सुविधा, मिनिमम बैलेंस, एटीएम व चेक के इस्तेमाल तक, पर बैंक आपसे पैसे वसूलता हैं। लेकिन अब ग्राहकों को बैंकों में अपना पैसा जमा करने और निकासी के लिए भी फीस देनी पड़ेगी। इसकी शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा ने कर दी है।
बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक इस पर जल्द ही फैसला लेंगे। अगले महीने से यानी नवंबर 2020 से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर ग्राहकों को अलग से शुल्क देना होगा। मालूम हो कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू खाते, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट खाते से पैसे जमा और निकालने के अलग व बचत खाते से जमा-निकासी के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। अगले माह से ग्राहक लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे उन्हें 150 रुपये देने होंगे। बचत खाते की बात करें, तो ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए तो उन्हें 40 रुपये देने होंगे। इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बैंकों ने कोई राहत नहीं दी है। जनधन खाताधारकों को इसमें थोड़ी राहत मिली है। उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन निकालने पर 100 रुपये देना होंगे।              


अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से लौट रही है

 अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का संकेत दिया है। कि भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से पटरी पर लौट रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हाल के दिनों में लेबर लॉ, कृषि कानून और मैनुफेक्चरिंग सेक्टर में जिस तरह के बदलाव किए हैं। उससे आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर इस समय देशभर में बहस तेज हो चुकी है। मैं भारत के हर नागरिक को बता दूं कि कोरोना की वैक्सीन हर किसी को उपलब्ध कराई जाएगी और कोई भी इससे पीछे नहीं छूटेगा। मोदी ने कहा, कोरोना महामारी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने में जिस तेजी से हालिया सुधारवादी कदम उठाए गए हैं। उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।                   


सादगी से अदा की शराफत के कुल की रस्म

 सादगी से अदा की शराफत मियां के कुल की रस्म


बरेली। शाह सकलैन शराफत मियां के कुल की रस्म गुरुवार सुबह 11 बजे अदा की गई। सुबह से ही दरगाह के मेहमानखाने में तकरीरों का प्रोग्राम चलता रहा। उसके बाद सकलैन मियां की मौजूदगी में क़ुल की रस्म शुरू हुई जिसमें सकलैन मियां ने देश में अमन चैन और भाई चारे के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की।
बताते चलें कि इस बार कोरोना महामारी के चलते कुल की रस्म में बाहर के जायरीनों को आने से मना कर दिया था। इस बजह से चंद लोग ही कुल की रस्म में शामिल हुए। बाकी के अकीदतमंदों ने अपने घरों में रहकर कुल की रस्म अदा की।                  


विभागों की अनदेखी, रोड पर निर्माण सामग्री

 संबंधित विभाग की अनदेखी! रोड पर डाल रहे निर्माण सामगी।


सतीश कुमार की रिपोर्ट


 मंसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों जगह जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिस पर निर्माण सामग्री रोड पर डाली जा रही है। जिससे आम नागरिकों सहित वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।मसूरी में इन दिनों चल रहे निर्माण कार्यो की सामग्री रोड पर डालने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कैमल्स बैक रोड सहित अनेक स्थानों पर लोग निर्माण सामग्री सड़कों पर डाल रहे हैं। जिसके कारण आने जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मालूम हो कि कैमल्स बैक रोड पर प्रात घूमने जाने वालों का तांता लगा रहता है। लेकिन बीच रोड में निर्माण सामग्री पड़ी होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोड पर मलवा पड़ा होने के कारण उन्हें वापस लौट कर मालरोड से होकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि नगर पालिका व नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई निर्माण सामग्री सड़कों पर न डाले अगर किसी ने डाल भी दी है। तो उसके तत्काल उठवा ले ताकि लोगों को परेशानी न हो।                 


निकिता के हत्यारो को सार्वजनिक फांसी की मांग

निकिता के हत्यारे तौसीफ और रेहान को तुरन्त सार्वजनिक तौर से फांसी देने की हरियाणा सरकार से माँग की।


हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रूपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से मानवता के आतंकवादी जिहादी तौसीफ की गोली से मृतक निकिता की आत्मा की शांति के लिए संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी पटेल चौक पार्क में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देकर निकिता के हत्यारे तौसीफ और रेहान को तुरन्त सार्वजनिक तौर से फांसी देने की हरियाणा सरकार से माँग की
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महिला अध्यक्ष नम्रता सिंह सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा की फरीदाबाद बल्लभगढ़ भारत की होनहार बेटी निकिता ने लव जिहाद के झांसे में न फंसकर शादी करने से मना कर दिया तो मानवता के आतंकवादी जिहादी तौसीफ और रेहान ने मिलकर दिनदहाड़े निकिता को कॉलेज से बाहर निकलते ही गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि निकिता की हत्या केवल इस बात के लिए कर दी गई हैं। की उसने धर्म परिवर्तन कर हत्यारे से शादी करने से मना कर दिया था इसलिए निकिता को मार दिया जो सिर्फ और सिर्फ ऐसा तो आतंकवादी ही अपनी माँगे मनवाने के लिए के हत्याऐं करते हैं। इसलिए यह किसी भी आतंकवादी घटना से कम नहीं है। इसलिए सरकार को ऐसे मानवता के आतंकवादियों से सख्ती से निपटने के लिए तत्काल कठोर से कठोर कार्रवाई कर सार्वजनिक तौर से फांसी दी जाऐ जिससे भारत देश को अपराध मुक्त देश बनाया जाऐ क्योंकि हमारी भारतीय सेना भारत माता का मस्तक विश्व के पटल पर हमेशा ऊंचा रहे इसलिए सेना अपने प्राणों की परवाह भी न करते हुऐ भारत देश व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते हैं। इसलिए भारत देश में मानवता के आतंकवादी और जिहादियों के लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए मानवता के आतंकवादियों और जिहादियों को तुरन्त नरक लोक के द्वारा मृत्युलोक भेजा जाऐ।                  


योगी ने मेधावी नीट परीक्षा छात्रा का सम्मान किया

सीएम योगी ने किया नीट परीक्षा की मेधावी छात्रा का सम्मान।


लखनऊ। नीट परीक्षा में पूर्णांक हासिल कर देश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कुशीनगर की मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकांक्षा और उसका परिवार बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मेहमान बन कर पहुंचा था।
योगी ने उत्तर प्रदेश का नाम देश में राेशन करने वाली छात्रा उसके माता पिता और छोटे भाई का इस्तकबाल गर्मजोशी से किया। उन्होने आकांक्षा और उनके छोटे भाई अमृतांश को टैबलेट तथा माता-पिता को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होने घोषणा की प्रदेश सरकार आकांक्षा की एमबीबीएस की पढ़ाई का पूरा खर्च उठायेगी और छात्रा के गांव को जोड़ने वाली सड़क का नाम उसके नाम पर होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अति पिछड़े जिले से होने के बावजूद आकांक्षा ने सफलता का जो कीर्तिमान रचा है। वह उनकी मेहनत लगन और जुनून का सबूत है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिये प्रेरणा का श्रोत है। बहू-बेटियों के सम्मान सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए सरकार की मिशन शक्ति योजना का आकांक्षा रोल माडल है।
योगी ने कहा कि मेधावी छात्रा ने साबित कर दिया है। कि अगर इरादे बुलंद हो तो कठिन परिश्रम के बूते मनचाही मंजिल पायी जा सकता है। आकांक्षा बालिकाओं के लिए रोल मॉडल हैं। और उन परिवारों के लिए भी जो बालिकाओं को पढ़ाने में कोताही बरतते हैं। थोड़ा भी हम ध्यान दे दें तो बालिकाएं भी बालकों से कम नहीं हैं। इस मौके पर मुख्य सचिव आर के तिवारी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।
योगी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि आकांक्षा की यूजी कोर्स की पूरी फीस और हॉस्टल के खर्चे का पूरा विवरण परिवार से लेकर उसका एक मुश्त भुगतान कर दिया जाए ताकि बाद में परिवार को भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री से मिले सम्मान से गदगद मेधावी ने कहा कि उसके लिये यह लम्हा जीवन का सपना पूरा होने जैसा है। छात्रा ने नारी सशक्तीकरण को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।               


स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर को कड़ी फटकार लगाई

 स्टार ऑलराउंडर को कड़ी फटकार, जाने वजह  हार्दिक जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तभी मौरिस ने उन्हें कुछ कहा और दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ इशारा भी किया


अबु धाबी। मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हरफनमौला ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है जिसके लिए दोनों खिलाड़ियों को मैच रेफरी ने कड़ी फटकार लगाई है। आईपीएल-13 में बुधवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आए। विधायक की मांग पर पहले स्पोर्ट्स कॉलेज को मंजूरी दोनों खिलाड़ियों के बीच यह नोक-झाेंक उस समय हुई जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मुंबई की पारी के 19वें ओवर में बेंगलुरु की ओर से क्रिस मौरिस गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाज के रूप में मौजूद थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक ने जोरदार छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर मौरिस ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट करा दिया।                


कश्मीर में एनएआई की एनजीओ खिलाफ छापेमारी

एनएआई व एनजीओ के खिलाफ छापेमारी आज भी जारी हैं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा ट्रस्टों के खिलाफ छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है।


 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने तथा इसके वित्तपोषण मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा ट्रस्टों के खिलाफ छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। एनआईए ने नयी दिल्ली स्थिति चैरिटी संगठन के कार्यालय में भी छापा मारा है। एनआईए ने बुधवार को कश्मीर घाटी और बेंगलुरु में 10 ठिकानों पर छापे मारे और कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।                  


भय पैदा करने वाले 7 लोगों पर गुंडा एक्ट लगाई

कप्तान ने 7 लोगों पर लगाई गुंडा एक्ट बस्ती जिले की पुलिस ने समाज मे भय और आतंक पैदा करने वाले सात व्यक्तियो को चिन्हित कर उनका चालान गुण्डा एक्ट में किया  


बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने समाज मे भय और आतंक पैदा करने वाले सात व्यक्तियो को चिन्हित कर उनका चालान गुण्डा एक्ट मे किया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने वृहस्पतिवार को यहां कहा कि कप्तानगंज थाने की पुलिस ने टिकरिया ग्राम निवासी रामसुधार चौधरी,महाराजगंज ग्राम निवासी प्रकाश ,नाउगांव ग्राम निवासी दिलीप वर्मा, तथा परशुरामपुर थाने की पुलिस ने बनगवा ग्राम निवासी रामजनक,लालपुर ग्राम निवासी दिलीप तथा हर्रैया थाने की पुलिस ने चैबेपुर ग्राम निवासी चन्द्र्रप्रकाश ,कसैला ग्राम निवासी बिजय प्रकाश शुक्ला को चिन्हित किया गया। इन सात का चालान गुण्डा एक्ट मे किया गया है।              


सात विधायक सस्पेंड, जैसे को तैसा जवाब देंगें

बसपा के 7 बागी विधायक सस्पेंड, मायावती बोली- देगें जैसे को तैसा जवाब, चाहे बीजेपी को देना पड़े वोट


नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने निलंबित कर दिया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने विधायकों के निलंबन का ऐलान किया। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में बसपा जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे। बीएसपी ने विधायक असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज) , हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में सपा के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके लिए अगर हमें बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो हम देंगे। मायावती ने कहा कि 1995 के केस को वापस लेना हमारी बड़ी गलती थी। इसके साथ ही मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मेरी पार्टी ने फैसला किया था कि अगर अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव में अपनी पत्नी डिंपल यादव को मौका दे रहे हैं, तो बसपा उनका समर्थन करने के लिए तैयार है। सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा नेता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया और राज्य के सभी ब्राह्मण समुदाय के लोगों का अपमान है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सभी जानते हैं कि सपा शासन के दौरान माफिया, गुंडे राज्यों पर कैसे राज करते हैं। वे फिर से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बसपा के सात विधायक बागी हो गए हैं। माना जा रहा है कि सभी बागी विधायक जल्द ही सपा ज्वॉइन कर सकते हैं। इनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हो चुकी है।               


गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई अन्वेषी जैन

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी अन्वेषी जैन


मुंबई। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है वह और कोई नहीं बल्कि अन्वेषी जैन है। अन्वेषी जैन हमेशा ही अपनी खूबसूरती के चलते चर्चाओं में बनी रहती है और अपनी एक्टिंग के बल पर अपने फैंस का दिल भी जीत चुकी है। वह हमेशा ही अपनी खूबसूरत फोटोज के चलते चर्चाओं में बनी रहती है। हम बता दें कि अन्वेषी जैन बहुत ही कम समय में पॉपुलरटी के शिखर तक पहुंच गई है। जिसके साथ ही वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बन गई। अन्वेषी जैन मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं, और वे 28 साल की हो चुकीं हैं। इस समय अन्वेषी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो चुकीं हैं। पिछले कुछ दिनों से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों मे से एक हैं।               


सूखी खांसी में कारगर है घरेलू नुस्खे

सूखी खांसी के इलाज के लिए कारगर है ये घरेलु नुस्खे


अब धीरे-धीरे सर्दियाँ बढऩे लगी है। मौसम में बदलाव के साथ खाँसी जुखाम जैसी समस्याएं भी पनपने लगी है। आमतौर पर हर किसी को कभी ना कभी खांसी जैसी समस्या होती है। बलगम वाली खांसी में सफेद या पीले रंग का बलगम बनता है लेकिन सूखी खांसी में किसी तरह का बलगम नहीं बनता है। सूखी खांसी के दौरान ऐसा लगता है जैसे गले में कुछ अटका हुआ है। सूखी खांसी के कुछ घरेलु उपाय:
शहद: सूखी खांसी होने पर गर्म दूध में शहद को मिलाकर पीने से आराम मिलेगा इसके साथ ही खांसी की वजह से सीने के दर्द से भी राहत मिलेगी। इसके लिए एक चम्मच शहद का दिन में तीन बार सेवन करें। तुलसी: तुलसी के पत्ते सूखी खांसी को दूर करने का रामबाण इलाज है। इसके लिए तुलसी के कुछ पत्तों को पानी में उबालकर इसमें छोड़ी सी चीनी डालकर रात में सोने से पहले पीना चाहिए। हल्दी: एक चम्मच हल्दी को अजवाइन के साथ मिलाकर एक गिलास पानी में उबालें। जब उबलकर यह पानी आधा हो जाए तब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका दिन में कम से कम तीन बार सेवन करें। अदरक और नींबू: इसके लिए अदरक को पीसकर एक कटोरी में उसका रस निकाल लें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे धीरे-धीरे चाट लें। इस तरह आप सूखी खाँसी से निजात पा सकते है।                 


बहरापन में इलाज के लिए लाभकारी तुलसी के पत्ते

कान में बहरेपन के इलाज के लिए फायदेमंद है तुलसी के पत्ते


हमारे हिन्दु धर्म में तुलसी के पौधे को घर-आंगन में माता की तरह पूजा जाता है। तुलसी के पौधे का जितना पौराणिक महत्व है उससे कही ज्यादा यह पौधा अपने औषधिय गुणों के लिए जाना जाता है। आज लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढऩे लगा है उसके इलाज के लोगों का झुकाव भी ऐलोपैथी की तरफ ज्यादा होने लगा है।
बेहरेपन की समस्या का इलाज: इसके लिए तुलसी के रस में कपूर मिलाकर उसको हल्का गर्म कर लें। इसके बाद उसकी कुछ बूंदे कान में डालें। तुलसी के रस को हल्का गुनगुना करके भी अपने कान में डाल सकते हैं। तुलसी के पत्तों का यह इलाज कुछ ही दिनों में कानों की परेशानियों के साथ-साथ बहरेपन की समस्या को भी दूर करता है। तुलसी की पत्तियाँ का यह इलाज बहरेपन की समस्या के लिए सबसे कारगर माना गया है। इसलिए अगर आप भी डॉक्टरी इलाज से थक गए हैं तो फिर एक बार आपको यह घरेलू उपचार करके जरूर देखना चाहिए।               


'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया

'अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस' को धूमधाम से मनाया  पंकज कपूर  देहरादून। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज परिसर देहराखास में राज्य के...